सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

योगी सरकार ने बदली मक्‍का और मूंगफली किसानों की किस्‍मत

  • पिछले साल के मुकाबले चार गुना अधिक मूंगफली की खरीद
  • धान के बाद मक्‍का और मूंगफली खरीद में भी यूपी में बना नया रिकार्ड
  • मक्‍का किसानों के लिए पहली बार सरकार ने खोले खरीद के द्वार
  • 24859 किसानों मक्‍का किसानों को 16704.58 लाख का भुगतान
  • तय लक्ष्‍य के मुकाबले मक्‍का की 106 फीसदी ज्‍यादा खरीद



राम शंकर अग्रहरि 

लोकल न्यूज ऑफ़ इंडिया 

लखनऊ। धान के बाद योगी सरकार ने रिकार्ड खरीद के साथ यूपी के मूंगफली और मक्‍का किसानों की किस्‍मत भी बदल दी है । राज्‍य सरकार ने पिछले साल के मुकाबले इस बार मूंगफली की चार गुना अधिक खरीद की है। योगी सरकार ने यूपी में मक्‍का किसानों के लिए पहली बार खरीद के द्वार खोल दिए । पहले साल ही सरकार ने प्रदेश के 24859 मक्‍का किसानों से उनकी फसल खरीद कर 16704.58 लाख रुपये का भुगतान किया है ।

तय समय सीमा से दो महीने पहले ही लक्ष्‍य से ज्‍यादा धान की खरीद कर रिकार्ड कायम करने वाली योगी सरकार ने अब उत्‍तर प्रदेश के मक्‍का और मूंगफली किसानों को बड़ी खरीद का तोहफा दिया है । पहली बार मक्‍का की खरीद शुरू करने वाली राज्‍य सरकार ने 16 जनवरी तक निर्धारित लक्ष्‍य के मुकाबले 106.41 फीसदी अधिक मक्‍का की खरीद किसानों से की है । खाद्य एवं आपूर्ति विभाग के आंकड़ों के मुताबिक सरकार ने 24859 किसानों से 16 जनवरी तक 106412 मी.टन मक्‍का की खरीद की । मक्‍का किसानों को 16704.58 लाख रुपये का भुगतान किया जा चुका है । पहले साल के लिए मक्‍का खरीद का लक्ष्‍य 100000 मी.टन तय किया गया था । मक्‍का खरीद के लिए योगी सरकार ने प्रदेश भर में कुल 110 केंद्र तय किए थे। सबसे ज्‍यादा 24 खरीद केंद्र कानपुर संभाग में बनाए गए थे। अलीगढ़ संभाग में 18 और देवीपाटन संभाग में 15 मक्‍का खरीद केंद्र बनाए गए थे।


मूंगफली किसानों के लिए योगी सरकार ने इस साल को बेहद खास बना दिया है । पिछले साल के मुकाबले राज्‍य सरकार ने प्रदेश के अलग अलग जिलों से कुल 6365 मी. टन मूंगफली की खरीद की है, जो कि पिछले साल के मुकाबले चार गुना से भी ज्‍यादा है । पिछले साल 1546 मी. टन मूंगफली की खरीद की गई थी ।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

69000 शिक्षक भर्ती परीक्षा का परिणाम घोषित, 146060 अभ्यर्थी पास

69000 शिक्षक भर्ती परीक्षा का परिणाम घोषित, 146060 अभ्यर्थी पास लोकल न्यूज ऑफ़ इंडिया  लखनऊ ।परिषदीय प्राथमिक स्कूलों में 69000 सहायक अध्यापकों की भर्ती के लिए आयोजित लिखित परीक्षा का परिणाम मंगलवार दोपहर जारी हो गया। परीक्षा नियामक प्राधिकारी कार्यालय में 12.30 बजे परीक्षा समिति की बैठक के बाद अधिकारिक रूप से परिणामों की घोषणा की गई। पाठ्यक्रम के बाहर से पूछे गए हिन्दी साहित्य के तीन प्रश्नों पर प्रत्येक प्रश्न के लिए एक-एक (यानि कुल तीन-तीन) नंबर सभी अभ्यर्थियों को एक समान रूप से दिया गया है। 6 जनवरी 2019 को आयोजित परीक्षा के लिए पंजीकृत 431466 अभ्यर्थियों में से 409530 सम्मिलित हुए थे। इनमें से 146060 (35.66 प्रतिशत) सफल हैं। सामान्य वर्ग के 36614, ओबीसी 84868, एससी 24308 और एसटी के 270 अभ्यर्थी पास हैं। 69000 शिक्षक भर्ती रिजल्ट : 69000 भर्ती परीक्षा का परिणाम जारी, बुधवार से देख सकेंगे रिजल्ट कोर्स के अनुसार बात की जाए तो डीएलएड (बीटीसी) करने वाले 38610, शिक्षामित्र 8018, बीएड 97368 और अन्य पाठ्यक्रम करने वाले 2064 अभ्यर्थी सफल हैं। परीक्षा में सम्मिलित अभ्यर्थी अपना परिणाम बु...

