सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

मंत्री ओ पी चौधरी की नियुक्ति की मीडिया मुनादी करता भू माफिया इंद्रपाल सिंह भाटिया


रायगढ़ का सबसे बड़ा भू माफिया इंद्रपाल सिंह भाटिया क्या बन गया मंत्री चौधरी का हितैषी 

लोकल न्यूज ऑफ इंडिया

रायपुर।राजनीति का खेल देखिए जिसके ऊपर कॉंग्रेस का और भू माफिया का ठप्पा लगा हो वही अब भाजपा सरकार बनते ही मंत्री बनाए जाने का विज्ञापन छपवा अपने आपको मंत्री का करीबी साबित करने या अंदरखाने चुनावी मौसम में सांठगांठ का ऐलानिया इजहार कर रहा हैं। दरअसल ओ पी चौधरी के मंत्री बनते ही रायगढ़ में मंत्री बनने के उपलक्ष्य में कई तरह के विज्ञापन छापे हैं इन में  सबसे विवादित  विज्ञापन है जिसे  इंद्रपाल सिंह भाटिया ने छपवाया है।

इंद्रपाल सिंह भाटिया अमोलक सिंह भाटिया जो कांग्रेस के ब्रांड एम्बेसडर और शराब माफिया  हैं  के छोटे भाई हैं। अमोलक सिंह शराब ठेकेदार हैं कांग्रेस  सरकार के वक्त  भूपेश बघेल  की गोद में बैठकर उन्होंने पूरे छत्तीसगढ़ में नकली शराब का धंधा कर करोड़ रुपए कमाए। वर्तमान में ये अनवर , एजाज ढेबर  के साथ E D के रडार पर भी   हैं E D ने इनके  घर पर भी  रेड डाली थी  कागज भी जब्त किए गए थे।  2 kg गोल्ड भी जब्त किया है। शराब कांड के मुख्य हीरो के रूप में इनका नाम आया था। उनके भाई इंद्रपाल सिंह भाटिया ने रायगढ़ के अखबारों में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के साथ ओपी चौधरी के शुभेक्षु के रूप में बड़े-बड़े विज्ञापन अखबारो में छपवाए हैं  ।कांग्रेसी इस पर  चुटकी ले रहे हैं की साय  सुशासन की सरकार अब रायगढ़ के  सबसे बड़े  भू  माफिया  इंद्रपाल सिंह भाटिया की गोद में बैठकर ओ पी  चौधरी अपना मंत्रिमंडल चलाएंगे। भ्रष्टाचार की सबसे बड़ी मूर्ति इंद्रपाल सिंह भाटिया अब ओ पी  चौधरी के हितैषी हो गए हैं ।इसको लेकर संघ में और भाजपा कार्यालय में तरह-तरह की चर्चाएं हो रही है अब यह  जांच का विषय है कि ओपी चौधरी के कहने पर यह विज्ञापन इंद्रपाल सिंह भाटिया ने छपवाया या उन्होंने अपने आप छपवा दिया। सवाल अब यह उठ रहा है कि क्या इस गंभीर मामले पर ओ पी  चौधरी को अपना स्पष्टीकरण देंगे कि उनके कहने पर विज्ञापन छपा है या कांग्रेसी इंद्रपाल सिंह भाटिया ने पीछे के दरवाजे से भाजपा में  घुसने की कोशिश की है ।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

