सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

विधायक हरिराम चेरो ने अपने निजी निवास पर लगाया जनता दरबार, सुनी क्षेत्र की जनता की शिकायत



जयचंद 

लोकल न्यूज ऑफ इंडिया 

दुद्धी,सोनभद्र।विधान सभा क्षेत्र दुद्धी के लोकप्रिय विधायक हरिराम चेरो जी द्वारा अपने निजी निवास पर जनता दरबार लगाकर क्षेत्र की जनता की शिकायत सुनी गयी और मामले को त्वरित कार्यवाही कराते हुए मौके पर ही निस्तारण कराये गये।शिकायतों में खाद्य और रसद विभाग और पुलिस व राजस्व विभाग से सम्बंधित अधिकांश मामले प्रकाश में आये।कहा जाता है कि विधायक जी के जनता दरबार में प्रतिदिन सैकड़ों की संख्या में जनता गण विधान सभा के दुरूह क्षेत्र से मामले लेकर आते है और विधायक जी द्वारा त्वरित कार्यवाही कराते हुए निस्तारण कराया जाता है।

विधायक जी के जनता दरबार में एक बहुत ही पेचीदा मामला म्योरपुर ब्लॉक के ग्राम पंचायत लीलाडेवा में कोटेदार के सरकारी सस्ते गल्ले की दुकान पर 12 सितंबर 021 को रात्रि में चोरी और स्थानीय पुलिस द्वारा चोर से 12000 बारह  हजार कोटेदार देवीचरन को दिलाकर मामले को सुलह करा दिया गया और कोई कार्यवाही नहीं की गई।और कोटेदार द्वारा पचासों की संख्या में बचे गरीब कार्ड धारकों को गल्ला भी नही दिया गया।

दिनांक 19 सितम्बर021 को ग्राम प्रधान मुन्नालाल द्वारा डुगडुगीया मुनादी करके ग्राम पंचायत का खुली बैठक बुलाई गयी।बैठक में उपस्थित सभी कार्ड धारकों ने कोटेदार को निरस्त करते हुए नये दुकानदार का चयन पर सहमति जतायी गयी,क्योकि भृष्टाचारी कोटेदार से उक्त ग्राम पंचायत की जनता काफी परेशान है समय पर गल्ला न मिलना, प्रति राशनकार्ड 2-3 किलोग्राम गल्ला कम देना,अभद्रता से पेश आना,स्वयम गल्ला चोरी कराकर बेचवाना तरह तरह के शिकायतों से परेशान हैं।कोटेदार द्वारा गांव में घुम घुम कर बिना पढ़कर सुनाये अशिक्षित कार्ड धारकों से हस्ताक्षर करा रहा है।

उक्त मामले को ग्राम प्रधान व ग्राम पंचायत के कार्ड धारकों ने क्षेत्रीय विधायक श्री हरीराम चेरो के जनता दरबार में पेश किये।विधायक जी द्वारा जिलापूर्ति अधिकारी महोदय सोनभद्र को उक्त के प्रार्थना पत्र को प्रमाणित करते हुए दूरभाष से भी मामले को संज्ञान में लेते हुए कोटेदार को निरस्त कराने की कार्यवाही की संस्तुति की।

इस मौके पर विधान सभा अध्यक्ष अपना दल एस श्री रामसुरेश कुशवाहा,विधानसभा अध्यक्ष अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ रमीज आलम,दुद्धी बार एसोसिएशन के अध्यक्ष,विधायक प्रतिनिधि अरुण ताड़े जी,सहित भारी संख्या में अपना दल बीजेपी पदाधिकारी गण सहित सैकड़ों की संख्या में जनता गण उपस्थित थे।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

