सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

विवांता इंडस्ट्रीज लिमिटेड ट्रिनिटी गणेश प्राइवेट लिमिटेड में निवेश मॉडल पर बोर्ड ऑफ डायरेक्टर्स की बैठक

 प्रिया बिष्ट

लोकल न्यूज ऑफ इंडिया 



चण्डीगढ़: कन्सल्न्टसी और टर्नकी समाधान प्रदान करनेवाली अहमदाबाद स्थित विवांता इंडस्ट्रीज लिमिटेड ट्रिनिटी गणेश प्राइवेट लिमिटेड में निवेश पर विचार कर रही है। शेयर स्वैप अनुपात पर विचार और प्रस्ताव का अनुमोदन करने और ट्रिनिटी गणेश प्राइवेट लिमिटेड में निवेश मॉडल पर आगे चर्चा करने के लिए बोर्ड ऑफ डायरेक्टर्स की बैठक शुक्रवार, 29 दिसंबर को होगी। कंपनी नेक्स्ट जनरेशन तकनीकी व्यवसायों जैसेकि ड्रोन, इन्फोर्मेशन टेक्नोलोजी, एआई और रोबोटिक्स, इलेक्ट्रिक वाहनों के लिए चार्जिंग स्टेशन सहित अन्य क्षेत्रों पर ध्यान केंद्रित करने के साथ संचालन मे परिवर्तन लाने का लक्ष्य रखा है। कंपनी ने पहले ही ड्रोन और ईवी बिजनेस पर काम शुरू कर दिया है और आने वाले समय में इसे बड़ा बनाने का लक्ष्य है।


2013 में स्थापित, विवांता इंडस्ट्रीज लिमिटेड एक सिविल निर्माण और इंजीनियरिंग कंपनी है जो भूमि सर्वेक्षण और खरीद, परियोजना डिजाइनिंग, वित्तीय अध्ययन, फंडिंग और विपणन सेवाओं सहित कई प्रकार की सेवाएं प्रदान करती है। कंपनी ने विशेष रूप से फार्मास्यूटिकल्स, कृषि आधारित उर्वरक परियोजनाओं, औद्योगिक पार्क में टर्नकी परियोजनाओं को क्रियान्वित किया है। कंपनी के शेयर बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज में सूचीबद्ध हैं। कंपनी के पास (1) एप्लाइड इंटेलिजेंस की शक्ति और (2) हर डिजाइन में निर्मित उत्कृष्टता और नवाचार के माध्यम से प्रोजेक्ट कंसल्टेंसी में 6 साल से अधिक का अनुभव है। इस तकनीक का कई परियोजनाओं में सफलतापूर्वक व्यावसायीकरण किया गया है जिसका दुनिया भर में विपणन जारी है।


सितंबर 2023 में, कंपनी ने विवांता ड्रोन रिसर्च सेंटर तंजानिया लिमिटेड (वीडीआरसीटीएल) के साथ इन-प्रिंसिपल एमओयु किया था। विवांता इंडस्ट्रीज लिमिटेड असेंबली लाइन के साथ-साथ ड्रोन के अनुसंधान एवं विकास के लिए वीडीआरसीटीएल में 50ः हिस्सेदारी का अधिग्रहण करेगी। कंपनी को अफ्रीकी महाद्वीप से बड़े व्यावसायिक अवसर की उम्मीद है और वह इस परियोजना में तेजी लाने पर विचार कर रही है।


इसके अलावा अप्रैल 2023 में, कंपनी को ईवी चार्जिंग और विनिर्माण इकाई की स्थापना के लिए इलेक्ट्रिक व्हीकल ओर्गेनाइजेशनल सेन्टर नोर्थ अमेरिका कोर्पोरेशन (ईवीओसीएनए) से 5 मिलियन अमेरिकी डॉलर का वर्क ऑर्डर प्राप्त हुआ था। कंपनी को ऑर्डर प्राप्त होने की तारीख से 18-24 महीनों में प्लांट स्थापित करने और 6-12 महीनों में आवश्यक सॉफ्टवेयर स्थापित करने की उम्मीद है। यह ऑर्डर इलेक्ट्रिक वाहन टेक्नोलोजीस के व्यावसायीकरण के लिए है, जिसमें टेक्नोलोजी को मान्य करके और ऐसी टेक्नोलोजी की व्यावसायिक व्यवहार्यता का प्रदर्शन करके वाहन-से-ग्रिड, वाहन-से-निर्माण और वाहन-से-लोड क्षमताएं शामिल हैं। कंपनी को परियोजना स्थापित करने के बाद लगभग 10 मिलियन अमेरिकी डॉलर और उससे अधिक की बिक्री तक पहुंचने की उम्मीद है।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

