सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

टीबी, एचआईवी पजिटिव, किन्नरों तक भी राशन लेकर पहुंचा रेडक्रास

टीबी, एचआईवी पजिटिव, किन्नरों तक भी राशन लेकर पहुंचा रेडक्रास




  • टारगेट इंटरवेंशनल प्रोजेक्ट के तहत दी जा रही सेवाएं

  • रेडक्रास ने बढ़ाया अपने का दायरा

  • किसी को भी भूखा नहीं रहने देने के लिए कम रहे हैैं काम


सोशल काका


लोकल न्यूज ऑफ़ इंडिया 


गुरुग्राम।अमित खत्री उपायुक्त गुरुग्राम एवं प्रधान रैडक्रास सोसायटी के मार्गदर्शन में समाजसेवा की दिशा में एक कदम और बढ़ाते हुए रेडक्रास सोसायटी अब आम आदमी वंचित, जरूतरमंद के अलावा टीबी के मरीजों, एचआईवी पाजिटिव मरीजों और किन्नरों को राशन का आवंटन शुरू किया है। इस तरह से सभी क्षेत्रों को रेडक्रास कवर कर रहा है, ताकि कोरोना संक्रमण के इस काल में कोई भी भूखा ना रहे। सभी को समय पर खाना मिल सके।



जिला रेडक्रास सोसायटी की ओर से लाकडाउन के बाद से ही समाज के वंचित वर्ग के लिए काम करना शुरू कर दिया गया। सोसायटी के कैंपस में ही किचन की शुरुआत की गई। यहां से पका हुआ भोजन और सूखा राशन लोगों तक पहुंचाया गया। आपदाओं और युद्ध के मैदान में घायलों को चिकित्सा व अन्य सेवाएं देने को गठित की गई।


 



