सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

आया ऊँट पहाड़ के नीचे , डीटीपी आरएस बाठ ने पूर्व विधायक उमेश अग्रवाल और अवैध निर्माण कर्ताओ के ऊपर अपनी इज्जत का फालूदा बनांने को लेकर दर्ज की एफआईआर



  • जनता के बीच अखबारों और सोशल मीडिया पर उनकी छवि खराब करने और अदालती फरमान को  तोड़ मरोड़कर प्रसारित करने के सम्बन्ध में 
  • पूरे  कानूनी तौर तरीके से की गयी थी अवैध निर्माण की  तोड़ फोड़ की कार्रवाई , पूर्व विधायक ने अदालत की अवमानना करने का लगाया था आरोप और बनाया पूरा भौकाल 

विजय शुक्ल 
लोकल न्यूज ऑफ इंडिया 
दिल्ली।  मामला गुरुग्राम का हैं और वो भी पूर्व विधायक उमेश अग्रवाल साहेब से जुड़ा हैं अवैध कब्जे की तोड़ फोड़ की कार्रवाई करने वाले डीटीपी आर एस बाठ को अदालती स्टे ना मानकर जबरिया उनकी  चर्चाओं में अवैध बन रही  प्रॉपर्टी को तोड़ने को लेकर।  जिस पर उन्होंने जिसमे वो बहुत माहिर हैं अपनी मीडिया प्रबंधन टीम के साथ अदालत की अवमानना का प्रचार प्रसार किया।  ढिंढोरा या मुनादी इतनी जबरदस्त थी की गुरुग्राम का बच्चा बच्चा इस सरकारी अधिकारी को ही गलत मान बैठा।  अब यह कोई उनका बलात्कार का या अवैध कॉलोनी का कोई आरोप तो था नहीं जिस पर उनकी काट दी गयी थी अरे भाई टिकट भाजपा के द्वारा। यह मामला था एक रसूख दार सरकारी फरमानो को मानने वाले अधिकारी का जिसने एक तो इतनी हिम्मत दिखाई की वो खड़ा हो गया अवैध कब्जे को तोड़ने के लिए वो भी इतने कद्दावर आदमी के सामने जो आज के मौजूदा मुख्यमंत्री की तख़्त पलटने का खेल खेल सकता हो।  उसको खबरिया माहौल बनाने में भला क्या दिक्कत। 









बहरहाल सेक्टर 14  में एक प्रथिमिकी  संख्या 0200  IPC  १८६०  के तहत धारा १२० बी , ४६६, ४६९, ४९९ और ५०० में मामला दर्ज किया गया हैं . जिसमे यह प्रथिमिकी लिखे गयी हैं कि  अदालत ने जुलाई १, २०२१ को इस मामले की जांच का समय निर्धारित  किया गया है पर पूर्व विधायक महोदय ने अपने साथियो के साथ खबरिया भौकाल के तहत इस अफसर और बाकी के अन्य सरकारी तीमारदारों के खिलाफ इनकी इज्जत का फालूदा बनाने का पूरा माहौल तैयार किया हैं और अदालत का सम्मन व्हाट्सप्प से लेकर अखबार में हर तरफ मुनादी के पर्चे और इस्तिहार की तरह छपवाकर उनकी आधिकारिक छवि का हनन कर दिया हैं।  बाकी की समझ के लिए आप प्रथिमिकी खुद ही पढ़ सकते हैं हम थोड़ा पत्रकार फ़र्ज़ी और फिरौती वाले हैं लोगो को ब्लैकमेल करते हैं उनकी रेप टाइप की खबर छापकर ऐसा मैं नहीं अदालत में चल रहा मामले में हैं इन्ही पूर्व विधायक जी के कारण। माननीय अदालत की गरिमा हैं और एक सरकारी अफसर और पत्रकार कभी भी उनकी अवमानना नहीं कर सकता।  पर क्या एक अधिकारी के खिलाफ बनाया गया यह माहौल राजद्रोह की श्रेणी में आता हैं यह शायद मुझे नहीं पता हैं क़ानून के जानकारों को पता होगा।  अगर कार्रवाई हुई हैं तो यह जमीन अवैध हैं क्या ? अगर अवैध हैं तो स्टे किसके खिलाफ हैं ? और अवमानना माननीय अदालत की किसने की अधिकारी ने या अदालती फरमान को भौकाल बनाकर सरकार और सरकारी अधिकारियों की छवि खराब करने वालो ने ? यह सब सवाल हम नहीं पूछ सकते यह हमारी औकात से बाहर हैं।  पर यह प्राथमिकी  सरकारी अधिकारी के द्वारा अपनी इज्जत बचाने के लिए उठाया गया एक साहसिक कदम हो  सकता हैं।  

