सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

मनीषा बाल्मीकि के हत्यारों को फाँसी हो,अम्बेडकर युवा संगठन बभनी ने प्रदर्शन कर किया माँग

मनीषा बाल्मीकि के हत्यारों को फाँसी हो,अम्बेडकर युवा संगठन बभनी ने प्रदर्शन कर किया माँग




प्रदीप कुमार जायसवाल 


लोकल न्यूज ऑफ़ इंडिया 


सोनभद्र।  रविवार को बभनी थाना क्षेत्र के धनबहवा टोला में मनीषा बाल्मीकि को न्याय दिलाने के लिए व सरकार की मरी आत्मा को जगाने के लिए अम्बेडकर युवा संगठन बभनी के कार्यकर्ताओं द्वारा  शोक सभा का आयोजन किया गया।


वही सड़क पर उतर प्रदर्शन किया गया।सबसे पहले अम्बेडकर युवा संगठन के कार्यकर्ताओं ने संगठन के अध्यक्ष रामचंद्र के नेतृत्व में मनीषा बाल्मिकी के चित्र  को श्रद्धांजलि अर्पित की।दो मिनट का मौन धारण कर शोक व्यक्त किया तत्पश्चात मनीषा बाल्मीकि के फोटो व पोस्टर लेकर पैदल मार्च निकाला।और विरोध प्रदर्शन किया। 



प्रदर्शनकारियों ने प्रदेश में जंगल राज होने का आरोप लगाया और कहा कि प्रदेश की बहन-बेटियाँ अपने आप को असुरक्षित महसूस कर रही हैं।और घर से बाहर निकलने में असहज महसूस कर रही हैं।
 वही प्रदर्शनकारियों ने चिंता जताई कि उत्तर प्रदेश में क्राइम आजादी के बाद अब सबसे ज्यादा हो रहा है। प्रदेश की बहन बेटियों के साथ प्रत्येक दिन बलात्कार और हत्याएँ लगातार बढ़़ रही है।जिसे सरकार को जल्द से जल्द रोकना चाहिए। प्रदेश सरकार दोषियों को कड़ी से कड़ी सजा दें ताकि कोई ऐसा कृत्य न कर सके। मनीषा बाल्मीकि के हत्यारों को जल्द से जल्द फाँसी देने की माँग की।
 विरोध प्रदर्शन में मुख्य रुप से महेन्द्र प्रसाद भारती सेक्टर अध्यक्ष (बसपा) बभनी,चन्द्रबली बौद्ध (संगठन अध्यक्ष-सहगोड़ा), राम प्रताप भारती(पूर्व प्रधान-डूमरहर), शिवपूजन,रामलाल(बसपा से०अ० करकच्छी), संतोष कुमार, राजेश कुमार बौद्धाचार्य, अरविन्द कुमार, अजय कुमार,राजाराम, पंकज कुमार सहित अन्य लोग मौजूद रहे।वही संचालन का कार्य संजय कुमार ने किया।


टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

69000 शिक्षक भर्ती परीक्षा का परिणाम घोषित, 146060 अभ्यर्थी पास

69000 शिक्षक भर्ती परीक्षा का परिणाम घोषित, 146060 अभ्यर्थी पास लोकल न्यूज ऑफ़ इंडिया  लखनऊ ।परिषदीय प्राथमिक स्कूलों में 69000 सहायक अध्यापकों की भर्ती के लिए आयोजित लिखित परीक्षा का परिणाम मंगलवार दोपहर जारी हो गया। परीक्षा नियामक प्राधिकारी कार्यालय में 12.30 बजे परीक्षा समिति की बैठक के बाद अधिकारिक रूप से परिणामों की घोषणा की गई। पाठ्यक्रम के बाहर से पूछे गए हिन्दी साहित्य के तीन प्रश्नों पर प्रत्येक प्रश्न के लिए एक-एक (यानि कुल तीन-तीन) नंबर सभी अभ्यर्थियों को एक समान रूप से दिया गया है। 6 जनवरी 2019 को आयोजित परीक्षा के लिए पंजीकृत 431466 अभ्यर्थियों में से 409530 सम्मिलित हुए थे। इनमें से 146060 (35.66 प्रतिशत) सफल हैं। सामान्य वर्ग के 36614, ओबीसी 84868, एससी 24308 और एसटी के 270 अभ्यर्थी पास हैं। 69000 शिक्षक भर्ती रिजल्ट : 69000 भर्ती परीक्षा का परिणाम जारी, बुधवार से देख सकेंगे रिजल्ट कोर्स के अनुसार बात की जाए तो डीएलएड (बीटीसी) करने वाले 38610, शिक्षामित्र 8018, बीएड 97368 और अन्य पाठ्यक्रम करने वाले 2064 अभ्यर्थी सफल हैं। परीक्षा में सम्मिलित अभ्यर्थी अपना परिणाम बु...

