सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

सीएम शिवराज सिंह चौहान ने केंद्रीय मंत्री मनसुख एल मंडाविया से की मुलाकात

  • टीकाकरण महाअभियान के लिए 11 लाख अतिरिक्त टीकों की मांग
  • डीएपी और यूरिया की आपूर्ति में कमी को पूरा करने का अनुरोध



प्रिया पटवाल 

लोकल न्यूज ऑफ इंडिया 

नई दिल्ली। मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने केन्द्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण एवं रसायन एवं उर्वरक मंत्री श्री मनसुख एल. मंडाविया से उनके कार्यालय में मुलाकात कर टीकाकरण अभियान  और प्रदेश में यूरिया व डीएपी की बढ़ती मांग पर विस्तार से चर्चा की । श्री चौहान ने बताया कि देश भर में चलाए जा रहे टीकाकरण अभियान के तहत सरकार राज्य के शत-प्रतिशत नागरिकों को वैक्सीन की दोनों खुराक पिलाने के लिए कटिबद्ध है. इसी क्रम में 25 व 26 अगस्त को टीकाकरण अभियान के दूसरे चरण का आयोजन किया जा रहा है। अभियान के तहत दो दिन में कुल 35 लाख नागरिकों का टीकाकरण करने का लक्ष्य रखा गया है. श्री चौहान ने केन्द्रीय मंत्री से आग्रह किया कि उक्त अभियान को सफल बनाने के लिये राज्य को 24 अगस्त तक 11 लाख टीकों की अतिरिक्त खुराक मिल जाये ताकि अभियान को सफल बनाया जा सके. केंद्रीय मंत्री ने मुख्यमंत्री को आश्वासन दिया कि केंद्र द्वारा राज्य सरकार को 24 अगस्त तक 11 लाख वैक्सीन की खुराक उपलब्ध करा दी जाएगी.

मुख्यमंत्री ने बताया कि प्रदेश में धान की रोपाई का कार्य प्रगति पर है, जिसके लिए प्रदेश में डीएपी की मांग बढ़ गई है. इसके साथ ही मक्का और धान में यूरिया की टॉप ड्रेसिंग की जा रही है, जिससे यूरिया की मांग भी बढ़ गई है। श्री चौहान ने आगे बताया कि केन्द्र द्वारा अब तक 12.13 लाख मीट्रिक टन यूरिया आवंटन की मांग के विरूद्ध केन्द्र द्वारा राज्य को मात्र 8 लाख मीट्रिक टन ही दिया गया है. इसी तरह डीएपी का आवंटन 8.05 लाख मीट्रिक टन के मुकाबले केवल 5 लाख मीट्रिक टन प्रदान किया गया है। श्री चौहान ने अनुरोध किया है कि शेष 4.13 लाख मीट्रिक टन यूरिया और शेष 3.05 लाख मीट्रिक टन डीएपी केंद्र द्वारा शीघ्र जारी किया जाए।


 इसके अलावा केंद्रीय मंत्री के सुझाव पर मुख्यमंत्री ने मध्य प्रदेश में एक जिले में उर्वरक के लिए पायलट प्रोजेक्ट की तर्ज पर केंद्र द्वारा जारी ई-रुपये वाउचर योजना को लागू करने की बात कही. इसके अलावा उन्होंने एनपीके और एसएसपी उर्वरकों के साथ कृषि क्षेत्र में नैनो यूरिया को बढ़ावा देने की भी बात कही. इसके साथ ही मुख्यमंत्री ने कहा कि उनके मंत्री, सांसद, विधायक और प्रगतिशील किसान अपने-अपने खेतों में इसका इस्तेमाल करेंगे और किसानों को इसका पालन करने के लिए प्रोत्साहित करेंगे.


 

