सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

गरीबों तथा शोषितों के मसीहा विधायक ने लगायीं निजी निवास पर जन चौपाल कार्यक्रम

 

जयचन्द प्रसाद

लोकल न्यूज़ ऑफ इंडिया

सोनभद्र/दुद्धी/म्योरपुर।उत्तरप्रदेश राज्य के अन्तिम छोर 403 दुद्धी के माननीय विधायक जी ने अपने निवास  पर जन चौपाल लगाकर जन समस्यायें सुनीं।इन दिनों विधानसभा क्षेत्र दुद्धी  के किसानो,मजदूरों,आदिवासियों को क्षेत्र के भूमाफियायों,दबंगों द्वारा बड़े पैमाने पर जमींन लूट कर दबाया सताया जा रहा है।1985 की सर्वे सेटलमेन्ट में भूमाफियाओं,व दबंगों द्वारा पैसे के बल पर गरीबों का पुश्तैनी जमींन अपने व परिवारजनों के नाम करा लिया है और अब खतौनी में अपने नाम के आधार पर पुलिस का धौस जमाकर गरीबों की पुश्तैनी जमीन को कब्जा करने के फिराक में है।



इस प्रकरण पर गरीबों, किसानों, आदिवासियों के मसीहा विधायक श्री राम दुलारे सिंह गोड़ ने अपनी गहन सक्रियता दिखाते हुए भूमाफियाओं के खिलाफ सख्ती से निपटने की बात कहीं और चौपाल कार्यक्रम में उपस्थित सभी गरीब आदिवासी किसान भाइयों को हिदायत दी कि अपने बाप दादे की जमीन पर कब्जा बनाये रखियेगा आपके साथ अन्याय होने नहीं दूंगा।और सेलफोन पर सम्बन्धित अधिकारियों,कर्मचारियों को हिदायत दी कि मेरे विधानसभा क्षेत्र में गरीबों,आदिवासियों का शोषण बर्दास्त नहीं होगा।भूमाफियाओं व दबंगों द्वारा गरीबों का शोषण नहीं होना चाहिये,एक भी शिकायत मिलने पर सख्त से सख्त कार्यवाही की जायेगी।

इसी बीच  बिजली विभाग से सम्बन्धित नधिरा सब स्टेशन के अन्तर्गत ग्राम पंचायत लीलाडेवा का एक मामला सामने आया। जिसमें ग्राम पंचायत लीलाडेवा में    

जे0 ई0 महेश कुमार द्वारा 11000 हाई वोल्टेज का सरकारी नक्शा बिगाड़ कर अंजानी, लीलाडेवा जोकि लोकल लाइट 440 वोल्टेज तार खम्भे से 11000 हाई वोल्टेज विद्युत सप्लाई कर दिये जिससे वहां के रहवासी अपने आपको सुरक्षित महसूस नहीं कर रहे हैं और कभी भी बड़ा घटना घट सकता है।चुकि जे0ई0 द्वारा पुराने नक्शा का बजट बचाकर घोटाला करने की फिराक में हैं।इसलिए बिना नक्शा के आसपास के रहवासियों के घर के छत से 11000 हाई वोल्टेज सप्लाई करायी गयी है।विधायक जी ने इस मामले को गम्भीरता से लेते हुए सम्बन्धितों को हिदायत दी कि तत्काल वहां के रहवासियों की सुरक्षा का ध्यान रखते हुए तत्काल पुराने नक्शा कुड़िया टोला,पोयान टोला होते हुए लीलाडेवा, महुली आदि ग्राम पंचायतों में 11000 हाई वोल्टेज का विद्युत सप्लाई बहाल कराया जाय।

इस मौके पर विधानसभा प्रभारी श्री विष्णुकान्त दुबे,विधानसभा अध्यक्ष अपना दल एस श्री रामसुरेश कुशवाहा,बालमुकुन्द, बबई सिंह,श्यामनारायण सिंह,मण्डल अध्यक्ष शक्तिनगर श्री ईश्वरी प्रसाद सहित भारी संख्या में भारतीय जनता पार्टी,अपना दल एस पदाधिकारी,कार्यकर्तागण, तथा दुद्धी विधानसभा के भारी संख्या में जनमानस उपस्थित थे।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

