सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

अंडर 19 छात्रा वर्ग में सांस्कृतिक स्पर्धा में कन्या विद्यालय आनी का रहा दबदबा।

 


गब्बर सिंह वैदिक

लोकल न्यूज ऑफ इंडिया




निरमंड खंड की राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला बागीपुल में अंडर-19 छात्र व छात्रा वर्ग की सांस्कृतिक प्रतियोगिताओं का समापन हो गया है । जिसका आगाज़ 12 अक्टूबर को शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर के कर कमलों द्वारा हुआ। बीते रोज जहां छात्र वर्ग की प्रतियोगिताओं का समापन हुआ वहीं सोमवार को छात्रा वर्ग की प्रतियोगिताओं का भी समापन हो गया है। । समापन अवसर पर कांग्रेस के वरिष्ठ नेता पूर्व जिला परिषद अध्यक्ष कुल्लू "बुद्धि सिंह ठाकुर" बतौर मुख्यातिथि शरीक हुए। उन्होंने विजेता प्रतिभागियों को पुरस्कृत किया और छात्रों के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए कहा कि जिले के छात्र पढ़ाई के साथ-साथ खेलकूद गतिविधियों में भी देशभर में नाम कमा चुके हैं। जिसके लिए उन्होंने छात्रों और शिक्षकों को बधाई दी है।

बागीपुल स्कूल के प्रधानाचार्य सत्यप्रकाश ठाकुर ने बताया कि सांस्कृतिक प्रतियोगिता को दो चरणों में बांटा गया था जिसमें से बीते रोज छात्र वर्ग की प्रतियोगिता में लडकों में 52 स्कूलों के प्रतिभागियों ने भाग लिया। जबकि छात्रा वर्ग में 46 स्कूलों के 495 प्रतिभागी छात्राओं ने भाग लिया।

प्रतियोगिताओं में कन्या विद्यालय आनी का दबदबा रहा। जिसमें सोलो सांग में वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला आनी ने पहला स्थान जबकि कन्या स्कूल आनी दूसरे स्थान पर रहा। सोलो सांग क्लासिक  में कन्या विद्यालय सुलतानपुर प्रथम रहा। एकल गीत में कन्या विद्यालय आनी प्रथम जबकि माॅडल वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला  आनी दूसरे स्थान पर रहा। संस्कृत गितिका में निरमंड स्कूल प्रथम जबकि माॅडल वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय आनी दूसरे स्थान पर रहा।शलोकोच्चारण में कन्या विद्यालय आनी प्रथम, जबकि माॅडल स्कूल आनी दूसरे स्थान पर रहा।

ग्रुप सांग में कन्या विद्यालय सुलतानपुर प्रथम जबकि कन्या विद्यालय आनी दूसरे स्थान पर रहा। भाषण प्रतियोगिता में निरमंड प्रथम जबकि माॅडल वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला आनी दूसरे स्थान पर रहा।

वन एक्ट पले में कन्या विद्यालय आनी प्रथम जबकि बागीपुल स्कूल दूसरे स्थान पर रहा। वाद्य यंत्र प्रतियोगिता में कन्या विद्यालय आनी प्रथम जबकि नित्थर स्कूल दूसरे स्थान पर रहा।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

सनकी युवक ने धारदार हथियार से किया एक बेजुबान गौ वंश की हत्या : गिरफ्तार

  अरबिंद गुप्ता  लोकल न्यूज़ ऑफ़ इंडिया  बीजपुर /सोनभद्र.  मामला थाना क्षेत्र बिजपुर अंतर्गत ग्राम पंचायत बघाडू के टोला पर्वबतवा का है जहां एक युवक ने मानवता को शर्मसार करते हुए बेजुबान गौ वंश के साथ क्रूरता भरी कारनामे को अंजाम दिया है। पुत्र के इस कारनामे से नाराज पिता बिहारी लाल ने पुलिस को तहरीर दे कर बताया कि उनका 28 वर्षीय पुत्र रामजियावन जंगल से एक लावारिस बछिया पकड़ कर घर लाया और धारदार हथियार से काट कर शव को ठिकाने लगा दिया। सूचना मिलते ही प्रभारी निरीक्षक और उनके नेतृत्व में गठित टीम तत्काल सक्रिय हुई और मौका मुआयना कर जाँच पड़ताल शुरू कर दिए आरोपी की तलाश जारी थी कि इसी दौरान आरोपी रामजियावन मौका देख कहीं भागने की फिराक में चौक चौराहे का चक्कर काट रहा था कि अचानक पुलिस की नजर पड़ गई और सक्रिय पुलिस के जवानों ने बगैर देर किए युवक को धर दबोचा और पूछताछ किया तो उसने अपना जुर्म स्वीकार किया और बछिया की हत्या में उपयोग किए गए विभिन्न वस्तुओं को भी छिपा कर रखा था अभियुक्त की निशानदेही पर धारदार हथियार जैसे कुल्हाड़ी और नरकुल की रस्सी भी बरामद कर ली गयी। पुलिस ने...

