सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

जनसेवा समिति ने अपने केंद्रीय कार्यालय शक्तिनगर में मनाया अपना पांचवा स्थापना दिवस

रामशंकर अग्रहरि 

लोकल न्यूज ऑफ़ इंडिया 

शक्तिनगर। हर वर्ष के भांति इस वर्ष भी आज जन सेवा समिति का पांचवा स्थापना वर्ष बहुत ही हर्षोल्लास से जन सेवा समिति के केंद्रीय कार्यालय शक्तिनगर में मनाया गया। 



इस मौके पर समिति के द्वारा जरुरतमंद वृद्ध एवं विकलांगों में कंबल वितरण भी किया गया पूर्व वर्षों में समिति के द्वारा किए गए कार्यो पर भी प्रकाश डाला गया उपस्थित सदस्यों ने अपने अपने विचार भी रखें स्थापना वर्ष के मौके पर समिति के कार्यों से प्रभावित होकर के कुछ क्षेत्रीय लोगों ने समिति की सदस्यता भी लिये और समिति के द्वारा किए जा रहे कार्य को निरंतर करते रहने की बात आज दोहराई गई .



इस मौके पर समिति के अध्यक्ष प्रिंस जायसवाल सचिव संतोष त्यागी उपाध्यक्ष अरविंद सिंह कोषाध्यक्ष परमेश्वर कुशवाहा कार्यसमिति सदस्य बबलू साहनी राजू  गुप्ता कुणाल गुप्ता अनिल गुप्ता उपेंद्र विष्णु गुरुदिन रिंकू मिथलेश जयसवाल गणेश कुमार राजेश कुमार गुड्डू गोतम संदीप शर्मा विनोद कृष्ण वर्मा वरिष्ठ सदस्य CS जोशी बलराम बेलवंशी रामेश्वर जायसवाल द्वारिका यादव रंगलाल पासवान इत्यादि सदस्य इस मौके पर उपस्थित रहे.

टिप्पणियाँ