सनकी युवक ने धारदार हथियार से किया एक बेजुबान गौ वंश की हत्या : गिरफ्तार

  अरबिंद गुप्ता  लोकल न्यूज़ ऑफ़ इंडिया  बीजपुर /सोनभद्र.  मामला थाना क्षेत्र बिजपुर अंतर्गत ग्राम पंचायत बघाडू के टोला पर्वबतवा का है जहां एक युवक ने मानवता को शर्मसार करते हुए बेजुबान गौ वंश के साथ क्रूरता भरी कारनामे को अंजाम दिया है। पुत्र के इस कारनामे से नाराज पिता बिहारी लाल ने पुलिस को तहरीर दे कर बताया कि उनका 28 वर्षीय पुत्र रामजियावन जंगल से एक लावारिस बछिया पकड़ कर घर लाया और धारदार हथियार से काट कर शव को ठिकाने लगा दिया। सूचना मिलते ही प्रभारी निरीक्षक और उनके नेतृत्व में गठित टीम तत्काल सक्रिय हुई और मौका मुआयना कर जाँच पड़ताल शुरू कर दिए आरोपी की तलाश जारी थी कि इसी दौरान आरोपी रामजियावन मौका देख कहीं भागने की फिराक में चौक चौराहे का चक्कर काट रहा था कि अचानक पुलिस की नजर पड़ गई और सक्रिय पुलिस के जवानों ने बगैर देर किए युवक को धर दबोचा और पूछताछ किया तो उसने अपना जुर्म स्वीकार किया और बछिया की हत्या में उपयोग किए गए विभिन्न वस्तुओं को भी छिपा कर रखा था अभियुक्त की निशानदेही पर धारदार हथियार जैसे कुल्हाड़ी और नरकुल की रस्सी भी बरामद कर ली गयी। पुलिस ने...

रोहित–त्रिशला : कोसी तट, हिमालय की पवित्र वेदी और वैदिक परिणय

  प्रिया बिष्ट  लोकल न्यूज ऑफ इंडिया  गर्जिया, ढिकुली. उत्तराखंड के रामनगर स्थित ढिकुली क्षेत्र में कोसी नदी के शांत तट पर डॉ. रोहित कटारिया और डॉ. त्रिशला परिहार का विवाह प्रकृति, परंपरा और आधुनिकता के संतुलित संगम के रूप में सम्पन्न हुआ। हिमालय की हरित शृंखलाओं की पृष्ठभूमि और कोसी के निरंतर प्रवाह के बीच आयोजित यह डेस्टिनेशन वेडिंग अपने वैदिक स्वरूप और सादगीपूर्ण आयोजन के कारण विशेष रहा। डॉ. त्रिशला परिहार स्वर्गीय श्रीमती पी.के. देवी एवं श्री रामाधार सिंह की पौत्री तथा श्रीमती सीमा सिंह और प्रो. अनिल कुमार सिंह की सुपुत्री हैं। उन्होंने एमबीबीएस की उपाधि प्राप्त की है और वर्तमान में एचआईएमएसआर, दिल्ली से एमडी (सामुदायिक चिकित्सा) की पढ़ाई कर रही हैं। डॉ. रोहित कटारिया स्वर्गीय श्रीमती कमला देवी एवं श्री दौलत राम के पौत्र तथा श्रीमती मुकेश लता और श्री रमेश कटारिया, गुरुग्राम के सुपुत्र हैं। उन्होंने वीएमएमसी से एमबीबीएस और एमडी (रेडियोलॉजी) की उपाधि प्राप्त की है तथा एम्स ऋषिकेश से इंटरवेंशनल रेडियोलॉजी में पीजीडी किया है। विवाह समारोह कोसी नदी के तट पर स्थित कॉर्बेट ह...

पचास साल में कैसा रहा हिमाचल की लाइफलाइन HRTC का सफ़र

1974 से लेकर 2024 तक HRTC का सफ़र उप मुख्यमंत्री ने एचआरटीसी के संग्रहालय एवं वाल ऑफ हॉनर का किया शुभारंभ स्वर्ण जयंती के उपलक्ष्य पर निगम द्वारा 12 अक्टूबर को भव्य समारोह का होगा आयोजन गब्बर सिंह वैदिक Local Newsofindia उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने आज हिमाचल पथ परिवहन निगम के 50 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य पर पुराना बस अड्डा शिमला में स्थित हिमाचल पथ परिवहन निगम के मुख्य कार्यालय में निर्मित संग्रहालय एवं वाल ऑफ हॉनर का लोकार्पण किया। इस अवसर उन्होंने कहा कि वाल ऑफ हॉनर के माध्यम से हम यहाँ पर हिमाचल पथ परिवहन निगम के सफर को जान सकेंगे। उन्होंने बताया कि 1974 से लेकर अब तक के फैसलों एवं अवार्ड्स अंकित किया गया है। इसके साथ-साथ हिमाचल पथ परिवहन निगम की बसों के मॉडल को भी अलग अलग स्थानों पर दर्शाया जा रहा है। उप मुख्यमंत्री ने कहा कि पूरे प्रदेश को निगम के 50 वर्ष पूर्ण होने पर गर्व होना चाहिए। निगम की बसों की सेवाएं दुर्गम क्षेत्रों तक है और लोगों को उनके गंतव्य स्थान तक पहुंचती है। हमारे बसों के ड्राइवर सबसे अचे अनुभवी है। उन्होंने कहा कि स्वर्ण जयंती के उपलक्ष्य पर निगम द्वारा...