लक्ष्मी शर्मा लोकल न्यूज ऑफ इंडिया भुवनेश्वर । ओड़िशा की राजधानी भुवनेश्वर अपने 78वें स्थापना दिवस को लेकर पूरी तरह तैयार है । 13 और 14 अप्रैल 2026 को दो दिवसीय भव्य कार्यक्रमों के साथ इस ऐतिहासिक अवसर को मनाया जाएगा । इस संबंध में गुरुवार ; 2 अप्रैल को भुवनेश्वर स्थित लोक सेवा भवन में आयोजित उच्चस्तरीय बैठक में तैयारियों को अंतिम रूप दिया गया । बैठक की अध्यक्षता ओड़िशा की मुख्य सचिव अनु गर्ग ने की । बैठक में राजधानी भुवनेश्वर की समृद्ध विरासत , संस्कृति और विकास यात्रा को प्रदर्शित करते हुए कार्यक्रम को यादगार बनाने पर विशेष जोर दिया गया । मुख्य सचिव अनु गर्ग ने सभी विभागों को सुचारु व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए । मुख्य सचिव ने छात्रों की भागीदारी को ध्यान में रखते हुए पेयजल, ओआरएस और अन्य आवश्यक सुविधाओं की व्यवस्था करने के निर्देश दिए । साथ ही गर्मी को देखते हुए सुबह के कार्यक्रम जल्द समाप्त करने पर भी जोर दिया गया । मुख्य सचिव अनु गर्ग ने यातायात प्रबंधन, पुलिस आयुक्त कार्यालय द्वारा सुरक्षा, स्वास्थ्य एवं आपातकालीन सेवाएं ,अग्निशमन सेवाओं , श...