सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

मिशन प्रेरणा’ के प्रभावी क्रियान्वयन हेतु मुख्य सचिव की अध्यक्षता में गठित टास्क फोर्स की बैठक सम्पन्न

मिशन प्रेरणा’ के प्रभावी क्रियान्वयन हेतु मुख्य सचिव की अध्यक्षता में गठित टास्क फोर्स की बैठक सम्पन्न


 



  • बेसिक शिक्षा की गुणवत्ता में सुधार हेतु संचालित है ‘मिशन प्रेरणा’ कार्यक्रम

  • मिशन प्रेरणा के अन्तर्गत प्रस्तावित कार्य योजना का किया गया प्रस्तुतीकरण

  • मुख्य सचिव ने दिये कार्य योजना के गुणवत्तापरक् एवं समयबद्ध क्रियान्वयन के निर्देश



अंजलि यादव 


लोकल न्यूज ऑफ इंडिया 
लखनऊ। मुख्य सचिव राजेन्द्र कुमार तिवारी की अध्यक्षता में गठित टास्क फोर्स की बैठक में बेसिक शिक्षा की गुणवत्ता में सुधार हेतु संचालित ‘मिशन प्रेरणा’ का प्रस्तुतीकरण किया गया। ‘मिशन प्रेरणा’ के अन्तर्गत क्रियान्वित किये जा रहे 10 हस्तक्षेपों-लर्निंग आउटकम्स के अनुश्रवण, शिक्षकों को समर्थन देने हेतु सर्पोटिव सुपर विजन एवं शिक्षक संकुल, हस्तपुस्तिकाओं तथा आनलाइन प्रशिक्षण के माध्यम से अध्यापकों की क्षमता संवर्धन, पाठ्य योजना एवं प्रिंटरिच सामग्री के कक्षा-कक्ष रूपान्तरण, विद्यालयों में अवस्थापना सुधार हेतु आपरेशन कायाकल्प, पूर्व-प्राथमिक शिक्षा में सुधार, अध्यापकों के सेवा प्रकरणों हेतु मानव सम्पदा पोर्टल, छात्रों का आधार नामांकन, दिव्यांग बच्चों तथा आउट आफ स्कूल बच्चों के लिए समावेशी शिक्षा और बेहतर प्रबन्धन हेतु विद्यालयों का संविलियन के बारे में प्रगति से अवगत कराया गया। 
 इसके अतिरिक्त प्रेरणा लक्ष्य, प्रेरणा घोषणा, प्रेरणा सूची, लर्निंग आउटकम्स की ट्रैकिंग हेतु त्रैमासिक मूल्यांकन परीक्षा व्यवस्था, लर्निंग आउटकम्स के नियमित अनुश्रवण हेतु प्रेरणा तालिका की संकल्पना एवं क्रियान्वयन से भी अवगत कराया गया। मुख्य सचिव ने उक्त पर संतोष व्यक्त किया और इसे प्राथमिकता के आधार पर गुणवत्तापरक् एवं समयबद्ध क्रियान्वयन के निर्देश दिए। 
 बैठक में अपर मुख्य सचिव रेणुका कुमार, राज्य परियोजना निदेशक विजय किरन आनन्द सहित सम्बन्धित विभागों के वरिष्ठ अधिकारीगण आदि उपस्थित थे। बैठक का संचालन एवं प्रस्तुतिकरण राज्य परियोजना निदेशक विजय किरन आनन्द द्वारा किया गया।   
             ------------


टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

69000 शिक्षक भर्ती परीक्षा का परिणाम घोषित, 146060 अभ्यर्थी पास

69000 शिक्षक भर्ती परीक्षा का परिणाम घोषित, 146060 अभ्यर्थी पास लोकल न्यूज ऑफ़ इंडिया  लखनऊ ।परिषदीय प्राथमिक स्कूलों में 69000 सहायक अध्यापकों की भर्ती के लिए आयोजित लिखित परीक्षा का परिणाम मंगलवार दोपहर जारी हो गया। परीक्षा नियामक प्राधिकारी कार्यालय में 12.30 बजे परीक्षा समिति की बैठक के बाद अधिकारिक रूप से परिणामों की घोषणा की गई। पाठ्यक्रम के बाहर से पूछे गए हिन्दी साहित्य के तीन प्रश्नों पर प्रत्येक प्रश्न के लिए एक-एक (यानि कुल तीन-तीन) नंबर सभी अभ्यर्थियों को एक समान रूप से दिया गया है। 6 जनवरी 2019 को आयोजित परीक्षा के लिए पंजीकृत 431466 अभ्यर्थियों में से 409530 सम्मिलित हुए थे। इनमें से 146060 (35.66 प्रतिशत) सफल हैं। सामान्य वर्ग के 36614, ओबीसी 84868, एससी 24308 और एसटी के 270 अभ्यर्थी पास हैं। 69000 शिक्षक भर्ती रिजल्ट : 69000 भर्ती परीक्षा का परिणाम जारी, बुधवार से देख सकेंगे रिजल्ट कोर्स के अनुसार बात की जाए तो डीएलएड (बीटीसी) करने वाले 38610, शिक्षामित्र 8018, बीएड 97368 और अन्य पाठ्यक्रम करने वाले 2064 अभ्यर्थी सफल हैं। परीक्षा में सम्मिलित अभ्यर्थी अपना परिणाम बु...

रोहित–त्रिशला : कोसी तट, हिमालय की पवित्र वेदी और वैदिक परिणय

  प्रिया बिष्ट  लोकल न्यूज ऑफ इंडिया  गर्जिया, ढिकुली. उत्तराखंड के रामनगर स्थित ढिकुली क्षेत्र में कोसी नदी के शांत तट पर डॉ. रोहित कटारिया और डॉ. त्रिशला परिहार का विवाह प्रकृति, परंपरा और आधुनिकता के संतुलित संगम के रूप में सम्पन्न हुआ। हिमालय की हरित शृंखलाओं की पृष्ठभूमि और कोसी के निरंतर प्रवाह के बीच आयोजित यह डेस्टिनेशन वेडिंग अपने वैदिक स्वरूप और सादगीपूर्ण आयोजन के कारण विशेष रहा। डॉ. त्रिशला परिहार स्वर्गीय श्रीमती पी.के. देवी एवं श्री रामाधार सिंह की पौत्री तथा श्रीमती सीमा सिंह और प्रो. अनिल कुमार सिंह की सुपुत्री हैं। उन्होंने एमबीबीएस की उपाधि प्राप्त की है और वर्तमान में एचआईएमएसआर, दिल्ली से एमडी (सामुदायिक चिकित्सा) की पढ़ाई कर रही हैं। डॉ. रोहित कटारिया स्वर्गीय श्रीमती कमला देवी एवं श्री दौलत राम के पौत्र तथा श्रीमती मुकेश लता और श्री रमेश कटारिया, गुरुग्राम के सुपुत्र हैं। उन्होंने वीएमएमसी से एमबीबीएस और एमडी (रेडियोलॉजी) की उपाधि प्राप्त की है तथा एम्स ऋषिकेश से इंटरवेंशनल रेडियोलॉजी में पीजीडी किया है। विवाह समारोह कोसी नदी के तट पर स्थित कॉर्बेट ह...

बंधी मे नहाते चपकी के तीन बच्चो की मौत शैलेश कुमार

बंधी मे नहाते चपकी के तीन बच्चो की मौत शैलेश कुमार लोकल न्यूज ऑफ़ इंडिया बभनी / सोनभद्र ।स्थानीय थाना क्षेत्र के चपकी मे बन्धी मे नहाते समय पानी मे डुबने से तीन बच्चो की मौत हो गयी है। प्राप्त जानकारी अनुसार दिनांक कल दोपहर में लगभग दो बजे अपने घर चपकी से महुआ बीनने जंगल मे बंधी के पास आये थे बंधी में तीनों नहाते समय डूब गए। घर वाले शाम को 7बजे खोजते हुए महुए के पास आये तो बंधी के किनारे कपड़ा मिला जिसके आधार पर बंधी में तलाशा गया । तीनो बच्चो के शव बंधी से निकलवा लिये गए है जिनके नाम पता क्रमशः 1 अमन बियार पुत्र रामबदन उम्र 8 वर्ष 2 अमरेश चंद्र पुत्र रामबदन उम्र 6 वर्ष 3 सोनू बियार पुत्र नन्दलाल उम्र 7 वर्ष निवासीगण ग्राम चपकी  शक्ति डांड थाना बभनी जनपद सोनभद्र  सूचना पर मौके पहुची बभनी पुलिस ने शव को पानी से बाहर निकलवा कर अग्रिम कार्यवाही मे जुट गई है।