सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

दिल्ली में दंगा करने वालों को बेनकाब करना जरूरी: नवीन गोयल

  • किसानों की आड़ में देश का माहौल खराब करने का किया गया प्रयास
  • देश की जनता का प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी में है विश्वास कायम 


सोशल काका 
लोकल न्यूज ऑफ़ इंडिया 
गुरुग्राम। भाजपा युवा नेता नवीन गोयल ने गणतंत्र दिवस पर दिल्ली में हुई घटना की निंदा करते हुए कहा कि यह काम किसानों का नहीं है। किसानों के भेष में जिन लोगों ने दिल्ली में जो हंगामा किया है, वह किसी भी तरह से सभ्य नहीं कहा जा सकता। बेशक शरारती तत्वों ने माहौल खराब करने के प्रयास किए हों, लेकिन देश की जनता प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी में विश्वास करती है।  

यहां जारी बयान में नवीन गोयल ने कहा कि सरकार इतने दिनों से धरने पर बैठे किसानों के साथ बातचीत करके तीन अध्यादेश पर बीच का रास्ता निकाल रही थी। सरकार की मंशा साफ थी कि किसानों को जब तक पूरी तरह से संतुष्ट ना कर दे, तब तक अध्यादेश लागू करने को आगे नहीं बढ़ाया जाएगा। सरकार कभी नहीं चाहती है कि देश के अन्नदाता को नाराज करके किसी भी तरह का अध्यादेश लागू किया जाए। इसके लिए सरकार ने डेढ़ साल का लंबा समय भी किसानों से बातचीत में दिया। ताकि हर कोई इस अध्यादेश को बारीकी से पढ़ ले, समझ ले। क्योंकि आंदोलन ही करते रहना, किसी बात का हल नहीं है। भाजपा युवा नेता ने कहा कि बार-बार कृषि मंत्री ने किसानों के प्रतिनिधिमंडल से बात करके उन्हें इस अध्यादेश पर अपनी बात रखी है। यह देश की अस्मिता पर हमला है। लाल किले पर झंडा लगा देने की हिमाकत से पता चलता है कि इसके पीछे बहुत बड़ी साजिश चल रही थी। प्रदर्शनकारियों के सामने पुलिस उन्हें समझाने का प्रयास करती रही, लेकिन शरारत करने वालों ने पुलिस को ही निशाना बनाया। यह सब दंगे करने के लिए उकसाने की कार्यवाही थी। गणतंत्र दिवस पर शांतिपूर्वक मार्च की बात कहकर राजधानी में जो बवाल किया गया है, वह किसानों का काम नहीं हो सकता। किसानों की आड़ में शरारती तत्वों ने यह काम किया है। सरकार ने कुछ लोगों की तो पहचान कर ली है। बाकी की भी पहचान की जा रही है। नवीन गोयल ने कहा कि सरकार ऐसे तत्वों से सख्ती से निपटे। साथ ही उन्होंने कहा कि देश की जनता का जो विश्वास प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी में है, वह किसी भी कीमत पर डगमगा नहीं सकता।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

सनकी युवक ने धारदार हथियार से किया एक बेजुबान गौ वंश की हत्या : गिरफ्तार

  अरबिंद गुप्ता  लोकल न्यूज़ ऑफ़ इंडिया  बीजपुर /सोनभद्र.  मामला थाना क्षेत्र बिजपुर अंतर्गत ग्राम पंचायत बघाडू के टोला पर्वबतवा का है जहां एक युवक ने मानवता को शर्मसार करते हुए बेजुबान गौ वंश के साथ क्रूरता भरी कारनामे को अंजाम दिया है। पुत्र के इस कारनामे से नाराज पिता बिहारी लाल ने पुलिस को तहरीर दे कर बताया कि उनका 28 वर्षीय पुत्र रामजियावन जंगल से एक लावारिस बछिया पकड़ कर घर लाया और धारदार हथियार से काट कर शव को ठिकाने लगा दिया। सूचना मिलते ही प्रभारी निरीक्षक और उनके नेतृत्व में गठित टीम तत्काल सक्रिय हुई और मौका मुआयना कर जाँच पड़ताल शुरू कर दिए आरोपी की तलाश जारी थी कि इसी दौरान आरोपी रामजियावन मौका देख कहीं भागने की फिराक में चौक चौराहे का चक्कर काट रहा था कि अचानक पुलिस की नजर पड़ गई और सक्रिय पुलिस के जवानों ने बगैर देर किए युवक को धर दबोचा और पूछताछ किया तो उसने अपना जुर्म स्वीकार किया और बछिया की हत्या में उपयोग किए गए विभिन्न वस्तुओं को भी छिपा कर रखा था अभियुक्त की निशानदेही पर धारदार हथियार जैसे कुल्हाड़ी और नरकुल की रस्सी भी बरामद कर ली गयी। पुलिस ने...

