सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

मानव भारती यूनिवार्सिटी में सरकार ने किया प्रशासक नियुक्त एचएएस अधिकारी राजीव कुमार होंगे नए प्रशासक

मानव भारती यूनिवार्सिटी में सरकार ने किया प्रशासक नियुक्त, एचएएस अधिकारी राजीव कुमार होंगे नए प्रशासक



विवेक अग्रवाल


लोकल न्यूज ऑफ इंडिया 


शिमला।मानव भारती यूनिवर्सिटी में सरकार ने नया प्रशासक नियुक्त किया है। अब यह जिम्मा सोलन में कार्यरत एच ए एस अधिकारी राजीव कुमार को सौंपा गया है जो इस समय महाप्रबंधक जिला उद्योग केंद्र कार्य कर रहे हैं। गौर रहे कि इस मानव भारती विश्वविद्यालय में डिग्रियों का फर्जीवाड़ा हुआ था और इस मामले की भनक जैसे ही लगी थी एफ आई आर दर्ज हुई थी। और सरकार ने जांच करते समय इस यूनिवर्सिटी के प्रशासक के रूप में सोलन के एडीएम अनुराग चंद्र को इसका प्रशासक नियुक्त किया था।




लेकिन सोलन जिला उपायुक्त के अनुरोध पर अब उन्हें इस पद से निवृत करते हुए यह कार्यभार राजीव कुमार को सौंपा गया है। अपने पत्र में उपायुक्त ने आग्रह किया था कि एडीएम अनुराग चंद्र के पास कार्य की अधिकता होने के कारण कार्य प्रभावित हो रहा है इसलिए यह कार्य किसी अन्य को दिया जाए। जहां तक राजीव कुमार की बात है एक अत्यंत ईमानदार अधिकारी हैं और इससे पहले बीबीएनडीए बद्दी में अपनी सेवाएं दे चुके हैं। बद्दी में उनकी ईमानदारी का डंका बजता रहा है। जाहिर है कि एक ईमानदार अधिकारी के पास यह कार्यभार आने के बाद मानव भारती विश्वविद्यालय में जांच कार्य सही तरीके से आगे बढ़ पाएगा।



सरकार का मानना है कि किसी भी निजी शिक्षण संस्थान के बंद होने पर विद्यार्थियों के भविष्य से खिलवाड़ नहीं होने दिया जाएगा। इसीलिए प्रशासक की तैनाती कर दी गई है ताकि विश्वविद्यालय के विद्यार्थी जिस कोर्स में डिग्री या डिप्लोमा कर रहे हैं, उन्हें उसी सत्र या वर्ष में दूसरे संस्थान में प्रवेश मिल सके। विश्वविद्यालय में फर्जी डिग्रियों का मामला सामने के बाद सभी गतिविधियां बंद हैं। गौर रहे कि प्रदेश में यदि कोई संस्थान बंद होता है तो उसके विद्यार्थियों को लेटरल एडमिशन की व्यवस्था की जाती है। 


टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

69000 शिक्षक भर्ती परीक्षा का परिणाम घोषित, 146060 अभ्यर्थी पास

69000 शिक्षक भर्ती परीक्षा का परिणाम घोषित, 146060 अभ्यर्थी पास लोकल न्यूज ऑफ़ इंडिया  लखनऊ ।परिषदीय प्राथमिक स्कूलों में 69000 सहायक अध्यापकों की भर्ती के लिए आयोजित लिखित परीक्षा का परिणाम मंगलवार दोपहर जारी हो गया। परीक्षा नियामक प्राधिकारी कार्यालय में 12.30 बजे परीक्षा समिति की बैठक के बाद अधिकारिक रूप से परिणामों की घोषणा की गई। पाठ्यक्रम के बाहर से पूछे गए हिन्दी साहित्य के तीन प्रश्नों पर प्रत्येक प्रश्न के लिए एक-एक (यानि कुल तीन-तीन) नंबर सभी अभ्यर्थियों को एक समान रूप से दिया गया है। 6 जनवरी 2019 को आयोजित परीक्षा के लिए पंजीकृत 431466 अभ्यर्थियों में से 409530 सम्मिलित हुए थे। इनमें से 146060 (35.66 प्रतिशत) सफल हैं। सामान्य वर्ग के 36614, ओबीसी 84868, एससी 24308 और एसटी के 270 अभ्यर्थी पास हैं। 69000 शिक्षक भर्ती रिजल्ट : 69000 भर्ती परीक्षा का परिणाम जारी, बुधवार से देख सकेंगे रिजल्ट कोर्स के अनुसार बात की जाए तो डीएलएड (बीटीसी) करने वाले 38610, शिक्षामित्र 8018, बीएड 97368 और अन्य पाठ्यक्रम करने वाले 2064 अभ्यर्थी सफल हैं। परीक्षा में सम्मिलित अभ्यर्थी अपना परिणाम बु...

