सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

गुडग़ांव विकास मंच के सर्वसम्मति से अध्यक्ष चुने गए राजकुमार त्यागी

 प्रिया बिष्ट

लोकल न्यूज ऑफ इंडिया 



गुरुग्राम: सामाजिक संस्था गुडग़ांव विकास मंच के चुनाव सर्वसम्मति से संपन्न हुए, जिसमें बादशाहपुर निवासी समाजसेवी राजकुमार त्यागी को अध्यक्ष चुना गया। मंच के पूर्व अध्यक्ष अजय शर्मा समेत अनेक लोगों ने राजकुमार त्यागी को शुभकामनाएं दीं। 

राजकुमार त्यागी 1998 से संस्था के साथ निष्ठावान कार्यकर्ता के रूप में जुड़े हैं। उनकी सामाजिक सेवाओं को देखते हुए उनका चयन संस्था के संरक्षक कल्याण सिंह शर्मा पूर्व आईआरएस द्वारा किया गया है। जिसको सभी सदस्यों ने सर्वसम्मति से पास कर दिया गया है। नवनियुक्त अध्यक्ष राजकुमार त्यागी ने कहा कि जो जिम्मेदारी मुझे समाज ने गुडग़ांव के विकास के लिए दी है, उसको मैं बखूबी निभाने का प्रयास करूंगा। इसके लिए सभी सदस्यों को साथ लेकर चलूंगा। इस अवसर पर संस्था के सचिव अजय शर्मा ने बताया कि हमारे यहां प्रत्येक वर्ष सभी सदस्यों की सहमति से चुनाव होते हैं। हेड़-हेड़ी पटौदी गौशाला के संचालक श्री श्री 1008 राजगिरी जी महाराज मुख्य रूप से मौजूद थे। 

कल्याण सिंह शर्मा पूर्व आईआरएस ने गुरुग्राम के निर्माण में गुडग़ांव विकास मंच की क्या भूमिका होगी, इस विषय पर प्रकाश डाला। विधि आयोग की सदस्य वैशाली तोमर ने कानून से संबंधित जानकारी सभी सदस्यों के साथ सांझा की है। हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड की सहायक निदेशक संगीता दास चौहान ने शिक्षा के महत्व पर चर्चा की। मिसेज हरियाणा रितु कटारिया ने सामाजिक और धार्मिक विषयों पर चर्चा की गई। इस अवसर पर बार एसोसिएशन गुडग़ांव के पूर्व सचिव कमलजीत कटारिया एडवोकेट, फिल्म अभिनेता राज चौहान, प्रधानाचार्य सरस्वती चौधरी, मुकेश शास्त्री, उपाध्यक्ष अनिल वशिष्ठ, लायन क्लब अध्यक्ष दीपक कटारिया एडवोकेट, श्रीराम सोसाइटी अध्यक्ष पंकज पाठक, श्री श्याम परिवार अध्यक्ष पूर्ण शर्मा, संरक्षक बनवारी लाल शर्मा, समाजसेवी बीके शर्मा, संगीता दास चौहान, रामकिशन भारद्वाज, पूर्व पुलिस अधिकारी चंद्र प्रकाश भारद्वाज, रितु कटारिया, वैशाली तोमर, एसडी शास्त्री, कादीपुर इंडस्ट्रीज एसोसिएशन के अध्यक्ष श्रीपाल शर्मा, बीनू चाहर, डॉ. दिव्या चौहान, कृष्ण भारद्वाज, ओम प्रकाश यादव आदि उपस्थित थे। इस अवसर पर पुलिस रोटी बैंक के अध्यक्ष चंद्र प्रकाश भारद्वाज द्वारा एक भंडारे का आयोजन किया गया।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

सनकी युवक ने धारदार हथियार से किया एक बेजुबान गौ वंश की हत्या : गिरफ्तार

  अरबिंद गुप्ता  लोकल न्यूज़ ऑफ़ इंडिया  बीजपुर /सोनभद्र.  मामला थाना क्षेत्र बिजपुर अंतर्गत ग्राम पंचायत बघाडू के टोला पर्वबतवा का है जहां एक युवक ने मानवता को शर्मसार करते हुए बेजुबान गौ वंश के साथ क्रूरता भरी कारनामे को अंजाम दिया है। पुत्र के इस कारनामे से नाराज पिता बिहारी लाल ने पुलिस को तहरीर दे कर बताया कि उनका 28 वर्षीय पुत्र रामजियावन जंगल से एक लावारिस बछिया पकड़ कर घर लाया और धारदार हथियार से काट कर शव को ठिकाने लगा दिया। सूचना मिलते ही प्रभारी निरीक्षक और उनके नेतृत्व में गठित टीम तत्काल सक्रिय हुई और मौका मुआयना कर जाँच पड़ताल शुरू कर दिए आरोपी की तलाश जारी थी कि इसी दौरान आरोपी रामजियावन मौका देख कहीं भागने की फिराक में चौक चौराहे का चक्कर काट रहा था कि अचानक पुलिस की नजर पड़ गई और सक्रिय पुलिस के जवानों ने बगैर देर किए युवक को धर दबोचा और पूछताछ किया तो उसने अपना जुर्म स्वीकार किया और बछिया की हत्या में उपयोग किए गए विभिन्न वस्तुओं को भी छिपा कर रखा था अभियुक्त की निशानदेही पर धारदार हथियार जैसे कुल्हाड़ी और नरकुल की रस्सी भी बरामद कर ली गयी। पुलिस ने...

