सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

रा.व.मा.वि.खरगा में धूमधाम से मनाया गया वार्षिकोत्सव!


  •  केंद्र मुख्य शिक्षक परस राम ठाकुर रहे समारोह के मुख्य अतिथि!


गब्बर सिंह वैदिक

लोकल न्यूज ऑफ इंडिया



राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय खरगा (15/20) में " वार्षिक पुरस्कार वितरण समारोह" बड़ी धूमधाम से मनाया गया! इस अवसर पर मुख्यातिथि के रूप केंद्र मुख्य शिक्षक राजकीय केंद्र प्राथमिक पाठशाला खरगा  परसराम ठाकुर जी  तथा विशेष अतिथि  सुभाष ठाकुर अध्यक्ष स्कूल प्रबंधन समिति राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक  विद्यालय खरगा ने शिरकत की।

यह जानकारी देते हुए विद्यालय के कंप्यूटर शिक्षक अजीत डोगरा  ने बताया  इस मौके पर छात्र-छात्राओं ने एक से बढ़कर एक प्रस्तुतियां पेश की है, मुख्य अतिथि महोदय ने सबसे पहले दीप प्रज्वलित कर सांस्कृतिक कार्यक्रम का विधिवत शुभारंभ किया! प्लस टू क्लास की छात्राओं ने सरस्वती वंदना पेश की और मुख्य अतिथि के स्वागत में स्वागत गीत प्रस्तुत किया,साथ ही बच्चों ने हिंदी, पहाड़ी, और किन्नौरी प्रस्तुति पेश की, इसके बाद, विद्यालय के प्रभारी प्रधानाचार्य नरेंद्र सिंह रावत  ने वार्षिक प्रतिवेदन प्रस्तुत किया, इसके बाद जिला राज्य वह राष्ट्रीय स्तर पर भाग लेने वाले खिलाड़ियों को पुरस्कृत किया गया! अंडर 14 बॉयज शॉट फुट में राष्ट्रीय स्तर के पर बेहतरीन प्रदर्शन करने वाले नितीश राणा को विद्यालय की ओर से सम्मानित किया गया  इसके साथ-साथ राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में नितेश, गुनगुन सुरक्षा व मोनिका  को भी सम्मानित किया अकादमी पुरस्कार में कक्षा छठी से प्लस टू तक प्रथम व द्वितीय स्थान पर रहने वाले विद्यार्थियों को भी सम्मानित किया गया इस अवसर पर एसएमसी के अध्यक्ष श्री सुभाष ठाकुर जी ने बच्चों को संबोधित किया, मुख्य अतिथि श्री परसराम बच्चों को नशे से दूर रहने के लिए कहा, तथा पूरी लगन और मेहनत के साथ अपनी पढ़ाई करने को  प्रेरित किया, श्री परसराम ठाकुर ने इस कार्यक्रम के सफल आयोजन के लिए ₹ 15000 की नगद राशि प्रदान की , इसके साथ-साथ सुभाष ठाकुर ने 5000 की राशि व महिला सभी मंडल के प्रधानों  ने भी अलग-अलग सहयोग राशि प्रदान की प्राथमिक पाठशाला खरगा ने भी बहुत ही सुंदर प्रस्तुतियां दी   इस अवसर पर विद्यालय के प्रवक्ता इंग्लिश संजीता सुनैक व कंप्यूटर शिक्षक अजीत डोगरा ने मंच का संचालन किया!   इस मौके पर विद्यालय के शिक्षक अज्ञादत्त, बलवंत नेगी , अधीक्षक दमयंती मेहता, सुनीता कश्यप,पुष्पा कौशल,हरपाल ठाकुर,अर्चना नेगी, मनोज चौहान , संतोष डीपीई , हिमेश अजय,नरेश डी ऍम , बलदेव नेगी, विपिन कुमार, सुनंदा नेगी, नीलम ठाकुर , सुमित्रा देवी, रंजना, बबीता, प्रेम , बृजमोहन, दयानंद आदि उपस्थित रहे।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

