सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

देवताओं ने भगवान विष्णु से धरती पर अवतार लेने का किया आग्रह

 

  • डियारा में पूर्व विधायक बंबर ठाकुर ने ऐतिहासिक श्री रामलीला का किया शुभारंभ


विजयराज उपाध्याय

 बिलासपुर,( हिमाचल प्रदेश)



शहर के डियारा सेक्टर में ऐतिहासिक श्री रामलीला का शुभारंभ पूर्व विधायक बंबर ठाकुर ने विधिवत रूप से किया। पहले संध्या में भगवान विष्णु और देवताओं का संवाद और रावण से संबंधित दृश्य दर्शाए गए।



प्रथम दृश्य में सभी देवता भगवान विष्णु के पास जाकर रावण की ओर से किए जा रहे अत्याचारों के बारे में प्रार्थना की। देवताओं ने भगवान विष्णु से आग्रह किया कि धरती पर अवतरित होकर धरती का उद्धार करें। देवताओं की प्रार्थना को स्वीकार करते हुए भगवान विष्णु ने उन्हें आश्वासन दिया कि वह धरती पर अवतार लेकर दुष्टों का नाश करेंगे। दूसरे दृश्य में रावण कैलाश पर्वत को हिलाने का प्रयास कर रहा है, लेकिन उसे अपने कृत्य पर शर्मिंदा होना पड़ा। इसके बाद रावण ने भक्ति भाव का मार्ग अपनाकर भगवान पशुपतिनाथ को प्रसन्न किया और उनसे आशीर्वाद प्राप्त किया। तीसरे दृश्य में पितृ भक्त श्रवण के चरित्र को दर्शाया गया जिसमें श्रवण अपने दृष्टिहीन माता-पिता को तीर्थ स्थान पर लेकर गया। श्रवण का अभिनय कर रहे विकास पुंडीर ने लोगों को भाव विभोर कर दिया। अंतिम दृश्य में रावण वेदवती का संवाद दर्शाया गया। इसमें रावण वेदवती के साथ दुर्व्यवहार करता है, जिस कारण वेदवती उसे श्राप देती है कि उसका घमंड शीघ्र ही टूटेगा और उसका विनाश हो जाएगा। श्री रामलीला में मुख्य पात्रों में नवीन सोनी-भगवान विष्णु, अमित कुमार-लक्ष्मी, अधिवक्ता पारस गौतम-नंदी, अभिषेक डोगरा-भगवान शंकर और रजत दशरथ का किरदार निभा रहे हैं। बंबर ठाकुर ने कहा कि रामायण हमें जीवन जीने की कला सिखाती है। युवाओं को चाहिए कि रामायण की शिक्षाओं को जीवन में अपनाएं।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

सनकी युवक ने धारदार हथियार से किया एक बेजुबान गौ वंश की हत्या : गिरफ्तार

  अरबिंद गुप्ता  लोकल न्यूज़ ऑफ़ इंडिया  बीजपुर /सोनभद्र.  मामला थाना क्षेत्र बिजपुर अंतर्गत ग्राम पंचायत बघाडू के टोला पर्वबतवा का है जहां एक युवक ने मानवता को शर्मसार करते हुए बेजुबान गौ वंश के साथ क्रूरता भरी कारनामे को अंजाम दिया है। पुत्र के इस कारनामे से नाराज पिता बिहारी लाल ने पुलिस को तहरीर दे कर बताया कि उनका 28 वर्षीय पुत्र रामजियावन जंगल से एक लावारिस बछिया पकड़ कर घर लाया और धारदार हथियार से काट कर शव को ठिकाने लगा दिया। सूचना मिलते ही प्रभारी निरीक्षक और उनके नेतृत्व में गठित टीम तत्काल सक्रिय हुई और मौका मुआयना कर जाँच पड़ताल शुरू कर दिए आरोपी की तलाश जारी थी कि इसी दौरान आरोपी रामजियावन मौका देख कहीं भागने की फिराक में चौक चौराहे का चक्कर काट रहा था कि अचानक पुलिस की नजर पड़ गई और सक्रिय पुलिस के जवानों ने बगैर देर किए युवक को धर दबोचा और पूछताछ किया तो उसने अपना जुर्म स्वीकार किया और बछिया की हत्या में उपयोग किए गए विभिन्न वस्तुओं को भी छिपा कर रखा था अभियुक्त की निशानदेही पर धारदार हथियार जैसे कुल्हाड़ी और नरकुल की रस्सी भी बरामद कर ली गयी। पुलिस ने...

