सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

मुख्यमंत्री के नेतृत्व में प्रदेश के  हर क्षेत्र का हो रहा  एक  समान  विकास: डाँ, सैजल

सूबे  के स्वास्थ्य महकमे को चुस्त दुरूस्त करने को अफसरशाही से हो रही कदमताल 

 


विवेक अग्रवाल

लोकल न्यूज ऑफ़ इंडिया 

शिमला।  सूबे के युवा, कर्मठ स्वास्थ्य मंत्री डाँ,राजीव सैजल ने एक विशेष वार्तालाप में कहा कि मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर के नेतृत्व में वर्तमान राज्य सरकार की कार्यप्रणाली एवं जनहित के लिए किए गए निर्णय को सर्वत्र सराहा जा रहा है। उन्होंने कहा कि समाज के सभी वर्गों को लाभ पहुंचाने एवं उनकी स्थिति को समाज की मुख्यधारा में लाने के लिए प्रदेश सरकार की योजनाओं का व्यापक प्रभाव दृष्टिगोचर हो रहा है। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार सबका साथ सबका विकास और सबका विश्वास के उद्देश्य के साथ काम कर रही है ।समाज के सभी वर्गों के लिए व्यापक योजनाएं कार्यान्वित की जा रही है ।उन्होंने कहा कि प्रदेश के किसान वर्ग   जहां एक और प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के तहत ₹6000 वार्षिक प्राप्त हो रहे हैं वहीं प्रधानमंत्री कृषि सिंचाई योजना और जल से कृषि को वल  योजना के माध्यम से किसानों की सिंचाई संबंधीआवश्यकताओं को पूरा किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार की मुख्यमंत्री गृहणी स्वास्थ्य योजना और हिम केयर योजना को राष्ट्रीय स्तर पर सराहा गया है ।उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार हिमाचल को निवेश के लिए सर्वाधिक पसंदीदा स्थल बनाने की दिशा में प्रयासरत है। इस उद्देश्य की पूर्ति में ग्लोबल इन्वेस्टर्स मीट के अंतर्गत लगभग 97 हजार करोड रुपए के समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर मील का पत्थर सिद्ध होंगे ।उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार के योजनाबद्ध कार्य के कारण ही हिमाचल प्रदेश, ईज आफ डूंईग  बिजनेस, के नाम से देश में सातवें स्थान पर आ गया है। डाॅ,सैजल  ने कहा कि जनता की नजरों में जयराम सरकार का विश्वास बढ़ा है और जनता के आशीर्वाद से ही सीएम जयराम ठाकुर कोविड़ 19 जैसी भयंकर महामारी के  समय में पहले स्थान पर पहुंचे हैं और उनके नेतृत्व में सरकार के हर मंत्री हर विधायक और हर कार्यकर्ता अति निर्धन परिवारों को आर्थिकी प्रदान कर  आपदा में मदद की है।  कहा कि मोदी सरकार और राज्य सरकार ने किसान आम जनता या फिर राज्य के लिए ठोस योजनाएं उतारी तो इसका विपक्ष ने विरोध किया  विपक्ष का काम केवल विरोध करना है । देश में वैश्विक महामारी चली हुई है। विपक्ष का ईस और कोई धयान नहीं है ।ऊन्होने कहा कि प्रदेश में स्वास्थ्य क्षेत्र को और भी चुस्त दुरूस्त किए जाने के लिए विशेष कदमताल अफसरशाही से नित की जा रही है ।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

