सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

बारिश के क़हर से मनाली का जनजीवन अस्त व्यस्त

  

  • देश के अन्य भागों से संपर्क कटा
  • बिजली पानी बंद 
  • एन एच सहित वाम तट मार्ग बंद
  • नेटवर्क ना होने से मोबाईल मात्र शोपिस,ऑनलाइन पेमेंट भी बंद ,बैंकिंग फेल 
  • बांग और क्लॉथ में होटेल, मकान बहे 

राज अग्रवाल

लोकल न्यूज़ ऑफ़ इंडिया 



मनाली: पिछले तीन दिनों से हो रही भारी बारिश के चलते पूरे प्रदेश का हाल बेहाल है बहीं विश्व प्रसिद्ध पर्यटन नगरी मनाली का संपर्क देश के अन्य भागों से पूरी तरह कट गया है व्यास नदी सहित घाटी के नाले उफान पर है 1995 के बाद एक बार फिर से व्यास नदी ने भारी त्वाही मचा कर रख दी है मनाली को सड़क मार्ग से जोड़ने वाले दोनों मार्ग यातायात के लिए बंद हो गये है जबकि हाल ही में बना एन एच फोर लेन मार्ग तो जगह जगह व्यास नदी में समा गया अभी तक हालात को देखते हुए यह क्यास लगाये जा रहे है कि सड़क मार्ग बहाल करने में काफ़ी समय लग सकता है यही नहीं बिजली पानी भी पिछले दो दिनों से बंद है  विभागों की माने तो बिजली पानी की व्यवस्था ठीक करने में भी कुछ और दिन लगेंगे। आज की सबसे ज़्यादा जरुरी फ़ोन और मोबाईल बिना नेटवर्क के शो पीस बन कर रह गये है। नेटवर्क ना होने से बेंकिग भी बंद है। ना तो एटीएम कार्य कर रहें है और ना ही गूगल ,पैटीएम और अन्य ऑनलाइन विकल्प जिस से रोजमरा की जरूरत का सामान लेने में साथनीय लोगों के साथ साथ पर्यटकों को भी भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। बरहाल इस भारी बारिश ने बता दिया की जब व्यास नदी अपने पूरे उफान पर आती है तो इस के आगे मानव निर्मित सड़क या भवन ताँस के पतों की तरह डेह जाते है। अभी तक सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार पर्यटन नगरी मनाली के बांग और क्लॉथ में होटल और निजी भवन भी व्यास में समा गये है और कुछ वाहनो के साथ साथ जानी नुक़सान की भी सूचना मिल रही है। इस जानलेवा बरसात ने हाहाकार मचा दिया है। और वहीं एन एच द्वारा फोर लेन सड़क निर्माण की पोल भी खोल कर रख दी है जगह जगह सड़क मार्ग ज़मीनोज्द हो गया है इस फोर लेन के निर्माण में कितना घटिया समान लगाया गया है यह देखने को मिल रहा है अगर इस के निर्माण में कोई कोताही ना बरती गई होती तो कुल्लू से मनाली तक यह हाल नहीं होता। अब देखना यह है की इस संदर्भ में सरकार क्या रूख अख्तियार करती है यह तो आने वाला समये ही बताएगा। परन्तु पर्यटन नगरी मनाली जब तक सब कुछ सुचारू नहीं होता तब तक 1995 के बाद 2023 भी अपने वजूद को बचाने में तत्पर रहेगी। मनाली प्रशासन सहित इस आपदा की घड़ी में एसडीएम रमन शर्मा डीएसपी के डी शर्मा हरसंभव मदद के लिए 24 घंटे बिना रुके बिना थके अपने कर्तव्य पथ पर डटे हुए है

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

सनकी युवक ने धारदार हथियार से किया एक बेजुबान गौ वंश की हत्या : गिरफ्तार

  अरबिंद गुप्ता  लोकल न्यूज़ ऑफ़ इंडिया  बीजपुर /सोनभद्र.  मामला थाना क्षेत्र बिजपुर अंतर्गत ग्राम पंचायत बघाडू के टोला पर्वबतवा का है जहां एक युवक ने मानवता को शर्मसार करते हुए बेजुबान गौ वंश के साथ क्रूरता भरी कारनामे को अंजाम दिया है। पुत्र के इस कारनामे से नाराज पिता बिहारी लाल ने पुलिस को तहरीर दे कर बताया कि उनका 28 वर्षीय पुत्र रामजियावन जंगल से एक लावारिस बछिया पकड़ कर घर लाया और धारदार हथियार से काट कर शव को ठिकाने लगा दिया। सूचना मिलते ही प्रभारी निरीक्षक और उनके नेतृत्व में गठित टीम तत्काल सक्रिय हुई और मौका मुआयना कर जाँच पड़ताल शुरू कर दिए आरोपी की तलाश जारी थी कि इसी दौरान आरोपी रामजियावन मौका देख कहीं भागने की फिराक में चौक चौराहे का चक्कर काट रहा था कि अचानक पुलिस की नजर पड़ गई और सक्रिय पुलिस के जवानों ने बगैर देर किए युवक को धर दबोचा और पूछताछ किया तो उसने अपना जुर्म स्वीकार किया और बछिया की हत्या में उपयोग किए गए विभिन्न वस्तुओं को भी छिपा कर रखा था अभियुक्त की निशानदेही पर धारदार हथियार जैसे कुल्हाड़ी और नरकुल की रस्सी भी बरामद कर ली गयी। पुलिस ने...