रोहित–त्रिशला : कोसी तट, हिमालय की पवित्र वेदी और वैदिक परिणय

  प्रिया बिष्ट  लोकल न्यूज ऑफ इंडिया  गर्जिया, ढिकुली. उत्तराखंड के रामनगर स्थित ढिकुली क्षेत्र में कोसी नदी के शांत तट पर डॉ. रोहित कटारिया और डॉ. त्रिशला परिहार का विवाह प्रकृति, परंपरा और आधुनिकता के संतुलित संगम के रूप में सम्पन्न हुआ। हिमालय की हरित शृंखलाओं की पृष्ठभूमि और कोसी के निरंतर प्रवाह के बीच आयोजित यह डेस्टिनेशन वेडिंग अपने वैदिक स्वरूप और सादगीपूर्ण आयोजन के कारण विशेष रहा। डॉ. त्रिशला परिहार स्वर्गीय श्रीमती पी.के. देवी एवं श्री रामाधार सिंह की पौत्री तथा श्रीमती सीमा सिंह और प्रो. अनिल कुमार सिंह की सुपुत्री हैं। उन्होंने एमबीबीएस की उपाधि प्राप्त की है और वर्तमान में एचआईएमएसआर, दिल्ली से एमडी (सामुदायिक चिकित्सा) की पढ़ाई कर रही हैं। डॉ. रोहित कटारिया स्वर्गीय श्रीमती कमला देवी एवं श्री दौलत राम के पौत्र तथा श्रीमती मुकेश लता और श्री रमेश कटारिया, गुरुग्राम के सुपुत्र हैं। उन्होंने वीएमएमसी से एमबीबीएस और एमडी (रेडियोलॉजी) की उपाधि प्राप्त की है तथा एम्स ऋषिकेश से इंटरवेंशनल रेडियोलॉजी में पीजीडी किया है। विवाह समारोह कोसी नदी के तट पर स्थित कॉर्बेट ह...

बंधी मे नहाते चपकी के तीन बच्चो की मौत शैलेश कुमार

बंधी मे नहाते चपकी के तीन बच्चो की मौत शैलेश कुमार लोकल न्यूज ऑफ़ इंडिया बभनी / सोनभद्र ।स्थानीय थाना क्षेत्र के चपकी मे बन्धी मे नहाते समय पानी मे डुबने से तीन बच्चो की मौत हो गयी है। प्राप्त जानकारी अनुसार दिनांक कल दोपहर में लगभग दो बजे अपने घर चपकी से महुआ बीनने जंगल मे बंधी के पास आये थे बंधी में तीनों नहाते समय डूब गए। घर वाले शाम को 7बजे खोजते हुए महुए के पास आये तो बंधी के किनारे कपड़ा मिला जिसके आधार पर बंधी में तलाशा गया । तीनो बच्चो के शव बंधी से निकलवा लिये गए है जिनके नाम पता क्रमशः 1 अमन बियार पुत्र रामबदन उम्र 8 वर्ष 2 अमरेश चंद्र पुत्र रामबदन उम्र 6 वर्ष 3 सोनू बियार पुत्र नन्दलाल उम्र 7 वर्ष निवासीगण ग्राम चपकी  शक्ति डांड थाना बभनी जनपद सोनभद्र  सूचना पर मौके पहुची बभनी पुलिस ने शव को पानी से बाहर निकलवा कर अग्रिम कार्यवाही मे जुट गई है।

39 साल की सरकारी सेवा के बाद अब वैश्विक मंच पर डॉ. गोपाल पाटील!

  66 वर्ष की उम्र में मानवाधिकारों की अंतरराष्ट्रीय जिम्मेदारी, ग्लोबल ह्यूमन राइट्स डिफेंस ने बनाया एशिया का डिप्लोमैट और अंतरराष्ट्रीय सलाहकार परिषद का सलाहकार न्यूयॉर्क में संयुक्त राष्ट्र मुख्यालय का दौरा, बांग्लादेशी हिंदू समुदाय के बीच मानवाधिकारों की आवाज उठाई, मोहन भागवत के कार्यक्रम में भी हुए शामिल डॉ विजय शुक्ल  लोकल न्यूज ऑफ इंडिया पुणे/नई दिल्ली।  जिंदगी की असली पहचान इस बात से नहीं होती कि किसी व्यक्ति ने कितने वर्षों तक किस पद पर काम किया, बल्कि इस बात से होती है कि अपने अनुभव, ज्ञान और सामर्थ्य को उसने समाज के लिए कितना उपयोगी बनाया। महाराष्ट्र के पुणे निवासी विद्यावाचस्पति डॉ. भाऊ उर्फ गोपाल राधाबाई किशनराव पाटील की जीवनयात्रा इसी सोच का उदाहरण बनकर सामने आई है। भारत संचार निगम लिमिटेड में 39 वर्षों तक सेवाएं देने और उप महाप्रबंधक के पद से सेवानिवृत्त होने के बाद उन्होंने 66 वर्ष की उम्र में अंतरराष्ट्रीय मानवाधिकारों के क्षेत्र में नई जिम्मेदारी संभाली है। नीदरलैंड के हेग स्थित ग्लोबल ह्यूमन राइट्स डिफेंस (जीएचआरडी) ने उन्हें एशिया के लिए डिप्लोमैट और अं...