सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

संदेश

हड़ताल पर गए सफाई कर्मचारियों पर सख्त हुआ नगर निगम प्रशासन

  सफाई कर्मचारियों तथा सुपरवाईजरों को नौकरी से निकालने की निगम ने की तैयारी नो वर्क-नो पे के सिद्धांत की गंभीरता से की जा रही पालना प्रिया बिष्ट लोकल न्यूज ऑफ इंडिया  गुरूग्राम:  नगर निगम गुरूग्राम क्षेत्र में पिछले काफी दिनों से चल रही हड़ताल को छोडक़र लगभग 1700 कर्मचारी काम पर वापिस लौट आए थे, लेकिन इनमें से कुछ कर्मचारी पिछले 2 दिन से वापिस हड़ताल में शामिल हो गए हैं। नगर निगम गुरूग्राम द्वारा ऐसे कर्मचारियों तथा उनके सुपरवाईजरों पर सख्ती बरतते उन्हें नौकरी से निकालने की तैयारी की जा रही है। उल्लेखनीय है कि सरकार की हिदायत अनुसार निगम प्रशासन नो वर्क-नो पे के सिद्धांत की गंभीरता से पालना कर रहा है। इसके तहत केवल उन्हीं कर्मचारियों को वेतन मिलेगा, जो अपनी ड्यूटी कर रहे हैं। ड्यूटी को छोडक़र हड़ताल में शामिल होने वाले कर्मचारियों को किसी भी सूरत में वेतन नहीं दिया जाएगा। इसके अलावा, उन सुपरवाईजरों पर भी कार्रवाई की जाएगी, जो कर्मचारियों को काम नहीं करने दे रहे हैं तथा उन्हें जबरदस्ती हड़ताल में शामिल कर रहे हैं। नगर निगम गुरूग्राम दुबारा से हड़ताल में शामिल होने वाले लगभग 400 सफाई कर्मच

विवांता इंडस्ट्रीज लिमिटेड ट्रिनिटी गणेश प्राइवेट लिमिटेड में निवेश मॉडल पर बोर्ड ऑफ डायरेक्टर्स की बैठक

  प्रिया बिष्ट लोकल न्यूज ऑफ इंडिया  चण्डीगढ़:  कन्सल्न्टसी और टर्नकी समाधान प्रदान करनेवाली अहमदाबाद स्थित विवांता इंडस्ट्रीज लिमिटेड ट्रिनिटी गणेश प्राइवेट लिमिटेड में निवेश पर विचार कर रही है। शेयर स्वैप अनुपात पर विचार और प्रस्ताव का अनुमोदन करने और ट्रिनिटी गणेश प्राइवेट लिमिटेड में निवेश मॉडल पर आगे चर्चा करने के लिए बोर्ड ऑफ डायरेक्टर्स की बैठक शुक्रवार, 29 दिसंबर को होगी। कंपनी नेक्स्ट जनरेशन तकनीकी व्यवसायों जैसेकि ड्रोन, इन्फोर्मेशन टेक्नोलोजी, एआई और रोबोटिक्स, इलेक्ट्रिक वाहनों के लिए चार्जिंग स्टेशन सहित अन्य क्षेत्रों पर ध्यान केंद्रित करने के साथ संचालन मे परिवर्तन लाने का लक्ष्य रखा है। कंपनी ने पहले ही ड्रोन और ईवी बिजनेस पर काम शुरू कर दिया है और आने वाले समय में इसे बड़ा बनाने का लक्ष्य है। 2013 में स्थापित, विवांता इंडस्ट्रीज लिमिटेड एक सिविल निर्माण और इंजीनियरिंग कंपनी है जो भूमि सर्वेक्षण और खरीद, परियोजना डिजाइनिंग, वित्तीय अध्ययन, फंडिंग और विपणन सेवाओं सहित कई प्रकार की सेवाएं प्रदान करती है। कंपनी ने विशेष रूप से फार्मास्यूटिकल्स, कृषि आधारित उर्वरक परियोजनाओं,

रा.व.मा.वि.खरगा में धूमधाम से मनाया गया वार्षिकोत्सव!

