सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

बेसिक शिक्षा विभाग में ऑनलाइन कक्षाओं के माध्यम से हो रही है पढ़ाई, लॉक डाउन मे कायम रहा गुरु शिष्य और पठन-पाठन का नाता

बेसिक शिक्षा विभाग में ऑनलाइन कक्षाओं के माध्यम से हो रही है पढ़ाई, लॉक डाउन मे कायम रहा गुरु शिष्य और पठन-पाठन का नाता



पवन शुक्लेश


लोकल न्यूज ऑफ़ इंडिया 


बीजपुर,सोनभद्र।शिक्षक राष्ट्र निर्माता होता है  हर परिस्थितियों में देश को आगे बढ़ाने में शिक्षक की महत्वपूर्ण भूमिका होती है। शिक्षक देश का भाग्य विधाता होता है। संकट की हर घड़ी वे हमेशा आगे रहे हैं।आज जब देश कोरोनावायरस जैसी वैश्विक महामारी से जूझ रहा है वहीं शिक्षक इस संकट की घड़ी में भी बढ चढ़ के लोगों की मदद कर रहे हैं। शिक्षक , शिक्षा देने के अलावा भी और भी  महत्वपूर्ण कार्य  करता है जैसे  सामाजिक उत्थान , कुरीतियों को दूर करने में आदि सभी कार्यों में शिक्षक हमेशा बढ़-चढ़कर आगे रहा है।



सोनभद्र के जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी गोरखनाथ नाथ पटेल के नेतृत्व में शिक्षा व्यवस्था बेहतर हुई है। शिक्षक और और छात्रों के बीच में समन्वय बढ़ा है। इस कोरोना वायरस जैसी महामारी में भी बेसिक शिक्षाविभाग ने तन मन धन से सरकार की मदद किया है। जिलाधिकारी व जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी के कुशल कार्ययोजना के तहत शिक्षकों के माध्यम से राहत सामग्री और 1 दिन का वेतन भी बेसिक शिक्षा विभाग मुख्यमंत्री राहत कोष में दान दिया। अब उन्हीं के नेतृत्व में बेसिक शिक्षा विभाग लॉकडाउन में बच्चों की पढ़ाई प्रभावित ना इसके लिए शिक्षकों को  आनलाइन कक्षाएं चलाने के लिए कहा है इसके लिए खंड शिक्षा अधिकारी ARP के माध्यम से अपने अपने शिक्षा खंड में ऑनलाइन कक्षाएं चलाने के लिए प्रेरित कर रहें हैं।



म्योरपुर के खंड शिक्षा अधिकारी एसपी सहाय के नेतृत्व में म्योरपुर मे शिक्षा स्तर बढाने के लिए हर सम्भव कार्य किया जा रहा है। म्योरपुर  ब्लाक के ARP अखिलेश देव पाण्डेय  और रजनीश श्रीवास्तव विद्यालय में शिक्षा स्तर सुधार मे हर संभव मदद कर रहे हैं।इनके नेतृत्व में शिक्षक अपने विद्यालय  के बच्चों को ऑनलाइन कक्षाएं पढा रहे हैं प्राथमिक विद्यालय बीजपुर , रासपहरी, रेनूकूट आदि  विद्यालयों में ऑनलाइन कक्षाएं पढ़ाई जा रही है।


जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी सोनभद्र द्वारा वर्चुअल क्लास चलाने वाले विद्यालयों को प्रशस्ति पत्र भी प्रदान किए जा रहे हैं जिसमें से कल प्राथमिक विद्यालय बीजपुर और प्राथमिक विद्यालय रासपहरी ब्लॉक म्योरपुर के लिए प्रशस्ति पत्र प्रदान किया गया।


टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

सनकी युवक ने धारदार हथियार से किया एक बेजुबान गौ वंश की हत्या : गिरफ्तार

  अरबिंद गुप्ता  लोकल न्यूज़ ऑफ़ इंडिया  बीजपुर /सोनभद्र.  मामला थाना क्षेत्र बिजपुर अंतर्गत ग्राम पंचायत बघाडू के टोला पर्वबतवा का है जहां एक युवक ने मानवता को शर्मसार करते हुए बेजुबान गौ वंश के साथ क्रूरता भरी कारनामे को अंजाम दिया है। पुत्र के इस कारनामे से नाराज पिता बिहारी लाल ने पुलिस को तहरीर दे कर बताया कि उनका 28 वर्षीय पुत्र रामजियावन जंगल से एक लावारिस बछिया पकड़ कर घर लाया और धारदार हथियार से काट कर शव को ठिकाने लगा दिया। सूचना मिलते ही प्रभारी निरीक्षक और उनके नेतृत्व में गठित टीम तत्काल सक्रिय हुई और मौका मुआयना कर जाँच पड़ताल शुरू कर दिए आरोपी की तलाश जारी थी कि इसी दौरान आरोपी रामजियावन मौका देख कहीं भागने की फिराक में चौक चौराहे का चक्कर काट रहा था कि अचानक पुलिस की नजर पड़ गई और सक्रिय पुलिस के जवानों ने बगैर देर किए युवक को धर दबोचा और पूछताछ किया तो उसने अपना जुर्म स्वीकार किया और बछिया की हत्या में उपयोग किए गए विभिन्न वस्तुओं को भी छिपा कर रखा था अभियुक्त की निशानदेही पर धारदार हथियार जैसे कुल्हाड़ी और नरकुल की रस्सी भी बरामद कर ली गयी। पुलिस ने...

