सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

बजरंग दल हरिद्वार ने प्रत्येक प्रखंड केंद्रो पर पाकिस्तान प्रायोजित आतंकवाद का पुतला दहन कर किया विरोध प्रदर्शन

 


शिवम गोयल 

लोकल न्यूज ऑफ इंडिया 

हरिद्वार। जम्मू कश्मीर में हिंदुओं की लगातार चुन चुन कर हो रही नृशंस हत्याओं से आहत बजरंग दल हरिद्वार ने आज जनपद हरिद्वार के प्रत्येक प्रखंड केंद्रो पर पाकिस्तान प्रायोजित आतंकवाद का पुतला दहन विरोध प्रदर्शन कार्यक्रम आयोजित कर अपना विरोध और आक्रोश दर्ज कराया, इसी क्रम में चंद्राचार्य चौक, हरिद्वार में बजरंग दल, हरिद्वार ने पाकिस्तान प्रायोजित आतंकवाद के विरोध में उग्र धरना प्रदर्शन कर पाकिस्तान और जेहादी आतंकवादियों का पुतला दहन किया। 

विरोध प्रदर्शन कार्यक्रम में बजरंग दल के प्रांत संयोजक श्री अनुज वालिया ने कहा कश्मीर घाटी में दोबारा 1990 के दशक जैसे हिंदुओं की चिंहित कर हत्याएं की जा रही है, यह सब पाकिस्तान से प्रायोजित आतंकवादियों द्वारा किया जा रहा है। केंद्र सरकार जिहादी आतंकवाद पर नकेल कसने हेतु पाकिस्तान को करारा सबक सिखाए तथा हिंदुओं के पुनर्वास व घाटी में उनके स्वच्छंद विचरण की पुख्ता व्यवस्था सुनिश्चित करे। हिन्दू समाज के पुनर्वास के बिना भी आतंकवाद पर लगाम मुश्किल है। जम्मू कश्मीर से धारा 370 और 35A के हटने के बाद अब अफगानिस्तान में तालिबानी शासन के कारण आतंकवादी घटनाओं में एकाएक वृद्धि हुई है। विश्व हिंदू परिषद, बजरंग दल कश्मीर के हिंदू समाज के साथ पूरी शक्ति से खड़ा है। भूपेंद्र सैनी, जिला मंत्री, विश्व हिंदू परिषद, हरिद्वार ने आतंकियों व उनके पैरोकारों को चेताते हुए कहा कि भारत की पावन धरा को रक्तरंजित करने वालों को समझना होगा कि इसे तोड़ने का उनका कुत्सित प्रयास सफल नहीं हो सकेगा। इसकी एकता व अखंडता के लिए सम्पूर्ण देश कृत संकल्पित है। जिहादी आतंकवाद का मुंहतोड़ जबाव देना हम अच्छी तरह जानते हैं। विश्व हिंदू परिषद, बजरंग दल का एक-एक कार्यकर्ता इसके लिए तत्पर है। सौरभ चौहान, प्रांत बलोपासना प्रमुख, बजरंग दल ने राजनीतिक पर्यटन करने वाले जिहादियों के शुभ चिंतकों को भी आड़े हाथों लेते हुए कहा कि जब हिंदुओं-सिखों को चुन-चुनकर मारा जाता है तो उनकी जीभ क्यों सिल जाती है? किस बिल में घुस जाता है उनका सेक्यूलरिज्म? इस्लामिक आतंकवादी सांपों को दूध पिलाने वालों को यह पक्का समझ लेना चाहिए कि ये जहरीले सांप उनको भी डसेंगे। आतंकवाद का राजनैतिक हथियार के रूप में प्रयोग करने वाले जिहादी पाकिस्तान पर नकेल कसने हेतु विश्व समुदाय को भी आगे आना होगा। नवीन तेश्वर, विभाग संयोजक, बजरंग दल, हरिद्वार ने बलिदानी हिंदू-सिखों के परिजनों के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त करते हुए उन्होंने कहा कि विश्व हिंदू परिषद, बजरंग दल का प्रत्येक कार्यकर्ता व सम्पूर्ण हिन्दू समाज पीड़ित परिवारों के साथ खड़ा है, उनका बलिदान व्यर्थ नहीं जाएगा। भारत जहरीले सांपों का सिर कुचलना अच्छी तरह जानता है। अब भारत के हाथों से ही इस्लामिक जिहादी आतंकवाद की कब्र खुदेगी। 

बजरंग दल के विरोध प्रदर्शन में जीवेंद्र तोमर जिला संयोजक, बजरंग दल, हरिद्वार, इशांत तेजियान, रोहित चौधरी, गुलशन शर्मा, कपिल, अमित कुमार मुल्तानिया, रिनू चौधरी,भोला सैनी,बबलेश चौहान,अंकुश,विक्रांत,सौरभ सैनी,गगन,सेठी,सहित सैकड़ो कार्यकर्ता प्रमुख रुप से उपस्थित रहें।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

