मोहम्मद सरफराज खान को उत्तर प्रदेश कांग्रेस अल्पसंख्यक विभाग का बनाया गया प्रदेश सचिव
त्रिरत्न शुक्लेश
लोकल न्यूज ऑफ़ इंडिया
ओबरा।थाना क्षेत्र ओबरा के अंतर्गत बिल्ली मारकुंडी भलुआ टोला अहमदनगर निवासी मोहम्मद सरफराज खान लॉकडाउन के विषम परिस्थिति में अल्पसंख्यक समाज की मदद करने से पीछे नहीं हटे।
कोविड-19 की महामारी से परेशान,एवं जूझ रहे पूरे भारत के साथ कदम से कदम मिलाकर लोगों की मदद करने के लिए मोहम्मद सरफराज खान ने अहम भूमिका निभाई है।
समय-समय पर जरूरतमंदों की मदद करने में लगे रहे। लोगों तक अन्य खाद्य सामग्री की पूरी व्यवस्था करने में पीछे नहीं हटे। इस व्यवस्था को देख कर सरफराज खान को उत्तर प्रदेश कांग्रेस अल्पसंख्यक विभाग का प्रदेश सचिव मनोनीत किया गया।
उत्तर प्रदेश की कांग्रेस पार्टी ने ढेरों सारी बधाइयां दिया। सरफराज जी से बातचीत के दौरान उन्होंने बताया कि अगर प्रत्येक इंसान एक एक इंसान की अगर मदद करें तो कोई भूखा नहीं रहेगा ऐसी विश्वास और उम्मीद के साथ अल्पसंख्यक लोगों की मदद करने में लगे रहे।
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें