सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

अपना दल एस युवा मंच सरकार से मांग करती है कि क्रांतिकारियों को शहीदों का दर्जा मिले -दयालु

अपना दल एस युवा मंच सरकार से मांग करती है कि क्रांतिकारियों को शहीदों का दर्जा मिले -दयालु



त्रिरत्न शुक्लेश 


लोकल न्यूज ऑफ इंडिया 


ओबराlहर वर्ष की भांति इस वर्ष भी अपना दल एस युवा मंच के प्रदेश उपाध्यक्ष आनंद पटेल दयालु की अध्यक्षता में खैरटिया गांव में क्रांतिकारी भगत सिंह की जयंती मनाई गई युवा मंच के प्रदेश उपाध्यक्ष आनंद पटेल दयालु ने कहा कि क्रांतिकारी भगत सिंह जी को शहीदों का दर्जा भारत में ना मिलना यह भारत के लिए दुर्भाग्य की बात है भारत के हर नागरिक के लिए दुर्भाग्य की बात है गांव के लोगों को मतदाता जागरूकता के तहत संकल्प दिलाया गया कि आप अपना वोट न बेचेंगे न किसी बेचने वाले देंगे जो आपका वोट खरीदेगा उसे आप पुलिस तक पहुंचाएंगे वोट खरीदना और वोट बेचना अपने भविष्य को खराब करने और देश को खराब करने जैसा है ।



क्रांतिकारी भगत सिंह ने 23 साल की अवस्था में शहादत को प्राप्त हुए 23 मार्च सन् 1931 को क्रांतिकारी भगत सिंह अपने दो साथी क्रांतिकारी सुखदेव क्रांतिकारी राजगुरु जी के साथ फांसी के फंदे पर हंसते-हंसते झूल गए।



आज का नौजवान पढ़ लिख तो जरूर रहा है लेकिन इन क्रांतिकारियों के बारे में जानकारी नहीं करता है हम देश के तमाम नौजवानों से युवाओं से पढ़ाई करने के दौरान ही निवेदन करना चाहते हैं कि अगर स्कूलों में क्रांतिकारियों की पढ़ाई नहीं पढ़ाई जाती है लेकिन आप क्रांतिकारियों की किताबें जरूर पढ़ें क्योंकि मानवता तार-तार हो जा रही है पढ़ लिख कर कोई किसी बड़े पद पर पहुंच रहा है तो उसे उस पद के लिए घूस चाहिए देश सेवा कहां चली गई आम आदमी भ्रष्टाचार से परेशान है उसका प्रमुख कारण क्रांतिकारियों की किताबें स्कूलों में ना पढ़ाना है।



बचपन से ही क्रांतिकारियों के बारे में बच्चों को बताना बहुत जरूरी है कि देश की सेवा सबसे प्रथम है लेकिन आज भ्रष्टाचार शिष्टाचार बना हुआ है इसके लिए हम अभियान चलाते रहेंगे आज किसी डॉक्टर के पास जाइए 100 में से 99 डॉक्टर आपको केवल पैसा निकालने वाले मिलेंगे कितना काम करते होंगे किसी गरीब आदमी के पास अगर रुपए नहीं है तो उसका इलाज नहीं हो पाता है


दूसरी आजादी के महानायक डॉक्टर सोनेलाल पटेल जी चाहते थे कि भारत के प्रत्येक नागरिक को रोटी ,कपड़ा और मकान का अधिकार मिले भारत के प्रत्येक नागरिक को शिक्षा का अधिकार मिले भारत के प्रत्येक नागरिक को स्वास्थ्य की गारंटी मिले रोजगार की गारंटी मिले
गांव के लोगों ने विश्वास दिलाया कि जो हमारे वोट को खरीदेगा उसे हम जेल पहुंचाने का काम करेंगे सच्चे मायने में भगत सिंह को सच्ची श्रद्धांजलि होगी मुख्य रूप से आईटी सेल के जिला उपाध्यक्ष श्री महेश अग्रहरी, जनाब मोहम्मद कायदे आजम जिला सचिव अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ, राष्ट्रीय निर्माण छात्र सेना राष्ट्रीय सचिव श्री अभिषेक यादव,श्री प्रद्युम्न केसरी आईटी सेल जिला अध्यक्ष राष्ट्रीय नवनिर्माण सेना, श्री वीरेंद्र यादव, श्रीमती ऐतवरिया, श्रीमती मानी आदि सैकड़ों लोग उपस्थित रहे।


टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

69000 शिक्षक भर्ती परीक्षा का परिणाम घोषित, 146060 अभ्यर्थी पास

69000 शिक्षक भर्ती परीक्षा का परिणाम घोषित, 146060 अभ्यर्थी पास लोकल न्यूज ऑफ़ इंडिया  लखनऊ ।परिषदीय प्राथमिक स्कूलों में 69000 सहायक अध्यापकों की भर्ती के लिए आयोजित लिखित परीक्षा का परिणाम मंगलवार दोपहर जारी हो गया। परीक्षा नियामक प्राधिकारी कार्यालय में 12.30 बजे परीक्षा समिति की बैठक के बाद अधिकारिक रूप से परिणामों की घोषणा की गई। पाठ्यक्रम के बाहर से पूछे गए हिन्दी साहित्य के तीन प्रश्नों पर प्रत्येक प्रश्न के लिए एक-एक (यानि कुल तीन-तीन) नंबर सभी अभ्यर्थियों को एक समान रूप से दिया गया है। 6 जनवरी 2019 को आयोजित परीक्षा के लिए पंजीकृत 431466 अभ्यर्थियों में से 409530 सम्मिलित हुए थे। इनमें से 146060 (35.66 प्रतिशत) सफल हैं। सामान्य वर्ग के 36614, ओबीसी 84868, एससी 24308 और एसटी के 270 अभ्यर्थी पास हैं। 69000 शिक्षक भर्ती रिजल्ट : 69000 भर्ती परीक्षा का परिणाम जारी, बुधवार से देख सकेंगे रिजल्ट कोर्स के अनुसार बात की जाए तो डीएलएड (बीटीसी) करने वाले 38610, शिक्षामित्र 8018, बीएड 97368 और अन्य पाठ्यक्रम करने वाले 2064 अभ्यर्थी सफल हैं। परीक्षा में सम्मिलित अभ्यर्थी अपना परिणाम बु...

रोहित–त्रिशला : कोसी तट, हिमालय की पवित्र वेदी और वैदिक परिणय

  प्रिया बिष्ट  लोकल न्यूज ऑफ इंडिया  गर्जिया, ढिकुली. उत्तराखंड के रामनगर स्थित ढिकुली क्षेत्र में कोसी नदी के शांत तट पर डॉ. रोहित कटारिया और डॉ. त्रिशला परिहार का विवाह प्रकृति, परंपरा और आधुनिकता के संतुलित संगम के रूप में सम्पन्न हुआ। हिमालय की हरित शृंखलाओं की पृष्ठभूमि और कोसी के निरंतर प्रवाह के बीच आयोजित यह डेस्टिनेशन वेडिंग अपने वैदिक स्वरूप और सादगीपूर्ण आयोजन के कारण विशेष रहा। डॉ. त्रिशला परिहार स्वर्गीय श्रीमती पी.के. देवी एवं श्री रामाधार सिंह की पौत्री तथा श्रीमती सीमा सिंह और प्रो. अनिल कुमार सिंह की सुपुत्री हैं। उन्होंने एमबीबीएस की उपाधि प्राप्त की है और वर्तमान में एचआईएमएसआर, दिल्ली से एमडी (सामुदायिक चिकित्सा) की पढ़ाई कर रही हैं। डॉ. रोहित कटारिया स्वर्गीय श्रीमती कमला देवी एवं श्री दौलत राम के पौत्र तथा श्रीमती मुकेश लता और श्री रमेश कटारिया, गुरुग्राम के सुपुत्र हैं। उन्होंने वीएमएमसी से एमबीबीएस और एमडी (रेडियोलॉजी) की उपाधि प्राप्त की है तथा एम्स ऋषिकेश से इंटरवेंशनल रेडियोलॉजी में पीजीडी किया है। विवाह समारोह कोसी नदी के तट पर स्थित कॉर्बेट ह...

बंधी मे नहाते चपकी के तीन बच्चो की मौत शैलेश कुमार

बंधी मे नहाते चपकी के तीन बच्चो की मौत शैलेश कुमार लोकल न्यूज ऑफ़ इंडिया बभनी / सोनभद्र ।स्थानीय थाना क्षेत्र के चपकी मे बन्धी मे नहाते समय पानी मे डुबने से तीन बच्चो की मौत हो गयी है। प्राप्त जानकारी अनुसार दिनांक कल दोपहर में लगभग दो बजे अपने घर चपकी से महुआ बीनने जंगल मे बंधी के पास आये थे बंधी में तीनों नहाते समय डूब गए। घर वाले शाम को 7बजे खोजते हुए महुए के पास आये तो बंधी के किनारे कपड़ा मिला जिसके आधार पर बंधी में तलाशा गया । तीनो बच्चो के शव बंधी से निकलवा लिये गए है जिनके नाम पता क्रमशः 1 अमन बियार पुत्र रामबदन उम्र 8 वर्ष 2 अमरेश चंद्र पुत्र रामबदन उम्र 6 वर्ष 3 सोनू बियार पुत्र नन्दलाल उम्र 7 वर्ष निवासीगण ग्राम चपकी  शक्ति डांड थाना बभनी जनपद सोनभद्र  सूचना पर मौके पहुची बभनी पुलिस ने शव को पानी से बाहर निकलवा कर अग्रिम कार्यवाही मे जुट गई है।