रेडियो चैनल से लेकर न्यूज चैनलों तक आवाज पहुंचाने वाले शिक्षक दो साल से सड़क और जलनिकासी के लिए लगा रहे गुहार, फिर भी जिम्मेदारों के कानों पर जूं तक नहीं रेंगी बिधूना। नगर पंचायत बिधूना के अंबेडकर नगर में विकास के दावों की तस्वीर इन दिनों जमीन पर साफ दिखाई दे रही है। यहां रहने वाले चर्चित शिक्षक ठाकुर सत्यदेव सिंह सेंगर की गली में न सड़क बनी है और न ही जलनिकासी की समुचित व्यवस्था। बारिश होते ही रास्ते तालाब में तब्दील हो जाते हैं और लोगों को पानी व कीचड़ के बीच से निकलने को मजबूर होना पड़ता है। सबसे हैरानी की बात यह है कि यह समस्या आज की नहीं है। पिछले करीब दो वर्षों से शिक्षक महोदय लगातार प्रार्थना पत्र देकर और सूचना देकर जिम्मेदारों को समस्या से अवगत करा रहे हैं। इसके बावजूद हालात जस के तस हैं। अब पिछले दो दिनों से शिक्षक सोशल मीडिया के माध्यम से भी अपनी आवाज लगातार उठा रहे हैं। रेडियो से न्यूज चैनलों तक पहुंची आवाज, दिल्ली में भी मिल चुका सम्मान ठाकुर सत्यदेव सिंह सेंगर केवल अपने क्षेत्र तक सीमित रहने वाले शिक्षक नहीं हैं। रेडियो चैनलों से लेकर न्यूज चैनलों तक अपनी आवाज और शैक...