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

69000 शिक्षक भर्ती परीक्षा का परिणाम घोषित, 146060 अभ्यर्थी पास

69000 शिक्षक भर्ती परीक्षा का परिणाम घोषित, 146060 अभ्यर्थी पास लोकल न्यूज ऑफ़ इंडिया  लखनऊ ।परिषदीय प्राथमिक स्कूलों में 69000 सहायक अध्यापकों की भर्ती के लिए आयोजित लिखित परीक्षा का परिणाम मंगलवार दोपहर जारी हो गया। परीक्षा नियामक प्राधिकारी कार्यालय में 12.30 बजे परीक्षा समिति की बैठक के बाद अधिकारिक रूप से परिणामों की घोषणा की गई। पाठ्यक्रम के बाहर से पूछे गए हिन्दी साहित्य के तीन प्रश्नों पर प्रत्येक प्रश्न के लिए एक-एक (यानि कुल तीन-तीन) नंबर सभी अभ्यर्थियों को एक समान रूप से दिया गया है। 6 जनवरी 2019 को आयोजित परीक्षा के लिए पंजीकृत 431466 अभ्यर्थियों में से 409530 सम्मिलित हुए थे। इनमें से 146060 (35.66 प्रतिशत) सफल हैं। सामान्य वर्ग के 36614, ओबीसी 84868, एससी 24308 और एसटी के 270 अभ्यर्थी पास हैं। 69000 शिक्षक भर्ती रिजल्ट : 69000 भर्ती परीक्षा का परिणाम जारी, बुधवार से देख सकेंगे रिजल्ट कोर्स के अनुसार बात की जाए तो डीएलएड (बीटीसी) करने वाले 38610, शिक्षामित्र 8018, बीएड 97368 और अन्य पाठ्यक्रम करने वाले 2064 अभ्यर्थी सफल हैं। परीक्षा में सम्मिलित अभ्यर्थी अपना परिणाम बु...

रोहित–त्रिशला : कोसी तट, हिमालय की पवित्र वेदी और वैदिक परिणय

  प्रिया बिष्ट  लोकल न्यूज ऑफ इंडिया  गर्जिया, ढिकुली. उत्तराखंड के रामनगर स्थित ढिकुली क्षेत्र में कोसी नदी के शांत तट पर डॉ. रोहित कटारिया और डॉ. त्रिशला परिहार का विवाह प्रकृति, परंपरा और आधुनिकता के संतुलित संगम के रूप में सम्पन्न हुआ। हिमालय की हरित शृंखलाओं की पृष्ठभूमि और कोसी के निरंतर प्रवाह के बीच आयोजित यह डेस्टिनेशन वेडिंग अपने वैदिक स्वरूप और सादगीपूर्ण आयोजन के कारण विशेष रहा। डॉ. त्रिशला परिहार स्वर्गीय श्रीमती पी.के. देवी एवं श्री रामाधार सिंह की पौत्री तथा श्रीमती सीमा सिंह और प्रो. अनिल कुमार सिंह की सुपुत्री हैं। उन्होंने एमबीबीएस की उपाधि प्राप्त की है और वर्तमान में एचआईएमएसआर, दिल्ली से एमडी (सामुदायिक चिकित्सा) की पढ़ाई कर रही हैं। डॉ. रोहित कटारिया स्वर्गीय श्रीमती कमला देवी एवं श्री दौलत राम के पौत्र तथा श्रीमती मुकेश लता और श्री रमेश कटारिया, गुरुग्राम के सुपुत्र हैं। उन्होंने वीएमएमसी से एमबीबीएस और एमडी (रेडियोलॉजी) की उपाधि प्राप्त की है तथा एम्स ऋषिकेश से इंटरवेंशनल रेडियोलॉजी में पीजीडी किया है। विवाह समारोह कोसी नदी के तट पर स्थित कॉर्बेट ह...

बंधी मे नहाते चपकी के तीन बच्चो की मौत शैलेश कुमार

बंधी मे नहाते चपकी के तीन बच्चो की मौत शैलेश कुमार लोकल न्यूज ऑफ़ इंडिया बभनी / सोनभद्र ।स्थानीय थाना क्षेत्र के चपकी मे बन्धी मे नहाते समय पानी मे डुबने से तीन बच्चो की मौत हो गयी है। प्राप्त जानकारी अनुसार दिनांक कल दोपहर में लगभग दो बजे अपने घर चपकी से महुआ बीनने जंगल मे बंधी के पास आये थे बंधी में तीनों नहाते समय डूब गए। घर वाले शाम को 7बजे खोजते हुए महुए के पास आये तो बंधी के किनारे कपड़ा मिला जिसके आधार पर बंधी में तलाशा गया । तीनो बच्चो के शव बंधी से निकलवा लिये गए है जिनके नाम पता क्रमशः 1 अमन बियार पुत्र रामबदन उम्र 8 वर्ष 2 अमरेश चंद्र पुत्र रामबदन उम्र 6 वर्ष 3 सोनू बियार पुत्र नन्दलाल उम्र 7 वर्ष निवासीगण ग्राम चपकी  शक्ति डांड थाना बभनी जनपद सोनभद्र  सूचना पर मौके पहुची बभनी पुलिस ने शव को पानी से बाहर निकलवा कर अग्रिम कार्यवाही मे जुट गई है।