 केंद्र मुख्य शिक्षक परस राम ठाकुर रहे समारोह के मुख्य अतिथि! गब्बर सिंह वैदिक लोकल न्यूज ऑफ इंडिया राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय खरगा (15/20) में " वार्षिक पुरस्कार वितरण समारोह" बड़ी धूमधाम से मनाया गया! इस अवसर पर मुख्यातिथि के रूप केंद्र मुख्य शिक्षक राजकीय केंद्र प्राथमिक पाठशाला खरगा  परसराम ठाकुर जी  तथा विशेष अतिथि  सुभाष ठाकुर अध्यक्ष स्कूल प्रबंधन समिति राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक  विद्यालय खरगा ने शिरकत की। यह जानकारी देते हुए विद्यालय के कंप्यूटर शिक्षक अजीत डोगरा  ने बताया  इस मौके पर छात्र-छात्राओं ने एक से बढ़कर एक प्रस्तुतियां पेश की है, मुख्य अतिथि महोदय ने सबसे पहले दीप प्रज्वलित कर सांस्कृतिक कार्यक्रम का विधिवत शुभारंभ किया! प्लस टू क्लास की छात्राओं ने सरस्वती वंदना पेश की और मुख्य अतिथि के स्वागत में स्वागत गीत प्रस्तुत किया,साथ ही बच्चों ने हिंदी, पहाड़ी, और किन्नौरी प्रस्तुति पेश की, इसके बाद, विद्यालय के प्रभारी प्रधानाचार्य नरेंद्र सिंह रावत  ने वार्षिक प्रतिवेदन प्रस्तुत किया, इसके बाद जिला राज्य वह राष्ट्रीय स्तर पर भाग लेने वाले खिलाड़ियों को पुरस्कृ

बड़ाच वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह का आयोजन किया गया

  रवि वर्मा लोकल न्यूज आफ इंडिया बुधवार को राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला बड़ाच में आयोजित किया गया जिसमें प्रधान ग्राम पंचायत बड़ाच सन्तोष कुमार बतौर मुख्य अतिथि पधारे साथ विशिष्ट अतिथि के रूप में मदन मोहन गुप्ता रिटायर प्रधानाचार्य रहे हिन्दी प्रवक्ता एम आर कश्यप में कार्यक्रम का संचालन किया मुख्य अतिथि ने अपने व्यक्तित्व से बच्चों को प्रोत्साहित किया इस वर्ष शैक्षणिक खेल व  सास्कृतिक गतिविधियों में शामिल होने वाले बच्चों मेडल सम्मानित किया

भगावट में 21 वीं ग्रामीण स्तरीय क्रिकेट प्रतियोगिता का समापन।

  लोकेंद्र सिंह वैदिक लोकल न्यूज़ ऑफ इंडिया भगावट में 21 वीं ग्रामीण स्तरीय  क्रिकेट प्रतियोगिता का समापन जीसके मुख्य अतिथि हेमंत बरोगी राज पुजारी स्वयंसेवी है उन्होंने 8000 की राशि युवक मंडल को दी यहां लगभग 26 टीमों ने भाग लिया  इसमें फाइनल मैं  दोफदा और पीजी कॉलेज रामपुर का मकाबला हुआ  जिसमें पहले खेलते हुए  डोफ्डाने 86 रन का लक्ष्य रखा था पीजी कॉलेज 80 रन ही बना पाई इसमें प्रथम स्थान प्राप्त किया सबसे ज्यादा विकट अंकित थाडू के नाम रहे और अनु बेस्ट ने दोफदा के लिए बनाएं 30 रन  का योगदान दिया   मैन ऑफ द सीरीज लकी जोकि मशनू की टीम से थे  बेस्ट बॉलर का प्राइस अंकिता थाड़ू  दोफदा बेस्ट बैट्समैन बंटी पीजी कॉलेज रामपुर बेस्ट अंपायर यशपाल झाई और योगराज द्राह। युवक मंडल के प्रधान संजीव जाई ने सूचना दी युवक मंडल के सदस्य संदेश स्वदेश  कबीर दिनेश दत्त करमचंद मेहता देवी सिंह विकेश हेमराज धर्म प्रकाश राकेश मेहता राजेंद्र महेंद्र झाई महिला मंडल प्रधान बाड़ी महिला मंडल प्रधान धोवा  महिला मंडल के सदस्य मौजूद रहे ।