बादशाहपुर में फहरेगी भाजपा की विजय पताका: राव नरबीर सिंह

सुमित ठाकुर  लोकल न्यूज ऑफ इंडिया  पूर्व कैबिनेट मंत्री ने कार्यकर्ताओं को प्रचार में जुट जाने का दिया संदेश, शीघ्र होगी गृहमंत्री अमित शाह की रैलीगुरुग्राम। पूर्व कैबिनेट मंत्री राव नरबीर सिंह ने कहा कि बादशाहपुर विधानसभा में निश्चित तौर पर भाजपा की विजय पताका फहरेगी। उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी ने एक बार फिर से उनको अपना उम्मीदवार बनाया है। बादशाहपुर की जनता जानती है कि 2014 से 2019 तक उन्होंने मंत्री रहते हुए किस तरह से गुरुग्राम में दो दर्जन के लगभग फ्लाइओवर और अंडरपास बनवाए थे। देश का सबसे महंगा रोड द्वारका एक्सप्रेस वे बनवाने का काम भी उस दौरान किया गया था। राव नरबीर सिंह ने कहा कि वह वादा करते हैं कि जितना विकास कार्य पिछले कार्यकाल में कराया था उससे अधिक रफ्तार से काम इस बार कराया जाएगा। राव नरबीर सिंह शुक्रवार को गढ़ी मुरलीपुर, नखडौला और वजीराबाद गांव में आयोजित जनसभाओं को संबोधित कर रहे थे।अपने लोगों के बीच अधिकार से आया हूंराव नरबीर सिंह ने कहा कि भाजपा ने उनपर विश्वास इसलिए जताया है क्योंकि पार्टी को बादशाहपुर की जनता पर विश्वास है कि वह निश्चित तौर पर चुनाव...

पचास साल में कैसा रहा हिमाचल की लाइफलाइन HRTC का सफ़र

1974 से लेकर 2024 तक HRTC का सफ़र उप मुख्यमंत्री ने एचआरटीसी के संग्रहालय एवं वाल ऑफ हॉनर का किया शुभारंभ स्वर्ण जयंती के उपलक्ष्य पर निगम द्वारा 12 अक्टूबर को भव्य समारोह का होगा आयोजन गब्बर सिंह वैदिक Local Newsofindia उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने आज हिमाचल पथ परिवहन निगम के 50 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य पर पुराना बस अड्डा शिमला में स्थित हिमाचल पथ परिवहन निगम के मुख्य कार्यालय में निर्मित संग्रहालय एवं वाल ऑफ हॉनर का लोकार्पण किया। इस अवसर उन्होंने कहा कि वाल ऑफ हॉनर के माध्यम से हम यहाँ पर हिमाचल पथ परिवहन निगम के सफर को जान सकेंगे। उन्होंने बताया कि 1974 से लेकर अब तक के फैसलों एवं अवार्ड्स अंकित किया गया है। इसके साथ-साथ हिमाचल पथ परिवहन निगम की बसों के मॉडल को भी अलग अलग स्थानों पर दर्शाया जा रहा है। उप मुख्यमंत्री ने कहा कि पूरे प्रदेश को निगम के 50 वर्ष पूर्ण होने पर गर्व होना चाहिए। निगम की बसों की सेवाएं दुर्गम क्षेत्रों तक है और लोगों को उनके गंतव्य स्थान तक पहुंचती है। हमारे बसों के ड्राइवर सबसे अचे अनुभवी है। उन्होंने कहा कि स्वर्ण जयंती के उपलक्ष्य पर निगम द्वारा...