सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

नशाखोरी, उपद्रव, अशलीलता, लड़ाई-झगड़ें, चोरी व यातायात व्यवस्था को दुरूस्त करने की उठाई मांग

 


गब्बर सिंह वैदिक,

लोकल न्यूज ऑफ इंडिया,



युवक मंडल, महिला मंडल रचोली, महिला मंडल सरलाप्रोग, व्यापारी वर्ग कर्मचारी, छात्र एवम प्रबुद्ध जनता रचोली, पिप्टी, सरलाप्रोग आप का ध्यान आये दिन उपरोक्त क्षेत्र में बिगड़ती कानून व्यवस्था कि और केंद्रित करना चाहते है। जिसका विवरण विस्तार पूर्वक क्रमवार निम्नलिखित है। 1) नशाखोरी- उपरोक्त क्षेत्र में नशाखोरी दिन प्रति दिन बडती जा रही है जिस कि चपेट में न केवल युवा वर्ग बल्किन स्कूल व अन्य शिक्षण संस्थानों में शिक्षा व प्रशिक्षण ग्रहण कर रहे छात्र-छात्राये भी पूरी तरह से संलिप्त हो रहे है जिस से आने वाली युवा पीढ़ी का भविष्य नष्ट होता दिख रहा है और अपराधिक गतिविधियों को बढ़ावा मिल रहा है उक्त क्षेत्र में इन नशाखोरो द्वारा न केवल उपद्रव अश्लीलता व लड़ाई-झगड़ें बल्किन आये दिन वाहनों में चोरी तोड़-फोड़ व घरो के ताले तोड़कर चोरी की बड़ी घटनाओं को अंजाम दिया जा रहा है।

2) यातायात व्यवस्था - राष्ट्रीय उच्च मार्ग -5 गौरा मशनु संपर्क सड़क से सरलाप्रोग तक आये दिन घंटों लगने वाले जाम से न केवल छात्र एवम कर्मचारी वर्ग परेशान है बल्किन आम जनता वृद्ध व मरीजों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है जिसका मुख्य कारण सड़क किनारे अनाधिकृत अतिक्रमण कर बहुमंजिला इमारतों का निर्माण कर तकनिकी मापदंडो को दरकिनार कर सड़क को तंग कर रखा है जिस कारण आम जन मानस को जाम जैसी यातायात समस्या से झूझना पड़ रहा है यदि समय रहते लिया तो आने वाले समय में घंटों लगने वाला जाम बड़ी समस्या में तब्दील हो सकता सरकार व प्रशासन उक्त अनाधिकृत रूप से अतिक्रमण की गयी सा है।

3) क्षेत्र का नगर परिषद में विलय हाल ही मे रचोली का कुछ क्षेत्र नगर परिषद् में सम्मिलित किया गया है। जिस से यहाँ रहने वाली जनता को अनेक दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। इस से यहा रहने वाली जनता को अतिरिक्त वित्तीय भोझ पड़ रहा है सुविधा के नाम पर यहा कुछ भी नहीं है, जो क्षेत्र नगर परिषद् मे लिया गया है इस क्षेत्र की संख्या बहुत कम है जब कि एक बहुत बड़ा जन संख्या वाला क्षेत्र छोड दिया गया है, या तो पुरा क्षेत्र नगर परिषद में जोड़ दिया जाए या पुरे क्षेत्र को यथावत रहने दिया जाए।

अतः महामहिम राज्यपाल हिमाचल प्रदेश सरकार से हम अधोहस्ताक्षरी पुरजोर मांग करते है कि इस क्षेत्र में पुलिस गस्त दिन में एक बार ज़रूर लगाई जाए व सुबह 8 बजे से 10 बजे और शाम को 3 से 5 बजे तक केवल छोटे वहानो, स्कूल बसों व ग्रामीण इलाको में आने जाने वाली निजी व सरकारी बसों को ही आने जाने कि अनुमति दी जाए इसके लिए राष्ट्रीय उच्च मार्ग -5 जीरो पॉइंट पर एक पुलिस कर्मी व सरलाप्रोग में भी एक पुलिस कर्मी तैनात किया जाए जो कि माल वाहक गाडियों को इस समय अवधि के अंदर न छोड़ें जिससे इस समस्या से निजात मिल सके।

यदि सरकार व प्रशासन जल्द से जल्द हमारी समस्याओं का सकारत्मक समाधान नही करती है व अनाधिकृत रूप से अतिक्रमण की गयी सड़क की निशानदेही न कि गयी तो मजबूरन हमे आन्दोलन का रास्ता अख्तियार करना पड़ेगा जिसकी जिमेवारी सरकार व प्रशासन की होगी ।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

