लोकल न्यूज़ ऑफ़ इंडिया चेन्नई, 5 मार्च। लेखक चन्दन कुमार की पंडित दीनदयाल उपाध्याय के जीवन और उनके समर्पण पर आधारित पुस्तक “समर्पण दीनदयाल उपाध्याय” के तमिल और अंग्रेज़ी संस्करण का भव्य विमोचन गुरुवार शाम चेन्नई के भारतीय विद्या भवन मायलापुर में आयोजित समारोह में किया गया। विमोचन समारोह में अरविन्द मैनन, नैनर नागेंद्रन, वनाथी श्रीनिवासन तथा पूर्व पुलिस महानिदेशक के. वी. एस गोपालकृष्णन की गरिमामयी उपस्थिति रही। लेखक चन्दन कुमार ने बताया कि यह पुस्तक अंत्योदय के प्रणेता पंडित दीनदयाल उपाध्याय के त्याग, समर्पण और समाज के अंतिम व्यक्ति तक विकास पहुँचाने के उनके विचारों से प्रेरित है। पुस्तक में उनके जीवन के कई अनछुए पहलुओं को सामने लाने का प्रयास किया गया है। समारोह में उपस्थित विशिष्ट अतिथियों ने एक स्वर में पुस्तक की सराहना करते हुए कहा कि यह कृति देश में लोककल्याणकारी लोकतांत्रिक व्यवस्था की समझ को जन-जन तक पहुँचाने में सहायक सिद्ध होगी और युवाओं में त्याग, समर्पण तथा सादा जीवन-उच्च विचार की भावना को मजबूत करेगी। तमिलनाडु भाजपा प्रभारी अरविंद मेनन ने कहा कि यह पुस्तक युवाओं को अंत...