सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

काशंग कंडा संपर्क मार्ग को शीघ्र बहाल करें अधिकारी, गांव पंगी व कामरू का किया दौरा -जगत सिंह नेगी

 अजीत सिंह नेगी

लोकल न्यूज ओफ इंडिया



राजस्व, बागवानी एवम जनजातीय विकास मंत्री जगत सिंह नेगी ने आज जिला किन्नौर के कल्पा विकास खंड की ग्राम पंचायत पांगी का दौरा किया तथा भारी बारिश के कारण क्षतिग्रस्त हुए काशंग कंडा संपर्क सड़क मार्ग का निरीक्षण किया।

राजस्व मंत्री ने लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों को शीघ्र सड़क बहाल करने के निर्देश दिए तथा बिजली विभाग को काशंग कंडे तक बिजली पहुंचाने के लिए योजना बनाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा की पांगी के लोगों की अधिकतर जमीन काशंग कंडे में है, इसलिए बिजली तथा सड़क की बहाली प्राथमिकता के आधार पर होनी चाहिए।

उन्होंने लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों को सेब की फसल तैयार होने से पहले काशंग कंडे की सड़क को बहाल करने के निर्देश दिए ताकि बागवानों को उनकी फसल को मंडी तक पहुंचाने में किसी प्रकार की कठिनाई का सामना न करना पड़े।

जनजातीय विकास मंत्री जगत सिंह नेगी ने काशंग कंडे में भारी बारिश के कारण पत्थर के नीचे दबने से दिवगंत हुए पार्वती और हरीश कुमार के परिजनों से भी भेंट की तथा दिवगंत हुए व्यक्तियों की आत्मा की शांति की प्रार्थना की।

इस अवसर पर ग्राम पंचायत पांगी के प्रधान, उपप्रधान तथा महिला मंडल के सदस्यों ने मंत्री का स्वागत किया।

राजस्व मंत्री ने लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों को जिला अस्पताल रिकांग पिओ में आने वाले रोगियों के परिचारकों के लिए अलग से कार पार्किंग बनाने के निर्देश दिए। उन्होंने जवाहर नवोदय विद्यालय रिकांग पीओ के बाल व बालिका हॉस्टल का भी निरीक्षण किया तथा बच्चों को दिए जाने वाले खाने का निरीक्षण किया।  उन्होंने अधिकारियों को बच्चों के लिए एक समान रंग की चादर तथा गुणवत्ता वाली मैट्रेस उपलब्ध करवाने के निर्देश दिए।

उन्होंने विद्यालय में पानी की समस्या को हल करने के लिए अधिकारियों को अक्तूबर माह तक एक लाख लीटर पानी की क्षमता वाले टैंक का निर्माण करने के भी निर्देश दिए। उन्होंने राजस्व विभाग के अधिकारियों को रिकांग पिओ में ट्रक पार्किंग के लिए स्थान चिन्हित करने के भी निर्देश दिए ताकि ट्रक पार्किंग व बायपास के लिए मास्टर प्लान तैयार किया जा सके। उन्होंने उपायुक्त कार्यालय के साथ बन रही कार पार्किंग, रामलीला ग्राउंड/स्टेडियम का भी निरीक्षण किया।

इसके उपरांत राजस्व मंत्री जगत सिंह नेगी ने जिला की कामरू पंचायत का दौरा किया तथा रबयोनाला जिसके कारण लोगों की भूमि को क्षति हुई के ततिकरण का कार्य करने के निर्देश दिए। उन्होंने अधिकारियों को जेसीबी लगाकर लोगों की भूमि कल से ही समतल करने के निर्देश दिए। उन्होंने लोगों को हुए नुकसान की हर यथासंभव सहायता करने का आश्वासन दिया।

इस अवसर पर जिला कांग्रेस अध्यक्ष उमेश नेगी, महिला कांग्रेस अध्यक्षा सरोज नेगी, ग्राम पंचायत पांगी के प्रधान कलचंग नेगी सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित थे।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

