सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

बाधित पानी की सप्लाई की समस्या से निजात दिलाने को लेकर मैदान में उतरे में जल पुरुष


त्रिरत्न शुक्लेश 

लोकल न्यूज ऑफ़ इंडिया 

ओबरा।  नगर पंचायत के पूर्व अध्यक्ष प्रतिनिधि जल पुरुष रमेश सिंह यादव के नेतृत्व में नगर पंचायत ओबरा के सीमा  विस्तारीकरण में सम्मिलित हुए नए क्षेत्रों भलुआ टोला, मिल्लत नगर,अग्रवाल नगर,कुरैश नगर,बिल्ली,गजराज नगर,काशी राम आवास,वी आई पी रोड, चूड़ी गली आदि क्षेत्रों में पानी की सप्लाई बाधित होने पर जिम्मेदार अधिकारियों के प्रति आक्रोश व्यक्त कर कड़ी चेतावनी दी गयी ।




जल पुरुष रमेश सिंह यादव ने बताया कि ओबरा नगर पंचायत के विस्तारीकरण के क्रम के नए शामिल क्षेत्रों (भलुआ टोला, कुरैश नगर,मिल्लत नगर,संस्कार बस्ती सेक्टर -10,अहमद नगर मल्हाई बस्ती ईदगाह के पीछे,अग्रवाल नगर,काशीराम आवास सिंचाई विभाग कालोनी,बिल्ली व वी आई पी रोड, चूड़ी गली) में जल निगम द्वारा पानी सप्लाई की संचालन व्यवस्था बन्द पड़ी है, जिससे क्षेत्र वासी अत्यंत परेशान, दुःखी व आक्रोशित हैं, मौके पर स्वयं मौजूद होकर जल निगम के अधिशासी अभियंता व नगर पंचायत ओबरा के अधिशासी अधिकारी से भी टेलीफोनिक वार्ता के बाद आश्वस्त कराया गया है कि 24 घण्टे के अंदर सुचारू से पानी की सप्लाई की जाएगी।

अतः उक्त क्षेत्रों में तत्काल जल निगम व नगर पंचायत द्वारा पानी की सप्लाई सुचारू रूप से संचालित नही होती है तो मैं सभी क्षेत्रवासियों के संग उग्र आंदोलन के लिए बाध्य होऊंगा और सड़कों पर उग्र प्रदर्शन के माध्यम से जल निगम के प्रति धरना/आंदोलन करूँगा जिसके सम्पूर्ण जिम्मेदार जल निगम व नगर पंचायत के जिम्मेदार अधिकारी होंगे ।

मौके पर प्रमुख रूप से ओबरा नगर अध्यक्ष सपा बिपिन सिंह कश्यप, शिक्षक सभा जिलाध्यक्ष त्रिरत्न शुक्लेश, नागेन्द्र प्रताप चौहान,सत्येंद्र मोहन ओझा,अजित कन्नौजिया,फिरोज खान,बबलू,कलीम,राजकुमार,अकबर,अख्तर,अय्यूब, नियाज,डब्बू, संदीप,प्रदीप,राकेश,सलमान आदि लोग उपस्थित रहे ।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

69000 शिक्षक भर्ती परीक्षा का परिणाम घोषित, 146060 अभ्यर्थी पास

69000 शिक्षक भर्ती परीक्षा का परिणाम घोषित, 146060 अभ्यर्थी पास लोकल न्यूज ऑफ़ इंडिया  लखनऊ ।परिषदीय प्राथमिक स्कूलों में 69000 सहायक अध्यापकों की भर्ती के लिए आयोजित लिखित परीक्षा का परिणाम मंगलवार दोपहर जारी हो गया। परीक्षा नियामक प्राधिकारी कार्यालय में 12.30 बजे परीक्षा समिति की बैठक के बाद अधिकारिक रूप से परिणामों की घोषणा की गई। पाठ्यक्रम के बाहर से पूछे गए हिन्दी साहित्य के तीन प्रश्नों पर प्रत्येक प्रश्न के लिए एक-एक (यानि कुल तीन-तीन) नंबर सभी अभ्यर्थियों को एक समान रूप से दिया गया है। 6 जनवरी 2019 को आयोजित परीक्षा के लिए पंजीकृत 431466 अभ्यर्थियों में से 409530 सम्मिलित हुए थे। इनमें से 146060 (35.66 प्रतिशत) सफल हैं। सामान्य वर्ग के 36614, ओबीसी 84868, एससी 24308 और एसटी के 270 अभ्यर्थी पास हैं। 69000 शिक्षक भर्ती रिजल्ट : 69000 भर्ती परीक्षा का परिणाम जारी, बुधवार से देख सकेंगे रिजल्ट कोर्स के अनुसार बात की जाए तो डीएलएड (बीटीसी) करने वाले 38610, शिक्षामित्र 8018, बीएड 97368 और अन्य पाठ्यक्रम करने वाले 2064 अभ्यर्थी सफल हैं। परीक्षा में सम्मिलित अभ्यर्थी अपना परिणाम बु...