गोला फेंक और चक्का फेंक में हिमाचल के सर्वश्रेष्ठ एथलीट बने करूनेश।

  लोकेंद्र सिंह वैदिक लोकल न्यूज़ ऑफ इंडिया हिमाचल:  महाराष्ट्र के चंद्रपुर में 26 दिसंबर से 30 दिसंबर तक हिमाचल टीम का प्रतिनिधित्व करेगा । अंडर-19 एथलेटिक्स  चक्का 40मीटर और गोला फेंक 13 मीटर में जिला कांगड़ा के  करूनेश ने धर्मशाला में आयोजित राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में दो स्वर्ण पदक जीतकर इतिहास रचा है । करूनेश जीएमएसएस मॉडल स्कूल कोटला से संबंध रखते हैं । इनका कहना है की पढ़ाई और खेल यदि साथ-साथ चलते हैं तो विद्यार्थी का सर्वांगीण विकास होता है और राष्ट्र के लिए एक आदर्श नागरिक तैयार होता है । इनके पिता नरेंद्र सिंह और माता रिचा देवी ने कहा कि उन्हें अपने पुत्र पर गर्व है जिन्होंने अपने स्कूल और क्षेत्र का नाम रोशन किया । 26 दिसंबर से 30 दिसंबर तक महाराष्ट्र में होने वाली प्रतियोगिता में अच्छा प्रदर्शन करने के लिए प्रधानाचार्य और समस्त स्टाफ ने शुभकामनाएं दी है ।

मंत्री ओ पी चौधरी की नियुक्ति की मीडिया मुनादी करता भू माफिया इंद्रपाल सिंह भाटिया

रायगढ़ का सबसे बड़ा भू माफिया इंद्रपाल सिंह भाटिया क्या बन गया मंत्री चौधरी का हितैषी  लोकल न्यूज ऑफ इंडिया रायपुर ।राजनीति का खेल देखिए जिसके ऊपर कॉंग्रेस का और भू माफिया का ठप्पा लगा हो वही अब भाजपा सरकार बनते ही मंत्री बनाए जाने का विज्ञापन छपवा अपने आपको मंत्री का करीबी साबित करने या अंदरखाने चुनावी मौसम में सांठगांठ का ऐलानिया इजहार कर रहा हैं। दरअसल ओ पी चौधरी के मंत्री बनते ही रायगढ़ में मंत्री बनने के उपलक्ष्य में कई तरह के विज्ञापन छापे हैं इन में  सबसे विवादित  विज्ञापन है जिसे  इंद्रपाल सिंह भाटिया ने छपवाया है। इंद्रपाल सिंह भाटिया अमोलक सिंह भाटिया जो कांग्रेस के ब्रांड एम्बेसडर और शराब माफिया  हैं  के छोटे भाई हैं। अमोलक सिंह शराब ठेकेदार हैं कांग्रेस  सरकार के वक्त  भूपेश बघेल  की गोद में बैठकर उन्होंने पूरे छत्तीसगढ़ में नकली शराब का धंधा कर करोड़ रुपए कमाए। वर्तमान में ये अनवर , एजाज ढेबर  के साथ E D के रडार पर भी   हैं E D ने इनके  घर पर भी  रेड डाली थी  कागज भी जब्त किए गए थे।  2 kg गोल्ड भी जब्त किया है। शराब कांड के मुख्य हीरो के रूप में इनका नाम आया था। उनके भाई इ