सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

गांव बारंग में विकसित भारत कार्यक्रम का किया आयोजन



अजीत नेगी

लोकल न्यूज ओफ इंडिया



किन्नौर: विकसित भारत संकल्प यात्रा के तहत आज ग्राम  पंचायत बारंग द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन महिला मंडल स्वयं सहायता समूह व ग्राम संगठन की महिलाओं द्वारा कार्यक्रम की प्रस्तुति व प्रदर्शनी लगाई गई। इस कार्यक्रम में महिला मंडल व स्वयं सहायता समूह के समस्त महिलाओं ने यहां के लोकल फसलों से बनाया हुआ पकवान होदा,चुलफंटीग नमकीन चाय मोमोज मटर व सेब जापानी फल अखरोट खुमानी बादाम चिलगोजा आदि का प्रदर्शनी लगाया। महिला मंडल व स्वयं सहायता समूह के महिलाओं ने इस प्रदर्शनी में दागों से बने हुए छोटे बच्चों के स्वेटर जुराब टोपी इत्यादि को भी दिखाया। साथ ही साथ यहां की जो किनौरी संस्कृति से जुड़ी हुई वेशभूषा शौल दोडू चोली मफ़लर आदि का भी प्रदर्शनी लगाया। कार्यक्रम की प्रस्तुति के दौरान महिलाओं ने यहां के लोकल भाषा में किन्नौर की संस्कृति से जुड़े हुए लोकगीत गाया। व सभी महिलाओं व अतिथियों ने भी किनोरी कायंग का आनंद लिया। कार्यक्रम के दौरान आए हुए अतिथियों ने गांव बारंग के समस्त ग्राम वासियों को ड्रोन से अपने बगीचे में आने वाले समय में किस तरह से स्प्रे किया जाएगा उस बारे में भी सभी को जागरूक कराया ओर ड्रोन के बारे में जानकारी दी। कार्यक्रम के दौरान ग्राम पंचायत प्रधान मुकेश चन्द्र नेगी, पंचायत समिति सदस्य संगीता नेगी, पंचायत सचिव छरिंग डोलमा, विद्यासागर नेगी, वार्ड मेंबर दिनेश नेगी, प्रसन्न माला, शशी नेगी, महिला मंडल अध्यक्ष सुमन नेगी,अध्यापक सुरत नेगी,स्वयं सहायता समूह के अध्यक्ष शांति नेगी व समस्त ग्राम महिला मंडल व स्वयं सहायता समूह महिलाऐ भी उपस्थित रहे।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

बादशाहपुर में फहरेगी भाजपा की विजय पताका: राव नरबीर सिंह

सुमित ठाकुर  लोकल न्यूज ऑफ इंडिया  पूर्व कैबिनेट मंत्री ने कार्यकर्ताओं को प्रचार में जुट जाने का दिया संदेश, शीघ्र होगी गृहमंत्री अमित शाह की रैलीगुरुग्राम। पूर्व कैबिनेट मंत्री राव नरबीर सिंह ने कहा कि बादशाहपुर विधानसभा में निश्चित तौर पर भाजपा की विजय पताका फहरेगी। उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी ने एक बार फिर से उनको अपना उम्मीदवार बनाया है। बादशाहपुर की जनता जानती है कि 2014 से 2019 तक उन्होंने मंत्री रहते हुए किस तरह से गुरुग्राम में दो दर्जन के लगभग फ्लाइओवर और अंडरपास बनवाए थे। देश का सबसे महंगा रोड द्वारका एक्सप्रेस वे बनवाने का काम भी उस दौरान किया गया था। राव नरबीर सिंह ने कहा कि वह वादा करते हैं कि जितना विकास कार्य पिछले कार्यकाल में कराया था उससे अधिक रफ्तार से काम इस बार कराया जाएगा। राव नरबीर सिंह शुक्रवार को गढ़ी मुरलीपुर, नखडौला और वजीराबाद गांव में आयोजित जनसभाओं को संबोधित कर रहे थे।अपने लोगों के बीच अधिकार से आया हूंराव नरबीर सिंह ने कहा कि भाजपा ने उनपर विश्वास इसलिए जताया है क्योंकि पार्टी को बादशाहपुर की जनता पर विश्वास है कि वह निश्चित तौर पर चुनाव...

पचास साल में कैसा रहा हिमाचल की लाइफलाइन HRTC का सफ़र

1974 से लेकर 2024 तक HRTC का सफ़र उप मुख्यमंत्री ने एचआरटीसी के संग्रहालय एवं वाल ऑफ हॉनर का किया शुभारंभ स्वर्ण जयंती के उपलक्ष्य पर निगम द्वारा 12 अक्टूबर को भव्य समारोह का होगा आयोजन गब्बर सिंह वैदिक Local Newsofindia उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने आज हिमाचल पथ परिवहन निगम के 50 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य पर पुराना बस अड्डा शिमला में स्थित हिमाचल पथ परिवहन निगम के मुख्य कार्यालय में निर्मित संग्रहालय एवं वाल ऑफ हॉनर का लोकार्पण किया। इस अवसर उन्होंने कहा कि वाल ऑफ हॉनर के माध्यम से हम यहाँ पर हिमाचल पथ परिवहन निगम के सफर को जान सकेंगे। उन्होंने बताया कि 1974 से लेकर अब तक के फैसलों एवं अवार्ड्स अंकित किया गया है। इसके साथ-साथ हिमाचल पथ परिवहन निगम की बसों के मॉडल को भी अलग अलग स्थानों पर दर्शाया जा रहा है। उप मुख्यमंत्री ने कहा कि पूरे प्रदेश को निगम के 50 वर्ष पूर्ण होने पर गर्व होना चाहिए। निगम की बसों की सेवाएं दुर्गम क्षेत्रों तक है और लोगों को उनके गंतव्य स्थान तक पहुंचती है। हमारे बसों के ड्राइवर सबसे अचे अनुभवी है। उन्होंने कहा कि स्वर्ण जयंती के उपलक्ष्य पर निगम द्वारा...

ग्रीन पेटल्स ट्रस्ट द्वारा सरस्वती कॉलेज ऑफ प्रोफेशनल स्टडीज गाजियाबाद में कैरियर काउंसलिंग सत्र का आयोजन

पं विनय शर्मा      लोकल न्यूज़ ऑफ़ इंडिया  गाजियाबाद। ग्रीन पेटल्स ट्रस्ट द्वारा गाजियाबाद के सरस्वती कॉलेज ऑफ प्रोफेशनल स्टडीज के वाणिज्य विभाग के सभी छात्रों के लिए  "कॉमर्स स्नातकों के लिए करियर विकल्प" विषय पर छात्र कार्यशाला का आयोजन किया गया। प्राचार्य प्रोफेसर (डॉ) एस कुमार और कॉलेज प्रबंधन समिति के सचिव श्री निर्मल सिंह ने अतिथि वक्ता श्री एसपी वर्मा, निदेशक (प्रशिक्षण एवं नवाचार) ग्रीन पेटल्स ट्रस्ट का स्वागत हरा पौधा देकर किया। श्री वर्मा का स्वागत करते हुए, श्री निर्मल सिंह ने कहा, "हम अपने कॉलेज में प्रसिद्ध और अनुभवी कैरियर योजनाकार और शिक्षाविद का स्वागत करते हैं। श्री एसपी वर्मा ने दो लाख से अधिक छात्रों को परामर्श दिया है। उन्होंने हजारों शिक्षकों को भी प्रशिक्षित किया है।" श्री एसपी वर्मा ने "वाणिज्य स्नातकों के लिए कैरियर विकल्प" विषय पर विस्तार से बात की। उन्होंने स्मार्ट लक्ष्य निर्धारण की आवश्यकता और महत्व पर प्रकाश डाला और कहा, "वाणिज्य स्नातकों के लिए कैरियर विकल्पों की एक अच्छी संख्या है। लेकिन प्रत्येक छात्र को दीर्घकालिक और ...