सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

ग्रामीण क्षेत्रो में विकसित भारत संकल्प यात्रा का किया गया आयोजन

 


अनिल गुप्ता,

लोकल न्यूज ऑफ़ इंडिया,



सम्भल: सम्भल लोकसभा क्षेत्र के असमोली विधानसभा अंतर्गत ग्राम चाचूनागल में विकसित भारत संकल्प यात्रा आयोजन किया गया जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में भाजपा नेता नरेश यादव ने भाजपा सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं एवं उपलब्धियों के बारे में विस्तृत जानकारी दी,और सभी को विकसित भारत की शपथ भी दिलाई। योजनाओं के बारें में बताते हुए नरेश यादव ने कहा कि मोदी जी की सरकार ने वादा किया था कि 2024 तक हर पात्र लाभार्थी के पास अपना पक्का घर होगा वादे के अनुसार पात्र लाभार्थी को अपना पक्का घर तो मिला ही है उसके साथ श्री राम जी का भी भव्य मंदिर भी बनवाए जाने का कार्य किया है, विकसित भारत संकल्प यात्रा के दौरान नरेश यादव ने गर्भवती महिलाओं की गोद भराई व शिशुओं का अन्न प्राशनन संस्कार कराया और आयुष्मान योजना के लाभार्थियों को आयुष्मान कार्ड बांटे और किसान सम्मान निधि के लाभार्थियों को प्रमाण पत्र वितरित किए गये।

गाँव के ही सरकारी विद्यालय मे आँगनवादी केंद्र पर गर्भवती महिलाओ को गोदभराई कि और किसी भी समस्या को लेकर कैम्प का आयोजन किया गया।

*आयोजन के दौरान निराश नजर आई महिलाए*

विकसित भारत संकल्प यात्रा आयोजन के दौरान जहा एक तरफ नेता और सरकारी कर्मचारी सरकारी योजनाओं का ढिंढोरा पिट रहे थे वही दूसरी तरफ काफ़ी संख्या में महिलाए अपनी अपनी पेंसन को लेकर परेशान नजर आई किसी महिला को पेंसन नहीं आ रही है तो किसी महिला को पेंसन कि जरूरत है लेकिन उन महिलाओ कि कोई सुनने को त्यार नही था। जब ये बात गाँव के सचिव तक पोहोची तो सचिव ने भी प्रोग्राम के बाद सुनने का बहाना कर के इस विषय को दरकिनार कर दिया।

इस अवसर पर सभा के दौरान आराम सिंह यादव, सुखवीर राष्ट्रवादी एडवोकेट,मेघपाल कुशवाह, हरीश गर्ग, नितिन अग्रवाल,पवन यादव, आदि लोग उपस्थित रहे ।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

सनकी युवक ने धारदार हथियार से किया एक बेजुबान गौ वंश की हत्या : गिरफ्तार

  अरबिंद गुप्ता  लोकल न्यूज़ ऑफ़ इंडिया  बीजपुर /सोनभद्र.  मामला थाना क्षेत्र बिजपुर अंतर्गत ग्राम पंचायत बघाडू के टोला पर्वबतवा का है जहां एक युवक ने मानवता को शर्मसार करते हुए बेजुबान गौ वंश के साथ क्रूरता भरी कारनामे को अंजाम दिया है। पुत्र के इस कारनामे से नाराज पिता बिहारी लाल ने पुलिस को तहरीर दे कर बताया कि उनका 28 वर्षीय पुत्र रामजियावन जंगल से एक लावारिस बछिया पकड़ कर घर लाया और धारदार हथियार से काट कर शव को ठिकाने लगा दिया। सूचना मिलते ही प्रभारी निरीक्षक और उनके नेतृत्व में गठित टीम तत्काल सक्रिय हुई और मौका मुआयना कर जाँच पड़ताल शुरू कर दिए आरोपी की तलाश जारी थी कि इसी दौरान आरोपी रामजियावन मौका देख कहीं भागने की फिराक में चौक चौराहे का चक्कर काट रहा था कि अचानक पुलिस की नजर पड़ गई और सक्रिय पुलिस के जवानों ने बगैर देर किए युवक को धर दबोचा और पूछताछ किया तो उसने अपना जुर्म स्वीकार किया और बछिया की हत्या में उपयोग किए गए विभिन्न वस्तुओं को भी छिपा कर रखा था अभियुक्त की निशानदेही पर धारदार हथियार जैसे कुल्हाड़ी और नरकुल की रस्सी भी बरामद कर ली गयी। पुलिस ने...

