सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

ट्यूशन फीस हाफ, वार्षिक विकास शुल्क माफ़ की अभिभावक मंच ने डीएम सोनभद्र से मांग 

ट्यूशन फीस हाफ, वार्षिक विकास शुल्क माफ़ की अभिभावक मंच ने डीएम सोनभद्र से मांग 



मोहित मणि शुक्ला 
लोकल न्यूज ऑफ इंडिया 
सोनभद्र। अभिभावकों ने ट्यूशन फीस हाफ तथा वार्षिक, विकास शुल्क माफ कराने की मांग की ।



अभिभावकों मंच ने जिलाधिकारी सोनभद्र को संबोधित ज्ञापन सदर तहसीलदार श्री सुनिल कुमार को सौंपा ।



अभिभावक मंच के अध्यक्ष गिरीश पाण्डेय के नेतृत्व मे अभिभावकों ने ज्ञापन के माध्यम से बताया कि सरकार द्वारा विद्यालयों को एडमिशन लेने तथा आनलाइन पढ़ाई शुरू कराकर शुल्क लिए जाने की बात बताकर विद्यालयों द्वारा आनलाइन की फार्मेलिटी मात्र पुरी करते हुए अप्रैल माह से अबतक की पूरी ट्यूशन फीस के अतिरिक्त विकास शुल्क, वार्षिक शुल्क तथा लाइब्रेरी मैग्जीन के नाम पर भी हजारों हजार रुपये अभिभावकों से जमा कराने का दबाव बनाया जा रहा है । विद्यालयों द्वारा फीस ना जमा करने की स्थिति मे बच्चे का नाम काटने तथा पढ़ाई से वंचित करने की बात भी कही जा रही है।



जिससे छात्र तथा अभिभावक चिंतित हैं। अभिभावकों ने बताया कि पिछड़ा जनपद सोनभद्र होने के नाते अभी ग्रामीण क्षेत्र के ज्यादातर छात्रों के पास आनलाइन पढ़ाई हेतु संसाधन मोबाइल फोन तथा इन्टरनेट का ही अभाव है, ऐसे मे सरकार द्वारा 75% अटेंडेंस की अनिवार्यता पूरी करा पाना मुश्किल है। अभिभावकों ने जिलाधिकारी सोनभद्र का ध्यानाकर्षक कराते हुए पुरे मामले पर गंभीरतापूर्वक विचार कर यूपी बोर्ड, सीबीएसई बोर्ड तथा आईसीएसई बोर्ड के स्कूलों मे निर्धारित ट्यूशन फीस को पचास प्रतिशत कम कराते हुए जमा कराने का आदेश दिए जाने के साथ साथ लिए जा रहे वार्षिक शुल्क, विकास शुल्क तथा लाइब्रेरी मैग्जीन शुल्क पर विद्यालय बंद रहने तक प्रतिबंध लगाने की मांग की।
 अभिभावक तथा अधिवक्ता राजीव चतुर्वेदी ने बताया कि दिल्ली उच्च न्यायालय ने दिल्ली के विद्यालयों को वार्षिक शुल्क तथा विकास शुल्क ना लेने का आदेश दिया है। ऐसा ही उत्तर प्रदेश मे भी किया जाना चाहिए । 
अभिभावक मंच की मांग का समर्थन करते हुए पूर्वांचल नव निर्माण मंच के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्रीकांत त्रिपाठी तथा शिवसेना सोनभद्र के जिलाध्यक्ष सत्यम पाण्डेय ने कहा की सरकार की उदासीनता के कारण विद्यालय बंद रहने के बावजूद  आज अभिभावकों का दोहन सरकार की सह पर कर रहे हैं विद्यालय । नेता द्वय ने कहा की अभिभावकों की मांग पर यदि कार्रवाई करते हुए फीस मे राहत नही दी गई तो पूर्वांचल नव निर्माण मंच तथा शिवसेना के लोग अभिभावकों के साथ आंदोलन प्रदर्शन करेंगे । 
   ज्ञापन देते समय अभिभावक ऋषि पाठक, आनंद शुक्ला, संतोष, प्रवीण श्रीवास्तव, ओमप्रकाश, सुजीत राय, राजीव तथा छोटेलाल उपस्थित रहे। 
   तहसीलदार सुनिल कुमार ने कहा कि संबंधित पत्रक जिलाधिकारी महोदय को देकर कार्रवाई कराया जायेगा ।


टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

सनकी युवक ने धारदार हथियार से किया एक बेजुबान गौ वंश की हत्या : गिरफ्तार

  अरबिंद गुप्ता  लोकल न्यूज़ ऑफ़ इंडिया  बीजपुर /सोनभद्र.  मामला थाना क्षेत्र बिजपुर अंतर्गत ग्राम पंचायत बघाडू के टोला पर्वबतवा का है जहां एक युवक ने मानवता को शर्मसार करते हुए बेजुबान गौ वंश के साथ क्रूरता भरी कारनामे को अंजाम दिया है। पुत्र के इस कारनामे से नाराज पिता बिहारी लाल ने पुलिस को तहरीर दे कर बताया कि उनका 28 वर्षीय पुत्र रामजियावन जंगल से एक लावारिस बछिया पकड़ कर घर लाया और धारदार हथियार से काट कर शव को ठिकाने लगा दिया। सूचना मिलते ही प्रभारी निरीक्षक और उनके नेतृत्व में गठित टीम तत्काल सक्रिय हुई और मौका मुआयना कर जाँच पड़ताल शुरू कर दिए आरोपी की तलाश जारी थी कि इसी दौरान आरोपी रामजियावन मौका देख कहीं भागने की फिराक में चौक चौराहे का चक्कर काट रहा था कि अचानक पुलिस की नजर पड़ गई और सक्रिय पुलिस के जवानों ने बगैर देर किए युवक को धर दबोचा और पूछताछ किया तो उसने अपना जुर्म स्वीकार किया और बछिया की हत्या में उपयोग किए गए विभिन्न वस्तुओं को भी छिपा कर रखा था अभियुक्त की निशानदेही पर धारदार हथियार जैसे कुल्हाड़ी और नरकुल की रस्सी भी बरामद कर ली गयी। पुलिस ने...

69000 शिक्षक भर्ती परीक्षा का परिणाम घोषित, 146060 अभ्यर्थी पास

69000 शिक्षक भर्ती परीक्षा का परिणाम घोषित, 146060 अभ्यर्थी पास लोकल न्यूज ऑफ़ इंडिया  लखनऊ ।परिषदीय प्राथमिक स्कूलों में 69000 सहायक अध्यापकों की भर्ती के लिए आयोजित लिखित परीक्षा का परिणाम मंगलवार दोपहर जारी हो गया। परीक्षा नियामक प्राधिकारी कार्यालय में 12.30 बजे परीक्षा समिति की बैठक के बाद अधिकारिक रूप से परिणामों की घोषणा की गई। पाठ्यक्रम के बाहर से पूछे गए हिन्दी साहित्य के तीन प्रश्नों पर प्रत्येक प्रश्न के लिए एक-एक (यानि कुल तीन-तीन) नंबर सभी अभ्यर्थियों को एक समान रूप से दिया गया है। 6 जनवरी 2019 को आयोजित परीक्षा के लिए पंजीकृत 431466 अभ्यर्थियों में से 409530 सम्मिलित हुए थे। इनमें से 146060 (35.66 प्रतिशत) सफल हैं। सामान्य वर्ग के 36614, ओबीसी 84868, एससी 24308 और एसटी के 270 अभ्यर्थी पास हैं। 69000 शिक्षक भर्ती रिजल्ट : 69000 भर्ती परीक्षा का परिणाम जारी, बुधवार से देख सकेंगे रिजल्ट कोर्स के अनुसार बात की जाए तो डीएलएड (बीटीसी) करने वाले 38610, शिक्षामित्र 8018, बीएड 97368 और अन्य पाठ्यक्रम करने वाले 2064 अभ्यर्थी सफल हैं। परीक्षा में सम्मिलित अभ्यर्थी अपना परिणाम बु...

रोहित–त्रिशला : कोसी तट, हिमालय की पवित्र वेदी और वैदिक परिणय

  प्रिया बिष्ट  लोकल न्यूज ऑफ इंडिया  गर्जिया, ढिकुली. उत्तराखंड के रामनगर स्थित ढिकुली क्षेत्र में कोसी नदी के शांत तट पर डॉ. रोहित कटारिया और डॉ. त्रिशला परिहार का विवाह प्रकृति, परंपरा और आधुनिकता के संतुलित संगम के रूप में सम्पन्न हुआ। हिमालय की हरित शृंखलाओं की पृष्ठभूमि और कोसी के निरंतर प्रवाह के बीच आयोजित यह डेस्टिनेशन वेडिंग अपने वैदिक स्वरूप और सादगीपूर्ण आयोजन के कारण विशेष रहा। डॉ. त्रिशला परिहार स्वर्गीय श्रीमती पी.के. देवी एवं श्री रामाधार सिंह की पौत्री तथा श्रीमती सीमा सिंह और प्रो. अनिल कुमार सिंह की सुपुत्री हैं। उन्होंने एमबीबीएस की उपाधि प्राप्त की है और वर्तमान में एचआईएमएसआर, दिल्ली से एमडी (सामुदायिक चिकित्सा) की पढ़ाई कर रही हैं। डॉ. रोहित कटारिया स्वर्गीय श्रीमती कमला देवी एवं श्री दौलत राम के पौत्र तथा श्रीमती मुकेश लता और श्री रमेश कटारिया, गुरुग्राम के सुपुत्र हैं। उन्होंने वीएमएमसी से एमबीबीएस और एमडी (रेडियोलॉजी) की उपाधि प्राप्त की है तथा एम्स ऋषिकेश से इंटरवेंशनल रेडियोलॉजी में पीजीडी किया है। विवाह समारोह कोसी नदी के तट पर स्थित कॉर्बेट ह...