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

सनकी युवक ने धारदार हथियार से किया एक बेजुबान गौ वंश की हत्या : गिरफ्तार

  अरबिंद गुप्ता  लोकल न्यूज़ ऑफ़ इंडिया  बीजपुर /सोनभद्र.  मामला थाना क्षेत्र बिजपुर अंतर्गत ग्राम पंचायत बघाडू के टोला पर्वबतवा का है जहां एक युवक ने मानवता को शर्मसार करते हुए बेजुबान गौ वंश के साथ क्रूरता भरी कारनामे को अंजाम दिया है। पुत्र के इस कारनामे से नाराज पिता बिहारी लाल ने पुलिस को तहरीर दे कर बताया कि उनका 28 वर्षीय पुत्र रामजियावन जंगल से एक लावारिस बछिया पकड़ कर घर लाया और धारदार हथियार से काट कर शव को ठिकाने लगा दिया। सूचना मिलते ही प्रभारी निरीक्षक और उनके नेतृत्व में गठित टीम तत्काल सक्रिय हुई और मौका मुआयना कर जाँच पड़ताल शुरू कर दिए आरोपी की तलाश जारी थी कि इसी दौरान आरोपी रामजियावन मौका देख कहीं भागने की फिराक में चौक चौराहे का चक्कर काट रहा था कि अचानक पुलिस की नजर पड़ गई और सक्रिय पुलिस के जवानों ने बगैर देर किए युवक को धर दबोचा और पूछताछ किया तो उसने अपना जुर्म स्वीकार किया और बछिया की हत्या में उपयोग किए गए विभिन्न वस्तुओं को भी छिपा कर रखा था अभियुक्त की निशानदेही पर धारदार हथियार जैसे कुल्हाड़ी और नरकुल की रस्सी भी बरामद कर ली गयी। पुलिस ने...

69000 शिक्षक भर्ती परीक्षा का परिणाम घोषित, 146060 अभ्यर्थी पास

69000 शिक्षक भर्ती परीक्षा का परिणाम घोषित, 146060 अभ्यर्थी पास लोकल न्यूज ऑफ़ इंडिया  लखनऊ ।परिषदीय प्राथमिक स्कूलों में 69000 सहायक अध्यापकों की भर्ती के लिए आयोजित लिखित परीक्षा का परिणाम मंगलवार दोपहर जारी हो गया। परीक्षा नियामक प्राधिकारी कार्यालय में 12.30 बजे परीक्षा समिति की बैठक के बाद अधिकारिक रूप से परिणामों की घोषणा की गई। पाठ्यक्रम के बाहर से पूछे गए हिन्दी साहित्य के तीन प्रश्नों पर प्रत्येक प्रश्न के लिए एक-एक (यानि कुल तीन-तीन) नंबर सभी अभ्यर्थियों को एक समान रूप से दिया गया है। 6 जनवरी 2019 को आयोजित परीक्षा के लिए पंजीकृत 431466 अभ्यर्थियों में से 409530 सम्मिलित हुए थे। इनमें से 146060 (35.66 प्रतिशत) सफल हैं। सामान्य वर्ग के 36614, ओबीसी 84868, एससी 24308 और एसटी के 270 अभ्यर्थी पास हैं। 69000 शिक्षक भर्ती रिजल्ट : 69000 भर्ती परीक्षा का परिणाम जारी, बुधवार से देख सकेंगे रिजल्ट कोर्स के अनुसार बात की जाए तो डीएलएड (बीटीसी) करने वाले 38610, शिक्षामित्र 8018, बीएड 97368 और अन्य पाठ्यक्रम करने वाले 2064 अभ्यर्थी सफल हैं। परीक्षा में सम्मिलित अभ्यर्थी अपना परिणाम बु...

रोहित–त्रिशला : कोसी तट, हिमालय की पवित्र वेदी और वैदिक परिणय

  प्रिया बिष्ट  लोकल न्यूज ऑफ इंडिया  गर्जिया, ढिकुली. उत्तराखंड के रामनगर स्थित ढिकुली क्षेत्र में कोसी नदी के शांत तट पर डॉ. रोहित कटारिया और डॉ. त्रिशला परिहार का विवाह प्रकृति, परंपरा और आधुनिकता के संतुलित संगम के रूप में सम्पन्न हुआ। हिमालय की हरित शृंखलाओं की पृष्ठभूमि और कोसी के निरंतर प्रवाह के बीच आयोजित यह डेस्टिनेशन वेडिंग अपने वैदिक स्वरूप और सादगीपूर्ण आयोजन के कारण विशेष रहा। डॉ. त्रिशला परिहार स्वर्गीय श्रीमती पी.के. देवी एवं श्री रामाधार सिंह की पौत्री तथा श्रीमती सीमा सिंह और प्रो. अनिल कुमार सिंह की सुपुत्री हैं। उन्होंने एमबीबीएस की उपाधि प्राप्त की है और वर्तमान में एचआईएमएसआर, दिल्ली से एमडी (सामुदायिक चिकित्सा) की पढ़ाई कर रही हैं। डॉ. रोहित कटारिया स्वर्गीय श्रीमती कमला देवी एवं श्री दौलत राम के पौत्र तथा श्रीमती मुकेश लता और श्री रमेश कटारिया, गुरुग्राम के सुपुत्र हैं। उन्होंने वीएमएमसी से एमबीबीएस और एमडी (रेडियोलॉजी) की उपाधि प्राप्त की है तथा एम्स ऋषिकेश से इंटरवेंशनल रेडियोलॉजी में पीजीडी किया है। विवाह समारोह कोसी नदी के तट पर स्थित कॉर्बेट ह...