सनकी युवक ने धारदार हथियार से किया एक बेजुबान गौ वंश की हत्या : गिरफ्तार

  अरबिंद गुप्ता  लोकल न्यूज़ ऑफ़ इंडिया  बीजपुर /सोनभद्र.  मामला थाना क्षेत्र बिजपुर अंतर्गत ग्राम पंचायत बघाडू के टोला पर्वबतवा का है जहां एक युवक ने मानवता को शर्मसार करते हुए बेजुबान गौ वंश के साथ क्रूरता भरी कारनामे को अंजाम दिया है। पुत्र के इस कारनामे से नाराज पिता बिहारी लाल ने पुलिस को तहरीर दे कर बताया कि उनका 28 वर्षीय पुत्र रामजियावन जंगल से एक लावारिस बछिया पकड़ कर घर लाया और धारदार हथियार से काट कर शव को ठिकाने लगा दिया। सूचना मिलते ही प्रभारी निरीक्षक और उनके नेतृत्व में गठित टीम तत्काल सक्रिय हुई और मौका मुआयना कर जाँच पड़ताल शुरू कर दिए आरोपी की तलाश जारी थी कि इसी दौरान आरोपी रामजियावन मौका देख कहीं भागने की फिराक में चौक चौराहे का चक्कर काट रहा था कि अचानक पुलिस की नजर पड़ गई और सक्रिय पुलिस के जवानों ने बगैर देर किए युवक को धर दबोचा और पूछताछ किया तो उसने अपना जुर्म स्वीकार किया और बछिया की हत्या में उपयोग किए गए विभिन्न वस्तुओं को भी छिपा कर रखा था अभियुक्त की निशानदेही पर धारदार हथियार जैसे कुल्हाड़ी और नरकुल की रस्सी भी बरामद कर ली गयी। पुलिस ने...

रोहित–त्रिशला : कोसी तट, हिमालय की पवित्र वेदी और वैदिक परिणय

  प्रिया बिष्ट  लोकल न्यूज ऑफ इंडिया  गर्जिया, ढिकुली. उत्तराखंड के रामनगर स्थित ढिकुली क्षेत्र में कोसी नदी के शांत तट पर डॉ. रोहित कटारिया और डॉ. त्रिशला परिहार का विवाह प्रकृति, परंपरा और आधुनिकता के संतुलित संगम के रूप में सम्पन्न हुआ। हिमालय की हरित शृंखलाओं की पृष्ठभूमि और कोसी के निरंतर प्रवाह के बीच आयोजित यह डेस्टिनेशन वेडिंग अपने वैदिक स्वरूप और सादगीपूर्ण आयोजन के कारण विशेष रहा। डॉ. त्रिशला परिहार स्वर्गीय श्रीमती पी.के. देवी एवं श्री रामाधार सिंह की पौत्री तथा श्रीमती सीमा सिंह और प्रो. अनिल कुमार सिंह की सुपुत्री हैं। उन्होंने एमबीबीएस की उपाधि प्राप्त की है और वर्तमान में एचआईएमएसआर, दिल्ली से एमडी (सामुदायिक चिकित्सा) की पढ़ाई कर रही हैं। डॉ. रोहित कटारिया स्वर्गीय श्रीमती कमला देवी एवं श्री दौलत राम के पौत्र तथा श्रीमती मुकेश लता और श्री रमेश कटारिया, गुरुग्राम के सुपुत्र हैं। उन्होंने वीएमएमसी से एमबीबीएस और एमडी (रेडियोलॉजी) की उपाधि प्राप्त की है तथा एम्स ऋषिकेश से इंटरवेंशनल रेडियोलॉजी में पीजीडी किया है। विवाह समारोह कोसी नदी के तट पर स्थित कॉर्बेट ह...

पोषाहार वितरण में लापरवाही की शिकायत पर मौके पर पहुंचे विभागीय अधिकारी : आंगनवाड़ी हुई कार्य मुक्त

अरविन्द गुप्ता  लोकल न्यूज़ ऑफ़ इंडिया  बीजपुर/सोनभद्र: विकास खण्ड म्योरपुर अंतर्गत ग्राम पंचायत जरहा टोला दिघुल में तत्कालीन आंगनवाड़ी कार्यकत्री श्रीमति जावित्री दुबे द्वारा नियमित पोषाहार वितरण नहीं किए जाने की शिकायत पुष्टाहार विभाग को लंबे समय से मिल रहा था कि एक बार पुनः दिघुल के लाभार्थियों व ग्रामीणों द्वारा लिखित शिकायत विभाग को भेजा गया जिसकी शिकायत पर 31अगस्त दिन रविवार पूर्वाह्न 11 बजे विभागीय अधिकारी (सी.डी.पी.ओ.म्योरपुर) औचक निरीक्षण के लिए उनके जरहा 5 आंगनबाड़ी केंद्र बरडाड पर पहुंचे तो मौजूदा लाभार्थियों ने इनकी घोर लापरवाही का पूरा दस्तूर सुनाया तथा मौके पर अधिकारी ने देखा कि आंगनबाड़ी जावित्री दुबे द्वारा बरडाड केंद्र पर वितरण हो रहा चने के दाल में पूरी तरह से घुन लगे हुए थे सी. डी. पी. ओ. ने रजिस्टर चेक किए तो रजिस्टर में वितरित नाम 48 थे जबकि मौके पर 38 लाभार्थी ही मिले जिस पोषाहार को शासन द्वारा कुपोषण से बचाने के लिए बच्चों व गर्भवती महिलाओं को निःशुल्क वितरण कराया जाता रहा है वही पोषाहार जमीनी स्तर से पशुओं को खाने के योग्य भी नहीं पाया गया जिससे विभागीय...