सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

अडानी अम्बानी की दौलत बढ़ाने के लिए लाये गए हैं किसान कानून

  • मोदी सरकार जनविरोधी तथा कारपोरेट समर्थक 
  •  इंदौर में किसान संगठनों ने मनाया कारपोरेट विरोधी दिवस,
  •  छावनी मंडी में की प्रतिरोध सभा और प्रदर्शन



लोकल न्यूज ऑफ़ इंडिया 

 इंदौर। अखिल भारतीय किसान संघर्ष समन्वय समिति और संयुक्त किसान मोर्चा के आवाहन पर इंदौर के किसान संगठनों ने आज कारपोरेट विरोध दिवस मनाया ।इसके तहत छावनी अनाज मंडी में किसान संगठनों के कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन किया और प्रतिरोध सभा का आयोजन किया ।


सभा को संबोधित करते हुए विभिन्न वक्ताओं ने कहा कि मोदी सरकार जनविरोधी तथा कारपोरेट समर्थक सरकार है। तीनों क्रृषि  कानून अडानी- अंबानी की दौलत बढ़ाने के लिए लाए गए हैं । यदि सरकार किसानों को एमएससी की गारंटी देना चाहती है तो उसे कानून में शामिल क्यों नहीं करती । दिल्ली में चल रहा किसान आंदोलन देशव्यापी हो गया है और यह तब तक चलेगा जब तक तीनों बिल वापस नहीं होते । सभा को सर्व श्री रामस्वरूप मंत्री, एसके दुबे, अरुण चौहान, प्रमोद नामदेव, जयप्रकाश गुगरी ,रूद्र पाल यादव सहित कई वक्ताओं ने संबोधित किया ।

 मंडी में उपस्थित अधिकांश किसानों का मानना था कि मोदी सरकार के रहते किसानों का जीना दूभर हो गया है और मध्यप्रदेश में भी किसान आंदोलन को संगठित किया जाना जरूरी है ।

 प्रतिरोध सभा का आव्हान किसान संघर्ष समिति, किसान खेत मजदूर संगठन, अखिल भारतीय किसान सभा,  एटक सहित विभिन्न  किसान संगठनों ने किया था । करीब 2 घंटे चली प्रतिरोध सभा में बड़ी संख्या में कार्यकर्ता और किसान शरीक हुए तथा मंडी में उपस्थित किसानों हम्मालो और व्यापारियों ने गंभीरता से सभा को सुना तथा किसान  कानून की बारीकियों को समझा । प्रदर्शन में सर्व श्री छेदी लाल यादव, भरत सिंह यादव, अकबर अहमद, अंचल सक्सेना, अर्शी खान, रामस्वरूप मंत्री, प्रमोद नामदेव, अरुण चौहान सहित विभिन्न कार्य कर्ता  शरीक थे । किसान संगठनों ने तय किया है कि वे इंदौर जिले के गांव गांव में जाकर जागरूकता अभियान चलाएंगे।

 रामस्वरूप मंत्री- संयोजक, किसान संघर्ष समिति ,मालवा निमाड़ -9425902303

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

सनकी युवक ने धारदार हथियार से किया एक बेजुबान गौ वंश की हत्या : गिरफ्तार

  अरबिंद गुप्ता  लोकल न्यूज़ ऑफ़ इंडिया  बीजपुर /सोनभद्र.  मामला थाना क्षेत्र बिजपुर अंतर्गत ग्राम पंचायत बघाडू के टोला पर्वबतवा का है जहां एक युवक ने मानवता को शर्मसार करते हुए बेजुबान गौ वंश के साथ क्रूरता भरी कारनामे को अंजाम दिया है। पुत्र के इस कारनामे से नाराज पिता बिहारी लाल ने पुलिस को तहरीर दे कर बताया कि उनका 28 वर्षीय पुत्र रामजियावन जंगल से एक लावारिस बछिया पकड़ कर घर लाया और धारदार हथियार से काट कर शव को ठिकाने लगा दिया। सूचना मिलते ही प्रभारी निरीक्षक और उनके नेतृत्व में गठित टीम तत्काल सक्रिय हुई और मौका मुआयना कर जाँच पड़ताल शुरू कर दिए आरोपी की तलाश जारी थी कि इसी दौरान आरोपी रामजियावन मौका देख कहीं भागने की फिराक में चौक चौराहे का चक्कर काट रहा था कि अचानक पुलिस की नजर पड़ गई और सक्रिय पुलिस के जवानों ने बगैर देर किए युवक को धर दबोचा और पूछताछ किया तो उसने अपना जुर्म स्वीकार किया और बछिया की हत्या में उपयोग किए गए विभिन्न वस्तुओं को भी छिपा कर रखा था अभियुक्त की निशानदेही पर धारदार हथियार जैसे कुल्हाड़ी और नरकुल की रस्सी भी बरामद कर ली गयी। पुलिस ने...

