सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

व्यापारी की सुध ना ली तो होगी आरपार की लड़ाई : संजीव चौधरी

 


गणेश वैद 

लोकल न्यूज ऑफ इंडिया 

हरिद्वार। आज प्रदेश व्यापार मण्डल की एक बैठक कनखल में संरक्षक अशोक त्रिपाठी के आवास पर आहुत की गई।जिसमे जिसमे व्यापारी हितों के साथ कई तरह की मांगो पर विचार विमर्श हुआ।

बैठक को सम्बोधित करते हुए प्रदेश अध्यक्ष संजीव चौधरी ने कहा जल्दी ही हरिद्वार शहर के चुनाव खुले चुनाव कराए जाएँगे जिसमें प्रत्येक दुकानदार वोट करेगा और सभी जिलो मे मुख्यालय शहर मे चुनाव कराए जाएँगे उन्होंने कहा की हरिद्वार शहर व्यापार मण्डल को राजनेताओं के चंगुल से मुक्त कराया जाएगा कुछ व्यापारी अपने आकाओ को ख़ुश करने के लिए और राजनीतिक दलो मे पद पाने व अपनी निजी स्वार्थों को सिद्ध करने के लिए व्यापारी व व्यापार मण्डल को गिरवी रखते है प्रदेश व्यापार मण्डल लाँकडाउन खुलते ही चुनावी की प्रकिया शुरू करेगा।

संरक्षक अशोक त्रिपाठी व श्रीकांत वशिठ ने राज्य सरकार से आवाहन करते हुए कहा की यदि जल्दी ही सरकार ने व्यापारियो के लिए आर्थिक पैकेज जारी करने की माँग व बिजली-पानी व स्कूलों की फ़ीस माफ़ करने की माँग पुरी नही की तो प्रदेश व्यापार मण्डल ज़ोरदार आन्दोलन शुरू करेगा और अब आर पार की लड़ाई लड़ी जाएगी चौधरी ने कहा की आज कोरोंना काल के टूटे हुए व्यापारियों को सरकार से बहुत बड़ी आस है राज्य के आर्थिक विकास की रीढ़ माने जाने वाले व्यापारी की ख़ुद रीढ़ टूट गई है व्यापार और परिवार दोंनो सड़क पर आ गए है ऐसे मे अब भी व्यापारी की सहायता ना हुई तो आंदोलन के अलावा कोई रास्ता नही बचता है और आंदोलन आर पार का होगा

बैठक में प्रदेश अध्यक्ष अनुशासन समिति सुदीश सोतरिय,संरक्षक करणेश मिश्रा,महानगर अध्यक्ष मयंकमूर्ति भट्ट,महामंत्री सुमित अरोरा,कार्यवाहक अध्यक्ष महानगर प्रवीण शर्मा,शहर अध्यक्ष जतींन हांडा,दीपक गोनियल,विशालमूर्ति भट्ट,सर्वेश्वरमूर्ति भट्ट,आदेश मारवाड़ी,शिवालीक शहर अध्यक्ष विभास सिन्हा आदि उपस्तिथ रहे ।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

69000 शिक्षक भर्ती परीक्षा का परिणाम घोषित, 146060 अभ्यर्थी पास

69000 शिक्षक भर्ती परीक्षा का परिणाम घोषित, 146060 अभ्यर्थी पास लोकल न्यूज ऑफ़ इंडिया  लखनऊ ।परिषदीय प्राथमिक स्कूलों में 69000 सहायक अध्यापकों की भर्ती के लिए आयोजित लिखित परीक्षा का परिणाम मंगलवार दोपहर जारी हो गया। परीक्षा नियामक प्राधिकारी कार्यालय में 12.30 बजे परीक्षा समिति की बैठक के बाद अधिकारिक रूप से परिणामों की घोषणा की गई। पाठ्यक्रम के बाहर से पूछे गए हिन्दी साहित्य के तीन प्रश्नों पर प्रत्येक प्रश्न के लिए एक-एक (यानि कुल तीन-तीन) नंबर सभी अभ्यर्थियों को एक समान रूप से दिया गया है। 6 जनवरी 2019 को आयोजित परीक्षा के लिए पंजीकृत 431466 अभ्यर्थियों में से 409530 सम्मिलित हुए थे। इनमें से 146060 (35.66 प्रतिशत) सफल हैं। सामान्य वर्ग के 36614, ओबीसी 84868, एससी 24308 और एसटी के 270 अभ्यर्थी पास हैं। 69000 शिक्षक भर्ती रिजल्ट : 69000 भर्ती परीक्षा का परिणाम जारी, बुधवार से देख सकेंगे रिजल्ट कोर्स के अनुसार बात की जाए तो डीएलएड (बीटीसी) करने वाले 38610, शिक्षामित्र 8018, बीएड 97368 और अन्य पाठ्यक्रम करने वाले 2064 अभ्यर्थी सफल हैं। परीक्षा में सम्मिलित अभ्यर्थी अपना परिणाम बु...