69000 शिक्षक भर्ती परीक्षा का परिणाम घोषित, 146060 अभ्यर्थी पास

69000 शिक्षक भर्ती परीक्षा का परिणाम घोषित, 146060 अभ्यर्थी पास लोकल न्यूज ऑफ़ इंडिया  लखनऊ ।परिषदीय प्राथमिक स्कूलों में 69000 सहायक अध्यापकों की भर्ती के लिए आयोजित लिखित परीक्षा का परिणाम मंगलवार दोपहर जारी हो गया। परीक्षा नियामक प्राधिकारी कार्यालय में 12.30 बजे परीक्षा समिति की बैठक के बाद अधिकारिक रूप से परिणामों की घोषणा की गई। पाठ्यक्रम के बाहर से पूछे गए हिन्दी साहित्य के तीन प्रश्नों पर प्रत्येक प्रश्न के लिए एक-एक (यानि कुल तीन-तीन) नंबर सभी अभ्यर्थियों को एक समान रूप से दिया गया है। 6 जनवरी 2019 को आयोजित परीक्षा के लिए पंजीकृत 431466 अभ्यर्थियों में से 409530 सम्मिलित हुए थे। इनमें से 146060 (35.66 प्रतिशत) सफल हैं। सामान्य वर्ग के 36614, ओबीसी 84868, एससी 24308 और एसटी के 270 अभ्यर्थी पास हैं। 69000 शिक्षक भर्ती रिजल्ट : 69000 भर्ती परीक्षा का परिणाम जारी, बुधवार से देख सकेंगे रिजल्ट कोर्स के अनुसार बात की जाए तो डीएलएड (बीटीसी) करने वाले 38610, शिक्षामित्र 8018, बीएड 97368 और अन्य पाठ्यक्रम करने वाले 2064 अभ्यर्थी सफल हैं। परीक्षा में सम्मिलित अभ्यर्थी अपना परिणाम बु...

रोहित–त्रिशला : कोसी तट, हिमालय की पवित्र वेदी और वैदिक परिणय

  प्रिया बिष्ट  लोकल न्यूज ऑफ इंडिया  गर्जिया, ढिकुली. उत्तराखंड के रामनगर स्थित ढिकुली क्षेत्र में कोसी नदी के शांत तट पर डॉ. रोहित कटारिया और डॉ. त्रिशला परिहार का विवाह प्रकृति, परंपरा और आधुनिकता के संतुलित संगम के रूप में सम्पन्न हुआ। हिमालय की हरित शृंखलाओं की पृष्ठभूमि और कोसी के निरंतर प्रवाह के बीच आयोजित यह डेस्टिनेशन वेडिंग अपने वैदिक स्वरूप और सादगीपूर्ण आयोजन के कारण विशेष रहा। डॉ. त्रिशला परिहार स्वर्गीय श्रीमती पी.के. देवी एवं श्री रामाधार सिंह की पौत्री तथा श्रीमती सीमा सिंह और प्रो. अनिल कुमार सिंह की सुपुत्री हैं। उन्होंने एमबीबीएस की उपाधि प्राप्त की है और वर्तमान में एचआईएमएसआर, दिल्ली से एमडी (सामुदायिक चिकित्सा) की पढ़ाई कर रही हैं। डॉ. रोहित कटारिया स्वर्गीय श्रीमती कमला देवी एवं श्री दौलत राम के पौत्र तथा श्रीमती मुकेश लता और श्री रमेश कटारिया, गुरुग्राम के सुपुत्र हैं। उन्होंने वीएमएमसी से एमबीबीएस और एमडी (रेडियोलॉजी) की उपाधि प्राप्त की है तथा एम्स ऋषिकेश से इंटरवेंशनल रेडियोलॉजी में पीजीडी किया है। विवाह समारोह कोसी नदी के तट पर स्थित कॉर्बेट ह...