सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

प्रसून ऑर्चर्ड कुल्लू ने मनाली में लगाया बागबनों के लिए एक दिवसीय शिविर

प्रसून ऑर्चर्ड कुल्लू ने मनाली में लगाया बागबनों के लिए एक दिवसीय शिविर


 



  • कुल्लू मनाली के बागबानों ने शिविर में लिया बढ़-चढ़कर भाग

  • जापान की मकिटा कंपनी ने दी बागबानों को हाई टेक्नोलॉजी मशीनों की जानकारी



निखिल कौशल


लोकल न्यूज ऑफ़ इंडिया 


मनाली। प्रसून ऑर्चर्ड कुल्लू द्वारा शानिवार को मनाली के प्रीणी स्थित वाइट स्टोन होटल में जापान की नामी कंपनी मकिटा द्वारा एक बागबानी कार्यशाला का आयोजन किया गया। 



इस कार्यशाला में जिला कुल्लू व मनाली के बागबानों व किसानों ने हिस्सा लिया। इस कार्यशाला के दौरान मकिटा कंपनी की हाई टेक्नोलॉजी मशीनें को बागबानों ने पूरी जानकारी जुटाई व इनके बारे में जानकारी ली। कार्यशाला के दौरान कंपनी के अधिकारियों ने मकिटा कंपनी की हाइ टेक्नोलॉजी वाली मशीनों के बारे बारीकी से बागबानों को जानकारी दी, व मशीनों को चलाकर बताया। इस दौरान मकिटा कंपनी की मशीनों के कार्य करने व आसानी से काम करने की भी बारीकी से जानकारी दी। उन्होंने कहा कि मकिटा कंपनी के सभी उपकरण काम समय में काफी अधिक काम करती है, माइलेज के मामले भी मकिटा कंपनी की सभी मशीन अच्छी माइलेज देते है। 



कंपनी के पास पावर टीलर, 


पॉवर चैन, पावर फोर स्टॉक 
320 टूल्स, अच्छी किस्म के बैटरी टूल्स, किसानों के लिए बैटरी से चलने बाले कई उपकरण, अच्छी क्वालिटी के उपकरण, बागबानों के लिए प्रूनिंग के लिए अच्छे कटर, 
टूल्स बैटरी की कंपनी छह महीने की गरंटी दे रही है। इतना ही नही कॉर्डलेस हीटेड जैकेट भी कंपनी द्वारा बनाई गई है, जोकि बिजली से चार्ज होगी और हीट पैदा करेगी।



इन जैकट के जरिये बागबान सर्दियों में भी बिना ठंड की परवाह किए अपने कृषि काम आसानी से निपटा सकते है। मोबाइल भी इस जैकेट के जरिये बागबान चार्ज कर पाएंगे। प्रूनिंग के लिए तेजधार कटर जोकि बड़ी सरलता से पेड़ो की प्रूनिंग व अन्य उपकरणों की विस्तृत जानकारी दी। इस दौरान उद्यान विभाग कुल्लू के उपनिदेशक डॉ बेन्स ने जानकारी देते हुए बताया कि  3 से 4 करोड़ पावर टीलर पर जिला कुल्लू में विभाग खर्च कर चुका है। उन्होंने कहा कि कृषि विभाग इस कंपनी की मशीनों पर पहले ट्रायल करेगा, उसके बाद इस कंपनी की मशीनों पर स्कीमों देने बारे विभाग योजना बनाएगा । इस दौरान प्रेम शर्मा कुल्लू फलउत्पादक मंडल के अध्यक्ष ने भी  बागबानों को सम्बंधित कंपनी के उपकरणों की जानकारी दी और कृषि विभाग की योजनाओं की जानकारी दी और कहा कि यदि कंपनी अच्छे रेट पर इन हाइ टेक्नोलॉजी की मशीनों को बागबानों को मुहैया होती है तो इस पर विचार किया जाएगा। वहीं इस दौरान कार्यक्रम के आयोजक प्रसून ऑर्चर्ड कुल्लू के एमडी प्रसून शर्मा ने जानकारी देते हुए कहा कि मकिटा कंपनी के हाइ टेक्नोलॉजी की मशीनों से बागबानों को कार्य करने में अब और सुबिधा मिलेगी। उन्होंने कहा कि यदि कंपनी hके उपकरण पर विभाग भी अनुदान देगा तो इस कंपनी के हाइ टेक्नोलॉजी उपकरण बागबानों को काम करने के लिए उपलब्ध होंगे।


टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

69000 शिक्षक भर्ती परीक्षा का परिणाम घोषित, 146060 अभ्यर्थी पास

69000 शिक्षक भर्ती परीक्षा का परिणाम घोषित, 146060 अभ्यर्थी पास लोकल न्यूज ऑफ़ इंडिया  लखनऊ ।परिषदीय प्राथमिक स्कूलों में 69000 सहायक अध्यापकों की भर्ती के लिए आयोजित लिखित परीक्षा का परिणाम मंगलवार दोपहर जारी हो गया। परीक्षा नियामक प्राधिकारी कार्यालय में 12.30 बजे परीक्षा समिति की बैठक के बाद अधिकारिक रूप से परिणामों की घोषणा की गई। पाठ्यक्रम के बाहर से पूछे गए हिन्दी साहित्य के तीन प्रश्नों पर प्रत्येक प्रश्न के लिए एक-एक (यानि कुल तीन-तीन) नंबर सभी अभ्यर्थियों को एक समान रूप से दिया गया है। 6 जनवरी 2019 को आयोजित परीक्षा के लिए पंजीकृत 431466 अभ्यर्थियों में से 409530 सम्मिलित हुए थे। इनमें से 146060 (35.66 प्रतिशत) सफल हैं। सामान्य वर्ग के 36614, ओबीसी 84868, एससी 24308 और एसटी के 270 अभ्यर्थी पास हैं। 69000 शिक्षक भर्ती रिजल्ट : 69000 भर्ती परीक्षा का परिणाम जारी, बुधवार से देख सकेंगे रिजल्ट कोर्स के अनुसार बात की जाए तो डीएलएड (बीटीसी) करने वाले 38610, शिक्षामित्र 8018, बीएड 97368 और अन्य पाठ्यक्रम करने वाले 2064 अभ्यर्थी सफल हैं। परीक्षा में सम्मिलित अभ्यर्थी अपना परिणाम बु...

रोहित–त्रिशला : कोसी तट, हिमालय की पवित्र वेदी और वैदिक परिणय

  प्रिया बिष्ट  लोकल न्यूज ऑफ इंडिया  गर्जिया, ढिकुली. उत्तराखंड के रामनगर स्थित ढिकुली क्षेत्र में कोसी नदी के शांत तट पर डॉ. रोहित कटारिया और डॉ. त्रिशला परिहार का विवाह प्रकृति, परंपरा और आधुनिकता के संतुलित संगम के रूप में सम्पन्न हुआ। हिमालय की हरित शृंखलाओं की पृष्ठभूमि और कोसी के निरंतर प्रवाह के बीच आयोजित यह डेस्टिनेशन वेडिंग अपने वैदिक स्वरूप और सादगीपूर्ण आयोजन के कारण विशेष रहा। डॉ. त्रिशला परिहार स्वर्गीय श्रीमती पी.के. देवी एवं श्री रामाधार सिंह की पौत्री तथा श्रीमती सीमा सिंह और प्रो. अनिल कुमार सिंह की सुपुत्री हैं। उन्होंने एमबीबीएस की उपाधि प्राप्त की है और वर्तमान में एचआईएमएसआर, दिल्ली से एमडी (सामुदायिक चिकित्सा) की पढ़ाई कर रही हैं। डॉ. रोहित कटारिया स्वर्गीय श्रीमती कमला देवी एवं श्री दौलत राम के पौत्र तथा श्रीमती मुकेश लता और श्री रमेश कटारिया, गुरुग्राम के सुपुत्र हैं। उन्होंने वीएमएमसी से एमबीबीएस और एमडी (रेडियोलॉजी) की उपाधि प्राप्त की है तथा एम्स ऋषिकेश से इंटरवेंशनल रेडियोलॉजी में पीजीडी किया है। विवाह समारोह कोसी नदी के तट पर स्थित कॉर्बेट ह...

बंधी मे नहाते चपकी के तीन बच्चो की मौत शैलेश कुमार

बंधी मे नहाते चपकी के तीन बच्चो की मौत शैलेश कुमार लोकल न्यूज ऑफ़ इंडिया बभनी / सोनभद्र ।स्थानीय थाना क्षेत्र के चपकी मे बन्धी मे नहाते समय पानी मे डुबने से तीन बच्चो की मौत हो गयी है। प्राप्त जानकारी अनुसार दिनांक कल दोपहर में लगभग दो बजे अपने घर चपकी से महुआ बीनने जंगल मे बंधी के पास आये थे बंधी में तीनों नहाते समय डूब गए। घर वाले शाम को 7बजे खोजते हुए महुए के पास आये तो बंधी के किनारे कपड़ा मिला जिसके आधार पर बंधी में तलाशा गया । तीनो बच्चो के शव बंधी से निकलवा लिये गए है जिनके नाम पता क्रमशः 1 अमन बियार पुत्र रामबदन उम्र 8 वर्ष 2 अमरेश चंद्र पुत्र रामबदन उम्र 6 वर्ष 3 सोनू बियार पुत्र नन्दलाल उम्र 7 वर्ष निवासीगण ग्राम चपकी  शक्ति डांड थाना बभनी जनपद सोनभद्र  सूचना पर मौके पहुची बभनी पुलिस ने शव को पानी से बाहर निकलवा कर अग्रिम कार्यवाही मे जुट गई है।