रोहित–त्रिशला : कोसी तट, हिमालय की पवित्र वेदी और वैदिक परिणय

  प्रिया बिष्ट  लोकल न्यूज ऑफ इंडिया  गर्जिया, ढिकुली. उत्तराखंड के रामनगर स्थित ढिकुली क्षेत्र में कोसी नदी के शांत तट पर डॉ. रोहित कटारिया और डॉ. त्रिशला परिहार का विवाह प्रकृति, परंपरा और आधुनिकता के संतुलित संगम के रूप में सम्पन्न हुआ। हिमालय की हरित शृंखलाओं की पृष्ठभूमि और कोसी के निरंतर प्रवाह के बीच आयोजित यह डेस्टिनेशन वेडिंग अपने वैदिक स्वरूप और सादगीपूर्ण आयोजन के कारण विशेष रहा। डॉ. त्रिशला परिहार स्वर्गीय श्रीमती पी.के. देवी एवं श्री रामाधार सिंह की पौत्री तथा श्रीमती सीमा सिंह और प्रो. अनिल कुमार सिंह की सुपुत्री हैं। उन्होंने एमबीबीएस की उपाधि प्राप्त की है और वर्तमान में एचआईएमएसआर, दिल्ली से एमडी (सामुदायिक चिकित्सा) की पढ़ाई कर रही हैं। डॉ. रोहित कटारिया स्वर्गीय श्रीमती कमला देवी एवं श्री दौलत राम के पौत्र तथा श्रीमती मुकेश लता और श्री रमेश कटारिया, गुरुग्राम के सुपुत्र हैं। उन्होंने वीएमएमसी से एमबीबीएस और एमडी (रेडियोलॉजी) की उपाधि प्राप्त की है तथा एम्स ऋषिकेश से इंटरवेंशनल रेडियोलॉजी में पीजीडी किया है। विवाह समारोह कोसी नदी के तट पर स्थित कॉर्बेट ह...

बंधी मे नहाते चपकी के तीन बच्चो की मौत शैलेश कुमार

बंधी मे नहाते चपकी के तीन बच्चो की मौत शैलेश कुमार लोकल न्यूज ऑफ़ इंडिया बभनी / सोनभद्र ।स्थानीय थाना क्षेत्र के चपकी मे बन्धी मे नहाते समय पानी मे डुबने से तीन बच्चो की मौत हो गयी है। प्राप्त जानकारी अनुसार दिनांक कल दोपहर में लगभग दो बजे अपने घर चपकी से महुआ बीनने जंगल मे बंधी के पास आये थे बंधी में तीनों नहाते समय डूब गए। घर वाले शाम को 7बजे खोजते हुए महुए के पास आये तो बंधी के किनारे कपड़ा मिला जिसके आधार पर बंधी में तलाशा गया । तीनो बच्चो के शव बंधी से निकलवा लिये गए है जिनके नाम पता क्रमशः 1 अमन बियार पुत्र रामबदन उम्र 8 वर्ष 2 अमरेश चंद्र पुत्र रामबदन उम्र 6 वर्ष 3 सोनू बियार पुत्र नन्दलाल उम्र 7 वर्ष निवासीगण ग्राम चपकी  शक्ति डांड थाना बभनी जनपद सोनभद्र  सूचना पर मौके पहुची बभनी पुलिस ने शव को पानी से बाहर निकलवा कर अग्रिम कार्यवाही मे जुट गई है।

39 साल की सरकारी सेवा के बाद अब वैश्विक मंच पर डॉ. गोपाल पाटील!

  66 वर्ष की उम्र में मानवाधिकारों की अंतरराष्ट्रीय जिम्मेदारी, ग्लोबल ह्यूमन राइट्स डिफेंस ने बनाया एशिया का डिप्लोमैट और अंतरराष्ट्रीय सलाहकार परिषद का सलाहकार न्यूयॉर्क में संयुक्त राष्ट्र मुख्यालय का दौरा, बांग्लादेशी हिंदू समुदाय के बीच मानवाधिकारों की आवाज उठाई, मोहन भागवत के कार्यक्रम में भी हुए शामिल डॉ विजय शुक्ल  लोकल न्यूज ऑफ इंडिया पुणे/नई दिल्ली।  जिंदगी की असली पहचान इस बात से नहीं होती कि किसी व्यक्ति ने कितने वर्षों तक किस पद पर काम किया, बल्कि इस बात से होती है कि अपने अनुभव, ज्ञान और सामर्थ्य को उसने समाज के लिए कितना उपयोगी बनाया। महाराष्ट्र के पुणे निवासी विद्यावाचस्पति डॉ. भाऊ उर्फ गोपाल राधाबाई किशनराव पाटील की जीवनयात्रा इसी सोच का उदाहरण बनकर सामने आई है। भारत संचार निगम लिमिटेड में 39 वर्षों तक सेवाएं देने और उप महाप्रबंधक के पद से सेवानिवृत्त होने के बाद उन्होंने 66 वर्ष की उम्र में अंतरराष्ट्रीय मानवाधिकारों के क्षेत्र में नई जिम्मेदारी संभाली है। नीदरलैंड के हेग स्थित ग्लोबल ह्यूमन राइट्स डिफेंस (जीएचआरडी) ने उन्हें एशिया के लिए डिप्लोमैट और अं...