सनकी युवक ने धारदार हथियार से किया एक बेजुबान गौ वंश की हत्या : गिरफ्तार

  अरबिंद गुप्ता  लोकल न्यूज़ ऑफ़ इंडिया  बीजपुर /सोनभद्र.  मामला थाना क्षेत्र बिजपुर अंतर्गत ग्राम पंचायत बघाडू के टोला पर्वबतवा का है जहां एक युवक ने मानवता को शर्मसार करते हुए बेजुबान गौ वंश के साथ क्रूरता भरी कारनामे को अंजाम दिया है। पुत्र के इस कारनामे से नाराज पिता बिहारी लाल ने पुलिस को तहरीर दे कर बताया कि उनका 28 वर्षीय पुत्र रामजियावन जंगल से एक लावारिस बछिया पकड़ कर घर लाया और धारदार हथियार से काट कर शव को ठिकाने लगा दिया। सूचना मिलते ही प्रभारी निरीक्षक और उनके नेतृत्व में गठित टीम तत्काल सक्रिय हुई और मौका मुआयना कर जाँच पड़ताल शुरू कर दिए आरोपी की तलाश जारी थी कि इसी दौरान आरोपी रामजियावन मौका देख कहीं भागने की फिराक में चौक चौराहे का चक्कर काट रहा था कि अचानक पुलिस की नजर पड़ गई और सक्रिय पुलिस के जवानों ने बगैर देर किए युवक को धर दबोचा और पूछताछ किया तो उसने अपना जुर्म स्वीकार किया और बछिया की हत्या में उपयोग किए गए विभिन्न वस्तुओं को भी छिपा कर रखा था अभियुक्त की निशानदेही पर धारदार हथियार जैसे कुल्हाड़ी और नरकुल की रस्सी भी बरामद कर ली गयी। पुलिस ने...

बादशाहपुर में फहरेगी भाजपा की विजय पताका: राव नरबीर सिंह

सुमित ठाकुर  लोकल न्यूज ऑफ इंडिया  पूर्व कैबिनेट मंत्री ने कार्यकर्ताओं को प्रचार में जुट जाने का दिया संदेश, शीघ्र होगी गृहमंत्री अमित शाह की रैलीगुरुग्राम। पूर्व कैबिनेट मंत्री राव नरबीर सिंह ने कहा कि बादशाहपुर विधानसभा में निश्चित तौर पर भाजपा की विजय पताका फहरेगी। उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी ने एक बार फिर से उनको अपना उम्मीदवार बनाया है। बादशाहपुर की जनता जानती है कि 2014 से 2019 तक उन्होंने मंत्री रहते हुए किस तरह से गुरुग्राम में दो दर्जन के लगभग फ्लाइओवर और अंडरपास बनवाए थे। देश का सबसे महंगा रोड द्वारका एक्सप्रेस वे बनवाने का काम भी उस दौरान किया गया था। राव नरबीर सिंह ने कहा कि वह वादा करते हैं कि जितना विकास कार्य पिछले कार्यकाल में कराया था उससे अधिक रफ्तार से काम इस बार कराया जाएगा। राव नरबीर सिंह शुक्रवार को गढ़ी मुरलीपुर, नखडौला और वजीराबाद गांव में आयोजित जनसभाओं को संबोधित कर रहे थे।अपने लोगों के बीच अधिकार से आया हूंराव नरबीर सिंह ने कहा कि भाजपा ने उनपर विश्वास इसलिए जताया है क्योंकि पार्टी को बादशाहपुर की जनता पर विश्वास है कि वह निश्चित तौर पर चुनाव...

पचास साल में कैसा रहा हिमाचल की लाइफलाइन HRTC का सफ़र

1974 से लेकर 2024 तक HRTC का सफ़र उप मुख्यमंत्री ने एचआरटीसी के संग्रहालय एवं वाल ऑफ हॉनर का किया शुभारंभ स्वर्ण जयंती के उपलक्ष्य पर निगम द्वारा 12 अक्टूबर को भव्य समारोह का होगा आयोजन गब्बर सिंह वैदिक Local Newsofindia उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने आज हिमाचल पथ परिवहन निगम के 50 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य पर पुराना बस अड्डा शिमला में स्थित हिमाचल पथ परिवहन निगम के मुख्य कार्यालय में निर्मित संग्रहालय एवं वाल ऑफ हॉनर का लोकार्पण किया। इस अवसर उन्होंने कहा कि वाल ऑफ हॉनर के माध्यम से हम यहाँ पर हिमाचल पथ परिवहन निगम के सफर को जान सकेंगे। उन्होंने बताया कि 1974 से लेकर अब तक के फैसलों एवं अवार्ड्स अंकित किया गया है। इसके साथ-साथ हिमाचल पथ परिवहन निगम की बसों के मॉडल को भी अलग अलग स्थानों पर दर्शाया जा रहा है। उप मुख्यमंत्री ने कहा कि पूरे प्रदेश को निगम के 50 वर्ष पूर्ण होने पर गर्व होना चाहिए। निगम की बसों की सेवाएं दुर्गम क्षेत्रों तक है और लोगों को उनके गंतव्य स्थान तक पहुंचती है। हमारे बसों के ड्राइवर सबसे अचे अनुभवी है। उन्होंने कहा कि स्वर्ण जयंती के उपलक्ष्य पर निगम द्वारा...