सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

रानीपुर चौक बाजार मंडल ओबीसी मोर्चा व युवा मोर्चा, महिला मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने संयुक्त रुपपूर्व राज्यपाल और पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह को श्रद्धांजलि दी

 



शिवम गोयल 

लोकल न्यूज ऑफ इंडिया 

हरिद्वार। आज रानीपुर चौक बाजार मंडल ओबीसी मोर्चा व युवा मोर्चा, महिला मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने संयुक्त रुप राजस्थान के राज्यपाल व उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री आदरणीय श्री स्वर्गीय कल्याण सिंह जी को श्रद्धा सुमन अर्पित किए व उनके बारे में श्रद्धा सुमन अर्पित करते हुए अपने अपने विचार रखते हुए मंडल अध्यक्ष आशुतोष चक्रपाणि जी ने कहा कि भगवान श्री राम के परम भक्त कल्याण सिंह जी ने कारसेवकों की रक्षा के लिए अपनी सरकार का भी बलिदान कर दिया था। ओबीसी मोर्चा के अध्यक्ष विपिन सैनी जी ने भी अपने विचार रखते हुए कहा कि आदरणीय कल्याण सिंह जी भारतीय जनता पार्टी के एक कर्मठ व सनातन धर्म संस्कृति के संदेशवाहक रहे उनकी कर्मठता व निर्णय के कारण ही आज भारतीय जनता पार्टी निरंतर आगे बढ़ रही है मंडल के महामंत्री प्रिंस लोहार जी ने श्रद्धा सुमन अर्पित करते हुए कहा कि आज भगवान श्री राम का भव्य मंदिर निर्माण होते हुए हम देख रहे हैं वह आदरणीय कल्याण सिंह जी के दिए हुए बलिदान के स्वरूप ही साकार हो रहा है मंदिर का पूर्ण निर्माण ही उनके प्रति श्रद्धांजलि है इस अवसर पर मंडल के सोशल मीडिया प्रभारी मनोज शर्मा व मंडल के मीडिया प्रभारी मोहित शर्मा जी व अन्य कार्यकर्ताओं ने अपने-अपने विचार व्यक्त करते हुए भाव भीनी श्रद्धांजलि आदरणीय कल्याण सिंह जी को अर्पित महिला मोर्चा की अध्यक्ष संतोष सैनी जी ओबीसी मोर्चा के महामंत्री मनु पाल जी युवा मोर्चा के महामंत्री हिमांशु वर्मा जी भगत सिंह जी राजीव मोगा जी मनोज कुमार जी अशोक कुमार जी रोहन प्रिंस अजीत हरीश अरविंद कुशवाहा जी तथा अनेक कार्यकर्ता व क्षेत्रवासियों को स्थित रहे।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

69000 शिक्षक भर्ती परीक्षा का परिणाम घोषित, 146060 अभ्यर्थी पास

69000 शिक्षक भर्ती परीक्षा का परिणाम घोषित, 146060 अभ्यर्थी पास लोकल न्यूज ऑफ़ इंडिया  लखनऊ ।परिषदीय प्राथमिक स्कूलों में 69000 सहायक अध्यापकों की भर्ती के लिए आयोजित लिखित परीक्षा का परिणाम मंगलवार दोपहर जारी हो गया। परीक्षा नियामक प्राधिकारी कार्यालय में 12.30 बजे परीक्षा समिति की बैठक के बाद अधिकारिक रूप से परिणामों की घोषणा की गई। पाठ्यक्रम के बाहर से पूछे गए हिन्दी साहित्य के तीन प्रश्नों पर प्रत्येक प्रश्न के लिए एक-एक (यानि कुल तीन-तीन) नंबर सभी अभ्यर्थियों को एक समान रूप से दिया गया है। 6 जनवरी 2019 को आयोजित परीक्षा के लिए पंजीकृत 431466 अभ्यर्थियों में से 409530 सम्मिलित हुए थे। इनमें से 146060 (35.66 प्रतिशत) सफल हैं। सामान्य वर्ग के 36614, ओबीसी 84868, एससी 24308 और एसटी के 270 अभ्यर्थी पास हैं। 69000 शिक्षक भर्ती रिजल्ट : 69000 भर्ती परीक्षा का परिणाम जारी, बुधवार से देख सकेंगे रिजल्ट कोर्स के अनुसार बात की जाए तो डीएलएड (बीटीसी) करने वाले 38610, शिक्षामित्र 8018, बीएड 97368 और अन्य पाठ्यक्रम करने वाले 2064 अभ्यर्थी सफल हैं। परीक्षा में सम्मिलित अभ्यर्थी अपना परिणाम बु...

