सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

विश्व हिंदू परिषद और बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने आतंकवाद के खिलाफ पुतला फूंक कर विरोध जताया

प्रतिमा कुमारी

लोकल न्यूज़ इंडिया  

बीजपुर।बीजपुर थाना क्षेत्र के  बीजपुर बाजार स्थित तिराहे पर शनिवार को आतंकवाद के खिलाफ विश्व हिंदू परिषद और बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने आतंकवाद का पुतला फूंक विरोध जताया साथ ही आतंकवाद के खिलाफ नारे लगाते हुए प्रदर्शन करते नजर आए। विश्व हिंदू परिषद /बजरंग दल के जिला संयोजक संदीप गुप्ता ने बताया कि कश्मीर में एक बार फिर से 1990 के दशक जैसा चुन-चुन कर हिंदुओं की हत्या की जा रही है यह सब सीमा पार से पाकिस्तान प्रेरित आतंकवादी द्वारा किया जा रहा है। साथ ही विश्व हिंदू परिषद के जिला सेवा प्रमुख संजय गुप्ता द्वारा कहा गया कि लगातार हो रहे हिंदुओं पर हमले के विरोध में बजरंग दल देशभर में प्रदर्शन कर रहा है उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से अपील किया कि ऐसे  अराजकता फैलाने वाले लोगों पर कड़ी कार्रवाई करें तथा चुन चुन कर आतंकवादियों का खात्मा कराएं। 


वही बजरंग दल के कार्यकर्ता द्वारा बताया गया कि जम्मू कश्मीर से धारा 370 और 35ए के हटने के बाद अब अफगानिस्तान में तालिबान शासन के कारण आतंकवादियों का घटनाओं में वृद्धि हुई है बजरंग दल कश्मीर के हिंदू समाज के साथ पूरी शक्ति से खड़ा है लगातार हो रहे हिंदुओं पर हमले के विरोध में बजरंग दल देश भर में प्रदर्शन कर रहा है। आतंकवादी संगठन हिंदू और सिखों की हत्या कर रही है जिसे देख बजरंग दल के कार्यकर्ता   कभी सुरत में बर्दाश्त नहीं करेंगे।   बजरंग दल जिला संयोजक संदीप गुप्ता के नेतृत्व में पुतला दहन का कार्यक्रम किया गया इस कार्यक्रम में मुख्य रूप से उपस्थित जिला सेवा प्रमुख संजय गुप्ता, जिला समरसता प्रमुख यशवंत सिंह, प्रखंड मंत्री संदीप उपाध्याय ,प्रखंड संयोजक सौरव गुप्ता ,प्रखंड संयोजक अजय गुप्ता , रितिक चौबे, पंकज चौबे, राजेश सिंह ,लक्ष्मी कसेरा, सूरज, आलोक , निर्भय जयसवाल बालवीर,के साथ बैठक में बीजपुर प्रखंड के सभी कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी उपस्थित।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

सनकी युवक ने धारदार हथियार से किया एक बेजुबान गौ वंश की हत्या : गिरफ्तार

  अरबिंद गुप्ता  लोकल न्यूज़ ऑफ़ इंडिया  बीजपुर /सोनभद्र.  मामला थाना क्षेत्र बिजपुर अंतर्गत ग्राम पंचायत बघाडू के टोला पर्वबतवा का है जहां एक युवक ने मानवता को शर्मसार करते हुए बेजुबान गौ वंश के साथ क्रूरता भरी कारनामे को अंजाम दिया है। पुत्र के इस कारनामे से नाराज पिता बिहारी लाल ने पुलिस को तहरीर दे कर बताया कि उनका 28 वर्षीय पुत्र रामजियावन जंगल से एक लावारिस बछिया पकड़ कर घर लाया और धारदार हथियार से काट कर शव को ठिकाने लगा दिया। सूचना मिलते ही प्रभारी निरीक्षक और उनके नेतृत्व में गठित टीम तत्काल सक्रिय हुई और मौका मुआयना कर जाँच पड़ताल शुरू कर दिए आरोपी की तलाश जारी थी कि इसी दौरान आरोपी रामजियावन मौका देख कहीं भागने की फिराक में चौक चौराहे का चक्कर काट रहा था कि अचानक पुलिस की नजर पड़ गई और सक्रिय पुलिस के जवानों ने बगैर देर किए युवक को धर दबोचा और पूछताछ किया तो उसने अपना जुर्म स्वीकार किया और बछिया की हत्या में उपयोग किए गए विभिन्न वस्तुओं को भी छिपा कर रखा था अभियुक्त की निशानदेही पर धारदार हथियार जैसे कुल्हाड़ी और नरकुल की रस्सी भी बरामद कर ली गयी। पुलिस ने...