रोहित–त्रिशला : कोसी तट, हिमालय की पवित्र वेदी और वैदिक परिणय

  प्रिया बिष्ट  लोकल न्यूज ऑफ इंडिया  गर्जिया, ढिकुली. उत्तराखंड के रामनगर स्थित ढिकुली क्षेत्र में कोसी नदी के शांत तट पर डॉ. रोहित कटारिया और डॉ. त्रिशला परिहार का विवाह प्रकृति, परंपरा और आधुनिकता के संतुलित संगम के रूप में सम्पन्न हुआ। हिमालय की हरित शृंखलाओं की पृष्ठभूमि और कोसी के निरंतर प्रवाह के बीच आयोजित यह डेस्टिनेशन वेडिंग अपने वैदिक स्वरूप और सादगीपूर्ण आयोजन के कारण विशेष रहा। डॉ. त्रिशला परिहार स्वर्गीय श्रीमती पी.के. देवी एवं श्री रामाधार सिंह की पौत्री तथा श्रीमती सीमा सिंह और प्रो. अनिल कुमार सिंह की सुपुत्री हैं। उन्होंने एमबीबीएस की उपाधि प्राप्त की है और वर्तमान में एचआईएमएसआर, दिल्ली से एमडी (सामुदायिक चिकित्सा) की पढ़ाई कर रही हैं। डॉ. रोहित कटारिया स्वर्गीय श्रीमती कमला देवी एवं श्री दौलत राम के पौत्र तथा श्रीमती मुकेश लता और श्री रमेश कटारिया, गुरुग्राम के सुपुत्र हैं। उन्होंने वीएमएमसी से एमबीबीएस और एमडी (रेडियोलॉजी) की उपाधि प्राप्त की है तथा एम्स ऋषिकेश से इंटरवेंशनल रेडियोलॉजी में पीजीडी किया है। विवाह समारोह कोसी नदी के तट पर स्थित कॉर्बेट ह...

बंधी मे नहाते चपकी के तीन बच्चो की मौत शैलेश कुमार

बंधी मे नहाते चपकी के तीन बच्चो की मौत शैलेश कुमार लोकल न्यूज ऑफ़ इंडिया बभनी / सोनभद्र ।स्थानीय थाना क्षेत्र के चपकी मे बन्धी मे नहाते समय पानी मे डुबने से तीन बच्चो की मौत हो गयी है। प्राप्त जानकारी अनुसार दिनांक कल दोपहर में लगभग दो बजे अपने घर चपकी से महुआ बीनने जंगल मे बंधी के पास आये थे बंधी में तीनों नहाते समय डूब गए। घर वाले शाम को 7बजे खोजते हुए महुए के पास आये तो बंधी के किनारे कपड़ा मिला जिसके आधार पर बंधी में तलाशा गया । तीनो बच्चो के शव बंधी से निकलवा लिये गए है जिनके नाम पता क्रमशः 1 अमन बियार पुत्र रामबदन उम्र 8 वर्ष 2 अमरेश चंद्र पुत्र रामबदन उम्र 6 वर्ष 3 सोनू बियार पुत्र नन्दलाल उम्र 7 वर्ष निवासीगण ग्राम चपकी  शक्ति डांड थाना बभनी जनपद सोनभद्र  सूचना पर मौके पहुची बभनी पुलिस ने शव को पानी से बाहर निकलवा कर अग्रिम कार्यवाही मे जुट गई है।