रोहित–त्रिशला : कोसी तट, हिमालय की पवित्र वेदी और वैदिक परिणय

  प्रिया बिष्ट  लोकल न्यूज ऑफ इंडिया  गर्जिया, ढिकुली. उत्तराखंड के रामनगर स्थित ढिकुली क्षेत्र में कोसी नदी के शांत तट पर डॉ. रोहित कटारिया और डॉ. त्रिशला परिहार का विवाह प्रकृति, परंपरा और आधुनिकता के संतुलित संगम के रूप में सम्पन्न हुआ। हिमालय की हरित शृंखलाओं की पृष्ठभूमि और कोसी के निरंतर प्रवाह के बीच आयोजित यह डेस्टिनेशन वेडिंग अपने वैदिक स्वरूप और सादगीपूर्ण आयोजन के कारण विशेष रहा। डॉ. त्रिशला परिहार स्वर्गीय श्रीमती पी.के. देवी एवं श्री रामाधार सिंह की पौत्री तथा श्रीमती सीमा सिंह और प्रो. अनिल कुमार सिंह की सुपुत्री हैं। उन्होंने एमबीबीएस की उपाधि प्राप्त की है और वर्तमान में एचआईएमएसआर, दिल्ली से एमडी (सामुदायिक चिकित्सा) की पढ़ाई कर रही हैं। डॉ. रोहित कटारिया स्वर्गीय श्रीमती कमला देवी एवं श्री दौलत राम के पौत्र तथा श्रीमती मुकेश लता और श्री रमेश कटारिया, गुरुग्राम के सुपुत्र हैं। उन्होंने वीएमएमसी से एमबीबीएस और एमडी (रेडियोलॉजी) की उपाधि प्राप्त की है तथा एम्स ऋषिकेश से इंटरवेंशनल रेडियोलॉजी में पीजीडी किया है। विवाह समारोह कोसी नदी के तट पर स्थित कॉर्बेट ह...

बंधी मे नहाते चपकी के तीन बच्चो की मौत शैलेश कुमार

बंधी मे नहाते चपकी के तीन बच्चो की मौत शैलेश कुमार लोकल न्यूज ऑफ़ इंडिया बभनी / सोनभद्र ।स्थानीय थाना क्षेत्र के चपकी मे बन्धी मे नहाते समय पानी मे डुबने से तीन बच्चो की मौत हो गयी है। प्राप्त जानकारी अनुसार दिनांक कल दोपहर में लगभग दो बजे अपने घर चपकी से महुआ बीनने जंगल मे बंधी के पास आये थे बंधी में तीनों नहाते समय डूब गए। घर वाले शाम को 7बजे खोजते हुए महुए के पास आये तो बंधी के किनारे कपड़ा मिला जिसके आधार पर बंधी में तलाशा गया । तीनो बच्चो के शव बंधी से निकलवा लिये गए है जिनके नाम पता क्रमशः 1 अमन बियार पुत्र रामबदन उम्र 8 वर्ष 2 अमरेश चंद्र पुत्र रामबदन उम्र 6 वर्ष 3 सोनू बियार पुत्र नन्दलाल उम्र 7 वर्ष निवासीगण ग्राम चपकी  शक्ति डांड थाना बभनी जनपद सोनभद्र  सूचना पर मौके पहुची बभनी पुलिस ने शव को पानी से बाहर निकलवा कर अग्रिम कार्यवाही मे जुट गई है।