सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

भाजपा प्रदेश संगठन द्वारा हर बूथ पर लगाए जाएंगे 5-5 पेड़: नवीन गोयल

23 जून से 6 जुलाई 2021 के बीच लगाए जाएंगे ये पेड़



अंजलि 

लोकल न्यूज ऑफ इंडिया 

गुरुग्राम। भारतीय जन संघ के संस्थापक अध्यक्ष श्यामा प्रसाद मुखर्जी के बलिदान दिवस 23 जून व जन्म जयंती 6 जुलाई तक भाजपा प्रदेश संगठन द्वारा पर्यावरण संरक्षण विभाग के तत्वावधान में 20 हजार बूथों पर पेड़ लगाने का निर्णय लिया गया है। भाजपा प्रदेशाध्यक्ष श्री ओमप्रकाश धनखड जी के आदेश पर भाजपा  कार्यकर्ताओं द्वारा हर बूथ पर 5-5 पौधे लगाए जाएंगे। यह जानकारी पर्यावरण संरक्षण अभियान भाजपा के प्रदेश प्रमुख नवीन गोयल ने दी। 

नवीन गोयल के मुताबिक श्यामा प्रसाद मुखर्जी को 23 जून को बलिदान दिवस व छह जुलाई को जन्म जयंती पर भारतीय जनता पार्टी संगठन उन्हें इस बार पर्यावरण सुधार की दिशा में कार्य करते हुए श्रद्धांजलि देगा , साथ ही उस क्षेत्र के तालाब, जोहड़ की सफाई करके उसे प्लास्टिक फ्री किया जाएगा। नवीन गोयल ने गुरुग्राम समेत पूरे प्रदेश के भाजपा कार्यकर्ताओं, सामाजिक संस्थाओं, एनजीओ आदि से अपील की है कि इस कार्य में साथ आएं। हम सबका यह प्रयास पर्यावरण में काफी सुधार करेगा। उन्होंने प्रदेश के लोगों से आह्वान किया है कि वे इन पेड़ों को लगाने के साथ-साथ देखभाल की जिम्मेदारी भी लें। उनमें खाद, पानी डालकर उनका पोषण करें। बड़े होकर ये पेड़ हमारे, हमारी आने वाली पीढिय़ों के ही काम आएंगे। इस अभियान की शुरुआत गुरुग्राम से भी होगी। इसके लिए जिला अध्यक्ष गार्गी कक्कड़ द्वारा प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य मुकेश शर्मा पहलवान को जिला संयोजक व महिला प्रधान सुंदरी खत्री को मंडल संयोजक बनाया गया है। नवीन गोयल के मुताबिक पौधे उपलब्ध कराने की जिम्मेदारी ग्रीवेंस कमेटी के सदस्य प्रवीण अग्रवाल को दी गई है। उनसे पौधों के लिए मोबाइल नंबर-9810103849 पर संपर्क किया जा सकता है।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

सनकी युवक ने धारदार हथियार से किया एक बेजुबान गौ वंश की हत्या : गिरफ्तार

  अरबिंद गुप्ता  लोकल न्यूज़ ऑफ़ इंडिया  बीजपुर /सोनभद्र.  मामला थाना क्षेत्र बिजपुर अंतर्गत ग्राम पंचायत बघाडू के टोला पर्वबतवा का है जहां एक युवक ने मानवता को शर्मसार करते हुए बेजुबान गौ वंश के साथ क्रूरता भरी कारनामे को अंजाम दिया है। पुत्र के इस कारनामे से नाराज पिता बिहारी लाल ने पुलिस को तहरीर दे कर बताया कि उनका 28 वर्षीय पुत्र रामजियावन जंगल से एक लावारिस बछिया पकड़ कर घर लाया और धारदार हथियार से काट कर शव को ठिकाने लगा दिया। सूचना मिलते ही प्रभारी निरीक्षक और उनके नेतृत्व में गठित टीम तत्काल सक्रिय हुई और मौका मुआयना कर जाँच पड़ताल शुरू कर दिए आरोपी की तलाश जारी थी कि इसी दौरान आरोपी रामजियावन मौका देख कहीं भागने की फिराक में चौक चौराहे का चक्कर काट रहा था कि अचानक पुलिस की नजर पड़ गई और सक्रिय पुलिस के जवानों ने बगैर देर किए युवक को धर दबोचा और पूछताछ किया तो उसने अपना जुर्म स्वीकार किया और बछिया की हत्या में उपयोग किए गए विभिन्न वस्तुओं को भी छिपा कर रखा था अभियुक्त की निशानदेही पर धारदार हथियार जैसे कुल्हाड़ी और नरकुल की रस्सी भी बरामद कर ली गयी। पुलिस ने...

