सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

कांग्रेस भय और भ्रम फैलाने के लिए डीप फ़ेक का कर रही इस्तेमाल: अनुराग ठाकुर

  



  • राहुल गांधी कहीं से लड़ लें चुनाव, उनकी हार सुनिश्चित: अनुराग ठाकुर 

प्रिया बिष्ट

लोकल न्यूज ऑफ इंडिया 



नई दिल्ली: केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण और युवा एवं खेल मामलों के मंत्री श्री अनुराग सिंह ठाकुर ने कहा की झूठ बोलने में माहिर कांग्रेस अब डीप फेक वीडियो बनाकर लोगों में भय और भ्रम फैला रही है। कांग्रेस के बड़े नेताओं का नाम इसमें आना लोकतंत्र के लिए शर्मनाक भी है और घातक भी है।


श्री अनुराग ठाकुर ने कहा कि “आम चुनावों से पहले भी हमें पता था कि विपक्ष अपनी निश्चित हार को देखते हुए झूठ, भय और भ्रम का सहारा जरूर लेगा। आज कांग्रेस का हर बड़ा नेता केवल झूठ के बदौलत अपना पूरा चुनाव प्रचार चला रहा है। झूठ बोलने से भी हार में बदलाव न होता देख अब यह लोग टेक्नोलॉजी और डीप फेक का उपयोग कर और ज्यादा भ्रम और भय फैला रहे हैं। चुनाव जीतने के लिए इंडी अलायंस के नेता सारे अनैतिक कार्य कर रहे हैं। आख़िर वोट के लिए इतना नीचे गिरने का क्या औचित्य है”


श्री ठाकुर ने आगे कहा कि “राहुल गांधी कहीं से भी चुनाव लड़ें उनकी हार निश्चित है पर अपनी हार से बचने के लिए कांग्रेस झूठ, भय और भ्रम ना फैलाए। आरक्षण और संविधान के बारे में कांग्रेस द्वारा फैलाया जा रहा भ्रम बिल्कुल निराधार और बेबुनियाद है। कांग्रेस जहां-जहां राज्य सरकार बनाती है वहां एससी-एसटी और ओबीसी का आरक्षण काटकर अपने वोट बैंक को देती है। कांग्रेस ने देश में इमरजेंसी लगाई। उन्होंने अब तक सबसे ज्यादा 62 बार संविधान संशोधन किए हैं, वहीं पिछले 10 वर्षों में मोदी सरकार ने एससी-एसटी और ओबीसी के सशक्तिकरण के एक नए युग की शुरुआत की है। हमने ओबीसी कमिशन को संवैधानिक दर्जा दिया। आज हमारे सभी योजनाओं के प्रमुख लाभार्थी एसटी, एससी और ओबीसी समुदाय के लोग हैं। एससी एसटी और ओबीसी के लिए आरक्षण पहले भी था, आज भी है और आगे भी रहेगा। लेकिन हमारे लिए एक और स्पष्ट बात यह भी है कि हम धर्म के आधार पर मुसलमानों के आरक्षण के सख्त खिलाफ हैं। कांग्रेस आज चुनाव से भागती नजर आ रही है। उसके कई बड़े नेता चुनाव नहीं लड़ना चाह रहे। कांग्रेस को कई सीटों पर उम्मीदवार तक खोजने में परेशानी हो रही है।


सुप्रीम कोर्ट द्वारा बंगाल सरकार को संदेशखली और शाहजहां शेख के मामले में एक पक्ष बनने के आग्रह पर फटकार लगाए जाने के ऊपर प्रतिक्रिया देते हुए श्री अनुराग ठाकुर ने कहा कि “यह ममता बनर्जी जी की तुष्टिकरण की राजनीति की पराकाष्ठा है। ममता बनर्जी एक महिला मुख्यमंत्री होते हुए ऐसे लोगों को संरक्षण दे रही हैं जिन्होंने महिलाओं के खिलाफ अत्याचार कर उनकी जमीनें हड़पने और उनका यौन उत्पीड़न करने का घृणित कार्य किया है। इससे पता चलता है कि वोट बैंक के लिए विपक्ष किसी भी हद तक गिरने को तैयार है। यही हाल कर्नाटक का है जहां कांग्रेस के काउंसलर की बेटी की दिनदहाड़े हत्या कर दी जाती है पर तुष्टिकरण की राजनीति के चलते वहां की सरकार कुछ नहीं करती है”


श्री अनुराग ठाकुर ने आगे प्रज्वल रेवन्ना के आपत्तिजनक विडियोज के मामले को बेहद शर्मनाक करार देते हुए कहा कि “इस मामले में कानून को अपना काम कर कठोर कारवाई करनी चाहिए। कानून व्यवस्था राज्य सरकार की जिम्मेदारी होती है। जिस समय पर यह वीडियो बाहर आए हैं उससे स्पष्ट होता है कि कांग्रेस के पास इन वीडियोज की जानकारी पहले से थी। तो फिर उन्होंने अभी तक कार्रवाई क्यों नहीं कि? ऐसे मुद्दे का राजनीतिक लाभ क्यों उठाना चाहा? आखिर क्यों कांग्रेस की राज्य सरकार हाथ पर हाथ धरे बैठी रही? कांग्रेस को अपनी मजबूरियां बतानी चाहिए। उन्होंने उस व्यक्ति को कैसे विदेश जाने दिया? क्यों कोई कदम नहीं उठाए? भारतीय जनता पार्टी में शक्ति की उपासना की संस्कृति है। हम ऐसे कुकृत्यों का क़तई समर्थन नहीं करते। हमने संसद में ऐतिहासिक नारी शक्ति वंदन बिल पास कर देश की विधायिकाओं में माता बहनों को 33 प्रतिशत आरक्षण दिया है। प्रधानमंत्री मोदी जी ने माताओं बहनों को देश का प्रमुख अमृत स्तंभ कहा है और पिछले 10 वर्षों के कार्यकाल में उनके सशक्तिकरण के लिए कई कदम उठाए हैं। हम वूमेन डेवलपमेंट नहीं वूमेन लेड डेवलपमेंट को मानने वाले लोग हैं”

