सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

हिन्दू युवा वाहिनी ने हर्षोल्लास से मनाई अटल बिहारी वाजपेई जी की जयन्ती



त्रिरत्न शुक्लेश 
लोकल न्यूज ऑफ़ इंडिया 
ओबरा,सोनभद्र। हिन्दू युवा वाहिनी के जिला प्रभारी डॉ उपेंद्र देव पाण्डेय एवं जिलाध्यक्ष विवेकानन्द पाण्डेय के निर्देशन में हिन्दू युवा वाहिनी नगर इकाई ओबरा पदाधिकारियों द्वारा  नगर के श्रीराम मन्दिर प्रांगण में शुक्रवार की देर सांय देश के पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेई जी की जयन्ती पूरे हर्षोल्लास से सुशासन दिवस के रुप मे मनाया गया।कार्यकर्ताओं ने संयुक्त रुप से अटल जी के फोटोचित्र पर माल्यार्पण कर पुष्पाञ्जलि अर्पित किया साथ ही अटल जी के पदचिन्हों पर चलने  एवं उनके विचारों को आत्मसात करने का संकल्प लिया।कार्यक्रम में हियुवा के जिला सहसंयोजक ई पंकज गौतम एवं जिला उपाध्यक्ष संजय सिंह ने संयुक्त रुप से कहा कि अटल जी ओजस्वी एवं कवि थे।उनका व्यक्तित्व हिमालय जैसा विराट था जिसे शब्दों में नही बाधा जा सकता वे एक ऐसे कुशल वक्ता एवं राजनेता थे जिनका सभी राजनीतिक दल सम्मान करते थे।

वही नगर प्रभारी महेश देव पाण्डेय ने कहा कि अटल जी साहसी,दूरदर्शी,महत्वाकांक्षी, चपल वक्ता,जुझारू कवि और अद्भुत नेतृत्व एवं कार्यक्षमता से भरपूर वेहद शालीन राजनेता थे ऐसे पुरुष विरले ही इस संसार मे जन्म लेते हैं।कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे नगर अध्यक्ष एड उमेश चन्द शुक्ला ने अटल जी के योगदान के बारे में जानकारी दी,और उनके राजनीतिक व्यक्तित्व पर विस्तार से प्रकाश डाला।कार्यक्रम का संचालन नवागत नगर संयोजक सतीश तिवारी ने किया।इस अवसर जिला मंत्री अनुज कुमार गुप्ता,जिला कार्यकरिणी सदस्य समीर माली,नगर महामंत्री अरविन्द कुशवाहा,उपाध्यक्ष राजेन्द्र प्रसाद जायसवाल,नगर मंत्री शेषनाथ गुप्ता, संतोष जायसवाल,प्रशान्त शुक्ला सहित तमाम पदाधिकारी गण मौजूद रहें।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

सनकी युवक ने धारदार हथियार से किया एक बेजुबान गौ वंश की हत्या : गिरफ्तार

  अरबिंद गुप्ता  लोकल न्यूज़ ऑफ़ इंडिया  बीजपुर /सोनभद्र.  मामला थाना क्षेत्र बिजपुर अंतर्गत ग्राम पंचायत बघाडू के टोला पर्वबतवा का है जहां एक युवक ने मानवता को शर्मसार करते हुए बेजुबान गौ वंश के साथ क्रूरता भरी कारनामे को अंजाम दिया है। पुत्र के इस कारनामे से नाराज पिता बिहारी लाल ने पुलिस को तहरीर दे कर बताया कि उनका 28 वर्षीय पुत्र रामजियावन जंगल से एक लावारिस बछिया पकड़ कर घर लाया और धारदार हथियार से काट कर शव को ठिकाने लगा दिया। सूचना मिलते ही प्रभारी निरीक्षक और उनके नेतृत्व में गठित टीम तत्काल सक्रिय हुई और मौका मुआयना कर जाँच पड़ताल शुरू कर दिए आरोपी की तलाश जारी थी कि इसी दौरान आरोपी रामजियावन मौका देख कहीं भागने की फिराक में चौक चौराहे का चक्कर काट रहा था कि अचानक पुलिस की नजर पड़ गई और सक्रिय पुलिस के जवानों ने बगैर देर किए युवक को धर दबोचा और पूछताछ किया तो उसने अपना जुर्म स्वीकार किया और बछिया की हत्या में उपयोग किए गए विभिन्न वस्तुओं को भी छिपा कर रखा था अभियुक्त की निशानदेही पर धारदार हथियार जैसे कुल्हाड़ी और नरकुल की रस्सी भी बरामद कर ली गयी। पुलिस ने...

