सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

दिल्ली पब्लिक लाइब्रेरी द्वारा गाँधी जी के विचारों को दर्शाने हेतु वेबिनार द्वारा काव्य पाठ का आयोजन

दिल्ली पब्लिक लाइब्रेरी द्वारा गाँधी जी के विचारों को दर्शाने हेतु वेबिनार द्वारा काव्य पाठ का आयोजन



सोशल काका 


लोकल न्यूज ऑफ़ इंडिया 


दिल्ली।  दिल्ली पब्लिक लाइब्रेरी द्वारा गाँधी जी की 150वीं जयंती के उपलक्ष्य में दिनांक 30 सितम्बर 2020 को गाँधी जी के विचारों को दर्शाने हेतु वेबिनार द्वारा काव्य पाठ का आयोजन किया गया I श्री महेश चंद्र शर्मा, उपाध्यक्ष, दिल्ली लाइब्रेरी बोर्ड तथा भूतपूर्व महापौर, दिल्ली नगर निगम की अध्यक्षता में यह कार्यक्रम आयोजित किया गया जिसमें प्रसिद्ध कवियों: डॉ. जय सिंह आर्य, श्री प्रवीण आर्य, श्री भुवनेश सिंघल एवं श्री संजू सूर्यम द्वारा काव्य पाठ के माध्यम से अपने विचार प्रस्तुत किये गए I



श्री महेश चन्द्र शर्मा द्वारा कार्यक्रम की रूप रेखा रखते हुए श्रोताओं को बताया गया कि गाँधी जी ने शिक्षा, अहिंसा, अस्पृश्यता, स्वच्छता, एकता, देशप्रेम जैसे प्रत्येक सामाजिक मुद्दे पर कार्य किया I गाँधी जी ने लगातार 15 दिन चलकर नमक कानून तोड़ा, स्वदेशी, असहयोग आन्दोलन चलाया, रोज़गार मूलक सिद्धांत तथा स्वच्छता का सन्देश दिया I उन्होंने श्रोताओं को यह भी बताया कि गाँधी जी हिंदी प्रेमी व्यक्ति थे, वे हिंदी भाषा को ही प्राथमिकता देते थे I अंत में उन्होंने सभी से गाँधी जी के सिद्धांतों, विचारों को अपनाकर गाँधी जी के सपनो को साकार करने का आग्रह किया I



श्री संजू सूर्यम ने अपने काव्य के माध्यम से श्रोताओं को बताया कि गाँधी जी ने आजीवन वसुधैव कुटुम्बकम, सत्य और अहिंसा का पालन किया I वह सर्वहितकारी, शोषितों के पालनहार, धर्मनिरपेक्ष व्यक्ति थे I उन्होंने कभी किसी पर अत्याचार नहीं किया, अस्पृश्यता के विरुद्ध आवाज़ उठा कर इंसान से इंसान को जोड़ा I वह आजीवन मानवता के लिए जिये और मानव हित कार्यों को अपने जीवन का धेय बनाया I



श्री भुवनेश सिंघल ने अपनी काव्य युक्त वाणी से व्यक्त किया कि आज गाँधी जी भारत के स्वतंत्रता काल, सत्य तथा अहिंसा का पर्याय हैं I उन्होंने बताया कि गाँधी जी ने राम राज्य लाने हेतु पुरज़ोर अपनी आवाज़ उठाई और इसके लिए निरंतर प्रयासरत रहे I गाँधी जी के अनुसार रामराज्य का अर्थ है एक ऐसे राज्य की स्थापना जिसमें गरीबों की संपूर्ण रक्षा हो, सब कार्य धर्मपूर्वक किए जायें और लोकमत का हमेशा आदर किया जाएगा I



श्री प्रवीण आर्य ने ग़ज़ल के माध्यम से अपने विचार श्रोताओं के सम्मुख रखते हुए कहा कि गाँधी जी की राह पर चलते हुए हमें अपने हृदय में प्रेम भावना रखनी चाहिए तथा फल की इच्छा किये बिना सत्य मार्ग पर चलने का संकल्प लेना चाहिए I उन्होंने कहा कि हमें गाँधी जी के विचारों को फिर से जीवंत करने की आवश्यकता है इसलिए प्रत्येक व्यक्ति को सत्य, अहिंसा, मर्यादा-पालन, वीरता, क्षमा, धैर्य आदि गुणों को अपनाकर अपने अन्दर गाँधी उत्पन्न करने का प्रयास करना चाहिए I



डॉ. जय सिंह आर्य ने काव्य पाठ द्वारा गाँधी जी को याद करते हुए कहा कि हमें गाँधी जी के विचारों को अपनाकर उनके सपनों के भारत का निर्माण करने में अपना भरपूर योगदान देना चाहिए I उन्होंने कहा कि आज के समय में आतंक के बढ़ जाने से पूरा विश्व सहमा हुआ है इसलिए सर्वप्रथम आतंकवाद का खात्मा करने की आवश्यकता है इसके लिए हम सभी को अपने भीतर देशप्रेम की भावना का संचालन करना होगा I उन्होंने सभी से विकट से विकट स्थिति में भी मानवता के पावन पथ पर चलते रहने का संकल्प लेने का आह्वान किया I


 


अंत में श्री आर. के. मीणा, पुस्तकालय एवं सूचना अधिकारी, दिल्ली पब्लिक लाइब्रेरी द्वारा धन्यवाद ज्ञापन के साथ कार्यक्रम का समापन किया गया ।


टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

सनकी युवक ने धारदार हथियार से किया एक बेजुबान गौ वंश की हत्या : गिरफ्तार

  अरबिंद गुप्ता  लोकल न्यूज़ ऑफ़ इंडिया  बीजपुर /सोनभद्र.  मामला थाना क्षेत्र बिजपुर अंतर्गत ग्राम पंचायत बघाडू के टोला पर्वबतवा का है जहां एक युवक ने मानवता को शर्मसार करते हुए बेजुबान गौ वंश के साथ क्रूरता भरी कारनामे को अंजाम दिया है। पुत्र के इस कारनामे से नाराज पिता बिहारी लाल ने पुलिस को तहरीर दे कर बताया कि उनका 28 वर्षीय पुत्र रामजियावन जंगल से एक लावारिस बछिया पकड़ कर घर लाया और धारदार हथियार से काट कर शव को ठिकाने लगा दिया। सूचना मिलते ही प्रभारी निरीक्षक और उनके नेतृत्व में गठित टीम तत्काल सक्रिय हुई और मौका मुआयना कर जाँच पड़ताल शुरू कर दिए आरोपी की तलाश जारी थी कि इसी दौरान आरोपी रामजियावन मौका देख कहीं भागने की फिराक में चौक चौराहे का चक्कर काट रहा था कि अचानक पुलिस की नजर पड़ गई और सक्रिय पुलिस के जवानों ने बगैर देर किए युवक को धर दबोचा और पूछताछ किया तो उसने अपना जुर्म स्वीकार किया और बछिया की हत्या में उपयोग किए गए विभिन्न वस्तुओं को भी छिपा कर रखा था अभियुक्त की निशानदेही पर धारदार हथियार जैसे कुल्हाड़ी और नरकुल की रस्सी भी बरामद कर ली गयी। पुलिस ने...

69000 शिक्षक भर्ती परीक्षा का परिणाम घोषित, 146060 अभ्यर्थी पास

69000 शिक्षक भर्ती परीक्षा का परिणाम घोषित, 146060 अभ्यर्थी पास लोकल न्यूज ऑफ़ इंडिया  लखनऊ ।परिषदीय प्राथमिक स्कूलों में 69000 सहायक अध्यापकों की भर्ती के लिए आयोजित लिखित परीक्षा का परिणाम मंगलवार दोपहर जारी हो गया। परीक्षा नियामक प्राधिकारी कार्यालय में 12.30 बजे परीक्षा समिति की बैठक के बाद अधिकारिक रूप से परिणामों की घोषणा की गई। पाठ्यक्रम के बाहर से पूछे गए हिन्दी साहित्य के तीन प्रश्नों पर प्रत्येक प्रश्न के लिए एक-एक (यानि कुल तीन-तीन) नंबर सभी अभ्यर्थियों को एक समान रूप से दिया गया है। 6 जनवरी 2019 को आयोजित परीक्षा के लिए पंजीकृत 431466 अभ्यर्थियों में से 409530 सम्मिलित हुए थे। इनमें से 146060 (35.66 प्रतिशत) सफल हैं। सामान्य वर्ग के 36614, ओबीसी 84868, एससी 24308 और एसटी के 270 अभ्यर्थी पास हैं। 69000 शिक्षक भर्ती रिजल्ट : 69000 भर्ती परीक्षा का परिणाम जारी, बुधवार से देख सकेंगे रिजल्ट कोर्स के अनुसार बात की जाए तो डीएलएड (बीटीसी) करने वाले 38610, शिक्षामित्र 8018, बीएड 97368 और अन्य पाठ्यक्रम करने वाले 2064 अभ्यर्थी सफल हैं। परीक्षा में सम्मिलित अभ्यर्थी अपना परिणाम बु...

रोहित–त्रिशला : कोसी तट, हिमालय की पवित्र वेदी और वैदिक परिणय

  प्रिया बिष्ट  लोकल न्यूज ऑफ इंडिया  गर्जिया, ढिकुली. उत्तराखंड के रामनगर स्थित ढिकुली क्षेत्र में कोसी नदी के शांत तट पर डॉ. रोहित कटारिया और डॉ. त्रिशला परिहार का विवाह प्रकृति, परंपरा और आधुनिकता के संतुलित संगम के रूप में सम्पन्न हुआ। हिमालय की हरित शृंखलाओं की पृष्ठभूमि और कोसी के निरंतर प्रवाह के बीच आयोजित यह डेस्टिनेशन वेडिंग अपने वैदिक स्वरूप और सादगीपूर्ण आयोजन के कारण विशेष रहा। डॉ. त्रिशला परिहार स्वर्गीय श्रीमती पी.के. देवी एवं श्री रामाधार सिंह की पौत्री तथा श्रीमती सीमा सिंह और प्रो. अनिल कुमार सिंह की सुपुत्री हैं। उन्होंने एमबीबीएस की उपाधि प्राप्त की है और वर्तमान में एचआईएमएसआर, दिल्ली से एमडी (सामुदायिक चिकित्सा) की पढ़ाई कर रही हैं। डॉ. रोहित कटारिया स्वर्गीय श्रीमती कमला देवी एवं श्री दौलत राम के पौत्र तथा श्रीमती मुकेश लता और श्री रमेश कटारिया, गुरुग्राम के सुपुत्र हैं। उन्होंने वीएमएमसी से एमबीबीएस और एमडी (रेडियोलॉजी) की उपाधि प्राप्त की है तथा एम्स ऋषिकेश से इंटरवेंशनल रेडियोलॉजी में पीजीडी किया है। विवाह समारोह कोसी नदी के तट पर स्थित कॉर्बेट ह...