सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

  • -प्रैस विज्ञप्ति।
  • -किसानों के गांधी आंदोलन के आगे देश का प्रधानमंत्री झुका;-डा सुशील गुप्ता, राज्यसभा सांसद, आम आदमी पार्टी।
  • -संसद में बिल लाकर काले कानून वापस ले, शहीद किसानों को सच्ची श्रद्वांजलि दे प्रधानमंत्री;-डा सुशील गुप्ता, राज्यसभा सांसद, 
  • --आतंकवादीए खालिस्तानी और राष्ट्र विरोधी कह कर किसानों के हौसले तोड़ने की कोशिश की गईं  लेकिन आजादी के दिवानों की तरह किसानों ने लड़ाई लड़ी और जीते. डा सुशील गुप्ता, राज्यसभा सांसद, आम आदमी पार्टी।

प्रिया पटवाल

लोकल न्यूज ऑफ इंडिया



चंडीगढ: मैं सबसे पहले उन शहीद किसान भाइयों को नमन करता हूं, जिन्होंने तीन काले कृषि कानूनों को रद्द करने के लिए अपना बलिदान दिया। उनकी शहादत ने ही  सरकार को घुटने टेकने पर मजबूर कर दिया। इतिहास आपको सदैव याद रखेगा। यह बात  राज्यसभा सांसद डा सुशील गुप्ता ने अपनी श्रद्वांजलि किसानों के प्रति अर्पित करते हुए कही। 

उन्होंने कहा कि किसानों के शांतिपूर्ण आंदोलन के कारण ही आज देश के प्रधानमंत्री को अपने तीनों काले कृषि कानून वापस लेने को मजबूर होना पडा,बल्कि शाहदत और कुर्बानी के बाद देश के अन्नदाता की बदौलत आज मोदी सरकार की तानाशाही का अंत हुआ उसके अहंकार का अंत हुआ। उन्हें मजबूर होकर चुनाव में हार के डर के कारण तीनों कृषि कानून वापस ले लेना पडे। मैं इसके लिए सभी अन दाताओं को शुभकामनाएं देता हूं, बधाई देना चाहता हूं उनके आंदोलन को नमन करना चाहता हूं  शांतिपूर्ण संघर्ष की बदौलत आज यह तीनों कानून वापस हो गए। 

हरियाणा सहप्रभारी डा गुप्ता ने संदेह जताते हुए कहा क्या नरेंद्र मोदी और उनकी सरकार को सिर्फ चुनाव में हार के डर से ऐसा करना पडा है। उन्होंने कहा अहिंसा के इस आंदोलन में लगभग 900 से अधिक किसान शहीद हो गए। मगर उन्होंने यह कानून वापस नहीं लिया।  शाहदत के दौरान अगर आप खामोश ना होते तो शायद ऐसे ही स्थिति पैदा ना होती।



डा गुप्ता ने कहा भारत के अन्नदाता किसानो पर एक साल तक घोर अत्याचार हुआ है । सैंकड़ों किसानो की शहादत हुई। अन्नदाताओं को आतंकवादी कह कर अपमानित किया गया। मगर किसानों ने एक बार फिर बता दिया है कि उनसे बगैर पूछे समझे कोई भी कानून बनाना उचित नहीं. किसान को मूर्ख ना समझें।

डा गुप्ता ने प्रधानमंत्री मोदी से अपनी तीन मांगे रखी और कहा मोदी जी इस कानून को निरस्त करने के लिए संसद में बिल  लाएं और एमएसपी के मामले में कानून को स्वरूप देने के लिए सभी किसानों के दलों से चर्चा करें, आगामी सत्र में किसानों के पक्ष में एमएसपी के लिए कानून लाएं, इसके अलावा जो कृषि कानून की लड़ाई में शहीद हुए हैं, किसानों की उनकी शहादत को याद किया जाए उन्हें राहत राशि दी जाए। 

उन्होंने एक बार फिर दोहराया कि आम आदमी पार्टी पहले दिन से ही उक्त तीनों काले कानून के खिलाफ संसद से सडक तक साथ थी। इसके लिए उन्होंने दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल का भी धन्यवाद दिया और कहा कि वह हमेशा से ही किसानों के पक्ष मंे खडे रहे।


टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

69000 शिक्षक भर्ती परीक्षा का परिणाम घोषित, 146060 अभ्यर्थी पास

69000 शिक्षक भर्ती परीक्षा का परिणाम घोषित, 146060 अभ्यर्थी पास लोकल न्यूज ऑफ़ इंडिया  लखनऊ ।परिषदीय प्राथमिक स्कूलों में 69000 सहायक अध्यापकों की भर्ती के लिए आयोजित लिखित परीक्षा का परिणाम मंगलवार दोपहर जारी हो गया। परीक्षा नियामक प्राधिकारी कार्यालय में 12.30 बजे परीक्षा समिति की बैठक के बाद अधिकारिक रूप से परिणामों की घोषणा की गई। पाठ्यक्रम के बाहर से पूछे गए हिन्दी साहित्य के तीन प्रश्नों पर प्रत्येक प्रश्न के लिए एक-एक (यानि कुल तीन-तीन) नंबर सभी अभ्यर्थियों को एक समान रूप से दिया गया है। 6 जनवरी 2019 को आयोजित परीक्षा के लिए पंजीकृत 431466 अभ्यर्थियों में से 409530 सम्मिलित हुए थे। इनमें से 146060 (35.66 प्रतिशत) सफल हैं। सामान्य वर्ग के 36614, ओबीसी 84868, एससी 24308 और एसटी के 270 अभ्यर्थी पास हैं। 69000 शिक्षक भर्ती रिजल्ट : 69000 भर्ती परीक्षा का परिणाम जारी, बुधवार से देख सकेंगे रिजल्ट कोर्स के अनुसार बात की जाए तो डीएलएड (बीटीसी) करने वाले 38610, शिक्षामित्र 8018, बीएड 97368 और अन्य पाठ्यक्रम करने वाले 2064 अभ्यर्थी सफल हैं। परीक्षा में सम्मिलित अभ्यर्थी अपना परिणाम बु...

रोहित–त्रिशला : कोसी तट, हिमालय की पवित्र वेदी और वैदिक परिणय

  प्रिया बिष्ट  लोकल न्यूज ऑफ इंडिया  गर्जिया, ढिकुली. उत्तराखंड के रामनगर स्थित ढिकुली क्षेत्र में कोसी नदी के शांत तट पर डॉ. रोहित कटारिया और डॉ. त्रिशला परिहार का विवाह प्रकृति, परंपरा और आधुनिकता के संतुलित संगम के रूप में सम्पन्न हुआ। हिमालय की हरित शृंखलाओं की पृष्ठभूमि और कोसी के निरंतर प्रवाह के बीच आयोजित यह डेस्टिनेशन वेडिंग अपने वैदिक स्वरूप और सादगीपूर्ण आयोजन के कारण विशेष रहा। डॉ. त्रिशला परिहार स्वर्गीय श्रीमती पी.के. देवी एवं श्री रामाधार सिंह की पौत्री तथा श्रीमती सीमा सिंह और प्रो. अनिल कुमार सिंह की सुपुत्री हैं। उन्होंने एमबीबीएस की उपाधि प्राप्त की है और वर्तमान में एचआईएमएसआर, दिल्ली से एमडी (सामुदायिक चिकित्सा) की पढ़ाई कर रही हैं। डॉ. रोहित कटारिया स्वर्गीय श्रीमती कमला देवी एवं श्री दौलत राम के पौत्र तथा श्रीमती मुकेश लता और श्री रमेश कटारिया, गुरुग्राम के सुपुत्र हैं। उन्होंने वीएमएमसी से एमबीबीएस और एमडी (रेडियोलॉजी) की उपाधि प्राप्त की है तथा एम्स ऋषिकेश से इंटरवेंशनल रेडियोलॉजी में पीजीडी किया है। विवाह समारोह कोसी नदी के तट पर स्थित कॉर्बेट ह...

बंधी मे नहाते चपकी के तीन बच्चो की मौत शैलेश कुमार

बंधी मे नहाते चपकी के तीन बच्चो की मौत शैलेश कुमार लोकल न्यूज ऑफ़ इंडिया बभनी / सोनभद्र ।स्थानीय थाना क्षेत्र के चपकी मे बन्धी मे नहाते समय पानी मे डुबने से तीन बच्चो की मौत हो गयी है। प्राप्त जानकारी अनुसार दिनांक कल दोपहर में लगभग दो बजे अपने घर चपकी से महुआ बीनने जंगल मे बंधी के पास आये थे बंधी में तीनों नहाते समय डूब गए। घर वाले शाम को 7बजे खोजते हुए महुए के पास आये तो बंधी के किनारे कपड़ा मिला जिसके आधार पर बंधी में तलाशा गया । तीनो बच्चो के शव बंधी से निकलवा लिये गए है जिनके नाम पता क्रमशः 1 अमन बियार पुत्र रामबदन उम्र 8 वर्ष 2 अमरेश चंद्र पुत्र रामबदन उम्र 6 वर्ष 3 सोनू बियार पुत्र नन्दलाल उम्र 7 वर्ष निवासीगण ग्राम चपकी  शक्ति डांड थाना बभनी जनपद सोनभद्र  सूचना पर मौके पहुची बभनी पुलिस ने शव को पानी से बाहर निकलवा कर अग्रिम कार्यवाही मे जुट गई है।