सनकी युवक ने धारदार हथियार से किया एक बेजुबान गौ वंश की हत्या : गिरफ्तार

  अरबिंद गुप्ता  लोकल न्यूज़ ऑफ़ इंडिया  बीजपुर /सोनभद्र.  मामला थाना क्षेत्र बिजपुर अंतर्गत ग्राम पंचायत बघाडू के टोला पर्वबतवा का है जहां एक युवक ने मानवता को शर्मसार करते हुए बेजुबान गौ वंश के साथ क्रूरता भरी कारनामे को अंजाम दिया है। पुत्र के इस कारनामे से नाराज पिता बिहारी लाल ने पुलिस को तहरीर दे कर बताया कि उनका 28 वर्षीय पुत्र रामजियावन जंगल से एक लावारिस बछिया पकड़ कर घर लाया और धारदार हथियार से काट कर शव को ठिकाने लगा दिया। सूचना मिलते ही प्रभारी निरीक्षक और उनके नेतृत्व में गठित टीम तत्काल सक्रिय हुई और मौका मुआयना कर जाँच पड़ताल शुरू कर दिए आरोपी की तलाश जारी थी कि इसी दौरान आरोपी रामजियावन मौका देख कहीं भागने की फिराक में चौक चौराहे का चक्कर काट रहा था कि अचानक पुलिस की नजर पड़ गई और सक्रिय पुलिस के जवानों ने बगैर देर किए युवक को धर दबोचा और पूछताछ किया तो उसने अपना जुर्म स्वीकार किया और बछिया की हत्या में उपयोग किए गए विभिन्न वस्तुओं को भी छिपा कर रखा था अभियुक्त की निशानदेही पर धारदार हथियार जैसे कुल्हाड़ी और नरकुल की रस्सी भी बरामद कर ली गयी। पुलिस ने...

बादशाहपुर में फहरेगी भाजपा की विजय पताका: राव नरबीर सिंह

सुमित ठाकुर  लोकल न्यूज ऑफ इंडिया  पूर्व कैबिनेट मंत्री ने कार्यकर्ताओं को प्रचार में जुट जाने का दिया संदेश, शीघ्र होगी गृहमंत्री अमित शाह की रैलीगुरुग्राम। पूर्व कैबिनेट मंत्री राव नरबीर सिंह ने कहा कि बादशाहपुर विधानसभा में निश्चित तौर पर भाजपा की विजय पताका फहरेगी। उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी ने एक बार फिर से उनको अपना उम्मीदवार बनाया है। बादशाहपुर की जनता जानती है कि 2014 से 2019 तक उन्होंने मंत्री रहते हुए किस तरह से गुरुग्राम में दो दर्जन के लगभग फ्लाइओवर और अंडरपास बनवाए थे। देश का सबसे महंगा रोड द्वारका एक्सप्रेस वे बनवाने का काम भी उस दौरान किया गया था। राव नरबीर सिंह ने कहा कि वह वादा करते हैं कि जितना विकास कार्य पिछले कार्यकाल में कराया था उससे अधिक रफ्तार से काम इस बार कराया जाएगा। राव नरबीर सिंह शुक्रवार को गढ़ी मुरलीपुर, नखडौला और वजीराबाद गांव में आयोजित जनसभाओं को संबोधित कर रहे थे।अपने लोगों के बीच अधिकार से आया हूंराव नरबीर सिंह ने कहा कि भाजपा ने उनपर विश्वास इसलिए जताया है क्योंकि पार्टी को बादशाहपुर की जनता पर विश्वास है कि वह निश्चित तौर पर चुनाव...

पचास साल में कैसा रहा हिमाचल की लाइफलाइन HRTC का सफ़र

1974 से लेकर 2024 तक HRTC का सफ़र उप मुख्यमंत्री ने एचआरटीसी के संग्रहालय एवं वाल ऑफ हॉनर का किया शुभारंभ स्वर्ण जयंती के उपलक्ष्य पर निगम द्वारा 12 अक्टूबर को भव्य समारोह का होगा आयोजन गब्बर सिंह वैदिक Local Newsofindia उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने आज हिमाचल पथ परिवहन निगम के 50 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य पर पुराना बस अड्डा शिमला में स्थित हिमाचल पथ परिवहन निगम के मुख्य कार्यालय में निर्मित संग्रहालय एवं वाल ऑफ हॉनर का लोकार्पण किया। इस अवसर उन्होंने कहा कि वाल ऑफ हॉनर के माध्यम से हम यहाँ पर हिमाचल पथ परिवहन निगम के सफर को जान सकेंगे। उन्होंने बताया कि 1974 से लेकर अब तक के फैसलों एवं अवार्ड्स अंकित किया गया है। इसके साथ-साथ हिमाचल पथ परिवहन निगम की बसों के मॉडल को भी अलग अलग स्थानों पर दर्शाया जा रहा है। उप मुख्यमंत्री ने कहा कि पूरे प्रदेश को निगम के 50 वर्ष पूर्ण होने पर गर्व होना चाहिए। निगम की बसों की सेवाएं दुर्गम क्षेत्रों तक है और लोगों को उनके गंतव्य स्थान तक पहुंचती है। हमारे बसों के ड्राइवर सबसे अचे अनुभवी है। उन्होंने कहा कि स्वर्ण जयंती के उपलक्ष्य पर निगम द्वारा...