रोहित–त्रिशला : कोसी तट, हिमालय की पवित्र वेदी और वैदिक परिणय

  प्रिया बिष्ट  लोकल न्यूज ऑफ इंडिया  गर्जिया, ढिकुली. उत्तराखंड के रामनगर स्थित ढिकुली क्षेत्र में कोसी नदी के शांत तट पर डॉ. रोहित कटारिया और डॉ. त्रिशला परिहार का विवाह प्रकृति, परंपरा और आधुनिकता के संतुलित संगम के रूप में सम्पन्न हुआ। हिमालय की हरित शृंखलाओं की पृष्ठभूमि और कोसी के निरंतर प्रवाह के बीच आयोजित यह डेस्टिनेशन वेडिंग अपने वैदिक स्वरूप और सादगीपूर्ण आयोजन के कारण विशेष रहा। डॉ. त्रिशला परिहार स्वर्गीय श्रीमती पी.के. देवी एवं श्री रामाधार सिंह की पौत्री तथा श्रीमती सीमा सिंह और प्रो. अनिल कुमार सिंह की सुपुत्री हैं। उन्होंने एमबीबीएस की उपाधि प्राप्त की है और वर्तमान में एचआईएमएसआर, दिल्ली से एमडी (सामुदायिक चिकित्सा) की पढ़ाई कर रही हैं। डॉ. रोहित कटारिया स्वर्गीय श्रीमती कमला देवी एवं श्री दौलत राम के पौत्र तथा श्रीमती मुकेश लता और श्री रमेश कटारिया, गुरुग्राम के सुपुत्र हैं। उन्होंने वीएमएमसी से एमबीबीएस और एमडी (रेडियोलॉजी) की उपाधि प्राप्त की है तथा एम्स ऋषिकेश से इंटरवेंशनल रेडियोलॉजी में पीजीडी किया है। विवाह समारोह कोसी नदी के तट पर स्थित कॉर्बेट ह...

बंधी मे नहाते चपकी के तीन बच्चो की मौत शैलेश कुमार

बंधी मे नहाते चपकी के तीन बच्चो की मौत शैलेश कुमार लोकल न्यूज ऑफ़ इंडिया बभनी / सोनभद्र ।स्थानीय थाना क्षेत्र के चपकी मे बन्धी मे नहाते समय पानी मे डुबने से तीन बच्चो की मौत हो गयी है। प्राप्त जानकारी अनुसार दिनांक कल दोपहर में लगभग दो बजे अपने घर चपकी से महुआ बीनने जंगल मे बंधी के पास आये थे बंधी में तीनों नहाते समय डूब गए। घर वाले शाम को 7बजे खोजते हुए महुए के पास आये तो बंधी के किनारे कपड़ा मिला जिसके आधार पर बंधी में तलाशा गया । तीनो बच्चो के शव बंधी से निकलवा लिये गए है जिनके नाम पता क्रमशः 1 अमन बियार पुत्र रामबदन उम्र 8 वर्ष 2 अमरेश चंद्र पुत्र रामबदन उम्र 6 वर्ष 3 सोनू बियार पुत्र नन्दलाल उम्र 7 वर्ष निवासीगण ग्राम चपकी  शक्ति डांड थाना बभनी जनपद सोनभद्र  सूचना पर मौके पहुची बभनी पुलिस ने शव को पानी से बाहर निकलवा कर अग्रिम कार्यवाही मे जुट गई है।