सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

भाजपा के संरक्षण में हुआ महाकुंभ में कोरोना जांच में महाघोटाले का महापाप:प्रीतम सिंह

 


उपेन्द्र पंवार

लोकल न्यूज ऑफ इंडिया 

देहरादून। हरिद्वार महाकुंभ में कोरोना जांच में हुए महाघोटाले पर आज उत्तराखंड कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष प्रीतम सिंह ने भाजपा सरकार पर जम कर हमला बोला और पूरे घोटाले का पर्दाफाश करने के लिए हाई कोर्ट के सिटिंग जज की निगरानी में न्यायिक जांच करवाने की मांग करते हुए ऐसा न होने पर 25 जून से राज्यव्यापी आंदोलन का ऐलान कर दिया। उन्होंने कहा कि यह केवल आर्थिक अपराध नहीं बल्कि लाखों लोगों की असमय मृत्यु जो दूसरी कोरोना लहर में कुम्भ के दौरान हुई उसके लिए सीधे उत्तराखंड की भाजपा सरकार को दोषी ठहराते हुए सरकार के जिम्मेदारों पर हत्या का मुकद्दमा कायम करने की मांग की।

पत्रकारों से वार्ता करते हुए श्री प्रीतम सिंह ने कहा कि कांग्रेस आगामी 25 जून को हरिद्वार में गंगा तट पर उपवास करेगी व उसके बाद पूरे राज्य में आंदोलन चलाया जाएगा। उन्होंने कहा कि भाजपा जो पूरे हिन्दू धर्म व सनातन परंपरा की ठेकेदार बनती है उसके राज में व उसके संरक्षण में महाकुंभ 2021 में कोरोना वैश्विक महामारी में कोरोना जांच में महाघोटाले का महापाप किया गया। सरकार के मुखिया व पूर्व मुखिया इस घोटाले को स्वीकार कर चुके हैं और दोषारोपण एक दूसरे पर कर रहे हैं। यह केवल आर्थिक अपराध नहीं बल्कि उत्तराखंड व देश के लोगों की जान व स्वास्थ से घिनौना खिलवाड़ है। कोरोना की दूसरी लहर में देश में लाखों लोगों की जान चली गयी और इस दूसरी लहर में महाकुंभ को सुपर स्प्रैडर माना गया। ऐसे में यह कोरोना जांच घोटाला एक राष्ट्रद्रोह से कम नहीं है और इसमें लिप्त सभी लोगों का पर्दाफाश व उनके विरुद्ध कठोर कार्यवाही अत्यंत आवश्यक है।


श्री प्रीतम सिंह ने कहा कि उत्तराखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी इस पूरे महाघोटाले का पर्दाफाश होने तक चुप नहीं बैठेगी और 25 जून को हरिद्वार के उपवास कार्यक्रम के बाद आगे का आंदोलनात्मक कार्यक्रम घोषित किया जाएगा।

प्रेस वार्ता में पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष सूर्यकांत धस्माना, पूर्व विधायक श्री जोत सिंह गुनसोला,पूर्व विधायक श्री विक्रम सिंह नेगी, प्रदेश महासचिव राजेन्द्र शाह, डॉक्टर प्रतिमा सिंह, श्री नवीन पयाल, श्री महेश जोशी आदि उपस्थित रहे।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

