सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

विधानसभा दुद्धी यूथ बिग्रेड की समीक्षा बैठक हुई सम्पन्न



सन्तोष दयाल 

लोकल न्यूज़ आफ इण्डिया 

म्योरपुर। गोंड़वाना भवन समाजवादी पार्टी  विधानसभा कार्यालय दुद्धी में आज मुलायम सिंह यादव यूथ ब्रिगेड की समीक्षा बैठक सम्पन्न हुई बैठक में समाजवादी वन्स अगेन और पार्टी के हर घर कार्यकर्ता समाजवादी झंडा अभियान व पार्टी के यूथ सक्रिय हो इस पर चर्चा हुई इस दौरान मतदाता सूची में नाम बढाने के लिए सभी यूथ कार्यकर्ताओं को निर्देश दिया गया है इस कार्यक्रम के मुख्यअतिथि योगाचार्य अजय पाठक जी ने कहा की वर्तमान सरकार पूर्णतः फेल रही है प्रदेश की जनता महगाँई और भ्रष्टाचार से त्रस्त है इस दौरान  यूथ ब्रिगेड दुद्धी के विधानसभा अध्यक्ष शिवम यादव ने कहा की उत्तर प्रदेश की जनता बदलाव करने का मन बना चुकी है और 2022 में समाजवादी पार्टी की सरकार बनने जा रही हैं जिसमें हम सब युवाओं को जाति धर्म से ऊपर उठकर विकास को चुनना है कार्यक्रम के प्रभारी  यूथ ब्रिगेड के जिला उपाध्यक्ष फरहान खान व समाजवादी पार्टी के विधानसभा अध्यक्ष जुबेर आलम ,गौस मोहम्मद खा विशिष्ट अतिथि के रूप में मौजूद रहे कार्यक्रम का संचालन छात्र नेता अजय यादव ने किया l इस अवसर पर पूर्व छात्र संघ अध्यक्ष अभिनव कुमार बिट्टू  विशाल जायसवाल परमजीत सिंह ,म्योरपुर ब्लाक अध्यक्ष अर्जुन यादव, जमील अहम,पंकज यादव ,फरहान ,यामीन खान ,शिब्बू खान,रिजवान इत्यादि यूथ के कार्यकर्ता उपस्थित रहे इस दौरान सभी सभी नव निर्वाचित पदाधिकारियो  का स्वागत सम्मान भी किया गया ।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

69000 शिक्षक भर्ती परीक्षा का परिणाम घोषित, 146060 अभ्यर्थी पास

69000 शिक्षक भर्ती परीक्षा का परिणाम घोषित, 146060 अभ्यर्थी पास लोकल न्यूज ऑफ़ इंडिया  लखनऊ ।परिषदीय प्राथमिक स्कूलों में 69000 सहायक अध्यापकों की भर्ती के लिए आयोजित लिखित परीक्षा का परिणाम मंगलवार दोपहर जारी हो गया। परीक्षा नियामक प्राधिकारी कार्यालय में 12.30 बजे परीक्षा समिति की बैठक के बाद अधिकारिक रूप से परिणामों की घोषणा की गई। पाठ्यक्रम के बाहर से पूछे गए हिन्दी साहित्य के तीन प्रश्नों पर प्रत्येक प्रश्न के लिए एक-एक (यानि कुल तीन-तीन) नंबर सभी अभ्यर्थियों को एक समान रूप से दिया गया है। 6 जनवरी 2019 को आयोजित परीक्षा के लिए पंजीकृत 431466 अभ्यर्थियों में से 409530 सम्मिलित हुए थे। इनमें से 146060 (35.66 प्रतिशत) सफल हैं। सामान्य वर्ग के 36614, ओबीसी 84868, एससी 24308 और एसटी के 270 अभ्यर्थी पास हैं। 69000 शिक्षक भर्ती रिजल्ट : 69000 भर्ती परीक्षा का परिणाम जारी, बुधवार से देख सकेंगे रिजल्ट कोर्स के अनुसार बात की जाए तो डीएलएड (बीटीसी) करने वाले 38610, शिक्षामित्र 8018, बीएड 97368 और अन्य पाठ्यक्रम करने वाले 2064 अभ्यर्थी सफल हैं। परीक्षा में सम्मिलित अभ्यर्थी अपना परिणाम बु...

रोहित–त्रिशला : कोसी तट, हिमालय की पवित्र वेदी और वैदिक परिणय

  प्रिया बिष्ट  लोकल न्यूज ऑफ इंडिया  गर्जिया, ढिकुली. उत्तराखंड के रामनगर स्थित ढिकुली क्षेत्र में कोसी नदी के शांत तट पर डॉ. रोहित कटारिया और डॉ. त्रिशला परिहार का विवाह प्रकृति, परंपरा और आधुनिकता के संतुलित संगम के रूप में सम्पन्न हुआ। हिमालय की हरित शृंखलाओं की पृष्ठभूमि और कोसी के निरंतर प्रवाह के बीच आयोजित यह डेस्टिनेशन वेडिंग अपने वैदिक स्वरूप और सादगीपूर्ण आयोजन के कारण विशेष रहा। डॉ. त्रिशला परिहार स्वर्गीय श्रीमती पी.के. देवी एवं श्री रामाधार सिंह की पौत्री तथा श्रीमती सीमा सिंह और प्रो. अनिल कुमार सिंह की सुपुत्री हैं। उन्होंने एमबीबीएस की उपाधि प्राप्त की है और वर्तमान में एचआईएमएसआर, दिल्ली से एमडी (सामुदायिक चिकित्सा) की पढ़ाई कर रही हैं। डॉ. रोहित कटारिया स्वर्गीय श्रीमती कमला देवी एवं श्री दौलत राम के पौत्र तथा श्रीमती मुकेश लता और श्री रमेश कटारिया, गुरुग्राम के सुपुत्र हैं। उन्होंने वीएमएमसी से एमबीबीएस और एमडी (रेडियोलॉजी) की उपाधि प्राप्त की है तथा एम्स ऋषिकेश से इंटरवेंशनल रेडियोलॉजी में पीजीडी किया है। विवाह समारोह कोसी नदी के तट पर स्थित कॉर्बेट ह...

बंधी मे नहाते चपकी के तीन बच्चो की मौत शैलेश कुमार

बंधी मे नहाते चपकी के तीन बच्चो की मौत शैलेश कुमार लोकल न्यूज ऑफ़ इंडिया बभनी / सोनभद्र ।स्थानीय थाना क्षेत्र के चपकी मे बन्धी मे नहाते समय पानी मे डुबने से तीन बच्चो की मौत हो गयी है। प्राप्त जानकारी अनुसार दिनांक कल दोपहर में लगभग दो बजे अपने घर चपकी से महुआ बीनने जंगल मे बंधी के पास आये थे बंधी में तीनों नहाते समय डूब गए। घर वाले शाम को 7बजे खोजते हुए महुए के पास आये तो बंधी के किनारे कपड़ा मिला जिसके आधार पर बंधी में तलाशा गया । तीनो बच्चो के शव बंधी से निकलवा लिये गए है जिनके नाम पता क्रमशः 1 अमन बियार पुत्र रामबदन उम्र 8 वर्ष 2 अमरेश चंद्र पुत्र रामबदन उम्र 6 वर्ष 3 सोनू बियार पुत्र नन्दलाल उम्र 7 वर्ष निवासीगण ग्राम चपकी  शक्ति डांड थाना बभनी जनपद सोनभद्र  सूचना पर मौके पहुची बभनी पुलिस ने शव को पानी से बाहर निकलवा कर अग्रिम कार्यवाही मे जुट गई है।