सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

पीजीआई सेटेलाइट सेंटर निर्माण के लिए जल्द औपचारिकताएं पूरी करें विभागः सत्ती



चंडीगढ़ से आई पीजीआई की इंजीनियरिंग टीम ने किया साइट निरीक्षण


विवेक अग्रवाल

लोकल न्यूज ऑफ़ इंडिया 

ऊना। जिला मुख्यालय के साथ लगते मलाहत में प्रस्तावित पीजीआई सेटेलाइट सेंटर के निर्माण कार्य में तेजी लाने के लिए चंडीगढ़ से पीजीआई की एक इंजीनियरिंग टीम ऊना आई तथा साइट का निरीक्षण किया। पीजीआई चंडीगढ़ के नोडल अधिकारी डॉ. राकेश सहगल तथा इंजीनियरिंग टीम से राजन अग्रवाल, संदीप याकमी, राजीव बस्सी, संजीव शर्मा शामिल रहे। इस दौरान छठे वित्तायोग के अध्यक्ष सतपाल सिंह सत्ती विशेष रूप से उपस्थित रहे तथा पीजीआई की टीम के साथ निर्माण कार्य को लेकर चर्चा की और उन्हें आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

सतपाल सत्ती ने कहा कि पीजीआई सेटलाइट सेंटर में बिजली, पानी तथा अप्रोच रोड निर्माण के लिए प्रदेश सरकार ने पहली किश्त के तौर पर 2.80 करोड़ रुपए जारी कर दिए हैं। उन्होंने कहा कि सेटेलाइट केंद्र बनने के बाद यहां 10 लाख लीटर प्रतिदिन पानी की आवश्यकता होगी, जिसे पूरा करने के लिए रामपुर से पानी लाया जाएगा। बिजली की आवश्यकता को पूरा करने के लिए 33 केवी का सब स्टेशन स्थापित किया जाएगा, जिसके लिए विभाग को 1.50 करोड़ रुपए जारी कर दिए गए हैं तथा 65 लाख रुपए अप्रोच रोड बनाने के लिए पीडब्ल्यूडी को दिए गए हैं। कुल मिलाकर प्रदेश सरकार की ओर से 12 करोड़ रुपए दिए जाएंगे।

राज्य वित्तायोग अध्यक्ष सतपाल सिंह सत्ती ने कहा कि साइट के लिए एप्रोच रोड का निर्माण कार्य प्रगति पर है, जिसके बाद चार दीवारी का काम शुरू हो जाएगा। उन्होंने विभिन्न विभागों के अधिकारियों से जल्द इस काम को पूरा कर पीजीआई सेटेलाइट सेंटर के निर्माण का रास्ता साफ करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि पीजीआई की टीम भी ईमानदारी के साथ सेटेलाइट सेंटर बनाने के लिए कार्य कर रही है, लेकिन कोविड संकट के कारण कुछ विलंब हुआ है।

मोदी सरकार के पहले कार्यकाल के दौरान मार्च 2019 में तत्कालीन केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा ने मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर की उपस्थिति में पीजीआई सेटेलाइट सेंटर का शिलान्यास किया था, जिसपर लगभग 500 करोड़ रूपए खर्च होने हैं। पीजीआई टीम के नोडल अधिकारी डॉ. राकेश सहगल ने कहा कि पीजीआई सेटेलाइट सेंटर के शीघ्र निर्माण के लिए सभी औपचारिकताएं पूरी की जा रही है और जल्द ही भवन का निर्माण कार्य शुरू कर दिया जाएगा।

यह रहे उपस्थित

इस अवसर पर अतिरिक्त उपायुक्त डॉ. अमित कुमार शर्मा, एसई पीडब्ल्यूडी एनपी सिंह, एसई विद्युत विभाग अश्विनी शर्मा, अधिशाषी अभियंता आईपीएच नरेश धीमान, सीएमओ डॉ. रमण कुमार शर्मा के साथ-साथ भाजपा कार्यकर्ता रवि जैलदार, तिलकराज सैणी, खामोश जैतिक, विनय शर्मा, विकास शर्मा, जसविंदर सिंह, उदयवीर सिंह, धीरज चौधरी, रुपिंदर देहल, शुभम सैणी, विक्की सैणी तथा बाली उपस्थित रहे।



टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

69000 शिक्षक भर्ती परीक्षा का परिणाम घोषित, 146060 अभ्यर्थी पास

69000 शिक्षक भर्ती परीक्षा का परिणाम घोषित, 146060 अभ्यर्थी पास लोकल न्यूज ऑफ़ इंडिया  लखनऊ ।परिषदीय प्राथमिक स्कूलों में 69000 सहायक अध्यापकों की भर्ती के लिए आयोजित लिखित परीक्षा का परिणाम मंगलवार दोपहर जारी हो गया। परीक्षा नियामक प्राधिकारी कार्यालय में 12.30 बजे परीक्षा समिति की बैठक के बाद अधिकारिक रूप से परिणामों की घोषणा की गई। पाठ्यक्रम के बाहर से पूछे गए हिन्दी साहित्य के तीन प्रश्नों पर प्रत्येक प्रश्न के लिए एक-एक (यानि कुल तीन-तीन) नंबर सभी अभ्यर्थियों को एक समान रूप से दिया गया है। 6 जनवरी 2019 को आयोजित परीक्षा के लिए पंजीकृत 431466 अभ्यर्थियों में से 409530 सम्मिलित हुए थे। इनमें से 146060 (35.66 प्रतिशत) सफल हैं। सामान्य वर्ग के 36614, ओबीसी 84868, एससी 24308 और एसटी के 270 अभ्यर्थी पास हैं। 69000 शिक्षक भर्ती रिजल्ट : 69000 भर्ती परीक्षा का परिणाम जारी, बुधवार से देख सकेंगे रिजल्ट कोर्स के अनुसार बात की जाए तो डीएलएड (बीटीसी) करने वाले 38610, शिक्षामित्र 8018, बीएड 97368 और अन्य पाठ्यक्रम करने वाले 2064 अभ्यर्थी सफल हैं। परीक्षा में सम्मिलित अभ्यर्थी अपना परिणाम बु...

रोहित–त्रिशला : कोसी तट, हिमालय की पवित्र वेदी और वैदिक परिणय

  प्रिया बिष्ट  लोकल न्यूज ऑफ इंडिया  गर्जिया, ढिकुली. उत्तराखंड के रामनगर स्थित ढिकुली क्षेत्र में कोसी नदी के शांत तट पर डॉ. रोहित कटारिया और डॉ. त्रिशला परिहार का विवाह प्रकृति, परंपरा और आधुनिकता के संतुलित संगम के रूप में सम्पन्न हुआ। हिमालय की हरित शृंखलाओं की पृष्ठभूमि और कोसी के निरंतर प्रवाह के बीच आयोजित यह डेस्टिनेशन वेडिंग अपने वैदिक स्वरूप और सादगीपूर्ण आयोजन के कारण विशेष रहा। डॉ. त्रिशला परिहार स्वर्गीय श्रीमती पी.के. देवी एवं श्री रामाधार सिंह की पौत्री तथा श्रीमती सीमा सिंह और प्रो. अनिल कुमार सिंह की सुपुत्री हैं। उन्होंने एमबीबीएस की उपाधि प्राप्त की है और वर्तमान में एचआईएमएसआर, दिल्ली से एमडी (सामुदायिक चिकित्सा) की पढ़ाई कर रही हैं। डॉ. रोहित कटारिया स्वर्गीय श्रीमती कमला देवी एवं श्री दौलत राम के पौत्र तथा श्रीमती मुकेश लता और श्री रमेश कटारिया, गुरुग्राम के सुपुत्र हैं। उन्होंने वीएमएमसी से एमबीबीएस और एमडी (रेडियोलॉजी) की उपाधि प्राप्त की है तथा एम्स ऋषिकेश से इंटरवेंशनल रेडियोलॉजी में पीजीडी किया है। विवाह समारोह कोसी नदी के तट पर स्थित कॉर्बेट ह...

बंधी मे नहाते चपकी के तीन बच्चो की मौत शैलेश कुमार

बंधी मे नहाते चपकी के तीन बच्चो की मौत शैलेश कुमार लोकल न्यूज ऑफ़ इंडिया बभनी / सोनभद्र ।स्थानीय थाना क्षेत्र के चपकी मे बन्धी मे नहाते समय पानी मे डुबने से तीन बच्चो की मौत हो गयी है। प्राप्त जानकारी अनुसार दिनांक कल दोपहर में लगभग दो बजे अपने घर चपकी से महुआ बीनने जंगल मे बंधी के पास आये थे बंधी में तीनों नहाते समय डूब गए। घर वाले शाम को 7बजे खोजते हुए महुए के पास आये तो बंधी के किनारे कपड़ा मिला जिसके आधार पर बंधी में तलाशा गया । तीनो बच्चो के शव बंधी से निकलवा लिये गए है जिनके नाम पता क्रमशः 1 अमन बियार पुत्र रामबदन उम्र 8 वर्ष 2 अमरेश चंद्र पुत्र रामबदन उम्र 6 वर्ष 3 सोनू बियार पुत्र नन्दलाल उम्र 7 वर्ष निवासीगण ग्राम चपकी  शक्ति डांड थाना बभनी जनपद सोनभद्र  सूचना पर मौके पहुची बभनी पुलिस ने शव को पानी से बाहर निकलवा कर अग्रिम कार्यवाही मे जुट गई है।