रोहित–त्रिशला : कोसी तट, हिमालय की पवित्र वेदी और वैदिक परिणय

  प्रिया बिष्ट  लोकल न्यूज ऑफ इंडिया  गर्जिया, ढिकुली. उत्तराखंड के रामनगर स्थित ढिकुली क्षेत्र में कोसी नदी के शांत तट पर डॉ. रोहित कटारिया और डॉ. त्रिशला परिहार का विवाह प्रकृति, परंपरा और आधुनिकता के संतुलित संगम के रूप में सम्पन्न हुआ। हिमालय की हरित शृंखलाओं की पृष्ठभूमि और कोसी के निरंतर प्रवाह के बीच आयोजित यह डेस्टिनेशन वेडिंग अपने वैदिक स्वरूप और सादगीपूर्ण आयोजन के कारण विशेष रहा। डॉ. त्रिशला परिहार स्वर्गीय श्रीमती पी.के. देवी एवं श्री रामाधार सिंह की पौत्री तथा श्रीमती सीमा सिंह और प्रो. अनिल कुमार सिंह की सुपुत्री हैं। उन्होंने एमबीबीएस की उपाधि प्राप्त की है और वर्तमान में एचआईएमएसआर, दिल्ली से एमडी (सामुदायिक चिकित्सा) की पढ़ाई कर रही हैं। डॉ. रोहित कटारिया स्वर्गीय श्रीमती कमला देवी एवं श्री दौलत राम के पौत्र तथा श्रीमती मुकेश लता और श्री रमेश कटारिया, गुरुग्राम के सुपुत्र हैं। उन्होंने वीएमएमसी से एमबीबीएस और एमडी (रेडियोलॉजी) की उपाधि प्राप्त की है तथा एम्स ऋषिकेश से इंटरवेंशनल रेडियोलॉजी में पीजीडी किया है। विवाह समारोह कोसी नदी के तट पर स्थित कॉर्बेट ह...

पचास साल में कैसा रहा हिमाचल की लाइफलाइन HRTC का सफ़र

1974 से लेकर 2024 तक HRTC का सफ़र उप मुख्यमंत्री ने एचआरटीसी के संग्रहालय एवं वाल ऑफ हॉनर का किया शुभारंभ स्वर्ण जयंती के उपलक्ष्य पर निगम द्वारा 12 अक्टूबर को भव्य समारोह का होगा आयोजन गब्बर सिंह वैदिक Local Newsofindia उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने आज हिमाचल पथ परिवहन निगम के 50 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य पर पुराना बस अड्डा शिमला में स्थित हिमाचल पथ परिवहन निगम के मुख्य कार्यालय में निर्मित संग्रहालय एवं वाल ऑफ हॉनर का लोकार्पण किया। इस अवसर उन्होंने कहा कि वाल ऑफ हॉनर के माध्यम से हम यहाँ पर हिमाचल पथ परिवहन निगम के सफर को जान सकेंगे। उन्होंने बताया कि 1974 से लेकर अब तक के फैसलों एवं अवार्ड्स अंकित किया गया है। इसके साथ-साथ हिमाचल पथ परिवहन निगम की बसों के मॉडल को भी अलग अलग स्थानों पर दर्शाया जा रहा है। उप मुख्यमंत्री ने कहा कि पूरे प्रदेश को निगम के 50 वर्ष पूर्ण होने पर गर्व होना चाहिए। निगम की बसों की सेवाएं दुर्गम क्षेत्रों तक है और लोगों को उनके गंतव्य स्थान तक पहुंचती है। हमारे बसों के ड्राइवर सबसे अचे अनुभवी है। उन्होंने कहा कि स्वर्ण जयंती के उपलक्ष्य पर निगम द्वारा...