रेडक्रास सोसायटी द्वारा अपने फर्ज पूरे करने की बात कहते हुए सचिव महेश गुप्ता कहते हैं कि अन्य लोगों के साथ-साथ अब टीबी के मरीजों, एचआईवी पाजिटिव और जरूरतमंद किन्नरों तक राशन पहुंचाने का काम शुरू कर दिया है। उन्होंने कहा कि सेवा का भाव हम सबको सिखाया गया है और हम भी आगे वही सिखा रहे हैं। यहां सेवा बातों से नहीं बल्कि प्रैक्टिकल रूप में हो रही है। उनके साथ युवा भी हैं और 75 साल से अधिक के बुजुर्ग भी हैं। सभी का सेवा का जुनून बराबर है। बुजुर्ग तो यहां सेवा की प्रेरणा दे रहे हैं। उन्होंने कहा कि भारतीय रेडक्रास सोसायटी हरियाणा शाखा के महासचिव डीआर शर्मा की ओर से आश्वस्त किया गया है कि किसी भी चीज की कमी नहीं रहने दी जाएगी। समाजसेवा में लगे रहें और इस दौर में वंचितों को खाना, राशन पहुंचाते रहें। उन्होंने कहा कि सिर्फ खाना, राशन नहीं बल्कि मास्क, सेनिटाइजर आदि सोसायटी लोगों तक पहुंचा रही है। दिन-रात यहां काम चलता है।
महेश गुप्ता ने आम जन से अपील की है कि वे भोजन उतना ही लें, जितना खा सकें। भोजन को खराब करके किसी के मुंह से निवाला ना छीने। क्योंकि जो भोजन हम खराब कर देते हैं, अगर वह कहीं और बांटा जाए तो किसी का पेट भर सकता है। इसलिए यह गुजारिश है कि इस बात का पूरा ध्यान रखें। इसी तरह से उन्होंने राशन को लेकर कहा कि सभी को राशन क्रम के अनुसार दिया जा रहा है। इसे स्टोर करने की ना सोचें।
टी आई प्रोजेक्ट हरियाणा डिप्टी डायरेक्टर डा. विनोद कुमार के प्राप्त सन्देश पर अमल करते हुए आज लगभग 100 से अधिक एचआरजी, आइ्रडीयूज तक सूखा राशन पहुंचाया गया। टी आई काउंसलर कविता सरकार, नीलम के मुताबिक एचआईवी पाजिटिव और टीबी के मरीजों की काउंसलिंग भी की जाती है। उन्हें समय-समय पर रेडक्रास की ओर से सेवाएं दी जाती हैं। उन्हें भोजन, दवा का प्रबंध अब किया जा रहा है। काउंसलर ने आगे बताया कि रैडक्रास के अन्तर्गत विभिन्न प्रकार के प्रौजेक्ट चलाए जा रहे है जिनमें टारगेटेड इन्टरवेंशन एड्स की बीमारी से बचाव के लिए जागरुकता एवं टीबी प्रौजेक्ट चलाया जा रहा है आज कृष्णा चेरिटेबल उदय मल्होत्रा के सहयोग से ये कार्यक्रम सफल हुआ।
सचिव महेश गुप्ता ने आगे बताया कि अब तक काफी संस्थाओं का सहयोग सोसायटी के साथ बनाया हुआ है जिनमें ऐड एट एक्शन संस्था द्वारा लगातार मिला सूखा राशन लगभग हजारों की संख्या में रैडक्रास सोसायटी गुरुग्राम को प्राप्त हुआ जिसके फलस्वरुप सासायटी जरुरतमंदों तक सूखा राशन पहुंचा पा रही है। ऐड एट एक्शन संस्था ने आश्वत किया कि जब भी लाकडाउन में सूखे राशन की आवश्यकता होगी तुरन्त उपलब्ध करवा दिया जाएगा। सचिव ने संस्था के सभी सदस्यों का धन्यवाद व्यक्त किया।
सोसायटी से सह-सचिव रवि हुडडा, सुरेश गुप्ता, अतुल पराशर, आकांशा, रितु, वीनित , सरोज एवं समाजसेवा में आशो कालिया, पी के भल्ला, निखलेश, तरुण भटनागर, कल्याणी सचान आदि का पूर्ण सहयोग मिल रहा है।


टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

सनकी युवक ने धारदार हथियार से किया एक बेजुबान गौ वंश की हत्या : गिरफ्तार

  अरबिंद गुप्ता  लोकल न्यूज़ ऑफ़ इंडिया  बीजपुर /सोनभद्र.  मामला थाना क्षेत्र बिजपुर अंतर्गत ग्राम पंचायत बघाडू के टोला पर्वबतवा का है जहां एक युवक ने मानवता को शर्मसार करते हुए बेजुबान गौ वंश के साथ क्रूरता भरी कारनामे को अंजाम दिया है। पुत्र के इस कारनामे से नाराज पिता बिहारी लाल ने पुलिस को तहरीर दे कर बताया कि उनका 28 वर्षीय पुत्र रामजियावन जंगल से एक लावारिस बछिया पकड़ कर घर लाया और धारदार हथियार से काट कर शव को ठिकाने लगा दिया। सूचना मिलते ही प्रभारी निरीक्षक और उनके नेतृत्व में गठित टीम तत्काल सक्रिय हुई और मौका मुआयना कर जाँच पड़ताल शुरू कर दिए आरोपी की तलाश जारी थी कि इसी दौरान आरोपी रामजियावन मौका देख कहीं भागने की फिराक में चौक चौराहे का चक्कर काट रहा था कि अचानक पुलिस की नजर पड़ गई और सक्रिय पुलिस के जवानों ने बगैर देर किए युवक को धर दबोचा और पूछताछ किया तो उसने अपना जुर्म स्वीकार किया और बछिया की हत्या में उपयोग किए गए विभिन्न वस्तुओं को भी छिपा कर रखा था अभियुक्त की निशानदेही पर धारदार हथियार जैसे कुल्हाड़ी और नरकुल की रस्सी भी बरामद कर ली गयी। पुलिस ने...