बादशाहपुर में फहरेगी भाजपा की विजय पताका: राव नरबीर सिंह

सुमित ठाकुर  लोकल न्यूज ऑफ इंडिया  पूर्व कैबिनेट मंत्री ने कार्यकर्ताओं को प्रचार में जुट जाने का दिया संदेश, शीघ्र होगी गृहमंत्री अमित शाह की रैलीगुरुग्राम। पूर्व कैबिनेट मंत्री राव नरबीर सिंह ने कहा कि बादशाहपुर विधानसभा में निश्चित तौर पर भाजपा की विजय पताका फहरेगी। उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी ने एक बार फिर से उनको अपना उम्मीदवार बनाया है। बादशाहपुर की जनता जानती है कि 2014 से 2019 तक उन्होंने मंत्री रहते हुए किस तरह से गुरुग्राम में दो दर्जन के लगभग फ्लाइओवर और अंडरपास बनवाए थे। देश का सबसे महंगा रोड द्वारका एक्सप्रेस वे बनवाने का काम भी उस दौरान किया गया था। राव नरबीर सिंह ने कहा कि वह वादा करते हैं कि जितना विकास कार्य पिछले कार्यकाल में कराया था उससे अधिक रफ्तार से काम इस बार कराया जाएगा। राव नरबीर सिंह शुक्रवार को गढ़ी मुरलीपुर, नखडौला और वजीराबाद गांव में आयोजित जनसभाओं को संबोधित कर रहे थे।अपने लोगों के बीच अधिकार से आया हूंराव नरबीर सिंह ने कहा कि भाजपा ने उनपर विश्वास इसलिए जताया है क्योंकि पार्टी को बादशाहपुर की जनता पर विश्वास है कि वह निश्चित तौर पर चुनाव...

पचास साल में कैसा रहा हिमाचल की लाइफलाइन HRTC का सफ़र

1974 से लेकर 2024 तक HRTC का सफ़र उप मुख्यमंत्री ने एचआरटीसी के संग्रहालय एवं वाल ऑफ हॉनर का किया शुभारंभ स्वर्ण जयंती के उपलक्ष्य पर निगम द्वारा 12 अक्टूबर को भव्य समारोह का होगा आयोजन गब्बर सिंह वैदिक Local Newsofindia उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने आज हिमाचल पथ परिवहन निगम के 50 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य पर पुराना बस अड्डा शिमला में स्थित हिमाचल पथ परिवहन निगम के मुख्य कार्यालय में निर्मित संग्रहालय एवं वाल ऑफ हॉनर का लोकार्पण किया। इस अवसर उन्होंने कहा कि वाल ऑफ हॉनर के माध्यम से हम यहाँ पर हिमाचल पथ परिवहन निगम के सफर को जान सकेंगे। उन्होंने बताया कि 1974 से लेकर अब तक के फैसलों एवं अवार्ड्स अंकित किया गया है। इसके साथ-साथ हिमाचल पथ परिवहन निगम की बसों के मॉडल को भी अलग अलग स्थानों पर दर्शाया जा रहा है। उप मुख्यमंत्री ने कहा कि पूरे प्रदेश को निगम के 50 वर्ष पूर्ण होने पर गर्व होना चाहिए। निगम की बसों की सेवाएं दुर्गम क्षेत्रों तक है और लोगों को उनके गंतव्य स्थान तक पहुंचती है। हमारे बसों के ड्राइवर सबसे अचे अनुभवी है। उन्होंने कहा कि स्वर्ण जयंती के उपलक्ष्य पर निगम द्वारा...