69000 शिक्षक भर्ती परीक्षा का परिणाम घोषित, 146060 अभ्यर्थी पास

69000 शिक्षक भर्ती परीक्षा का परिणाम घोषित, 146060 अभ्यर्थी पास लोकल न्यूज ऑफ़ इंडिया  लखनऊ ।परिषदीय प्राथमिक स्कूलों में 69000 सहायक अध्यापकों की भर्ती के लिए आयोजित लिखित परीक्षा का परिणाम मंगलवार दोपहर जारी हो गया। परीक्षा नियामक प्राधिकारी कार्यालय में 12.30 बजे परीक्षा समिति की बैठक के बाद अधिकारिक रूप से परिणामों की घोषणा की गई। पाठ्यक्रम के बाहर से पूछे गए हिन्दी साहित्य के तीन प्रश्नों पर प्रत्येक प्रश्न के लिए एक-एक (यानि कुल तीन-तीन) नंबर सभी अभ्यर्थियों को एक समान रूप से दिया गया है। 6 जनवरी 2019 को आयोजित परीक्षा के लिए पंजीकृत 431466 अभ्यर्थियों में से 409530 सम्मिलित हुए थे। इनमें से 146060 (35.66 प्रतिशत) सफल हैं। सामान्य वर्ग के 36614, ओबीसी 84868, एससी 24308 और एसटी के 270 अभ्यर्थी पास हैं। 69000 शिक्षक भर्ती रिजल्ट : 69000 भर्ती परीक्षा का परिणाम जारी, बुधवार से देख सकेंगे रिजल्ट कोर्स के अनुसार बात की जाए तो डीएलएड (बीटीसी) करने वाले 38610, शिक्षामित्र 8018, बीएड 97368 और अन्य पाठ्यक्रम करने वाले 2064 अभ्यर्थी सफल हैं। परीक्षा में सम्मिलित अभ्यर्थी अपना परिणाम बु...

रोहित–त्रिशला : कोसी तट, हिमालय की पवित्र वेदी और वैदिक परिणय

  प्रिया बिष्ट  लोकल न्यूज ऑफ इंडिया  गर्जिया, ढिकुली. उत्तराखंड के रामनगर स्थित ढिकुली क्षेत्र में कोसी नदी के शांत तट पर डॉ. रोहित कटारिया और डॉ. त्रिशला परिहार का विवाह प्रकृति, परंपरा और आधुनिकता के संतुलित संगम के रूप में सम्पन्न हुआ। हिमालय की हरित शृंखलाओं की पृष्ठभूमि और कोसी के निरंतर प्रवाह के बीच आयोजित यह डेस्टिनेशन वेडिंग अपने वैदिक स्वरूप और सादगीपूर्ण आयोजन के कारण विशेष रहा। डॉ. त्रिशला परिहार स्वर्गीय श्रीमती पी.के. देवी एवं श्री रामाधार सिंह की पौत्री तथा श्रीमती सीमा सिंह और प्रो. अनिल कुमार सिंह की सुपुत्री हैं। उन्होंने एमबीबीएस की उपाधि प्राप्त की है और वर्तमान में एचआईएमएसआर, दिल्ली से एमडी (सामुदायिक चिकित्सा) की पढ़ाई कर रही हैं। डॉ. रोहित कटारिया स्वर्गीय श्रीमती कमला देवी एवं श्री दौलत राम के पौत्र तथा श्रीमती मुकेश लता और श्री रमेश कटारिया, गुरुग्राम के सुपुत्र हैं। उन्होंने वीएमएमसी से एमबीबीएस और एमडी (रेडियोलॉजी) की उपाधि प्राप्त की है तथा एम्स ऋषिकेश से इंटरवेंशनल रेडियोलॉजी में पीजीडी किया है। विवाह समारोह कोसी नदी के तट पर स्थित कॉर्बेट ह...