सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

जिलाध्यक्ष गार्गी कक्कड़ करेंगी पार्टी को और मजबूत: नवीन गोयल7

जिलाध्यक्ष गार्गी कक्कड़ करेंगी पार्टी को और मजबूत: नवीन गोयल




  • जिला सचिव ने नवनियुक्त जिला अध्यक्ष का किया स्वागत


शक्तिराज


लोकल न्यूज ऑफ इंडिया 


गुरुग्राम। भारतीय जनता पार्टी के जिला सचिव नवीन गोयल ने शुक्रवार को गुरुग्राम की नवनियुक्त जिला अध्यक्ष गार्गी कक्कड़ का स्वागत करने पहुंचे। उन्हें मिठाई खिलाने के साथ बुके देकर भव्य स्वागत किया। जिलाध्यक्ष गार्गी कक्कड़ ने विश्वास दिलाया कि पार्टी की मजबूती के लिए सभी कार्यकर्ताओं, नेताओं को साथ लेकर वे काम करेंगी। पार्टी में हर व्यक्ति महत्वपूर्ण होता है। 


जिला अध्यक्ष गार्गी कक्कड़ के स्वागत के दौरान जिला सचिव नवीन गोयल के साथ जिला कोषाध्यक्ष प्रवीण अग्रवाल, जिला सचिव राजेश गुलिया, सेक्टर-10ए आरडब्ल्यूए प्रधान कमांडर (रिटायर्ड) उदयवीर यादव भी मौजूद रहे। जिला अध्यक्ष गार्गी कक्कड़ के स्वागत के मौके पर जिला सचिव नवीन गोयल ने कहा कि जिस तरह से प्रदेश में ओमप्रकाश धनखड़ को पार्टी की मजबूती के लिए प्रदेश अध्यक्ष चुना गया, उसी तरह अब गुरुग्राम में श्रीमती गार्गी कक्कड़ को प्रदेश अध्यक्ष ओमप्रकाश धनखड़ ने चुना है। लम्बे समय से पार्टी के साथ जुड़ी गार्गी कक्कड़ को पूर्व में सरकार ने हरियाणा खादी ग्रामोद्योग बोर्ड की चेयरपर्सन नियुक्त करके उनकी सेवाएं ली। अपने विभाग को कुशलता के साथ उन्होंने मजबूती दी है। खादी की पहचान बढ़ाने में अहम भूमिका निभाई है। अब पार्टी ने उन्हें उनकी कार्यकुशलता को देखते हुए ही जिला अध्यक्ष की जिम्मेदारी दी है। यह जिम्मेदारी अति महत्वपूर्ण है। महिलाओं को सम्मान करते हुए भारतीय जनता पार्टी ने यह कार्य किया है। नवीन गोयल ने कहा कि उन्हें उम्मीद ही नहीं बल्कि पूर्ण विश्वास है कि श्रीमती गार्गी कक्कड़ के नेतृत्व में पार्टी और अधिक मजबूत होगी। लंबे समय से पार्टी से जुड़े होने के कारण वे पार्टी को बखूबी यहां जानती हैं। इसलिए उन्हें यहां कार्य करने में बहुत आसानी भी होगी। उन्होंने कहा कि किसी भी नेता की पहचान उसके कार्य से होती है। भविष्य में पार्टी को मजबूती देने के लिए श्रीमती गार्गी कक्कड़ के नेतृत्व पार्टी का हर नेता व कार्यकर्ता दिन-रात मेहनत करता रहेगा। उनका मार्गदर्शन लेता रहेगा। उन्होंने विश्वास दिलाया कि पार्टी का सम्मान कभी कम नहीं होने दिया जाएगा। पार्टी की देश व प्रदेश में सरकार भी है। इसलिए पार्टी की नीतियों को सभी लोग मिलकर प्रचारित, प्रसारित करेंगे।


टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

सनकी युवक ने धारदार हथियार से किया एक बेजुबान गौ वंश की हत्या : गिरफ्तार

  अरबिंद गुप्ता  लोकल न्यूज़ ऑफ़ इंडिया  बीजपुर /सोनभद्र.  मामला थाना क्षेत्र बिजपुर अंतर्गत ग्राम पंचायत बघाडू के टोला पर्वबतवा का है जहां एक युवक ने मानवता को शर्मसार करते हुए बेजुबान गौ वंश के साथ क्रूरता भरी कारनामे को अंजाम दिया है। पुत्र के इस कारनामे से नाराज पिता बिहारी लाल ने पुलिस को तहरीर दे कर बताया कि उनका 28 वर्षीय पुत्र रामजियावन जंगल से एक लावारिस बछिया पकड़ कर घर लाया और धारदार हथियार से काट कर शव को ठिकाने लगा दिया। सूचना मिलते ही प्रभारी निरीक्षक और उनके नेतृत्व में गठित टीम तत्काल सक्रिय हुई और मौका मुआयना कर जाँच पड़ताल शुरू कर दिए आरोपी की तलाश जारी थी कि इसी दौरान आरोपी रामजियावन मौका देख कहीं भागने की फिराक में चौक चौराहे का चक्कर काट रहा था कि अचानक पुलिस की नजर पड़ गई और सक्रिय पुलिस के जवानों ने बगैर देर किए युवक को धर दबोचा और पूछताछ किया तो उसने अपना जुर्म स्वीकार किया और बछिया की हत्या में उपयोग किए गए विभिन्न वस्तुओं को भी छिपा कर रखा था अभियुक्त की निशानदेही पर धारदार हथियार जैसे कुल्हाड़ी और नरकुल की रस्सी भी बरामद कर ली गयी। पुलिस ने...

69000 शिक्षक भर्ती परीक्षा का परिणाम घोषित, 146060 अभ्यर्थी पास

69000 शिक्षक भर्ती परीक्षा का परिणाम घोषित, 146060 अभ्यर्थी पास लोकल न्यूज ऑफ़ इंडिया  लखनऊ ।परिषदीय प्राथमिक स्कूलों में 69000 सहायक अध्यापकों की भर्ती के लिए आयोजित लिखित परीक्षा का परिणाम मंगलवार दोपहर जारी हो गया। परीक्षा नियामक प्राधिकारी कार्यालय में 12.30 बजे परीक्षा समिति की बैठक के बाद अधिकारिक रूप से परिणामों की घोषणा की गई। पाठ्यक्रम के बाहर से पूछे गए हिन्दी साहित्य के तीन प्रश्नों पर प्रत्येक प्रश्न के लिए एक-एक (यानि कुल तीन-तीन) नंबर सभी अभ्यर्थियों को एक समान रूप से दिया गया है। 6 जनवरी 2019 को आयोजित परीक्षा के लिए पंजीकृत 431466 अभ्यर्थियों में से 409530 सम्मिलित हुए थे। इनमें से 146060 (35.66 प्रतिशत) सफल हैं। सामान्य वर्ग के 36614, ओबीसी 84868, एससी 24308 और एसटी के 270 अभ्यर्थी पास हैं। 69000 शिक्षक भर्ती रिजल्ट : 69000 भर्ती परीक्षा का परिणाम जारी, बुधवार से देख सकेंगे रिजल्ट कोर्स के अनुसार बात की जाए तो डीएलएड (बीटीसी) करने वाले 38610, शिक्षामित्र 8018, बीएड 97368 और अन्य पाठ्यक्रम करने वाले 2064 अभ्यर्थी सफल हैं। परीक्षा में सम्मिलित अभ्यर्थी अपना परिणाम बु...

रोहित–त्रिशला : कोसी तट, हिमालय की पवित्र वेदी और वैदिक परिणय

  प्रिया बिष्ट  लोकल न्यूज ऑफ इंडिया  गर्जिया, ढिकुली. उत्तराखंड के रामनगर स्थित ढिकुली क्षेत्र में कोसी नदी के शांत तट पर डॉ. रोहित कटारिया और डॉ. त्रिशला परिहार का विवाह प्रकृति, परंपरा और आधुनिकता के संतुलित संगम के रूप में सम्पन्न हुआ। हिमालय की हरित शृंखलाओं की पृष्ठभूमि और कोसी के निरंतर प्रवाह के बीच आयोजित यह डेस्टिनेशन वेडिंग अपने वैदिक स्वरूप और सादगीपूर्ण आयोजन के कारण विशेष रहा। डॉ. त्रिशला परिहार स्वर्गीय श्रीमती पी.के. देवी एवं श्री रामाधार सिंह की पौत्री तथा श्रीमती सीमा सिंह और प्रो. अनिल कुमार सिंह की सुपुत्री हैं। उन्होंने एमबीबीएस की उपाधि प्राप्त की है और वर्तमान में एचआईएमएसआर, दिल्ली से एमडी (सामुदायिक चिकित्सा) की पढ़ाई कर रही हैं। डॉ. रोहित कटारिया स्वर्गीय श्रीमती कमला देवी एवं श्री दौलत राम के पौत्र तथा श्रीमती मुकेश लता और श्री रमेश कटारिया, गुरुग्राम के सुपुत्र हैं। उन्होंने वीएमएमसी से एमबीबीएस और एमडी (रेडियोलॉजी) की उपाधि प्राप्त की है तथा एम्स ऋषिकेश से इंटरवेंशनल रेडियोलॉजी में पीजीडी किया है। विवाह समारोह कोसी नदी के तट पर स्थित कॉर्बेट ह...