सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

कांग्रेस के घोषणा पत्र में विदेशी ताकतों की छाप: अनुराग ठाकुर



  • ममता राज में बंगाल में आतंकियों, भ्रष्टाचारियों व महिला विरोधियों को संरक्षण : अनुराग ठाकुर

प्रिया बिष्ट,

लोकल न्यूज ऑफ इंडिया



पश्चिम बंगाल: केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण और युवा एवं खेल मामलों के मंत्री श्री अनुराग सिंह ठाकुर ने आज पश्चिम बंगाल के बागडोगरा में कहा कि कांग्रेस के घोषणा पत्र में भारत विरोधी विदेशी शक्तियों की छाप दिखती है। कांग्रेस के घोषणा पत्र में भारत को न्यूक्लियर पॉवर विहीन करने की बात है। कांग्रेस और भारत विरोधी विदेशी ताकतों का Thought process एक क्यों है?

साथ ही उन्होंने कहा कि ममता दीदी की सरकार में पश्चिम बंगाल में आतंकियों, उपद्रवियों, भ्रष्टाचारियों, राष्ट्र और महिला विरोधियों को संरक्षण मिलता है। एक ओर तृणमूल कांग्रेस के नेताओं के घर से करोड़ों रुपए बरामद होते हैं तो वहीं दूसरी ओर तृणमूल कांग्रेस के नेता महिलाओं का उत्पीड़न करते हैं।

श्री अनुराग ठाकुर आज भारतीय जनता पार्टी के चुनाव प्रचार हेतु पश्चिम बंगाल के बागडोगरा पहुंचे थे जहां उन्होंने भारतीय जनता पार्टी द्वारा जारी संकल्प पत्र पर चर्चा की और संवाददाताओं से बातचीत करते हुए इंडी गठबंधन पर जमकर निशाना साधा।



श्री अनुराग ठाकुर ने आगे बीजेपी के संकल्प पत्र पर राहुल गांधी की प्रतिक्रिया को भ्रामक बताते हुए कहा कि “राहुल गांधी को पता होना चाहिए कि 2014 से पहले जब उनकी सरकार गई थी तब महंगाई दर 13% के आसपास थी। आज जब दुनिया के कई हिस्सों में युद्ध चल रहा है तब भी मोदी जी ने भारत में महंगाई दर को 5% के आसपास रखा है। हमने यह सुनिश्चित किया है कि गरीब की थाली में हमेशा अनाज उपलब्ध रहे। मोदी जी ने पिछले 10 वर्षों में गरीबों को मुफ्त अनाज, इलाज, पक्के घर, बिजली, सड़क, सुरक्षा, फ्री रसोई गैस कनेक्शन, फसलों के अच्छे दाम, फसलों का बीमा इत्यादि मुहैया कराया है। इससे यह संभव हुआ कि देश के 25 करोड़ गरीब गरीबी रेखा से बाहर आए। हमने 43 करोड़ मुद्रा लोन देकर देश के जरूरतमंदों को अपने पैरों पर खड़ा होने का अवसर दिया है और अब आगे हम मुद्रा लोन की राशि को 10 लाख से बढ़ाकर 20 लाख करने वाले हैं। पिछले 6 वर्षों में 7 करोड़ 60 लाख लोगों ने ईपीएफओ पर रजिस्टर किया है। पिछले 1 वर्ष में लगभग डेढ़ करोड़ लोगों को प्रत्यक्ष तौर पर फॉर्मल सेक्टर में नौकरी मिली है। कांग्रेस के समय देश में स्टार्टअप्स की संख्या 500 के आसपास थी, आज 1 लाख 20 हजार है। अगर आज कांग्रेस की सरकार होती तो ना मंगलयान सफल होता, ना चंद्रयान सफल होता, ना गगनयान की तैयारी होती।"


श्री अनुराग ठाकुर ने आगे कहा कि “कांग्रेस की सोच भारत विरोधी है इसीलिए वह भारत से न्यूक्लियर पावर के खात्मे के पक्ष में हैं। राहुल गांधी को बताना चाहिए कि आखिर उनका एजेंडा देश को कमजोर करने का क्यों है। अपने 10 वर्षों के शासन में इन्होंने सेना को न बुलेट प्रूफ जैकेट दिए, ना हथियार दिए, ना लड़ाकू विमान दिए और अब विपक्ष में रहकर देश से न्यूक्लियर हथियार को खत्म करने की बात कर रहे हैं। आख़िर कांग्रेस और भारत विरोधी विदेशी ताकतों का Thought process एक क्यों है?



श्री अनुराग ठाकुर ने आगे पिछले 10 वर्षों में मोदी सरकार द्वारा देश में ले गए परिवर्तन को रेखांकित करते हुए बताया,"2014 से पहले देश में 74 एयरपोर्ट थे, आज 150 के करीब हैं। पहले 90 लाख किलोमीटर के आसपास हाईवे थे आज 1.50 लाख किलोमीटर के आसपास हैं। 2014 से पहले 3 लाख 20 हजार किलोमीटर ग्रामीण सड़कें थीं आज 6 लाख 95 हजार किलोमीटर ग्रामीण सड़के हैं। 2014 में वंदे भारत जैसी एक भी ट्रेन नहीं थी आज 41 वंदे भारत ट्रेनें देश में चल रही हैं। 2014 में 21000 किलोमीटर इलेक्ट्रीफाइ ट्रेनें थी। आज 41000 किलोमीटर इलेक्ट्रीफाइ ट्रेनें हैं। 2014 में मात्र पांच शहरों में मेट्रो थी आज 20 शहरों में मेट्रो है। 2014 में मात्र 7 एम्स थे आज 22 एम्स हैं। 2014 में 384 मेडिकल कॉलेज थे। आज 700 से ज्यादा हैं। 2014 में देश में 450 यूनिवर्सिटी थे। आज 1100 से ज्यादा है। भारत ने आज तक का दुनिया का सबसे बड़ा 1000 एयरक्राफ्ट का आर्डर दिया और इसके साथ ही आज दुनिया में सबसे ज्यादा यानी 14 प्रतिशत महिला पायलट्स हमारे भारत में ही हैं। आज भारतीय सेना में 10 हजार से ज्यादा महिलाएं शामिल हैं। नए भारत में जहां एक ओर g20 का सफल आयोजन हुआ तो वहीं अब हम ओलंपिक के आयोजन की भी तैयारी करेंगे।"


श्री अनुराग ठाकुर ने आगे अपने सभाओं में कहा कि कांग्रेस 2014 में देश को चरमराती और लड़खड़ाती स्थिति में डालकर गई थी। मोदी जी ने आकर देश को संभाला और पिछले 10 वर्षों में एक शानदार स्थिति में पहुंचाया है। अगले कार्यकाल में मोदी जी के नेतृत्व में देश चौके और छक्के लगाने को तैयार है।"

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

महीनों से गायब सहायक अध्यापिका रहीं गणतंत्र दिवस पर अनुपस्थित,अवैतनिक छुट्टी के कारण सैकड़ों बच्चों का भविष्य अधर में।