रोहित–त्रिशला : कोसी तट, हिमालय की पवित्र वेदी और वैदिक परिणय

  प्रिया बिष्ट  लोकल न्यूज ऑफ इंडिया  गर्जिया, ढिकुली. उत्तराखंड के रामनगर स्थित ढिकुली क्षेत्र में कोसी नदी के शांत तट पर डॉ. रोहित कटारिया और डॉ. त्रिशला परिहार का विवाह प्रकृति, परंपरा और आधुनिकता के संतुलित संगम के रूप में सम्पन्न हुआ। हिमालय की हरित शृंखलाओं की पृष्ठभूमि और कोसी के निरंतर प्रवाह के बीच आयोजित यह डेस्टिनेशन वेडिंग अपने वैदिक स्वरूप और सादगीपूर्ण आयोजन के कारण विशेष रहा। डॉ. त्रिशला परिहार स्वर्गीय श्रीमती पी.के. देवी एवं श्री रामाधार सिंह की पौत्री तथा श्रीमती सीमा सिंह और प्रो. अनिल कुमार सिंह की सुपुत्री हैं। उन्होंने एमबीबीएस की उपाधि प्राप्त की है और वर्तमान में एचआईएमएसआर, दिल्ली से एमडी (सामुदायिक चिकित्सा) की पढ़ाई कर रही हैं। डॉ. रोहित कटारिया स्वर्गीय श्रीमती कमला देवी एवं श्री दौलत राम के पौत्र तथा श्रीमती मुकेश लता और श्री रमेश कटारिया, गुरुग्राम के सुपुत्र हैं। उन्होंने वीएमएमसी से एमबीबीएस और एमडी (रेडियोलॉजी) की उपाधि प्राप्त की है तथा एम्स ऋषिकेश से इंटरवेंशनल रेडियोलॉजी में पीजीडी किया है। विवाह समारोह कोसी नदी के तट पर स्थित कॉर्बेट ह...

पोषाहार वितरण में लापरवाही की शिकायत पर मौके पर पहुंचे विभागीय अधिकारी : आंगनवाड़ी हुई कार्य मुक्त

अरविन्द गुप्ता  लोकल न्यूज़ ऑफ़ इंडिया  बीजपुर/सोनभद्र: विकास खण्ड म्योरपुर अंतर्गत ग्राम पंचायत जरहा टोला दिघुल में तत्कालीन आंगनवाड़ी कार्यकत्री श्रीमति जावित्री दुबे द्वारा नियमित पोषाहार वितरण नहीं किए जाने की शिकायत पुष्टाहार विभाग को लंबे समय से मिल रहा था कि एक बार पुनः दिघुल के लाभार्थियों व ग्रामीणों द्वारा लिखित शिकायत विभाग को भेजा गया जिसकी शिकायत पर 31अगस्त दिन रविवार पूर्वाह्न 11 बजे विभागीय अधिकारी (सी.डी.पी.ओ.म्योरपुर) औचक निरीक्षण के लिए उनके जरहा 5 आंगनबाड़ी केंद्र बरडाड पर पहुंचे तो मौजूदा लाभार्थियों ने इनकी घोर लापरवाही का पूरा दस्तूर सुनाया तथा मौके पर अधिकारी ने देखा कि आंगनबाड़ी जावित्री दुबे द्वारा बरडाड केंद्र पर वितरण हो रहा चने के दाल में पूरी तरह से घुन लगे हुए थे सी. डी. पी. ओ. ने रजिस्टर चेक किए तो रजिस्टर में वितरित नाम 48 थे जबकि मौके पर 38 लाभार्थी ही मिले जिस पोषाहार को शासन द्वारा कुपोषण से बचाने के लिए बच्चों व गर्भवती महिलाओं को निःशुल्क वितरण कराया जाता रहा है वही पोषाहार जमीनी स्तर से पशुओं को खाने के योग्य भी नहीं पाया गया जिससे विभागीय...