सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

पुलिया निर्माण में मानक की उड़ी धज्जियां



ईश्वरी प्रसाद

लोकल न्यूज ऑफ इंडिया

जरहा।बीते दिनों ग्राम पंचायत जरहा में हड़वरिया-रजमिलान संपर्क मार्ग में लोकल बालू बोल्डर को लेकर ग्रामीणों ने शिकायत  को मीडिया के माध्यम से संबंधित अधिकारी तक पहुंचाने का प्रयास किया था। उक्त शिकायत समबंधितो का भले ही ध्यान आकृष्ट न कर पाया हो, किंतु उसी ठेकेदार के द्वारा इसी सड़क में पुलिया निर्माण में मानक की धज्जियां उड़ाई जा रही है। आज ग्रामीणों से सूचना मिली कि पुलिया की छत ढलाई हो रहा हैं, जिसमें गिट्टी, बालू, सरिया व सीमेंट में मानक की अनदेखी करते हुए ढलाई हो रहा है। 

 प्राप्त सूचना पर मौके पर पहुंचे लोगों ने देखा कि एक ही लेयर में तीन प्रकार की सरिया बिछी हुई है, जिसमें 12,10 व 8 की है, जिसे देख पूछने पर बाध्य होना पड़ा कि प्रति लेयर या तो 10mm या फिर 12mm या 10mm की बिछी होती है, फिर किस इंजीनियर ने ऐसा करने को बोला है। दूसरी तरफ 20mm की गिट्टी 60से 70% व 10mm की 30 से 40% का मिक्चर की जगह 20% 10mm तथा 80% 20mm के मिक्चर का प्रयोग लोकल बालू के साथ किया जा रहा है।और तो और सीमेंट भी not for sell वाला इस्तेमाल हो रहा है, वो भी 50तगाड़ी गिट्टी, 50तगाड़ी बालू में एक बोरी सीमेंट के मानक से।

  इस बावत वहां उपस्थित एक व्यक्ति ने एक्स ई एन से बात की गई तो पहले हमीं से मानक पूछने लगे कि आप ही मानक बताएं। जब सूट वीडियो महोदय के नम्बर पर भेजा गया तो बोले कि काम बंद करवा दे।मैं ठेकेदार से बोलता हूं।तत्काल काम बंद हो गया, किंतु फिर से जब सभी लोगों के चले जाने के कार्य चालू कर दिया गया। ग्रामीणों में चर्चा जोरों पर हैं कि जमीनी हकीकत यह है कि अधिकारी व ठेकेदारों की दबंगई आज भी चल रही है, केवल भौकाल है कि योगी सरकार में गलत करने वाले डर गए हैं। इस आदिवासी क्षेत्र में आज भी अफसर व ठेकेदार बेलगाम है।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

सनकी युवक ने धारदार हथियार से किया एक बेजुबान गौ वंश की हत्या : गिरफ्तार

  अरबिंद गुप्ता  लोकल न्यूज़ ऑफ़ इंडिया  बीजपुर /सोनभद्र.  मामला थाना क्षेत्र बिजपुर अंतर्गत ग्राम पंचायत बघाडू के टोला पर्वबतवा का है जहां एक युवक ने मानवता को शर्मसार करते हुए बेजुबान गौ वंश के साथ क्रूरता भरी कारनामे को अंजाम दिया है। पुत्र के इस कारनामे से नाराज पिता बिहारी लाल ने पुलिस को तहरीर दे कर बताया कि उनका 28 वर्षीय पुत्र रामजियावन जंगल से एक लावारिस बछिया पकड़ कर घर लाया और धारदार हथियार से काट कर शव को ठिकाने लगा दिया। सूचना मिलते ही प्रभारी निरीक्षक और उनके नेतृत्व में गठित टीम तत्काल सक्रिय हुई और मौका मुआयना कर जाँच पड़ताल शुरू कर दिए आरोपी की तलाश जारी थी कि इसी दौरान आरोपी रामजियावन मौका देख कहीं भागने की फिराक में चौक चौराहे का चक्कर काट रहा था कि अचानक पुलिस की नजर पड़ गई और सक्रिय पुलिस के जवानों ने बगैर देर किए युवक को धर दबोचा और पूछताछ किया तो उसने अपना जुर्म स्वीकार किया और बछिया की हत्या में उपयोग किए गए विभिन्न वस्तुओं को भी छिपा कर रखा था अभियुक्त की निशानदेही पर धारदार हथियार जैसे कुल्हाड़ी और नरकुल की रस्सी भी बरामद कर ली गयी। पुलिस ने...