69000 शिक्षक भर्ती परीक्षा का परिणाम घोषित, 146060 अभ्यर्थी पास

69000 शिक्षक भर्ती परीक्षा का परिणाम घोषित, 146060 अभ्यर्थी पास लोकल न्यूज ऑफ़ इंडिया  लखनऊ ।परिषदीय प्राथमिक स्कूलों में 69000 सहायक अध्यापकों की भर्ती के लिए आयोजित लिखित परीक्षा का परिणाम मंगलवार दोपहर जारी हो गया। परीक्षा नियामक प्राधिकारी कार्यालय में 12.30 बजे परीक्षा समिति की बैठक के बाद अधिकारिक रूप से परिणामों की घोषणा की गई। पाठ्यक्रम के बाहर से पूछे गए हिन्दी साहित्य के तीन प्रश्नों पर प्रत्येक प्रश्न के लिए एक-एक (यानि कुल तीन-तीन) नंबर सभी अभ्यर्थियों को एक समान रूप से दिया गया है। 6 जनवरी 2019 को आयोजित परीक्षा के लिए पंजीकृत 431466 अभ्यर्थियों में से 409530 सम्मिलित हुए थे। इनमें से 146060 (35.66 प्रतिशत) सफल हैं। सामान्य वर्ग के 36614, ओबीसी 84868, एससी 24308 और एसटी के 270 अभ्यर्थी पास हैं। 69000 शिक्षक भर्ती रिजल्ट : 69000 भर्ती परीक्षा का परिणाम जारी, बुधवार से देख सकेंगे रिजल्ट कोर्स के अनुसार बात की जाए तो डीएलएड (बीटीसी) करने वाले 38610, शिक्षामित्र 8018, बीएड 97368 और अन्य पाठ्यक्रम करने वाले 2064 अभ्यर्थी सफल हैं। परीक्षा में सम्मिलित अभ्यर्थी अपना परिणाम बु...

रोहित–त्रिशला : कोसी तट, हिमालय की पवित्र वेदी और वैदिक परिणय

  प्रिया बिष्ट  लोकल न्यूज ऑफ इंडिया  गर्जिया, ढिकुली. उत्तराखंड के रामनगर स्थित ढिकुली क्षेत्र में कोसी नदी के शांत तट पर डॉ. रोहित कटारिया और डॉ. त्रिशला परिहार का विवाह प्रकृति, परंपरा और आधुनिकता के संतुलित संगम के रूप में सम्पन्न हुआ। हिमालय की हरित शृंखलाओं की पृष्ठभूमि और कोसी के निरंतर प्रवाह के बीच आयोजित यह डेस्टिनेशन वेडिंग अपने वैदिक स्वरूप और सादगीपूर्ण आयोजन के कारण विशेष रहा। डॉ. त्रिशला परिहार स्वर्गीय श्रीमती पी.के. देवी एवं श्री रामाधार सिंह की पौत्री तथा श्रीमती सीमा सिंह और प्रो. अनिल कुमार सिंह की सुपुत्री हैं। उन्होंने एमबीबीएस की उपाधि प्राप्त की है और वर्तमान में एचआईएमएसआर, दिल्ली से एमडी (सामुदायिक चिकित्सा) की पढ़ाई कर रही हैं। डॉ. रोहित कटारिया स्वर्गीय श्रीमती कमला देवी एवं श्री दौलत राम के पौत्र तथा श्रीमती मुकेश लता और श्री रमेश कटारिया, गुरुग्राम के सुपुत्र हैं। उन्होंने वीएमएमसी से एमबीबीएस और एमडी (रेडियोलॉजी) की उपाधि प्राप्त की है तथा एम्स ऋषिकेश से इंटरवेंशनल रेडियोलॉजी में पीजीडी किया है। विवाह समारोह कोसी नदी के तट पर स्थित कॉर्बेट ह...