69000 शिक्षक भर्ती परीक्षा का परिणाम घोषित, 146060 अभ्यर्थी पास

69000 शिक्षक भर्ती परीक्षा का परिणाम घोषित, 146060 अभ्यर्थी पास लोकल न्यूज ऑफ़ इंडिया  लखनऊ ।परिषदीय प्राथमिक स्कूलों में 69000 सहायक अध्यापकों की भर्ती के लिए आयोजित लिखित परीक्षा का परिणाम मंगलवार दोपहर जारी हो गया। परीक्षा नियामक प्राधिकारी कार्यालय में 12.30 बजे परीक्षा समिति की बैठक के बाद अधिकारिक रूप से परिणामों की घोषणा की गई। पाठ्यक्रम के बाहर से पूछे गए हिन्दी साहित्य के तीन प्रश्नों पर प्रत्येक प्रश्न के लिए एक-एक (यानि कुल तीन-तीन) नंबर सभी अभ्यर्थियों को एक समान रूप से दिया गया है। 6 जनवरी 2019 को आयोजित परीक्षा के लिए पंजीकृत 431466 अभ्यर्थियों में से 409530 सम्मिलित हुए थे। इनमें से 146060 (35.66 प्रतिशत) सफल हैं। सामान्य वर्ग के 36614, ओबीसी 84868, एससी 24308 और एसटी के 270 अभ्यर्थी पास हैं। 69000 शिक्षक भर्ती रिजल्ट : 69000 भर्ती परीक्षा का परिणाम जारी, बुधवार से देख सकेंगे रिजल्ट कोर्स के अनुसार बात की जाए तो डीएलएड (बीटीसी) करने वाले 38610, शिक्षामित्र 8018, बीएड 97368 और अन्य पाठ्यक्रम करने वाले 2064 अभ्यर्थी सफल हैं। परीक्षा में सम्मिलित अभ्यर्थी अपना परिणाम बु...

रोहित–त्रिशला : कोसी तट, हिमालय की पवित्र वेदी और वैदिक परिणय

  प्रिया बिष्ट  लोकल न्यूज ऑफ इंडिया  गर्जिया, ढिकुली. उत्तराखंड के रामनगर स्थित ढिकुली क्षेत्र में कोसी नदी के शांत तट पर डॉ. रोहित कटारिया और डॉ. त्रिशला परिहार का विवाह प्रकृति, परंपरा और आधुनिकता के संतुलित संगम के रूप में सम्पन्न हुआ। हिमालय की हरित शृंखलाओं की पृष्ठभूमि और कोसी के निरंतर प्रवाह के बीच आयोजित यह डेस्टिनेशन वेडिंग अपने वैदिक स्वरूप और सादगीपूर्ण आयोजन के कारण विशेष रहा। डॉ. त्रिशला परिहार स्वर्गीय श्रीमती पी.के. देवी एवं श्री रामाधार सिंह की पौत्री तथा श्रीमती सीमा सिंह और प्रो. अनिल कुमार सिंह की सुपुत्री हैं। उन्होंने एमबीबीएस की उपाधि प्राप्त की है और वर्तमान में एचआईएमएसआर, दिल्ली से एमडी (सामुदायिक चिकित्सा) की पढ़ाई कर रही हैं। डॉ. रोहित कटारिया स्वर्गीय श्रीमती कमला देवी एवं श्री दौलत राम के पौत्र तथा श्रीमती मुकेश लता और श्री रमेश कटारिया, गुरुग्राम के सुपुत्र हैं। उन्होंने वीएमएमसी से एमबीबीएस और एमडी (रेडियोलॉजी) की उपाधि प्राप्त की है तथा एम्स ऋषिकेश से इंटरवेंशनल रेडियोलॉजी में पीजीडी किया है। विवाह समारोह कोसी नदी के तट पर स्थित कॉर्बेट ह...