69000 शिक्षक भर्ती परीक्षा का परिणाम घोषित, 146060 अभ्यर्थी पास

69000 शिक्षक भर्ती परीक्षा का परिणाम घोषित, 146060 अभ्यर्थी पास लोकल न्यूज ऑफ़ इंडिया  लखनऊ ।परिषदीय प्राथमिक स्कूलों में 69000 सहायक अध्यापकों की भर्ती के लिए आयोजित लिखित परीक्षा का परिणाम मंगलवार दोपहर जारी हो गया। परीक्षा नियामक प्राधिकारी कार्यालय में 12.30 बजे परीक्षा समिति की बैठक के बाद अधिकारिक रूप से परिणामों की घोषणा की गई। पाठ्यक्रम के बाहर से पूछे गए हिन्दी साहित्य के तीन प्रश्नों पर प्रत्येक प्रश्न के लिए एक-एक (यानि कुल तीन-तीन) नंबर सभी अभ्यर्थियों को एक समान रूप से दिया गया है। 6 जनवरी 2019 को आयोजित परीक्षा के लिए पंजीकृत 431466 अभ्यर्थियों में से 409530 सम्मिलित हुए थे। इनमें से 146060 (35.66 प्रतिशत) सफल हैं। सामान्य वर्ग के 36614, ओबीसी 84868, एससी 24308 और एसटी के 270 अभ्यर्थी पास हैं। 69000 शिक्षक भर्ती रिजल्ट : 69000 भर्ती परीक्षा का परिणाम जारी, बुधवार से देख सकेंगे रिजल्ट कोर्स के अनुसार बात की जाए तो डीएलएड (बीटीसी) करने वाले 38610, शिक्षामित्र 8018, बीएड 97368 और अन्य पाठ्यक्रम करने वाले 2064 अभ्यर्थी सफल हैं। परीक्षा में सम्मिलित अभ्यर्थी अपना परिणाम बु...

रोहित–त्रिशला : कोसी तट, हिमालय की पवित्र वेदी और वैदिक परिणय

  प्रिया बिष्ट  लोकल न्यूज ऑफ इंडिया  गर्जिया, ढिकुली. उत्तराखंड के रामनगर स्थित ढिकुली क्षेत्र में कोसी नदी के शांत तट पर डॉ. रोहित कटारिया और डॉ. त्रिशला परिहार का विवाह प्रकृति, परंपरा और आधुनिकता के संतुलित संगम के रूप में सम्पन्न हुआ। हिमालय की हरित शृंखलाओं की पृष्ठभूमि और कोसी के निरंतर प्रवाह के बीच आयोजित यह डेस्टिनेशन वेडिंग अपने वैदिक स्वरूप और सादगीपूर्ण आयोजन के कारण विशेष रहा। डॉ. त्रिशला परिहार स्वर्गीय श्रीमती पी.के. देवी एवं श्री रामाधार सिंह की पौत्री तथा श्रीमती सीमा सिंह और प्रो. अनिल कुमार सिंह की सुपुत्री हैं। उन्होंने एमबीबीएस की उपाधि प्राप्त की है और वर्तमान में एचआईएमएसआर, दिल्ली से एमडी (सामुदायिक चिकित्सा) की पढ़ाई कर रही हैं। डॉ. रोहित कटारिया स्वर्गीय श्रीमती कमला देवी एवं श्री दौलत राम के पौत्र तथा श्रीमती मुकेश लता और श्री रमेश कटारिया, गुरुग्राम के सुपुत्र हैं। उन्होंने वीएमएमसी से एमबीबीएस और एमडी (रेडियोलॉजी) की उपाधि प्राप्त की है तथा एम्स ऋषिकेश से इंटरवेंशनल रेडियोलॉजी में पीजीडी किया है। विवाह समारोह कोसी नदी के तट पर स्थित कॉर्बेट ह...