सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

डेढ़ लाख बच्चों को पढ़ाने वाले सम्मानित शिक्षक की गली का ये हाल, दो साल से नहीं जागी नगर पंचायत

 



रेडियो चैनल से लेकर न्यूज चैनलों तक आवाज पहुंचाने वाले शिक्षक दो साल से सड़क और जलनिकासी के लिए लगा रहे गुहार, फिर भी जिम्मेदारों के कानों पर जूं तक नहीं रेंगी


बिधूना। नगर पंचायत बिधूना के अंबेडकर नगर में विकास के दावों की तस्वीर इन दिनों जमीन पर साफ दिखाई दे रही है। यहां रहने वाले चर्चित शिक्षक ठाकुर सत्यदेव सिंह सेंगर की गली में न सड़क बनी है और न ही जलनिकासी की समुचित व्यवस्था। बारिश होते ही रास्ते तालाब में तब्दील हो जाते हैं और लोगों को पानी व कीचड़ के बीच से निकलने को मजबूर होना पड़ता है।


सबसे हैरानी की बात यह है कि यह समस्या आज की नहीं है। पिछले करीब दो वर्षों से शिक्षक महोदय लगातार प्रार्थना पत्र देकर और सूचना देकर जिम्मेदारों को समस्या से अवगत करा रहे हैं। इसके बावजूद हालात जस के तस हैं। अब पिछले दो दिनों से शिक्षक सोशल मीडिया के माध्यम से भी अपनी आवाज लगातार उठा रहे हैं।


रेडियो से न्यूज चैनलों तक पहुंची आवाज, दिल्ली में भी मिल चुका सम्मान




ठाकुर सत्यदेव सिंह सेंगर केवल अपने क्षेत्र तक सीमित रहने वाले शिक्षक नहीं हैं। रेडियो चैनलों से लेकर न्यूज चैनलों तक अपनी आवाज और शैक्षणिक गतिविधियों के माध्यम से पहचान बनाने वाले शिक्षक को दिल्ली जैसे बड़े शहरों में कई बार सम्मानित भी किया जा चुका है। सोशल मीडिया के माध्यम से वे करीब एक से डेढ़ लाख बच्चों तक शिक्षा पहुंचाने का कार्य करते हैं।


विडंबना देखिए—जो शिक्षक हजारों-लाखों बच्चों को शिक्षा और जागरूकता की राह दिखा रहा है, उसे अपने ही मोहल्ले में एक अदद सड़क और जलनिकासी व्यवस्था के लिए दो वर्षों से सरकारी तंत्र के सामने गुहार लगानी पड़ रही है।


अध्यक्ष जी, आखिर कब जागेंगे?


बताया गया है कि शिक्षक द्वारा जिले के संबंधित मंत्रियों और नगर पंचायत अध्यक्ष को भी समस्या से अवगत कराया गया, लेकिन अभी तक कोई ठोस समाधान सामने नहीं आया। सवाल सीधा है—जब दो साल से लगातार शिकायतें पहुंच रही हैं तो आखिर जिम्मेदारों की नींद क्यों नहीं टूट रही?


मौके की तस्वीरें खुद बदहाली की कहानी कह रही हैं। कहीं सड़क का नामोनिशान नहीं, कहीं गंदा पानी जमा है, तो कहीं कीचड़, घास-फूस और कचरे ने रास्ते को मुश्किल बना रखा है। बारिश के दिनों में यह स्थिति बच्चों, बुजुर्गों और राहगीरों के लिए परेशानी के साथ-साथ दुर्घटना का खतरा भी पैदा कर रही है।


जब सम्मानित शिक्षक की नहीं सुनी जा रही, तो आम जनता की कौन सुनेगा?


एक तरफ शिक्षक को बड़े शहरों में सम्मान मिलता है, रेडियो और न्यूज चैनलों तक उनकी आवाज पहुंचती है और वे बड़ी संख्या में बच्चों को शिक्षा दे रहे हैं। दूसरी तरफ अपने ही शहर में मूलभूत सुविधाओं के लिए उनकी आवाज जिम्मेदारों के दरवाजे पर अटक गई है।


अब सवाल सिर्फ ठाकुर सत्यदेव सिंह सेंगर का नहीं है। सवाल अंबेडकर नगर और बिधूना की उन तमाम गलियों का है, जहां बारिश आते ही लोगों का निकलना मुश्किल हो जाता है।


नगर पंचायत आखिर किस दिन जागेगी?

क्या सड़क और नाली के लिए भी किसी बड़े हादसे का इंतजार किया जा रहा है?

क्या दो साल की शिकायतों के बाद भी जनता को सिर्फ आश्वासन ही मिलता रहेगा?


जनता को विकास के दावे नहीं, जमीन पर सड़क और जलनिकासी चाहिए।

और अब बिधूना की जनता का सवाल साफ है—“आखिर कब जागेंगे अध्यक्ष जी?”