रोहित–त्रिशला : कोसी तट, हिमालय की पवित्र वेदी और वैदिक परिणय

  प्रिया बिष्ट  लोकल न्यूज ऑफ इंडिया  गर्जिया, ढिकुली. उत्तराखंड के रामनगर स्थित ढिकुली क्षेत्र में कोसी नदी के शांत तट पर डॉ. रोहित कटारिया और डॉ. त्रिशला परिहार का विवाह प्रकृति, परंपरा और आधुनिकता के संतुलित संगम के रूप में सम्पन्न हुआ। हिमालय की हरित शृंखलाओं की पृष्ठभूमि और कोसी के निरंतर प्रवाह के बीच आयोजित यह डेस्टिनेशन वेडिंग अपने वैदिक स्वरूप और सादगीपूर्ण आयोजन के कारण विशेष रहा। डॉ. त्रिशला परिहार स्वर्गीय श्रीमती पी.के. देवी एवं श्री रामाधार सिंह की पौत्री तथा श्रीमती सीमा सिंह और प्रो. अनिल कुमार सिंह की सुपुत्री हैं। उन्होंने एमबीबीएस की उपाधि प्राप्त की है और वर्तमान में एचआईएमएसआर, दिल्ली से एमडी (सामुदायिक चिकित्सा) की पढ़ाई कर रही हैं। डॉ. रोहित कटारिया स्वर्गीय श्रीमती कमला देवी एवं श्री दौलत राम के पौत्र तथा श्रीमती मुकेश लता और श्री रमेश कटारिया, गुरुग्राम के सुपुत्र हैं। उन्होंने वीएमएमसी से एमबीबीएस और एमडी (रेडियोलॉजी) की उपाधि प्राप्त की है तथा एम्स ऋषिकेश से इंटरवेंशनल रेडियोलॉजी में पीजीडी किया है। विवाह समारोह कोसी नदी के तट पर स्थित कॉर्बेट ह...

बंधी मे नहाते चपकी के तीन बच्चो की मौत शैलेश कुमार

बंधी मे नहाते चपकी के तीन बच्चो की मौत शैलेश कुमार लोकल न्यूज ऑफ़ इंडिया बभनी / सोनभद्र ।स्थानीय थाना क्षेत्र के चपकी मे बन्धी मे नहाते समय पानी मे डुबने से तीन बच्चो की मौत हो गयी है। प्राप्त जानकारी अनुसार दिनांक कल दोपहर में लगभग दो बजे अपने घर चपकी से महुआ बीनने जंगल मे बंधी के पास आये थे बंधी में तीनों नहाते समय डूब गए। घर वाले शाम को 7बजे खोजते हुए महुए के पास आये तो बंधी के किनारे कपड़ा मिला जिसके आधार पर बंधी में तलाशा गया । तीनो बच्चो के शव बंधी से निकलवा लिये गए है जिनके नाम पता क्रमशः 1 अमन बियार पुत्र रामबदन उम्र 8 वर्ष 2 अमरेश चंद्र पुत्र रामबदन उम्र 6 वर्ष 3 सोनू बियार पुत्र नन्दलाल उम्र 7 वर्ष निवासीगण ग्राम चपकी  शक्ति डांड थाना बभनी जनपद सोनभद्र  सूचना पर मौके पहुची बभनी पुलिस ने शव को पानी से बाहर निकलवा कर अग्रिम कार्यवाही मे जुट गई है।