  जयचंद लोकल न्यूज़ ऑफ इंडिया सोनभद्र/म्योरपुर/लीलाडेवा   शिक्षा क्षेत्र म्योरपुर के  अंतर्गत ग्राम पंचायत लीलाडेवा के कम्पोजिट विद्यालय लीलाडेवा में सहायक अध्यापिका रानी जायसवाल विगत जनवरी 2021से तैनात हैँ और प्रायः अनुपस्थित चल रही है।इस प्रकरण में खण्ड शिक्षा अधिकारी महोदय म्योरपुर श्री विश्वजीत जी से जानकारी ली गयी तो उन्होंने बताया कि सहायक अध्यापिका रानी जायसवाल अनुपस्थित चल रही हैँ अवैतनिक अवकाश पर है, उनका कोई वेतन नही बन रहा है। उधर ग्राम प्रधान व ग्रामीणों द्वारा दिनांक 27/12/2023 को ब्लॉक प्रमुख म्योरपुर व श्रीमान जिलाधिकारी महोदय सोनभद्र को लिखित प्रार्थना पत्र देने बावत जब ब्लॉक प्रमुख श्री मानसिंह गोड़ जी से जानकारी ली गयी तो उन्होंने बताया कि प्रार्थना पत्र पर कार्यवाही हो रही है श्रीमान मुख्य विकास अधिकारी महोदय  सोनभद्र  को मामले से अवगत करा दिया गया है।424 गरीब आदिवासी  छात्र- छात्राओं वाले   कम्पोजिट विद्यालय लीलाडेवा में महज 6 अध्यापक,अध्यापिका हैँ।विद्यालय में बच्चों की संख्या ज्यादा और अध्यापक कम रहने से बच्चों का पठन - पाठन सुचारु रूप से नहीं हो पा रही है जिससे गरी

खण्ड शिक्षा अधिकारी की लापरवाही से शिक्षा व्यवस्था बेपटरी,निर्माणाधीन विद्यालय भवन चढ़े भ्र्ष्टाचार की भेंट

  जयचंद लोकल न्यूज़ ऑफ इंडिया बीजपुर/सोनभद्र  प्रदेश सरकार की जनकल्याणकारी और महत्वकांक्षी निपुण भारत लक्ष्य और डीबीटी योजना म्योरपुर ब्लॉक में सुचारु रूप से चलती नजर नहीं आ रही है।योजना को शत प्रतिशत अंजाम तक पहुंचाने की जिम्मेदारी खण्ड शिक्षा अधिकारी म्योरपुर को शौपी गयी है लेकिन बीईओ की उदासीनता और लापरवाह कार्यशैली से ना बच्चे निपुण हो रहे हैँ और ना ही डीबीटी योजना का धन अभिभावकों तक पहुंच रहा है।बताया जा रहा है कि खण्ड शिक्षा अधिकारी म्योरपुर भवन निर्माण कराने वाले शिक्षकों और भगोड़े को प्रशिक्षण और बोर्ड परीक्षा ड्यूटी के नाम पर संरक्षण देने में ही अपना पुरा ध्यान लगा रखे हैँ।ऐसे में विद्यालयों में पठन पाठन का माहौल खत्म हो गया है।        शुक्रवार को म्योरपुर ब्लॉक के जरहा,किरबिल,सागोबाँध और म्योरपुर न्याय पंचायत के विभिन्न गांव में पहुँचे भाजपा के प्रतिनिधि  मंडल को ग्रामीणों ने बताया कि शिक्षक विद्यालय नहीं आते हैँ तो विद्यालय के बच्चे निपुण कैसे होंगे।         मण्डल अध्यक्ष मोहरलाल खरवार को ग्रामीणों ने बताया कि  बच्चों को किताबें पढ़ने नहीं आती   लेकिन खण्ड शिक्षा अधिकारी के दबा

प्रधानमंत्री मोदी जी के कार्यक्रम में जा रही बस पलटी 24 यात्री घायल

  मिठाई लाल यादव लोकल न्यूज़ ऑफ़ इंडिया मध्य प्रदेश:  मध्य प्रदेश शहडोल प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कार्यक्रम में शामिल होने जा रही यात्री बस शनिवार सुबह पलट गई हादसे में 24 लोग घायल हुए हैं घायलों को जिले के स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती करवाया गया है बस डिंडोरी जिले के धनवा सागर से शहडोल आ रही थी अनूपपुर जिले के पथरूआ घाट में मोड़ पर अनियंत्रित होकर पलट गई बस में लगभग 30 यात्री सवार थे डिंडोरी कलेक्टर विकास मिश्रा ने बताया कि बस मैं सवार सभी लोग प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कार्यक्रम में शामिल होने के लिए शहडोल जा रहे थे