69000 शिक्षक भर्ती परीक्षा का परिणाम घोषित, 146060 अभ्यर्थी पास

69000 शिक्षक भर्ती परीक्षा का परिणाम घोषित, 146060 अभ्यर्थी पास लोकल न्यूज ऑफ़ इंडिया  लखनऊ ।परिषदीय प्राथमिक स्कूलों में 69000 सहायक अध्यापकों की भर्ती के लिए आयोजित लिखित परीक्षा का परिणाम मंगलवार दोपहर जारी हो गया। परीक्षा नियामक प्राधिकारी कार्यालय में 12.30 बजे परीक्षा समिति की बैठक के बाद अधिकारिक रूप से परिणामों की घोषणा की गई। पाठ्यक्रम के बाहर से पूछे गए हिन्दी साहित्य के तीन प्रश्नों पर प्रत्येक प्रश्न के लिए एक-एक (यानि कुल तीन-तीन) नंबर सभी अभ्यर्थियों को एक समान रूप से दिया गया है। 6 जनवरी 2019 को आयोजित परीक्षा के लिए पंजीकृत 431466 अभ्यर्थियों में से 409530 सम्मिलित हुए थे। इनमें से 146060 (35.66 प्रतिशत) सफल हैं। सामान्य वर्ग के 36614, ओबीसी 84868, एससी 24308 और एसटी के 270 अभ्यर्थी पास हैं। 69000 शिक्षक भर्ती रिजल्ट : 69000 भर्ती परीक्षा का परिणाम जारी, बुधवार से देख सकेंगे रिजल्ट कोर्स के अनुसार बात की जाए तो डीएलएड (बीटीसी) करने वाले 38610, शिक्षामित्र 8018, बीएड 97368 और अन्य पाठ्यक्रम करने वाले 2064 अभ्यर्थी सफल हैं। परीक्षा में सम्मिलित अभ्यर्थी अपना परिणाम बु...

रोहित–त्रिशला : कोसी तट, हिमालय की पवित्र वेदी और वैदिक परिणय

  प्रिया बिष्ट  लोकल न्यूज ऑफ इंडिया  गर्जिया, ढिकुली. उत्तराखंड के रामनगर स्थित ढिकुली क्षेत्र में कोसी नदी के शांत तट पर डॉ. रोहित कटारिया और डॉ. त्रिशला परिहार का विवाह प्रकृति, परंपरा और आधुनिकता के संतुलित संगम के रूप में सम्पन्न हुआ। हिमालय की हरित शृंखलाओं की पृष्ठभूमि और कोसी के निरंतर प्रवाह के बीच आयोजित यह डेस्टिनेशन वेडिंग अपने वैदिक स्वरूप और सादगीपूर्ण आयोजन के कारण विशेष रहा। डॉ. त्रिशला परिहार स्वर्गीय श्रीमती पी.के. देवी एवं श्री रामाधार सिंह की पौत्री तथा श्रीमती सीमा सिंह और प्रो. अनिल कुमार सिंह की सुपुत्री हैं। उन्होंने एमबीबीएस की उपाधि प्राप्त की है और वर्तमान में एचआईएमएसआर, दिल्ली से एमडी (सामुदायिक चिकित्सा) की पढ़ाई कर रही हैं। डॉ. रोहित कटारिया स्वर्गीय श्रीमती कमला देवी एवं श्री दौलत राम के पौत्र तथा श्रीमती मुकेश लता और श्री रमेश कटारिया, गुरुग्राम के सुपुत्र हैं। उन्होंने वीएमएमसी से एमबीबीएस और एमडी (रेडियोलॉजी) की उपाधि प्राप्त की है तथा एम्स ऋषिकेश से इंटरवेंशनल रेडियोलॉजी में पीजीडी किया है। विवाह समारोह कोसी नदी के तट पर स्थित कॉर्बेट ह...