69000 शिक्षक भर्ती परीक्षा का परिणाम घोषित, 146060 अभ्यर्थी पास

69000 शिक्षक भर्ती परीक्षा का परिणाम घोषित, 146060 अभ्यर्थी पास लोकल न्यूज ऑफ़ इंडिया  लखनऊ ।परिषदीय प्राथमिक स्कूलों में 69000 सहायक अध्यापकों की भर्ती के लिए आयोजित लिखित परीक्षा का परिणाम मंगलवार दोपहर जारी हो गया। परीक्षा नियामक प्राधिकारी कार्यालय में 12.30 बजे परीक्षा समिति की बैठक के बाद अधिकारिक रूप से परिणामों की घोषणा की गई। पाठ्यक्रम के बाहर से पूछे गए हिन्दी साहित्य के तीन प्रश्नों पर प्रत्येक प्रश्न के लिए एक-एक (यानि कुल तीन-तीन) नंबर सभी अभ्यर्थियों को एक समान रूप से दिया गया है। 6 जनवरी 2019 को आयोजित परीक्षा के लिए पंजीकृत 431466 अभ्यर्थियों में से 409530 सम्मिलित हुए थे। इनमें से 146060 (35.66 प्रतिशत) सफल हैं। सामान्य वर्ग के 36614, ओबीसी 84868, एससी 24308 और एसटी के 270 अभ्यर्थी पास हैं। 69000 शिक्षक भर्ती रिजल्ट : 69000 भर्ती परीक्षा का परिणाम जारी, बुधवार से देख सकेंगे रिजल्ट कोर्स के अनुसार बात की जाए तो डीएलएड (बीटीसी) करने वाले 38610, शिक्षामित्र 8018, बीएड 97368 और अन्य पाठ्यक्रम करने वाले 2064 अभ्यर्थी सफल हैं। परीक्षा में सम्मिलित अभ्यर्थी अपना परिणाम बु...

रोहित–त्रिशला : कोसी तट, हिमालय की पवित्र वेदी और वैदिक परिणय

  प्रिया बिष्ट  लोकल न्यूज ऑफ इंडिया  गर्जिया, ढिकुली. उत्तराखंड के रामनगर स्थित ढिकुली क्षेत्र में कोसी नदी के शांत तट पर डॉ. रोहित कटारिया और डॉ. त्रिशला परिहार का विवाह प्रकृति, परंपरा और आधुनिकता के संतुलित संगम के रूप में सम्पन्न हुआ। हिमालय की हरित शृंखलाओं की पृष्ठभूमि और कोसी के निरंतर प्रवाह के बीच आयोजित यह डेस्टिनेशन वेडिंग अपने वैदिक स्वरूप और सादगीपूर्ण आयोजन के कारण विशेष रहा। डॉ. त्रिशला परिहार स्वर्गीय श्रीमती पी.के. देवी एवं श्री रामाधार सिंह की पौत्री तथा श्रीमती सीमा सिंह और प्रो. अनिल कुमार सिंह की सुपुत्री हैं। उन्होंने एमबीबीएस की उपाधि प्राप्त की है और वर्तमान में एचआईएमएसआर, दिल्ली से एमडी (सामुदायिक चिकित्सा) की पढ़ाई कर रही हैं। डॉ. रोहित कटारिया स्वर्गीय श्रीमती कमला देवी एवं श्री दौलत राम के पौत्र तथा श्रीमती मुकेश लता और श्री रमेश कटारिया, गुरुग्राम के सुपुत्र हैं। उन्होंने वीएमएमसी से एमबीबीएस और एमडी (रेडियोलॉजी) की उपाधि प्राप्त की है तथा एम्स ऋषिकेश से इंटरवेंशनल रेडियोलॉजी में पीजीडी किया है। विवाह समारोह कोसी नदी के तट पर स्थित कॉर्बेट ह...