69000 शिक्षक भर्ती परीक्षा का परिणाम घोषित, 146060 अभ्यर्थी पास

69000 शिक्षक भर्ती परीक्षा का परिणाम घोषित, 146060 अभ्यर्थी पास लोकल न्यूज ऑफ़ इंडिया  लखनऊ ।परिषदीय प्राथमिक स्कूलों में 69000 सहायक अध्यापकों की भर्ती के लिए आयोजित लिखित परीक्षा का परिणाम मंगलवार दोपहर जारी हो गया। परीक्षा नियामक प्राधिकारी कार्यालय में 12.30 बजे परीक्षा समिति की बैठक के बाद अधिकारिक रूप से परिणामों की घोषणा की गई। पाठ्यक्रम के बाहर से पूछे गए हिन्दी साहित्य के तीन प्रश्नों पर प्रत्येक प्रश्न के लिए एक-एक (यानि कुल तीन-तीन) नंबर सभी अभ्यर्थियों को एक समान रूप से दिया गया है। 6 जनवरी 2019 को आयोजित परीक्षा के लिए पंजीकृत 431466 अभ्यर्थियों में से 409530 सम्मिलित हुए थे। इनमें से 146060 (35.66 प्रतिशत) सफल हैं। सामान्य वर्ग के 36614, ओबीसी 84868, एससी 24308 और एसटी के 270 अभ्यर्थी पास हैं। 69000 शिक्षक भर्ती रिजल्ट : 69000 भर्ती परीक्षा का परिणाम जारी, बुधवार से देख सकेंगे रिजल्ट कोर्स के अनुसार बात की जाए तो डीएलएड (बीटीसी) करने वाले 38610, शिक्षामित्र 8018, बीएड 97368 और अन्य पाठ्यक्रम करने वाले 2064 अभ्यर्थी सफल हैं। परीक्षा में सम्मिलित अभ्यर्थी अपना परिणाम बु...

रोहित–त्रिशला : कोसी तट, हिमालय की पवित्र वेदी और वैदिक परिणय

  प्रिया बिष्ट  लोकल न्यूज ऑफ इंडिया  गर्जिया, ढिकुली. उत्तराखंड के रामनगर स्थित ढिकुली क्षेत्र में कोसी नदी के शांत तट पर डॉ. रोहित कटारिया और डॉ. त्रिशला परिहार का विवाह प्रकृति, परंपरा और आधुनिकता के संतुलित संगम के रूप में सम्पन्न हुआ। हिमालय की हरित शृंखलाओं की पृष्ठभूमि और कोसी के निरंतर प्रवाह के बीच आयोजित यह डेस्टिनेशन वेडिंग अपने वैदिक स्वरूप और सादगीपूर्ण आयोजन के कारण विशेष रहा। डॉ. त्रिशला परिहार स्वर्गीय श्रीमती पी.के. देवी एवं श्री रामाधार सिंह की पौत्री तथा श्रीमती सीमा सिंह और प्रो. अनिल कुमार सिंह की सुपुत्री हैं। उन्होंने एमबीबीएस की उपाधि प्राप्त की है और वर्तमान में एचआईएमएसआर, दिल्ली से एमडी (सामुदायिक चिकित्सा) की पढ़ाई कर रही हैं। डॉ. रोहित कटारिया स्वर्गीय श्रीमती कमला देवी एवं श्री दौलत राम के पौत्र तथा श्रीमती मुकेश लता और श्री रमेश कटारिया, गुरुग्राम के सुपुत्र हैं। उन्होंने वीएमएमसी से एमबीबीएस और एमडी (रेडियोलॉजी) की उपाधि प्राप्त की है तथा एम्स ऋषिकेश से इंटरवेंशनल रेडियोलॉजी में पीजीडी किया है। विवाह समारोह कोसी नदी के तट पर स्थित कॉर्बेट ह...

बंधी मे नहाते चपकी के तीन बच्चो की मौत शैलेश कुमार

बंधी मे नहाते चपकी के तीन बच्चो की मौत शैलेश कुमार लोकल न्यूज ऑफ़ इंडिया बभनी / सोनभद्र ।स्थानीय थाना क्षेत्र के चपकी मे बन्धी मे नहाते समय पानी मे डुबने से तीन बच्चो की मौत हो गयी है। प्राप्त जानकारी अनुसार दिनांक कल दोपहर में लगभग दो बजे अपने घर चपकी से महुआ बीनने जंगल मे बंधी के पास आये थे बंधी में तीनों नहाते समय डूब गए। घर वाले शाम को 7बजे खोजते हुए महुए के पास आये तो बंधी के किनारे कपड़ा मिला जिसके आधार पर बंधी में तलाशा गया । तीनो बच्चो के शव बंधी से निकलवा लिये गए है जिनके नाम पता क्रमशः 1 अमन बियार पुत्र रामबदन उम्र 8 वर्ष 2 अमरेश चंद्र पुत्र रामबदन उम्र 6 वर्ष 3 सोनू बियार पुत्र नन्दलाल उम्र 7 वर्ष निवासीगण ग्राम चपकी  शक्ति डांड थाना बभनी जनपद सोनभद्र  सूचना पर मौके पहुची बभनी पुलिस ने शव को पानी से बाहर निकलवा कर अग्रिम कार्यवाही मे जुट गई है।