रोहित–त्रिशला : कोसी तट, हिमालय की पवित्र वेदी और वैदिक परिणय

  प्रिया बिष्ट  लोकल न्यूज ऑफ इंडिया  गर्जिया, ढिकुली. उत्तराखंड के रामनगर स्थित ढिकुली क्षेत्र में कोसी नदी के शांत तट पर डॉ. रोहित कटारिया और डॉ. त्रिशला परिहार का विवाह प्रकृति, परंपरा और आधुनिकता के संतुलित संगम के रूप में सम्पन्न हुआ। हिमालय की हरित शृंखलाओं की पृष्ठभूमि और कोसी के निरंतर प्रवाह के बीच आयोजित यह डेस्टिनेशन वेडिंग अपने वैदिक स्वरूप और सादगीपूर्ण आयोजन के कारण विशेष रहा। डॉ. त्रिशला परिहार स्वर्गीय श्रीमती पी.के. देवी एवं श्री रामाधार सिंह की पौत्री तथा श्रीमती सीमा सिंह और प्रो. अनिल कुमार सिंह की सुपुत्री हैं। उन्होंने एमबीबीएस की उपाधि प्राप्त की है और वर्तमान में एचआईएमएसआर, दिल्ली से एमडी (सामुदायिक चिकित्सा) की पढ़ाई कर रही हैं। डॉ. रोहित कटारिया स्वर्गीय श्रीमती कमला देवी एवं श्री दौलत राम के पौत्र तथा श्रीमती मुकेश लता और श्री रमेश कटारिया, गुरुग्राम के सुपुत्र हैं। उन्होंने वीएमएमसी से एमबीबीएस और एमडी (रेडियोलॉजी) की उपाधि प्राप्त की है तथा एम्स ऋषिकेश से इंटरवेंशनल रेडियोलॉजी में पीजीडी किया है। विवाह समारोह कोसी नदी के तट पर स्थित कॉर्बेट ह...

पोषाहार वितरण में लापरवाही की शिकायत पर मौके पर पहुंचे विभागीय अधिकारी : आंगनवाड़ी हुई कार्य मुक्त

अरविन्द गुप्ता  लोकल न्यूज़ ऑफ़ इंडिया  बीजपुर/सोनभद्र: विकास खण्ड म्योरपुर अंतर्गत ग्राम पंचायत जरहा टोला दिघुल में तत्कालीन आंगनवाड़ी कार्यकत्री श्रीमति जावित्री दुबे द्वारा नियमित पोषाहार वितरण नहीं किए जाने की शिकायत पुष्टाहार विभाग को लंबे समय से मिल रहा था कि एक बार पुनः दिघुल के लाभार्थियों व ग्रामीणों द्वारा लिखित शिकायत विभाग को भेजा गया जिसकी शिकायत पर 31अगस्त दिन रविवार पूर्वाह्न 11 बजे विभागीय अधिकारी (सी.डी.पी.ओ.म्योरपुर) औचक निरीक्षण के लिए उनके जरहा 5 आंगनबाड़ी केंद्र बरडाड पर पहुंचे तो मौजूदा लाभार्थियों ने इनकी घोर लापरवाही का पूरा दस्तूर सुनाया तथा मौके पर अधिकारी ने देखा कि आंगनबाड़ी जावित्री दुबे द्वारा बरडाड केंद्र पर वितरण हो रहा चने के दाल में पूरी तरह से घुन लगे हुए थे सी. डी. पी. ओ. ने रजिस्टर चेक किए तो रजिस्टर में वितरित नाम 48 थे जबकि मौके पर 38 लाभार्थी ही मिले जिस पोषाहार को शासन द्वारा कुपोषण से बचाने के लिए बच्चों व गर्भवती महिलाओं को निःशुल्क वितरण कराया जाता रहा है वही पोषाहार जमीनी स्तर से पशुओं को खाने के योग्य भी नहीं पाया गया जिससे विभागीय...