सनकी युवक ने धारदार हथियार से किया एक बेजुबान गौ वंश की हत्या : गिरफ्तार

  अरबिंद गुप्ता  लोकल न्यूज़ ऑफ़ इंडिया  बीजपुर /सोनभद्र.  मामला थाना क्षेत्र बिजपुर अंतर्गत ग्राम पंचायत बघाडू के टोला पर्वबतवा का है जहां एक युवक ने मानवता को शर्मसार करते हुए बेजुबान गौ वंश के साथ क्रूरता भरी कारनामे को अंजाम दिया है। पुत्र के इस कारनामे से नाराज पिता बिहारी लाल ने पुलिस को तहरीर दे कर बताया कि उनका 28 वर्षीय पुत्र रामजियावन जंगल से एक लावारिस बछिया पकड़ कर घर लाया और धारदार हथियार से काट कर शव को ठिकाने लगा दिया। सूचना मिलते ही प्रभारी निरीक्षक और उनके नेतृत्व में गठित टीम तत्काल सक्रिय हुई और मौका मुआयना कर जाँच पड़ताल शुरू कर दिए आरोपी की तलाश जारी थी कि इसी दौरान आरोपी रामजियावन मौका देख कहीं भागने की फिराक में चौक चौराहे का चक्कर काट रहा था कि अचानक पुलिस की नजर पड़ गई और सक्रिय पुलिस के जवानों ने बगैर देर किए युवक को धर दबोचा और पूछताछ किया तो उसने अपना जुर्म स्वीकार किया और बछिया की हत्या में उपयोग किए गए विभिन्न वस्तुओं को भी छिपा कर रखा था अभियुक्त की निशानदेही पर धारदार हथियार जैसे कुल्हाड़ी और नरकुल की रस्सी भी बरामद कर ली गयी। पुलिस ने...

रोहित–त्रिशला : कोसी तट, हिमालय की पवित्र वेदी और वैदिक परिणय

  प्रिया बिष्ट  लोकल न्यूज ऑफ इंडिया  गर्जिया, ढिकुली. उत्तराखंड के रामनगर स्थित ढिकुली क्षेत्र में कोसी नदी के शांत तट पर डॉ. रोहित कटारिया और डॉ. त्रिशला परिहार का विवाह प्रकृति, परंपरा और आधुनिकता के संतुलित संगम के रूप में सम्पन्न हुआ। हिमालय की हरित शृंखलाओं की पृष्ठभूमि और कोसी के निरंतर प्रवाह के बीच आयोजित यह डेस्टिनेशन वेडिंग अपने वैदिक स्वरूप और सादगीपूर्ण आयोजन के कारण विशेष रहा। डॉ. त्रिशला परिहार स्वर्गीय श्रीमती पी.के. देवी एवं श्री रामाधार सिंह की पौत्री तथा श्रीमती सीमा सिंह और प्रो. अनिल कुमार सिंह की सुपुत्री हैं। उन्होंने एमबीबीएस की उपाधि प्राप्त की है और वर्तमान में एचआईएमएसआर, दिल्ली से एमडी (सामुदायिक चिकित्सा) की पढ़ाई कर रही हैं। डॉ. रोहित कटारिया स्वर्गीय श्रीमती कमला देवी एवं श्री दौलत राम के पौत्र तथा श्रीमती मुकेश लता और श्री रमेश कटारिया, गुरुग्राम के सुपुत्र हैं। उन्होंने वीएमएमसी से एमबीबीएस और एमडी (रेडियोलॉजी) की उपाधि प्राप्त की है तथा एम्स ऋषिकेश से इंटरवेंशनल रेडियोलॉजी में पीजीडी किया है। विवाह समारोह कोसी नदी के तट पर स्थित कॉर्बेट ह...

पोषाहार वितरण में लापरवाही की शिकायत पर मौके पर पहुंचे विभागीय अधिकारी : आंगनवाड़ी हुई कार्य मुक्त

अरविन्द गुप्ता  लोकल न्यूज़ ऑफ़ इंडिया  बीजपुर/सोनभद्र: विकास खण्ड म्योरपुर अंतर्गत ग्राम पंचायत जरहा टोला दिघुल में तत्कालीन आंगनवाड़ी कार्यकत्री श्रीमति जावित्री दुबे द्वारा नियमित पोषाहार वितरण नहीं किए जाने की शिकायत पुष्टाहार विभाग को लंबे समय से मिल रहा था कि एक बार पुनः दिघुल के लाभार्थियों व ग्रामीणों द्वारा लिखित शिकायत विभाग को भेजा गया जिसकी शिकायत पर 31अगस्त दिन रविवार पूर्वाह्न 11 बजे विभागीय अधिकारी (सी.डी.पी.ओ.म्योरपुर) औचक निरीक्षण के लिए उनके जरहा 5 आंगनबाड़ी केंद्र बरडाड पर पहुंचे तो मौजूदा लाभार्थियों ने इनकी घोर लापरवाही का पूरा दस्तूर सुनाया तथा मौके पर अधिकारी ने देखा कि आंगनबाड़ी जावित्री दुबे द्वारा बरडाड केंद्र पर वितरण हो रहा चने के दाल में पूरी तरह से घुन लगे हुए थे सी. डी. पी. ओ. ने रजिस्टर चेक किए तो रजिस्टर में वितरित नाम 48 थे जबकि मौके पर 38 लाभार्थी ही मिले जिस पोषाहार को शासन द्वारा कुपोषण से बचाने के लिए बच्चों व गर्भवती महिलाओं को निःशुल्क वितरण कराया जाता रहा है वही पोषाहार जमीनी स्तर से पशुओं को खाने के योग्य भी नहीं पाया गया जिससे विभागीय...