रोहित–त्रिशला : कोसी तट, हिमालय की पवित्र वेदी और वैदिक परिणय

  प्रिया बिष्ट  लोकल न्यूज ऑफ इंडिया  गर्जिया, ढिकुली. उत्तराखंड के रामनगर स्थित ढिकुली क्षेत्र में कोसी नदी के शांत तट पर डॉ. रोहित कटारिया और डॉ. त्रिशला परिहार का विवाह प्रकृति, परंपरा और आधुनिकता के संतुलित संगम के रूप में सम्पन्न हुआ। हिमालय की हरित शृंखलाओं की पृष्ठभूमि और कोसी के निरंतर प्रवाह के बीच आयोजित यह डेस्टिनेशन वेडिंग अपने वैदिक स्वरूप और सादगीपूर्ण आयोजन के कारण विशेष रहा। डॉ. त्रिशला परिहार स्वर्गीय श्रीमती पी.के. देवी एवं श्री रामाधार सिंह की पौत्री तथा श्रीमती सीमा सिंह और प्रो. अनिल कुमार सिंह की सुपुत्री हैं। उन्होंने एमबीबीएस की उपाधि प्राप्त की है और वर्तमान में एचआईएमएसआर, दिल्ली से एमडी (सामुदायिक चिकित्सा) की पढ़ाई कर रही हैं। डॉ. रोहित कटारिया स्वर्गीय श्रीमती कमला देवी एवं श्री दौलत राम के पौत्र तथा श्रीमती मुकेश लता और श्री रमेश कटारिया, गुरुग्राम के सुपुत्र हैं। उन्होंने वीएमएमसी से एमबीबीएस और एमडी (रेडियोलॉजी) की उपाधि प्राप्त की है तथा एम्स ऋषिकेश से इंटरवेंशनल रेडियोलॉजी में पीजीडी किया है। विवाह समारोह कोसी नदी के तट पर स्थित कॉर्बेट ह...

बंधी मे नहाते चपकी के तीन बच्चो की मौत शैलेश कुमार

बंधी मे नहाते चपकी के तीन बच्चो की मौत शैलेश कुमार लोकल न्यूज ऑफ़ इंडिया बभनी / सोनभद्र ।स्थानीय थाना क्षेत्र के चपकी मे बन्धी मे नहाते समय पानी मे डुबने से तीन बच्चो की मौत हो गयी है। प्राप्त जानकारी अनुसार दिनांक कल दोपहर में लगभग दो बजे अपने घर चपकी से महुआ बीनने जंगल मे बंधी के पास आये थे बंधी में तीनों नहाते समय डूब गए। घर वाले शाम को 7बजे खोजते हुए महुए के पास आये तो बंधी के किनारे कपड़ा मिला जिसके आधार पर बंधी में तलाशा गया । तीनो बच्चो के शव बंधी से निकलवा लिये गए है जिनके नाम पता क्रमशः 1 अमन बियार पुत्र रामबदन उम्र 8 वर्ष 2 अमरेश चंद्र पुत्र रामबदन उम्र 6 वर्ष 3 सोनू बियार पुत्र नन्दलाल उम्र 7 वर्ष निवासीगण ग्राम चपकी  शक्ति डांड थाना बभनी जनपद सोनभद्र  सूचना पर मौके पहुची बभनी पुलिस ने शव को पानी से बाहर निकलवा कर अग्रिम कार्यवाही मे जुट गई है।

39 साल की सरकारी सेवा के बाद अब वैश्विक मंच पर डॉ. गोपाल पाटील!

  66 वर्ष की उम्र में मानवाधिकारों की अंतरराष्ट्रीय जिम्मेदारी, ग्लोबल ह्यूमन राइट्स डिफेंस ने बनाया एशिया का डिप्लोमैट और अंतरराष्ट्रीय सलाहकार परिषद का सलाहकार न्यूयॉर्क में संयुक्त राष्ट्र मुख्यालय का दौरा, बांग्लादेशी हिंदू समुदाय के बीच मानवाधिकारों की आवाज उठाई, मोहन भागवत के कार्यक्रम में भी हुए शामिल डॉ विजय शुक्ल  लोकल न्यूज ऑफ इंडिया पुणे/नई दिल्ली।  जिंदगी की असली पहचान इस बात से नहीं होती कि किसी व्यक्ति ने कितने वर्षों तक किस पद पर काम किया, बल्कि इस बात से होती है कि अपने अनुभव, ज्ञान और सामर्थ्य को उसने समाज के लिए कितना उपयोगी बनाया। महाराष्ट्र के पुणे निवासी विद्यावाचस्पति डॉ. भाऊ उर्फ गोपाल राधाबाई किशनराव पाटील की जीवनयात्रा इसी सोच का उदाहरण बनकर सामने आई है। भारत संचार निगम लिमिटेड में 39 वर्षों तक सेवाएं देने और उप महाप्रबंधक के पद से सेवानिवृत्त होने के बाद उन्होंने 66 वर्ष की उम्र में अंतरराष्ट्रीय मानवाधिकारों के क्षेत्र में नई जिम्मेदारी संभाली है। नीदरलैंड के हेग स्थित ग्लोबल ह्यूमन राइट्स डिफेंस (जीएचआरडी) ने उन्हें एशिया के लिए डिप्लोमैट और अं...