रोहित–त्रिशला : कोसी तट, हिमालय की पवित्र वेदी और वैदिक परिणय

  प्रिया बिष्ट  लोकल न्यूज ऑफ इंडिया  गर्जिया, ढिकुली. उत्तराखंड के रामनगर स्थित ढिकुली क्षेत्र में कोसी नदी के शांत तट पर डॉ. रोहित कटारिया और डॉ. त्रिशला परिहार का विवाह प्रकृति, परंपरा और आधुनिकता के संतुलित संगम के रूप में सम्पन्न हुआ। हिमालय की हरित शृंखलाओं की पृष्ठभूमि और कोसी के निरंतर प्रवाह के बीच आयोजित यह डेस्टिनेशन वेडिंग अपने वैदिक स्वरूप और सादगीपूर्ण आयोजन के कारण विशेष रहा। डॉ. त्रिशला परिहार स्वर्गीय श्रीमती पी.के. देवी एवं श्री रामाधार सिंह की पौत्री तथा श्रीमती सीमा सिंह और प्रो. अनिल कुमार सिंह की सुपुत्री हैं। उन्होंने एमबीबीएस की उपाधि प्राप्त की है और वर्तमान में एचआईएमएसआर, दिल्ली से एमडी (सामुदायिक चिकित्सा) की पढ़ाई कर रही हैं। डॉ. रोहित कटारिया स्वर्गीय श्रीमती कमला देवी एवं श्री दौलत राम के पौत्र तथा श्रीमती मुकेश लता और श्री रमेश कटारिया, गुरुग्राम के सुपुत्र हैं। उन्होंने वीएमएमसी से एमबीबीएस और एमडी (रेडियोलॉजी) की उपाधि प्राप्त की है तथा एम्स ऋषिकेश से इंटरवेंशनल रेडियोलॉजी में पीजीडी किया है। विवाह समारोह कोसी नदी के तट पर स्थित कॉर्बेट ह...

बंधी मे नहाते चपकी के तीन बच्चो की मौत शैलेश कुमार

बंधी मे नहाते चपकी के तीन बच्चो की मौत शैलेश कुमार लोकल न्यूज ऑफ़ इंडिया बभनी / सोनभद्र ।स्थानीय थाना क्षेत्र के चपकी मे बन्धी मे नहाते समय पानी मे डुबने से तीन बच्चो की मौत हो गयी है। प्राप्त जानकारी अनुसार दिनांक कल दोपहर में लगभग दो बजे अपने घर चपकी से महुआ बीनने जंगल मे बंधी के पास आये थे बंधी में तीनों नहाते समय डूब गए। घर वाले शाम को 7बजे खोजते हुए महुए के पास आये तो बंधी के किनारे कपड़ा मिला जिसके आधार पर बंधी में तलाशा गया । तीनो बच्चो के शव बंधी से निकलवा लिये गए है जिनके नाम पता क्रमशः 1 अमन बियार पुत्र रामबदन उम्र 8 वर्ष 2 अमरेश चंद्र पुत्र रामबदन उम्र 6 वर्ष 3 सोनू बियार पुत्र नन्दलाल उम्र 7 वर्ष निवासीगण ग्राम चपकी  शक्ति डांड थाना बभनी जनपद सोनभद्र  सूचना पर मौके पहुची बभनी पुलिस ने शव को पानी से बाहर निकलवा कर अग्रिम कार्यवाही मे जुट गई है।