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

सनकी युवक ने धारदार हथियार से किया एक बेजुबान गौ वंश की हत्या : गिरफ्तार

  अरबिंद गुप्ता  लोकल न्यूज़ ऑफ़ इंडिया  बीजपुर /सोनभद्र.  मामला थाना क्षेत्र बिजपुर अंतर्गत ग्राम पंचायत बघाडू के टोला पर्वबतवा का है जहां एक युवक ने मानवता को शर्मसार करते हुए बेजुबान गौ वंश के साथ क्रूरता भरी कारनामे को अंजाम दिया है। पुत्र के इस कारनामे से नाराज पिता बिहारी लाल ने पुलिस को तहरीर दे कर बताया कि उनका 28 वर्षीय पुत्र रामजियावन जंगल से एक लावारिस बछिया पकड़ कर घर लाया और धारदार हथियार से काट कर शव को ठिकाने लगा दिया। सूचना मिलते ही प्रभारी निरीक्षक और उनके नेतृत्व में गठित टीम तत्काल सक्रिय हुई और मौका मुआयना कर जाँच पड़ताल शुरू कर दिए आरोपी की तलाश जारी थी कि इसी दौरान आरोपी रामजियावन मौका देख कहीं भागने की फिराक में चौक चौराहे का चक्कर काट रहा था कि अचानक पुलिस की नजर पड़ गई और सक्रिय पुलिस के जवानों ने बगैर देर किए युवक को धर दबोचा और पूछताछ किया तो उसने अपना जुर्म स्वीकार किया और बछिया की हत्या में उपयोग किए गए विभिन्न वस्तुओं को भी छिपा कर रखा था अभियुक्त की निशानदेही पर धारदार हथियार जैसे कुल्हाड़ी और नरकुल की रस्सी भी बरामद कर ली गयी। पुलिस ने...

बादशाहपुर में फहरेगी भाजपा की विजय पताका: राव नरबीर सिंह

सुमित ठाकुर  लोकल न्यूज ऑफ इंडिया  पूर्व कैबिनेट मंत्री ने कार्यकर्ताओं को प्रचार में जुट जाने का दिया संदेश, शीघ्र होगी गृहमंत्री अमित शाह की रैलीगुरुग्राम। पूर्व कैबिनेट मंत्री राव नरबीर सिंह ने कहा कि बादशाहपुर विधानसभा में निश्चित तौर पर भाजपा की विजय पताका फहरेगी। उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी ने एक बार फिर से उनको अपना उम्मीदवार बनाया है। बादशाहपुर की जनता जानती है कि 2014 से 2019 तक उन्होंने मंत्री रहते हुए किस तरह से गुरुग्राम में दो दर्जन के लगभग फ्लाइओवर और अंडरपास बनवाए थे। देश का सबसे महंगा रोड द्वारका एक्सप्रेस वे बनवाने का काम भी उस दौरान किया गया था। राव नरबीर सिंह ने कहा कि वह वादा करते हैं कि जितना विकास कार्य पिछले कार्यकाल में कराया था उससे अधिक रफ्तार से काम इस बार कराया जाएगा। राव नरबीर सिंह शुक्रवार को गढ़ी मुरलीपुर, नखडौला और वजीराबाद गांव में आयोजित जनसभाओं को संबोधित कर रहे थे।अपने लोगों के बीच अधिकार से आया हूंराव नरबीर सिंह ने कहा कि भाजपा ने उनपर विश्वास इसलिए जताया है क्योंकि पार्टी को बादशाहपुर की जनता पर विश्वास है कि वह निश्चित तौर पर चुनाव...

पचास साल में कैसा रहा हिमाचल की लाइफलाइन HRTC का सफ़र

1974 से लेकर 2024 तक HRTC का सफ़र उप मुख्यमंत्री ने एचआरटीसी के संग्रहालय एवं वाल ऑफ हॉनर का किया शुभारंभ स्वर्ण जयंती के उपलक्ष्य पर निगम द्वारा 12 अक्टूबर को भव्य समारोह का होगा आयोजन गब्बर सिंह वैदिक Local Newsofindia उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने आज हिमाचल पथ परिवहन निगम के 50 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य पर पुराना बस अड्डा शिमला में स्थित हिमाचल पथ परिवहन निगम के मुख्य कार्यालय में निर्मित संग्रहालय एवं वाल ऑफ हॉनर का लोकार्पण किया। इस अवसर उन्होंने कहा कि वाल ऑफ हॉनर के माध्यम से हम यहाँ पर हिमाचल पथ परिवहन निगम के सफर को जान सकेंगे। उन्होंने बताया कि 1974 से लेकर अब तक के फैसलों एवं अवार्ड्स अंकित किया गया है। इसके साथ-साथ हिमाचल पथ परिवहन निगम की बसों के मॉडल को भी अलग अलग स्थानों पर दर्शाया जा रहा है। उप मुख्यमंत्री ने कहा कि पूरे प्रदेश को निगम के 50 वर्ष पूर्ण होने पर गर्व होना चाहिए। निगम की बसों की सेवाएं दुर्गम क्षेत्रों तक है और लोगों को उनके गंतव्य स्थान तक पहुंचती है। हमारे बसों के ड्राइवर सबसे अचे अनुभवी है। उन्होंने कहा कि स्वर्ण जयंती के उपलक्ष्य पर निगम द्वारा...