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

सनकी युवक ने धारदार हथियार से किया एक बेजुबान गौ वंश की हत्या : गिरफ्तार

  अरबिंद गुप्ता  लोकल न्यूज़ ऑफ़ इंडिया  बीजपुर /सोनभद्र.  मामला थाना क्षेत्र बिजपुर अंतर्गत ग्राम पंचायत बघाडू के टोला पर्वबतवा का है जहां एक युवक ने मानवता को शर्मसार करते हुए बेजुबान गौ वंश के साथ क्रूरता भरी कारनामे को अंजाम दिया है। पुत्र के इस कारनामे से नाराज पिता बिहारी लाल ने पुलिस को तहरीर दे कर बताया कि उनका 28 वर्षीय पुत्र रामजियावन जंगल से एक लावारिस बछिया पकड़ कर घर लाया और धारदार हथियार से काट कर शव को ठिकाने लगा दिया। सूचना मिलते ही प्रभारी निरीक्षक और उनके नेतृत्व में गठित टीम तत्काल सक्रिय हुई और मौका मुआयना कर जाँच पड़ताल शुरू कर दिए आरोपी की तलाश जारी थी कि इसी दौरान आरोपी रामजियावन मौका देख कहीं भागने की फिराक में चौक चौराहे का चक्कर काट रहा था कि अचानक पुलिस की नजर पड़ गई और सक्रिय पुलिस के जवानों ने बगैर देर किए युवक को धर दबोचा और पूछताछ किया तो उसने अपना जुर्म स्वीकार किया और बछिया की हत्या में उपयोग किए गए विभिन्न वस्तुओं को भी छिपा कर रखा था अभियुक्त की निशानदेही पर धारदार हथियार जैसे कुल्हाड़ी और नरकुल की रस्सी भी बरामद कर ली गयी। पुलिस ने...

69000 शिक्षक भर्ती परीक्षा का परिणाम घोषित, 146060 अभ्यर्थी पास

69000 शिक्षक भर्ती परीक्षा का परिणाम घोषित, 146060 अभ्यर्थी पास लोकल न्यूज ऑफ़ इंडिया  लखनऊ ।परिषदीय प्राथमिक स्कूलों में 69000 सहायक अध्यापकों की भर्ती के लिए आयोजित लिखित परीक्षा का परिणाम मंगलवार दोपहर जारी हो गया। परीक्षा नियामक प्राधिकारी कार्यालय में 12.30 बजे परीक्षा समिति की बैठक के बाद अधिकारिक रूप से परिणामों की घोषणा की गई। पाठ्यक्रम के बाहर से पूछे गए हिन्दी साहित्य के तीन प्रश्नों पर प्रत्येक प्रश्न के लिए एक-एक (यानि कुल तीन-तीन) नंबर सभी अभ्यर्थियों को एक समान रूप से दिया गया है। 6 जनवरी 2019 को आयोजित परीक्षा के लिए पंजीकृत 431466 अभ्यर्थियों में से 409530 सम्मिलित हुए थे। इनमें से 146060 (35.66 प्रतिशत) सफल हैं। सामान्य वर्ग के 36614, ओबीसी 84868, एससी 24308 और एसटी के 270 अभ्यर्थी पास हैं। 69000 शिक्षक भर्ती रिजल्ट : 69000 भर्ती परीक्षा का परिणाम जारी, बुधवार से देख सकेंगे रिजल्ट कोर्स के अनुसार बात की जाए तो डीएलएड (बीटीसी) करने वाले 38610, शिक्षामित्र 8018, बीएड 97368 और अन्य पाठ्यक्रम करने वाले 2064 अभ्यर्थी सफल हैं। परीक्षा में सम्मिलित अभ्यर्थी अपना परिणाम बु...

रोहित–त्रिशला : कोसी तट, हिमालय की पवित्र वेदी और वैदिक परिणय

  प्रिया बिष्ट  लोकल न्यूज ऑफ इंडिया  गर्जिया, ढिकुली. उत्तराखंड के रामनगर स्थित ढिकुली क्षेत्र में कोसी नदी के शांत तट पर डॉ. रोहित कटारिया और डॉ. त्रिशला परिहार का विवाह प्रकृति, परंपरा और आधुनिकता के संतुलित संगम के रूप में सम्पन्न हुआ। हिमालय की हरित शृंखलाओं की पृष्ठभूमि और कोसी के निरंतर प्रवाह के बीच आयोजित यह डेस्टिनेशन वेडिंग अपने वैदिक स्वरूप और सादगीपूर्ण आयोजन के कारण विशेष रहा। डॉ. त्रिशला परिहार स्वर्गीय श्रीमती पी.के. देवी एवं श्री रामाधार सिंह की पौत्री तथा श्रीमती सीमा सिंह और प्रो. अनिल कुमार सिंह की सुपुत्री हैं। उन्होंने एमबीबीएस की उपाधि प्राप्त की है और वर्तमान में एचआईएमएसआर, दिल्ली से एमडी (सामुदायिक चिकित्सा) की पढ़ाई कर रही हैं। डॉ. रोहित कटारिया स्वर्गीय श्रीमती कमला देवी एवं श्री दौलत राम के पौत्र तथा श्रीमती मुकेश लता और श्री रमेश कटारिया, गुरुग्राम के सुपुत्र हैं। उन्होंने वीएमएमसी से एमबीबीएस और एमडी (रेडियोलॉजी) की उपाधि प्राप्त की है तथा एम्स ऋषिकेश से इंटरवेंशनल रेडियोलॉजी में पीजीडी किया है। विवाह समारोह कोसी नदी के तट पर स्थित कॉर्बेट ह...