रोहित–त्रिशला : कोसी तट, हिमालय की पवित्र वेदी और वैदिक परिणय

  प्रिया बिष्ट  लोकल न्यूज ऑफ इंडिया  गर्जिया, ढिकुली. उत्तराखंड के रामनगर स्थित ढिकुली क्षेत्र में कोसी नदी के शांत तट पर डॉ. रोहित कटारिया और डॉ. त्रिशला परिहार का विवाह प्रकृति, परंपरा और आधुनिकता के संतुलित संगम के रूप में सम्पन्न हुआ। हिमालय की हरित शृंखलाओं की पृष्ठभूमि और कोसी के निरंतर प्रवाह के बीच आयोजित यह डेस्टिनेशन वेडिंग अपने वैदिक स्वरूप और सादगीपूर्ण आयोजन के कारण विशेष रहा। डॉ. त्रिशला परिहार स्वर्गीय श्रीमती पी.के. देवी एवं श्री रामाधार सिंह की पौत्री तथा श्रीमती सीमा सिंह और प्रो. अनिल कुमार सिंह की सुपुत्री हैं। उन्होंने एमबीबीएस की उपाधि प्राप्त की है और वर्तमान में एचआईएमएसआर, दिल्ली से एमडी (सामुदायिक चिकित्सा) की पढ़ाई कर रही हैं। डॉ. रोहित कटारिया स्वर्गीय श्रीमती कमला देवी एवं श्री दौलत राम के पौत्र तथा श्रीमती मुकेश लता और श्री रमेश कटारिया, गुरुग्राम के सुपुत्र हैं। उन्होंने वीएमएमसी से एमबीबीएस और एमडी (रेडियोलॉजी) की उपाधि प्राप्त की है तथा एम्स ऋषिकेश से इंटरवेंशनल रेडियोलॉजी में पीजीडी किया है। विवाह समारोह कोसी नदी के तट पर स्थित कॉर्बेट ह...

बंधी मे नहाते चपकी के तीन बच्चो की मौत शैलेश कुमार

बंधी मे नहाते चपकी के तीन बच्चो की मौत शैलेश कुमार लोकल न्यूज ऑफ़ इंडिया बभनी / सोनभद्र ।स्थानीय थाना क्षेत्र के चपकी मे बन्धी मे नहाते समय पानी मे डुबने से तीन बच्चो की मौत हो गयी है। प्राप्त जानकारी अनुसार दिनांक कल दोपहर में लगभग दो बजे अपने घर चपकी से महुआ बीनने जंगल मे बंधी के पास आये थे बंधी में तीनों नहाते समय डूब गए। घर वाले शाम को 7बजे खोजते हुए महुए के पास आये तो बंधी के किनारे कपड़ा मिला जिसके आधार पर बंधी में तलाशा गया । तीनो बच्चो के शव बंधी से निकलवा लिये गए है जिनके नाम पता क्रमशः 1 अमन बियार पुत्र रामबदन उम्र 8 वर्ष 2 अमरेश चंद्र पुत्र रामबदन उम्र 6 वर्ष 3 सोनू बियार पुत्र नन्दलाल उम्र 7 वर्ष निवासीगण ग्राम चपकी  शक्ति डांड थाना बभनी जनपद सोनभद्र  सूचना पर मौके पहुची बभनी पुलिस ने शव को पानी से बाहर निकलवा कर अग्रिम कार्यवाही मे जुट गई है।