69000 शिक्षक भर्ती परीक्षा का परिणाम घोषित, 146060 अभ्यर्थी पास

69000 शिक्षक भर्ती परीक्षा का परिणाम घोषित, 146060 अभ्यर्थी पास लोकल न्यूज ऑफ़ इंडिया  लखनऊ ।परिषदीय प्राथमिक स्कूलों में 69000 सहायक अध्यापकों की भर्ती के लिए आयोजित लिखित परीक्षा का परिणाम मंगलवार दोपहर जारी हो गया। परीक्षा नियामक प्राधिकारी कार्यालय में 12.30 बजे परीक्षा समिति की बैठक के बाद अधिकारिक रूप से परिणामों की घोषणा की गई। पाठ्यक्रम के बाहर से पूछे गए हिन्दी साहित्य के तीन प्रश्नों पर प्रत्येक प्रश्न के लिए एक-एक (यानि कुल तीन-तीन) नंबर सभी अभ्यर्थियों को एक समान रूप से दिया गया है। 6 जनवरी 2019 को आयोजित परीक्षा के लिए पंजीकृत 431466 अभ्यर्थियों में से 409530 सम्मिलित हुए थे। इनमें से 146060 (35.66 प्रतिशत) सफल हैं। सामान्य वर्ग के 36614, ओबीसी 84868, एससी 24308 और एसटी के 270 अभ्यर्थी पास हैं। 69000 शिक्षक भर्ती रिजल्ट : 69000 भर्ती परीक्षा का परिणाम जारी, बुधवार से देख सकेंगे रिजल्ट कोर्स के अनुसार बात की जाए तो डीएलएड (बीटीसी) करने वाले 38610, शिक्षामित्र 8018, बीएड 97368 और अन्य पाठ्यक्रम करने वाले 2064 अभ्यर्थी सफल हैं। परीक्षा में सम्मिलित अभ्यर्थी अपना परिणाम बु...

रोहित–त्रिशला : कोसी तट, हिमालय की पवित्र वेदी और वैदिक परिणय

  प्रिया बिष्ट  लोकल न्यूज ऑफ इंडिया  गर्जिया, ढिकुली. उत्तराखंड के रामनगर स्थित ढिकुली क्षेत्र में कोसी नदी के शांत तट पर डॉ. रोहित कटारिया और डॉ. त्रिशला परिहार का विवाह प्रकृति, परंपरा और आधुनिकता के संतुलित संगम के रूप में सम्पन्न हुआ। हिमालय की हरित शृंखलाओं की पृष्ठभूमि और कोसी के निरंतर प्रवाह के बीच आयोजित यह डेस्टिनेशन वेडिंग अपने वैदिक स्वरूप और सादगीपूर्ण आयोजन के कारण विशेष रहा। डॉ. त्रिशला परिहार स्वर्गीय श्रीमती पी.के. देवी एवं श्री रामाधार सिंह की पौत्री तथा श्रीमती सीमा सिंह और प्रो. अनिल कुमार सिंह की सुपुत्री हैं। उन्होंने एमबीबीएस की उपाधि प्राप्त की है और वर्तमान में एचआईएमएसआर, दिल्ली से एमडी (सामुदायिक चिकित्सा) की पढ़ाई कर रही हैं। डॉ. रोहित कटारिया स्वर्गीय श्रीमती कमला देवी एवं श्री दौलत राम के पौत्र तथा श्रीमती मुकेश लता और श्री रमेश कटारिया, गुरुग्राम के सुपुत्र हैं। उन्होंने वीएमएमसी से एमबीबीएस और एमडी (रेडियोलॉजी) की उपाधि प्राप्त की है तथा एम्स ऋषिकेश से इंटरवेंशनल रेडियोलॉजी में पीजीडी किया है। विवाह समारोह कोसी नदी के तट पर स्थित कॉर्बेट ह...

बंधी मे नहाते चपकी के तीन बच्चो की मौत शैलेश कुमार

बंधी मे नहाते चपकी के तीन बच्चो की मौत शैलेश कुमार लोकल न्यूज ऑफ़ इंडिया बभनी / सोनभद्र ।स्थानीय थाना क्षेत्र के चपकी मे बन्धी मे नहाते समय पानी मे डुबने से तीन बच्चो की मौत हो गयी है। प्राप्त जानकारी अनुसार दिनांक कल दोपहर में लगभग दो बजे अपने घर चपकी से महुआ बीनने जंगल मे बंधी के पास आये थे बंधी में तीनों नहाते समय डूब गए। घर वाले शाम को 7बजे खोजते हुए महुए के पास आये तो बंधी के किनारे कपड़ा मिला जिसके आधार पर बंधी में तलाशा गया । तीनो बच्चो के शव बंधी से निकलवा लिये गए है जिनके नाम पता क्रमशः 1 अमन बियार पुत्र रामबदन उम्र 8 वर्ष 2 अमरेश चंद्र पुत्र रामबदन उम्र 6 वर्ष 3 सोनू बियार पुत्र नन्दलाल उम्र 7 वर्ष निवासीगण ग्राम चपकी  शक्ति डांड थाना बभनी जनपद सोनभद्र  सूचना पर मौके पहुची बभनी पुलिस ने शव को पानी से बाहर निकलवा कर अग्रिम कार्यवाही मे जुट गई है।