69000 शिक्षक भर्ती परीक्षा का परिणाम घोषित, 146060 अभ्यर्थी पास

69000 शिक्षक भर्ती परीक्षा का परिणाम घोषित, 146060 अभ्यर्थी पास लोकल न्यूज ऑफ़ इंडिया  लखनऊ ।परिषदीय प्राथमिक स्कूलों में 69000 सहायक अध्यापकों की भर्ती के लिए आयोजित लिखित परीक्षा का परिणाम मंगलवार दोपहर जारी हो गया। परीक्षा नियामक प्राधिकारी कार्यालय में 12.30 बजे परीक्षा समिति की बैठक के बाद अधिकारिक रूप से परिणामों की घोषणा की गई। पाठ्यक्रम के बाहर से पूछे गए हिन्दी साहित्य के तीन प्रश्नों पर प्रत्येक प्रश्न के लिए एक-एक (यानि कुल तीन-तीन) नंबर सभी अभ्यर्थियों को एक समान रूप से दिया गया है। 6 जनवरी 2019 को आयोजित परीक्षा के लिए पंजीकृत 431466 अभ्यर्थियों में से 409530 सम्मिलित हुए थे। इनमें से 146060 (35.66 प्रतिशत) सफल हैं। सामान्य वर्ग के 36614, ओबीसी 84868, एससी 24308 और एसटी के 270 अभ्यर्थी पास हैं। 69000 शिक्षक भर्ती रिजल्ट : 69000 भर्ती परीक्षा का परिणाम जारी, बुधवार से देख सकेंगे रिजल्ट कोर्स के अनुसार बात की जाए तो डीएलएड (बीटीसी) करने वाले 38610, शिक्षामित्र 8018, बीएड 97368 और अन्य पाठ्यक्रम करने वाले 2064 अभ्यर्थी सफल हैं। परीक्षा में सम्मिलित अभ्यर्थी अपना परिणाम बु...

रोहित–त्रिशला : कोसी तट, हिमालय की पवित्र वेदी और वैदिक परिणय

  प्रिया बिष्ट  लोकल न्यूज ऑफ इंडिया  गर्जिया, ढिकुली. उत्तराखंड के रामनगर स्थित ढिकुली क्षेत्र में कोसी नदी के शांत तट पर डॉ. रोहित कटारिया और डॉ. त्रिशला परिहार का विवाह प्रकृति, परंपरा और आधुनिकता के संतुलित संगम के रूप में सम्पन्न हुआ। हिमालय की हरित शृंखलाओं की पृष्ठभूमि और कोसी के निरंतर प्रवाह के बीच आयोजित यह डेस्टिनेशन वेडिंग अपने वैदिक स्वरूप और सादगीपूर्ण आयोजन के कारण विशेष रहा। डॉ. त्रिशला परिहार स्वर्गीय श्रीमती पी.के. देवी एवं श्री रामाधार सिंह की पौत्री तथा श्रीमती सीमा सिंह और प्रो. अनिल कुमार सिंह की सुपुत्री हैं। उन्होंने एमबीबीएस की उपाधि प्राप्त की है और वर्तमान में एचआईएमएसआर, दिल्ली से एमडी (सामुदायिक चिकित्सा) की पढ़ाई कर रही हैं। डॉ. रोहित कटारिया स्वर्गीय श्रीमती कमला देवी एवं श्री दौलत राम के पौत्र तथा श्रीमती मुकेश लता और श्री रमेश कटारिया, गुरुग्राम के सुपुत्र हैं। उन्होंने वीएमएमसी से एमबीबीएस और एमडी (रेडियोलॉजी) की उपाधि प्राप्त की है तथा एम्स ऋषिकेश से इंटरवेंशनल रेडियोलॉजी में पीजीडी किया है। विवाह समारोह कोसी नदी के तट पर स्थित कॉर्बेट ह...